CBSE Class 7  >  Class 7 Notes  >  Hindi Grammar   >  Chapter Notes: मुहावरे और लोकोक्तियाँ

Chapter Notes: मुहावरे और लोकोक्तियाँ

मुहावरे किसे कहते हैं?

ऐसे शब्द समूह जो वाक्य में प्रयुक्त होने पर सामान्य अर्थ के स्थान पर कुछ विशेष अर्थ प्रकट करते हों, उन्हें मुहावरे कहते हैं।
निम्नलिखित वाक्यों पर ध्यान दीजिए:
  • राम राजा दशरथ की आँखों के तारे थे।
  • शिवाजी ने मुगलों के छक्के छुड़ा दिए।

उपर्युक्त वाक्यों में "आँखों के तारे", "छक्के छुड़ाना" और "लोहा लेना" ऐसे शब्द समूह हैं जो वाक्य में कुछ विशेष अर्थ प्रकट कर रहे हैं। इनका सामान्य अर्थ वाक्य में कोई महत्व नहीं रखता।
मुहावरों के प्रयोग से भाषा सजीव, सरस और आकर्षक बनती है। मुहावरों का स्वतंत्र प्रयोग नहीं होता। इसका प्रयोग किसी वाक्य के साथ ही होता है। मुहावरों के शब्दों का सामान्य अर्थ नहीं लिया जाता बल्कि उसका विशेष लाक्षणिक अर्थ होता है।

मुहावरे किसे कहते हैं?

प्रचलित मुहावरो के कुछ अन्य उदाहरण

  1. अपना उल्लू सीधा करना (अपना मतलब निकलना)- उसने तुम जैसे अमीर व्यक्ति से इसलिए दोस्ती की जिससे वह अपना उल्लू सीधा कर सके।
  2. अपने मुँह मियाँ मिठू बनना (अपनी प्रशंसा खुद करना)- उसे सबमें अवगुण ही दिखाई देते हैं, बस सदा अपने मुँह मियाँ मिठू बनता रहता है।
  3. आँखें खुलना (होश आना)- जब मित्र को अपनी आँखों से बेइमानी करते हुए देख लिया तब राकेश की आँखें खुलीं।
  4. आँखों से गिरना (सम्मान नष्ट होना)- परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े जाने पर राजेश सभी की आँखों से गिर गया।
  5. आग बबूला होना (क्रोध से भर जाना)- पता नहीं मनोज को क्या हो गया है, छोटी-छोटी बात पर आग बबूला हो जाता है।
  6. आगे-पीछे करना (चापलूसी करना)- स्वार्थी व्यक्ति सम्मान की चिंता न करके आगे-पीछे फिरता है। अंगारे बरसना (बहुत अधिक गर्मी पड़ना)- राजस्थान में जेठ के महीने में अंगारे बरसते हैं।
  7. अंगारों से खेलना (खतरा मोल लेना)- सैनिक अंगारों से खेलकर सीमाओं की रक्षा करते हैं।
  8. अक्ल का दुश्मन (मूर्ख)- तुम्हारी समझ में कुछ भी नहीं आएगा क्योंकि तुम तो अक्ल के दुश्मन हो। अपनी खिचड़ी अलग पकाना (सबसे अलग रहना)- रमेश कुछ नहीं सुनता हमेशा अपनी खिचड़ी अलग पकाता है।
  9. आकाश-पाताल एक करना (पूरा प्रयत्न करना)- नौकरी पाने के लिए लोग आकाश-पाताल एक कर देते हैं।
  10. आटे-दाल का भाव मालूम होना (कठिनाई में पड़ना)- पिताजी की कमाई पर ऐश कर लो जब खुद कमा कर खाना पड़ेगा तो आटे-दाल का भाव मालूम पड़ जाएगा।

लोकोक्तियाँ

निम्नलिखित वाक्यों पर ध्यान दीजिए:
  • खोदा पहाड़ निकली चुहिया।
  • घर का भेदी लंका ढाए।
  • जिसकी लाठी उसकी भैंस।

उपर्युक्त वाक्यों में जीवन की या अनुभवजन्य कुछ सत्य बातें कही गई हैं। बोलते समय अक्सर लोग इसका प्रयोग करते हैं व इससे मिलती-जुलती दशा पर व्यंग्य करते हैं या उससे सीख लेते हैं। जनसाधारण में प्रचलित कहावतें ही लोकोक्तियाँ कहलाती हैं। लोकोक्तियाँ भी मुहावरे की तरह विशेष अर्थ प्रकट करती हैं। लोकोक्तियाँ वाक्यांश न होकर एक संपूर्ण वाक्य होता है। अपने कथन पर बल देने के लिए लोकोक्ति का प्रयोग किया जाता है। लोकोक्ति का प्रयोग करने से भाषा में सजीवता आती है तथा वह आकर्षक बनती है।

प्रचलित लोकोक्तियाँ
प्रचलित लोकोक्तियाँ

प्रचलित लोकोक्तियों के कुछ अन्य उदाहरण

  1. आ बैल मुझे मार- (स्वयं विपत्ति को बुलाना)
  2. अंधों में काना राजा- (मूों में थोड़ा बुद्धिमान)
  3. एक पंथ दो काज- (एक समय में दो कार्य की सिद्धि)
  4. उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे- (गलती होते हुए भी न मानना)
  5. ऊँची दुकान, फीका पकवान- (बड़ा दिखावा, पर भीतर से खोखला)
  6. एक अनार, सौ बीमार- (एक चीज के अनेक ग्राहक)
  7. कंगाली में आटा गीला- (मुसीबत में मुसीबत आ पड़ना)
  8. कहाँ राजा भोज, कहाँ गंगू तेली- (बराबर के न होना)
  9. खोदा पहाड़, निकली चुहिया- (प्रयत्न अधिक लाभ कम)
  10. घर का भेदी लंका ढाए- (आपस की फूट से हानि होती है)

MULTIPLE CHOICE QUESTION

Try yourself: दिए गए मुहावरों के उचित अर्थ पर सही का चिह्न लगाइए-
बच्चों का खेल’ का अर्थ है

A

आसान काम

B

बच्चों का खेलना

C

बच्चों की शैतानी

D

क्रिकेट खेलना

MULTIPLE CHOICE QUESTION

Try yourself: दिए गए मुहावरों के उचित अर्थ पर सही का चिह्न लगाइए-
गाँठ बाँधना मुहावरे का अर्थ है

A

भूल जाना

B

याद रखना

C

घबरा जाना

D

वश में करना

MULTIPLE CHOICE QUESTION

Try yourself: नीचे लिखी लोकोक्तियों के सही अर्थ छाँटकर उन पर सही का चिह्न लगाइए
ऊँची दुकान फीका पकवान

A

बड़े दुकान के पकवान

B

दुकान ऊँची और पकवान कम होना

C

नाम अधिक गुणवत्ता कम

D

मिठाइयाँ घी की होना

The document Chapter Notes: मुहावरे और लोकोक्तियाँ is a part of the Class 7 Course Hindi Grammar Class 7.
All you need of Class 7 at this link: Class 7
Explore Courses for Class 7 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Previous Year Questions with Solutions, mock tests for examination, Semester Notes, Chapter Notes: मुहावरे और लोकोक्तियाँ, Viva Questions, Objective type Questions, study material, Important questions, shortcuts and tricks, video lectures, MCQs, Sample Paper, practice quizzes, Extra Questions, ppt, Summary, Chapter Notes: मुहावरे और लोकोक्तियाँ, Chapter Notes: मुहावरे और लोकोक्तियाँ, pdf , Free, past year papers, Exam;