CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  Chapter Notes: विशेषण

Chapter Notes: विशेषण

विशेषण


वे शब्द, जो किसी संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बतलाते हैं, उन्हें विशेषण कहते हैं |
जैसे -
  • काली गाय अधिक दूध देती है |
  • बुद्धिमान व्यक्ति अच्छा कार्य करता है |
  • कक्षा में दस छात्र बैठे हैं |

विशेषण के भेद (Visheshan ke bhed)

  • गुणवाचक
  • परिणामवाचक
  • संख्यावाचक
  • सार्वनामिक विशेषण

1. गुणवाचक विशेषण
वे शब्द, जो किसी संज्ञा या सर्वनाम के गुण, दोष, रूप, रंग, आकार, स्वभाव, दशा, आदि का बोध कराते हैं, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं |
जैसे - काला

  • ईमानदार लड़का, दयालु व्यक्ति, पुराना कुर्ता, सफेद कबूतर, खट्टा दही इत्यादि |

2. परिणामवाचक विशेषण
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की नाप - तौल का ज्ञान कराते है उन्हें परिणामवाचक विशेषण कहते हैं |
जैसे -

  • निश्चित परिमाणवाचक
    दो मीटर कपड़ा, दो किलो केले, तीन लीटर दूध इत्यादि |
  • अनिश्चित परिमाणवाचक
    एक मुठ्ठी गेहूँ, जरा-सा दूध, थोड़े सेअमरुद, ज्यादा फल, अधिक चीनी, कई गिलास लस्सी, बीसो लीटर दूध इत्यादि |

3. संख्यावाचक विशेषण
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की संख्या, क्रम, या गणना का बोध कराते हैं, वे संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं |
संख्यावाचक विशेषण के प्रकार 

  • निश्चित संख्यावाचक
  • अनिश्चित संख्यावाचक

(i) निश्चित संख्यावाचक

  • दो दर्जन केले, दो नीबू 100 रु., दस गुना वेतन पहला लड़का, इत्यादि |

(ii) अनिश्चित संख्यावाचक

  • कुछ रूपये, थोड़े फल, सब व्यक्ति, कई बच्चे, बहुत सारे खिलौने

4. संकेतवाचक विशेषण
वे सर्वनाम शब्द जो संज्ञा शब्दों की ओर संकेत करते है अर्थात् संज्ञा शब्दों की विशेषता प्रकट करते हैं, उन्हें संकेतवाचक विशेषण या सार्वनामिक  विशेषण कहते हैं |
जैसे -

  • इस गेंद से खेलो |
  • कोई लड़का आ रहा है |
  • यह पुस्तक मेरी है |
  • किस फल को लाऊँ ?

नोट - सार्वनामिक विशेषण में (उत्तम पुरुष, मध्यम पुरुष तथा निजवाचक सर्वनाम शब्दों को छोड़कर) अन्य सर्वनाम शब्दों के तुरंत बाद संज्ञा शब्द आता है |
जैसे -

  • यह मेरा घर है | (सर्वनाम)
  • यह घर मेरा है | (सर्वनामिक विशेषण)
  • वह मेरी पुस्तक है | (सर्वनाम)
  • वह पुस्तक मेरी है | (सर्वनामिक विशेषण)
The document Chapter Notes: विशेषण is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Chapter Notes: विशेषण, Extra Questions, past year papers, Summary, Previous Year Questions with Solutions, shortcuts and tricks, Objective type Questions, Exam, mock tests for examination, Chapter Notes: विशेषण, Free, Semester Notes, MCQs, practice quizzes, Chapter Notes: विशेषण, Important questions, Sample Paper, Viva Questions, study material, pdf , ppt, video lectures;