CBSE Class 6  >  Class 6 Notes  >  Hindi Grammar  >  Chapter Notes: काल

Chapter Notes: काल

काल का अर्थ है - समय। क्रिया के जिस रूप से उसके होने के समय का बोध हो उसे काल कहते हैं।

काल के भेद 

काल के तीन भेद होते हैं।

1. भूतकाल

क्रिया के जिस रूप से उसके बीते हुए समय का बोध हो, वह भूतकाल कहलाता है; 

जैसे:

  • नेहा ने गीत गाया।
  • तुमने पुस्तक पढ़ी।

भूतकाल के भेद

भूतकाल के छह भेद होते हैं।

(i) सामान्य भूतकाल: क्रिया के जिस रूप से काम के सामान्य रूप से बीते समय में पूरा होने का बोध हो, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं।
जैसे:

  • अंशु ने नृत्य किया। 
  • श्रीराम ने रावण को मारा।

(ii) आसन्न भूतकाल: क्रिया के जिस रूप से उसके अभी-अभी पूरा होने का पता चले, उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं। जैसे:

  • मोहन विद्यालय गया है।
  • मैं अभी सोकर उठी हूँ।

आसन्न का अर्थ 'निकट' होता है। आसन्न भूतकाल की क्रिया में हूँ, हैं, है, हो लगता है।

(iii) पूर्ण भूतकाल: क्रिया के जिस रूप से उसके बहुत पहले पूर्ण हो जाने का पता चलता है, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं।
जैसे:

  • अंग्रेजों ने भारत पर राज किया था। 
  • वर्षा रुक गई थी।

(iv) अपूर्ण भूतकाल: क्रिया के जिस रूप से उसके भूतकाल में समाप्त होने का पता न चले।
जैसे:

  • वर्षा हो रही थी।
  • फुटबॉल मैच चल रहा था।

(v) संदिग्ध भूतकाल: भूतकाल की क्रिया के जिस रूप से उसके भूतकाल में पूरा होने में संदेह हो, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं।
जैसे:

  • वह घर गया होगा। 
  • बस छूट गई होगी।

(vi) हेतु-हेतुमद भूतकाल: जहाँ भूतकाल की एक क्रिया दूसरे पर आश्रित हो, वहाँ हेतुहेतुमद् भूतकाल होता है।
जैसे:

  • यदि वर्षा होती तो फ़सल अच्छी होती।

2. वर्तमान काल 

वर्तमानकाल अर्थात वह समय जो चल रहा है। क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान समय में होने का पती । चले, उसे वर्तमान काल कहते हैं; जैसे-पिता जी समाचार सुन रहे हैं। छात्र पढ़ रहे हैं।
वर्तमान काल के तीन उपभेद हैं

(i) सामान्य वर्तमान काल: जो क्रिया वर्तमान में सामान्य रूप से होती है। वह सामान्य वर्तमान काल की क्रिया कहलाती है।
जैसे:

  • दादी माला जपती है। 
  • बच्चा दूध पीता है।

(ii) अपूर्ण वर्तमान काल: क्रिया के जिस रूप से जाना जाए कि काम अभी चल रहा है, उसे अपूर्ण वर्तमानकाल कहते हैं;
जैसे:

  • नेहा पढ़ रही है। 
  • वह सो रही है।

(iii) संदिग्ध वर्तमान काल: क्रिया के जिस रूप से उसके वर्तमान काल में होने में संदेह का बोध हो, वह संदिग्ध वर्तमान काल कहलाता है;
जैसे: 

  • नेहा आ रही होगी। 
  • परीक्षा परिणाम आ गया होगा।

3. भविष्यत् काल

क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में सामान्य ढंग से होने का पता चलता है, उसे सामान्य भविष्यत् काल कहते हैं;
जैसे:

  • ओजस्व अपना जन्मदिन मनाएगा।
  • राजा अपना गृह कार्य करेगा।

भविष्यत् काल के दो भेद होते हैं

(i) सामान्य भविष्यत् काल: जहाँ साधारण रूप से क्रिया के भविष्यत् काल में होने या न होने का बोध हो। वह सामान्य भविष्यत् काल कहलाता है;
जैसे:

  • अमर अखबार बेचेगा।
  • हम खेलने जाएँगे।

(ii) संभाव्य भविष्यत् काल: क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में होने की संभावना का पता चलता है, उसे संभाव्य भविष्यत काल कहते हैं;
जैसे:

  • शायद वह पास हो जाए।
  • शायद आज वर्षा हो।

MULTIPLE CHOICE QUESTION

Try yourself: क्रिया का वह रूप, जिससे उसके इसी समय में होने का पता चले, उसे कहते हैं

A

भूतकाल

B

वर्तमान काल

C

भविष्यत् काल

D

इनमें से कोई नहीं

MULTIPLE CHOICE QUESTION

Try yourself: काल के प्रकार होते हैं

A

दो

B

चार

C

तीन

D

पाँच

MULTIPLE CHOICE QUESTION

Try yourself: वर्तमान काल उस काल को कहते हैं

A

कार्य चल रहा होता है।

B

कार्य हो चुका होता है।

C

कार्य होने की संभावना होती है।

D

कार्य होना होता है।

The document Chapter Notes: काल is a part of the Class 6 Course Hindi Grammar for Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6

FAQs on Chapter Notes: काल

1. काल क्या है और इसके प्रकार कौन-कौन से हैं ?
Ans. काल एक व्याकरणिक तत्व है जो क्रिया के समय को दर्शाता है। इसके मुख्य प्रकार तीन होते हैं: वर्तमान काल, भूतकाल, और भविष्य काल। वर्तमान काल वह होता है जो वर्तमान में हो रहा है, भूतकाल वह होता है जो पहले हो चुका है, और भविष्य काल वह होता है जो आगे होगा।
2. वर्तमान काल के उदाहरण क्या हैं ?
Ans. वर्तमान काल के उदाहरण में "मैं स्कूल जाता हूँ" और "वह किताब पढ़ रही है" शामिल हैं। इनमें क्रिया वर्तमान में हो रही है।
3. भूतकाल के किस प्रकार के वाक्य बनाते हैं ?
Ans. भूतकाल के वाक्य बनाने के लिए हम आमतौर पर 'था', 'थी', 'गए' आदि का उपयोग करते हैं। उदाहरण के लिए, "मैंने खाना खाया" और "वह स्कूल गई थी"।
4. भविष्य काल कैसे बनाते हैं ?
Ans. भविष्य काल बनाने के लिए हम 'गा', 'गी', 'गें' जैसे प्रत्ययों का प्रयोग करते हैं। उदाहरण के लिए, "मैं कल जाऊँगा" और "वह अगले सप्ताह आएगी"।
5. काल का उपयोग क्यों महत्वपूर्ण है ?
Ans. काल का उपयोग महत्वपूर्ण है क्योंकि यह वाक्य के अर्थ को स्पष्ट करता है। यह बताता है कि क्रिया कब हो रही है, जिससे संवाद में स्पष्टता और प्रभावशीलता बढ़ती है।
Explore Courses for Class 6 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
practice quizzes, Extra Questions, shortcuts and tricks, Previous Year Questions with Solutions, Exam, Chapter Notes: काल, Objective type Questions, Semester Notes, pdf , Free, MCQs, Chapter Notes: काल, study material, mock tests for examination, Chapter Notes: काल, Important questions, ppt, Summary, video lectures, Viva Questions, Sample Paper, past year papers;