CBSE Class 7  >  Class 7 Notes  >  Hindi Grammar   >  Chapter Notes: सर्वनाम

Chapter Notes: सर्वनाम

सर्वनाम

संज्ञा के बदले प्रयोग किए जाने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं।
निम्नलिखित वाक्यों को ध्यान से पढ़िए:
  • वह कहाँ जा रहा है?
  • गरीब को कुछ दे दो।
  • यह मेरी गुड़िया है।
  • मैं स्वयं चला जाऊँगा।

उपर्युक्त वाक्यों में वह, कुछ, मेरी और स्वयं किसी-न-किसी संज्ञा के बदले प्रयुक्त हुए हैं।

सर्वनाम के भेद

सर्वनाम के निम्नलिखित छह भेद होते हैं:
  1. पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम
  3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  4. प्रश्नवाचक सर्वनाम
  5. संबंधवाचक सर्वनाम
  6. निजवाचक सर्वनाम

पुरुषवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम से पुरुष अर्थात् बातचीत या लेख के क्रम में बोलने वाले, सुनने वाले या जिसके विषय में कहा जाए उसका ज्ञान हो, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।

जैसे: मैंने तुम्हें उसकी कलम दी।

यहाँ "मैं" कहने वाले के लिए, "तुम" सुनने वाले के लिए और "उस" जिसकी चर्चा हो रही है के लिए प्रयुक्त हुए हैं। अत: ये तीन पुरुषवाचक सर्वनाम हैं।

पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद
पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं:

  1. उत्तम पुरुष
  2. मध्यम पुरुष
  3. अन्य पुरुष

1. उत्तम पुरुष: बोलने या लिखने वाला स्वयं के लिए जिस सर्वनाम का प्रयोग करता है, वह उत्तम पुरुष कहलाता है।

जैसे: मैं, मैंने, मेरा, हम, हमने, हमारा आदि।

2. मध्यम पुरुष: जिसे संबोधित कर कहा या लिखा जाता है, उसे मध्यम पुरुष कहते हैं।

जैसे: तू, तुम, आप।

3. अन्य पुरुष: जिसके विषय में कहा या लिखा जाता है, उसे अन्य पुरुष कहते हैं। 

जैसे: वह, वे, यह, ये, जो, सो, कुछ, कौन, कोई आदि।

निश्चयवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनामों का प्रयोग किसी निश्चित संज्ञाओं के स्थान पर किया जाता है, उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।

जैसे: यह, वह।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

जो सर्वनाम किसी निश्चित संज्ञा का बोध कराने में सक्षम न हो उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।

जैसे: कोई, कुछ।

प्रश्नवाचक सर्वनाम

जो सर्वनाम पद प्रश्नवाचक शब्द के रूप में किसी संज्ञा शब्द के बदले प्रयोग में लाया गया हो, उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।

जैसे:"कौन" और "क्या" शब्द प्रश्नवाचक सर्वनाम हैं।

संबंधवाचक सर्वनाम

जो सर्वनाम वाक्य में किसी दूसरे संज्ञा या सर्वनाम से संबंध बताता है, उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं।

जैसे: जो-सो, जैसा-वैसा आदि।

निजवाचक सर्वनाम

जो सर्वनाम निज या अपने-आप को बोध कराए, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।

जैसे: आप ही, स्वयं, खुद, अपने आप आदि।

सर्वनाम से संबंधित महत्तवपूर्ण बातें

  • आदर प्रकट करने के लिए संज्ञा की तरह सर्वनाम का प्रयोग भी बहुवचन में होता है। जैसे: वे मेरे मामा हैं।
  • लिंग के कारण सर्वनाम में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
    जैसे: वह लड़का है। वह लड़की है।
  • बल देने के लिए दो "कोई" और दो "कुछ" के बीच में "न" जोड़ दिया जाता है।
    जैसे: कोई-न-कोई, कुछ-न-कुछ आदि।
  • विभक्तियाँ सर्वनाम शब्दों के साथ जोड़कर लिखी जाती हैं।
    जैसे: उसका, मैंने आदि।
  • "कोई" और '"किन्हीं" सर्वनामों का प्रयोग सजीव प्राणियों के लिए किया जाता है।
  • "कुछ" का प्रयोग निर्जीव पदार्थों के लिए किया जाता है।

सर्वनाम शब्दों की रूप-रचना

1. पुरुषवाचक सर्वनाम
(i) उत्तम पुरुष- "मैं"
सर्वनाम शब्दों की रूप-रचना

नोट: सर्वनाम शब्दों में संबोधन नहीं होता है।

(ii) मध्यम पुरुष- "तू"
सर्वनाम शब्दों की रूप-रचना

(iii) अन्य पुरुष- "वह"
सर्वनाम शब्दों की रूप-रचना

2. निश्चयवाचक सर्वनाम- "यह"
सर्वनाम शब्दों की रूप-रचना

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम- 'कोई'
सर्वनाम शब्दों की रूप-रचना

4. संबंधवाचक सर्वनाम- "जो"
सर्वनाम शब्दों की रूप-रचना

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम- "कौन"
सर्वनाम शब्दों की रूप-रचना

6. निजवाचक सर्वनाम- "आप"
सर्वनाम शब्दों की रूप-रचना

MULTIPLE CHOICE QUESTION

Try yourself: तुम कहाँ जा रहे हो? – रेखांकित अंश में सर्वनाम के भेद बताइए

A

निश्चयवाचक

B

संबंधवाचक

C

निजवाचक

D

प्रश्नवाचक

MULTIPLE CHOICE QUESTION

Try yourself: ‘स्वयं’ खुद, किस सर्वनाम के भेद हैं?

A

निश्चयवाचक

B

पुरुषवाचक

C

निजवाचक

D

संबंधवाचक

MULTIPLE CHOICE QUESTION

Try yourself: सर्वनाम के भेद होते हैं

A

आठ

B

चार

C

छह

D

दो

The document Chapter Notes: सर्वनाम is a part of the Class 7 Course Hindi Grammar Class 7.
All you need of Class 7 at this link: Class 7

FAQs on Chapter Notes: सर्वनाम

1. सर्वनाम क्या होते हैं और उनके प्रकार क्या हैं ?
Ans. सर्वनाम वे शब्द होते हैं जो संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किए जाते हैं। इनके मुख्य प्रकार हैं: 1. व्यक्तिगत सर्वनाम (जैसे: मैं, तुम, वह, हम) 2. निराकार सर्वनाम (जैसे: कोई, कुछ) 3. विशेष सर्वनाम (जैसे: यह, वह) 4. संबंध सर्वनाम (जैसे: जिसका, जिनका)
2. सर्वनाम का प्रयोग कब और कैसे किया जाता है ?
Ans. सर्वनाम का प्रयोग तब किया जाता है जब हमें संज्ञा को दोहराने की आवश्यकता नहीं होती। उदाहरण के लिए, "सीता स्कूल गई। वह वहाँ पढ़ाई कर रही है।" यहाँ "वह" सर्वनाम है जो "सीता" के स्थान पर प्रयोग किया गया है।
3. व्यक्तिगत सर्वनाम और उनके रूप क्या हैं ?
Ans. व्यक्तिगत सर्वनाम के मुख्य रूप होते हैं: 1. एकवचन: मैं (1st person), तुम (2nd person), वह (3rd person) 2. बहुवचन: हम (1st person), आप (2nd person), वे (3rd person) इनका प्रयोग व्यक्ति के अनुसार किया जाता है।
4. सर्वनाम और संज्ञा में क्या अंतर है ?
Ans. सर्वनाम और संज्ञा में मुख्य अंतर यह है कि संज्ञा किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु या विचार का नाम होती है, जबकि सर्वनाम उस संज्ञा के स्थान पर प्रयोग होता है ताकि वाक्य में विविधता बनी रहे। उदाहरण: "राम खेल रहा है। वह खुश है।" यहाँ "राम" संज्ञा है और "वह" सर्वनाम है।
5. सर्वनाम का वाक्य में सही स्थान क्या होता है ?
Ans. सर्वनाम का सही स्थान वाक्य में उसके अर्थ के अनुसार होता है। सामान्यतः सर्वनाम वाक्य के प्रारंभ या मध्य में आता है। उदाहरण: "मैं स्कूल जा रहा हूँ।" यहाँ "मैं" वाक्य के आरंभ में है।
Explore Courses for Class 7 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Important questions, Chapter Notes: सर्वनाम, Semester Notes, Objective type Questions, Previous Year Questions with Solutions, past year papers, video lectures, mock tests for examination, study material, MCQs, Chapter Notes: सर्वनाम, practice quizzes, pdf , Summary, Sample Paper, ppt, Exam, Viva Questions, Chapter Notes: सर्वनाम, shortcuts and tricks, Extra Questions, Free;