CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: क्या, कब, कहाँ और कैसे? (What, Where, How And When?)

NCERT Solutions: क्या, कब, कहाँ और कैसे? (What, Where, How And When?)

कल्पना करो

प्रश्न. तुम्हें एक पुरातत्त्वविद् का साक्षात्कार लेना है। तुम उन पाँच प्रश्नों की एक सूची तैयार करो | जिन्हें तुम पुरातत्त्वविद् से पूछना चाहोगी।

प्रश्नों की एक सूची:
(i) पुरातत्त्वविद् अतीत में बनी तथा प्रयोग में लाई वस्तुओं का अध्ययन क्यों करते हैं?
(ii) पुरातत्त्वविद् किसी स्थान की खुदाई किस आधार पर करते हैं?
(iii) क्या खुदाई करते समय किसी प्रकार की सावधानी भी रखी जाती है?
(iv) खुदाई में मिली चीजों की उम्र का कैसे पता लगाया जाता है?
(v) खुदाई में मिली चीजों को कहाँ और क्यों रखा जाता है?

आओ याद करें

प्रश्न.1. निम्नलिखित का सुमेल करो:
आओ याद करें

आओ याद करें


प्रश्न.2. पाण्डुलिपियों तथा अभिलेखों में एक प्रमुख अंतर बताओ।

पाण्डुलिपियाँ प्रायः ताडपत्रों अथवा भोजपत्रों पर हाथ से लिखी जाती थी, जबकि अभिलेखों को पत्थर या धातु जैसी कठोर सतहों पर उत्कीर्ण (खोदकर लिखना) किया जाता था।

आओ चर्चा करें

प्रश्न.3. रशीदा के प्रश्न को फिर से पढ़ो। इसके क्या उत्तर हो सकते हैं?

हम एक दिन पहले क्या हुआ इसके बारे में टीवी पर देख सकते है। रेडियो पर सुन सकते है। कुछ साल पहले क्या हुआ जो व्यक्ति जीवित है उनसे जान सकते है। और सौ वर्षौ पहले क्या हुआ था इसके बारे में जानने के लिए भी हम कई तरीके अपना सकते है। इसके लिए भी लेखकों, व्यक्तियों ने कई सारी चीजें एकत्रित की हुई है। जिनके बारे में हम एकत्रित किए हुए पाण्डुलिपि, अभिलेख, किताबों, चित्रो,मुर्तिया इन सबसे हमें अच्छे से जानकारी प्राप्त हो सकती है।


प्रश्न.4. पुरातत्त्वविदों द्वारा पाई जाने वाली सभी वस्तुओं की एक सूची बनाओ। इनमें से कौन-सी वस्तुएँ पत्थर की बनी हो सकती हैं?

पुरातत्त्वविदों द्वारा पाई जाने वाली वस्तुएँ:
(i) सिक्के
(ii) हथियार
(iii) आभूषण
(iv) चित्र तथा मूर्तियाँ
(v) औजार
(vi) हड्डियाँ पत्थर तथा ईंटों से बनी इमारतों के अवशेष

पत्थर से बनी वस्तुएँ:
(i) इमारतें
(ii) हथियार
(iii) औजार
(iv) मूर्तियाँ


प्रश्न.5. साधारण स्त्री तथा पुरुष अपने कार्यों का विवरण क्यों नहीं रखते थे? इसके बारे में तुम क्या सोचती हो?

साधारण स्त्री और पुरुष अपने कार्यों का विवरण नहीं रखते थे, इसके निम्नलिखित कारण हो सकते हैं जैसे:

(i) साधारण स्त्री और पुरुष अपने कार्यों को इतना महत्त्वपूर्ण नहीं मानते होंगे कि उनका विवरण तैयार किया जाए।
(ii) यह भी संभव है कि वे पढ़े-लिखे भी न हों।
(iii) यह भी संभव है कि वे गरीब हों और उत्कीर्ण करवाने का कार्य खर्चीला हो।


प्रश्न.6. कम से कम दो ऐसी बातों का उल्लेख करो, जिनसे तुम्हारे अनुसार राजाओं और किसानों के जीवन में भिन्नता का पता चलता है।

राजाओं और किसानों के जीवन में अंतर:

(i) राजाओं का जीवन बिना किसी कठनाई के चलता था। उन्हें तो हर चीज़ तैयार मिलती थी। किसी चीज़ के लिए परेशानी नहीं होती थी। लेकिन किसानों का जीवन कष्टदायी होता था। वे तो सुबह पहले खेत में चलें जाते उन्हें तो ये भी नहीं पता चलता कब सुबह हो गई कब रात हो गई।
(ii) राजाओं का काम अपनी सेना को संभालना और अपनी प्रजा का नेतृत्व करना होता था और आराम से जीवन व्यतीत होता था जबकि किसानो का जीवन सिर्फ खेती में चला जाता था।


प्रश्न.7. पृष्ठ 1 पर शिल्पकार शब्द का पता लगाओ। आज प्रचलित कम से कम पाँच भिन्न-भिन्न शिल्पों की सूची बनाओ। क्या ये शिल्पकार (क) स्त्री, (ख) पुरुष, (ग) स्त्री तथा पुरुष दोनों होते हैं?

आओ चर्चा करें


प्रश्न.8. अतीत में पुस्तकें किन-किन पर लिखी गई थीं? तुम इनमें से किन पुस्तकों को पढ़ना पसंद करोगी?

अतीत में पुस्तके इन विषयो पर लिखी जाती थी कि राजा कैसे अपना जीवन बिताते थे। प्रजा के साथ कैसे रहते थे। सभी लॉगो के प्रति उनका व्यवहार कैसा होता था। अपनी प्रजा की रक्षा कैसे करते थे। उनके पहनावा कैसा होता था। धर्म, जाती, लिंग के आधार पर उनके विचार कैसे होते थे। सबका खाना पीना, रहन- सहन कैसा होता था। हम वो पुस्तके पढ़ना पसंद करेंगे जिसमें यह बताया हो कि किस चीज़ का अविष्कार कब और कैसे हुआ। और उसका यह नाम ही क्यूँ रखा गया।

The document NCERT Solutions: क्या, कब, कहाँ और कैसे? (What, Where, How And When?) is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET

FAQs on NCERT Solutions: क्या, कब, कहाँ और कैसे? (What, Where, How And When?)

1. क्या NCERT सॉल्यूशंस क्या हैं?
उत्तर: NCERT सॉल्यूशंस एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो NCERT किताबों के छात्रों को सही और संपूर्ण समाधान प्रदान करने के लिए बनाया गया है। यह सॉल्यूशंस छात्रों को उनके पाठ्यक्रम के सारांश, प्रश्नों के उत्तर, अभ्यास समस्याओं के समाधान, पाठयोजन और और अधिक जैसी जानकारी प्रदान करता है।
2. NCERT सॉल्यूशंस को कहाँ से और कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर: NCERT सॉल्यूशंस को आप आधिकारिक वेबसाइट ncert.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। वहाँ पर आपको "Publications" के अन्तर्गत "Textbooks" का ऑप्शन मिलेगा, जहाँ से आप अपने चयनित कक्षा और विषय के आधार पर NCERT सॉल्यूशंस को डाउनलोड कर सकते हैं।
3. क्या NCERT सॉल्यूशंस सभी कक्षाओं के लिए उपलब्ध हैं?
उत्तर: हाँ, NCERT सॉल्यूशंस सभी कक्षाओं के लिए उपलब्ध हैं। यह कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्रों के लिए समर्पित है और विभिन्न विषयों जैसे गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी आदि के लिए सॉल्यूशंस प्रदान करता है।
4. क्या NCERT सॉल्यूशंस के उपयोग से परीक्षा में लाभ होगा?
उत्तर: हाँ, NCERT सॉल्यूशंस के उपयोग से परीक्षा में लाभ हो सकता है। यह सॉल्यूशंस छात्रों को सही और संपूर्ण जवाब प्रदान करता है, जिससे उनकी समझ और निर्धारण क्षमता मजबूत होती है। इसके अलावा, एक्सट्रा प्रैक्टिस के लिए भी यह उपयोगी हो सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद कर सकता है।
5. NCERT सॉल्यूशंस को कैसे उपयोग करें और कितना समय देना चाहिए?
उत्तर: NCERT सॉल्यूशंस को पढ़ने के लिए आपको पहले अपने विषय की किताब को ध्यान से पढ़ना चाहिए। फिर आप सॉल्यूशंस को उस पाठ के अनुसार एक-एक करके पढ़ सकते हैं और जवाब को समझ सकते हैं। आपको तब तक सॉल्यूशंस पढ़ना चाहिए जब तक आप सभी प्रश्नों के सही और संपूर्ण जवाब नहीं निकाल लेते हैं। समय की बात करें तो इसे पढ़ने के लिए आपको प्रतिदिन कुछ समय निकालना चाहिए, जैसे कि रोजाना एक या दो घंटे।
Explore Courses for CTET & State TET exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
video lectures, practice quizzes, Viva Questions, Semester Notes, Extra Questions, कहाँ और कैसे? (What, NCERT Solutions: क्या, study material, Where, shortcuts and tricks, How And When?), Exam, कहाँ और कैसे? (What, How And When?), Free, NCERT Solutions: क्या, Sample Paper, कब, कब, past year papers, NCERT Solutions: क्या, mock tests for examination, How And When?), कब, कहाँ और कैसे? (What, Objective type Questions, Important questions, ppt, pdf , Previous Year Questions with Solutions, Summary, MCQs, Where, Where;