CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  Chapter Notes: सर्वनाम

Chapter Notes: सर्वनाम

सर्वनाम


संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं |
सर्वनाम शब्द - सर्व + नाम के योग से बना है |
जिसका  शाब्दिक अर्थ है - "सबका नाम" |
जैसे - मैं, तुम, वह, हम, आप, उसका आदि |
सर्वनाम शब्द कुल 11 होते हैं - मैं, तुम, यह, वह, कोई, कुछ, क्या, कौन, जो, सो, आप |
जैसे -
  • राधा आज विद्यालय नहीं आईं क्योंकि राधा बीमार है |
  • राधा आज विद्यालय नहीं आईं क्योंकि "वह" बीमार है |

सर्वनाम के भेद (Sarvanam ke bhed in Hindi)

सर्वनाम के भेद (Sarvanam ke bhed in Hindi)

1. पुरुषवाचक सर्वनाम
जिन सर्वनामों का प्रयोग कहने वाले, सुनने वाले व जिसके विषय में कहा जाए - के स्थान पर किया जाता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं |
पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद
(i) उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम -

  • मैं, हम, मुझे, मेरा, हमारा, हमें इत्यादि

(ii) मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम -

  • तू, तुम, तुझे, तुम्हें, तेरा, आप, आपका, आपको इत्यादि |

(iii) अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम -

  • वह, वे, उन्हें, उसे, इसे उसका, इसका इत्यादि |

2. निश्चयवाचक सर्वनाम
वे सर्वनाम, जो किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध हैं, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं |
जैसे - यह, वह, इस, उस, ये, वे आदि |

  • यह घर मेरा है|
  • वह आपकी पुस्तक है |
  • यह मेरा भाई है |

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
वे सर्वनाम शब्द, जिनसे किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध नहीं होता बल्कि अनिश्चय की स्थिति बनी रहती है, उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं |
जैसे -

  • कोई जा रहा है |
  • वह कुछ खा रहा है |
  • किसी ने कहा था |

4. सम्बन्धवाचक सर्वनाम
जो सर्वनाम शब्द किसी एक बात का संबंध किसी अन्यबात से बताते है वहाँ संबंधवाचक सर्वनाम होता है |
जैसे - (जो - सो) , (जैसा - वैसा)

  • जो जागेगा वह पायेगा |
  • जैसी करनी वैसी भरनी |

जैसे -  जो, जिसे, जिसको |

  • जो सोएगा, सो खोएगा|
  • जो सत्य बोलता है, वह नहीं डरता |

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम
जिस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए होता है, उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं |
जैसे - क्या, किससे, कौन |

  • कल तुम किससे बात कर रहे थे ?
  • आज तुम्हें क्या चाहिए ?

6. निजवाचक सर्वनाम
वे सर्वनाम, जिन्हें बोलनेवाला कर्त्ता स्वयं अपने लिए प्रयुक्त करता है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं | आप, अपना, स्वयं, खुद आदि निजवाचक सर्वनाम हैं | मैं
जैसे -

  • मैं अपना खाना बना रहा हूँ |
  • मैं अपना काम अपने आप करता हूँ |
  • खुद, स्वयं |

नोट - जल आप शब्द का प्रयोग सामने वाले के लिए किया जाता है तो वहाँ मध्यम पुरुष सर्वनाम होता है | और जब आप शब्द का प्रयोग स्वयं के लिए किया जाता है तो वहाँ निजवाचक सर्वनाम होता है |

उदाहरण -

  • (आप पुस्तक पढ़े) - मध्यम पुरुष सर्वनाम |
  • सारा काम मैं अपने आप कर लूंगी - निजवाचक सर्वनाम |
The document Chapter Notes: सर्वनाम is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on Chapter Notes: सर्वनाम

1. सर्वनाम किसे कहते हैं और यह संज्ञा से कैसे अलग है?
Ans. सर्वनाम वह शब्द है जो संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होता है, जैसे मैं, तुम, वह, यह। संज्ञा किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान का नाम देती है, जबकि सर्वनाम उसी नाम को दोहराने से बचाता है। उदाहरण: राज स्कूल गया, वह पढ़ाई करता है-यहाँ 'वह' सर्वनाम है जो 'राज' के स्थान पर आया।
2. CBSE Class 9 Hindi में सर्वनाम के कितने प्रकार होते हैं?
Ans. सर्वनाम के छह मुख्य प्रकार हैं: पुरुषवाचक (मैं, तुम, वह), निश्चयवाचक (यह, वह), अनिश्चयवाचक (कोई, कुछ), संबंधवाचक (जो, जिस), प्रश्नवाचक (कौन, क्या), और निजवाचक (आप, अपना)। Sparsh और Sanchayan पाठ्यक्रम में इन सभी प्रकारों का विस्तृत अध्ययन किया जाता है।
3. पुरुषवाचक सर्वनाम क्या होते हैं और इसके तीन भेद कौन से हैं?
Ans. पुरुषवाचक सर्वनाम वह शब्द हैं जो बोलने वाले, सुनने वाले और अन्य व्यक्ति को दर्शाते हैं। प्रथम पुरुष (मैं, हम), द्वितीय पुरुष (तुम, आप, तू), और तृतीय पुरुष (वह, वे, यह, ये) इसके तीन भेद हैं। प्रत्येक भेद व्याकरण में अलग-अलग संदर्भ और संबंध दिखाता है।
4. निश्चयवाचक और अनिश्चयवाचक सर्वनाम में क्या अंतर है?
Ans. निश्चयवाचक सर्वनाम (यह, वह) निकट या दूर की निश्चित वस्तु को दर्शाते हैं, जबकि अनिश्चयवाचक सर्वनाम (कोई, कुछ) किसी अनिश्चित या अनिर्दिष्ट व्यक्ति या वस्तु को दर्शाते हैं। उदाहरण: 'यह किताब मेरी है' (निश्चय) बनाम 'कोई आया था' (अनिश्चय)। दोनों के उपयोग का संदर्भ भिन्न होता है।
5. सर्वनाम के लिंग, वचन और कारक में परिवर्तन कैसे होता है?
Ans. सर्वनाम संज्ञा की तरह लिंग, वचन और कारक के अनुसार बदलते हैं। उदाहरण: 'वह' (पुल्लिंग) से 'वह' (स्त्रीलिंग), या 'मैं' (एकवचन) से 'हम' (बहुवचन)। विभिन्न कारकों में भी रूप बदलता है-'मुझे' (सम्बोधन), 'मेरा' (सम्बन्ध), 'मुझसे' (करण)। EduRev के नोट्स और फ्लैशकार्ड्स इन परिवर्तनों को स्पष्ट करते हैं।
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Exam, practice quizzes, pdf , Sample Paper, Summary, mock tests for examination, Extra Questions, Free, shortcuts and tricks, Previous Year Questions with Solutions, past year papers, Semester Notes, study material, ppt, Important questions, Viva Questions, Chapter Notes: सर्वनाम, Chapter Notes: सर्वनाम, video lectures, Objective type Questions, MCQs, Chapter Notes: सर्वनाम;