CBSE Class 7  >  Class 7 Notes  >  Hindi Grammar   >  Chapter Notes: संधि

Chapter Notes: संधि

संधि किसे कहते हैं?

बोलने की प्रक्रिया में द्रुत उच्चारण में एक के बाद एक में आने वाली दो ध्वनियों (वर्णों) में परस्पर निकटता होती है। प्रत्येक वर्ण का उच्चारण स्थान निश्चित है, इसलिए यह निकटता एक विशेष रूप में दिखाई देती है। पूर्व पद की अंतिम ध्वनि और दूसरे पद की प्रथम ध्वनि में परस्पर विकार संबंधी प्रक्रिया होती है। इसे ही संधि कहते हैं। संधि होने का मूल कारण है भाषा-प्रवाह।

ध्वनि/वर्ण

  • नर + ईश - अ + ई = ए = नरेश
  • सत् + जन - त + ज = ज्ज = सज्जन
  • मनः + हर - विसर्ग + ह = मनोहर
  • अति + अधिक - इ + अ = अत्यधिक

उपर्युक्त शब्दों में पहले शब्द की अंतिम ध्वनि (वर्ण) तथा दूसरे शब्द की पहली ध्वनि (वर्ण) के मिलने से जिस अन्य वर्ण ने स्थान लिया है, वह ध्वनियों के मेल से बना है। परिभाषाः ध्वनियों की परस्पर निकटता के कारण इनके आपसी मेल से उत्पन्न विकार को संधि कहते हैं।
संधि तीन प्रकार के होते हैं-

  1. स्वर संधि
  2. व्यंजन संधि
  3. विसर्ग संधि

स्वर संधि

स्वर में स्वर के मेल से जो विकार (परिवर्तन) उत्पन्न होता है, वह 'स्वर संधि' कहलाता है;
जैसे: 
  • महा + आत्मा = महात्मा
  • सु + उक्ति = सूक्ति

स्वर संधि के पाँच भेद होते हैं

  1. दीर्घ संधि
  2. गुण संधि
  3. वृद्धि संधि
  4. यण संधि
  5. अयादि संधि

1. दीर्घ संधि: जब ह्रस्व या दीर्घ स्वर के बाद, ह्रस्व या दीर्घ स्वर आएँ तो दोनों के मेल से दीर्घ स्वर हो जाता है। इसे दीर्घ संधि कहते हैं।
जैसे:

(i) अ + अ = आ
सार + अंश = सारांश
स्व + अधीन = स्वाधीन
भाव + अर्थ = भावार्थ
(ii) अ + आ = आ
हिम + आलये = हिमालय
पुस्तक + आलय = पुस्तकालय
(iii) आ + अ = आ
विद्या + अर्थी = विद्यार्थी
विद्या + अभ्यास = विद्याभ्यास
(iv) आ + आ = आ
विद्या + आलय = विद्यालय
महा + आत्मा = महात्मा

2. गुण संधि: जब अ /आ के बाद इ/ ई आने पर " ए"  हो जाए तथा अ/ आ के बाद उ/ ऊ आने पर " ओ" हो जाए तथा अ/ आ के बाद "ऋ" आने पर "अर" हो जाए तो वहां गुण संधि होती है।
जैसे:

(i) अ + ई = ए
नर + इंद्र = नरेंद्र
कवि + इंद्र = कवींद्र
(ii) इ + ई = ई
गिरि + ईश = गिरीश
मुनि + ईश = मुनीश
(iii) ई + इ = ई
मही + इंद्र = महींद्र
शची + इंद्र = शचींद्र
(iv) ई + ई = ई
सती + ईश = सतीश
नदी + ईश = नदीश।

3. वृद्धि संधि: जब अ/आ के बाद ए/ऐ आने पर "ऐ"    हो जाए तथा अ / आ के बाद ओ / औ  आने पर "औ" हो जाए तो वृद्धि संधि होती है।
जैसे:

(i) अ/आ ए/ऐ = ऐ
एक + एक = एकैक
सदा + एव = सदैव
(i) अ + उ = ओ
हित + उपदेश = हितोपदेश
पर + उपकार = परोपकार

4. यण संधि: इ/ई के बाद तथा उ/ऊ के बाद कोई अन्य स्वर आए तो इ/ ई के स्थान पर "य्" तथा उ/ऊ के स्थान पर "व" हो जाता है "ऋ" के बाद कोई अन्य स्वर आए तो "ऋ" के स्थान पर "र" हो जाता है।
जैसे:

(i) इ/ई = अन्य स्वर = य
अति + अधिक = अत्यधिक
अति + आवश्यक = अत्यावश्यक
अति + अंत = अत्यंत
(ii) उ + ऊ + अन्य स्वर = व
सु + आगत = स्वागत
सु + इच्छा = स्वेच्छा
अनु + अय = अन्वय
अनु + इत = अन्वित
(iii) ऋ + अन्य स्वर = र
मातृ + आनंद = मात्रानंद
पितृ + आज्ञा = पित्राज्ञा

5. अयादि संधि: जब, ए,ऐ,ओ,औ के बाद कोई अन्य स्वर आए तो 'ए' का'अय् 'ऐ' का 'आय्' 'ओ' का 'अव्'  तथा 'औ' का 'आव्' हो जाए तो वह अयादि संधि कहलाती है।
जैसे:

(i) ए + भिन्न स्वर = अय्
चे + अन = चयन
ने + अन = नयन
(ii) ऐ + भिन्न स्वर = आय
ने + अक = नायक
गै + इक = गायिका
(iii) ओ + भिन्न स्वर = अव्
भो + अन = भवन
पो + अन = पवन
(iv) औ + भिन्न स्वर = अव्
पौ + अक = पावक
भौ + उक = भावुक

व्यंजन संधि

व्यंजन का व्यंजन से या किसी स्वर से मेल होने पर जो परिवर्तन होता है, उसे व्यंजन संधि कहा जाता है;

जैसे: सत् + जन = सज्जन जगत + ईश = जगदीश

विसर्ग संधि

विसर्ग के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से जो परिवर्तन होता है, उसे विसर्ग संधि कहा जाता है।
जैसे:
  • निः चय = निश्चय
  • निः + मल = निर्मल
  • निः + चल = निश्चल
  • निः + छल = निश्छल
  • निः + संदेह = निस्संदेह
  • निः + कपट = निष्कपट

MULTIPLE CHOICE QUESTION

Try yourself: निम्न संधि रूप के सही संधि-विच्छेद पर सही का चिह्न लगाइए

A

सज्जन-सत् + जन

B

सत् + जन

C

सज + जन

D

सत् + ज्जन

MULTIPLE CHOICE QUESTION

Try yourself: संधि के भेद होते हैं

A

दो

B

तीन

C

चार

D

पाँच

MULTIPLE CHOICE QUESTION

Try yourself: संधि कहलाता है

A

दो वर्गों का मेल

B

दो शब्दों का मेल

C

दो वाक्यांशों का मेल

D

इनमें से कोई नहीं

The document Chapter Notes: संधि is a part of the Class 7 Course Hindi Grammar Class 7.
All you need of Class 7 at this link: Class 7
Explore Courses for Class 7 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
practice quizzes, Previous Year Questions with Solutions, shortcuts and tricks, video lectures, Objective type Questions, Chapter Notes: संधि, Chapter Notes: संधि, Free, Important questions, Exam, ppt, Semester Notes, pdf , Summary, study material, MCQs, mock tests for examination, Viva Questions, past year papers, Chapter Notes: संधि, Extra Questions, Sample Paper;