CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: आरंभिक मानव की खोज में (On The Trail of the Earliest People)

NCERT Solutions: आरंभिक मानव की खोज में (On The Trail of the Earliest People)

कल्पना करो

प्रश्न. तुम आज से 12,000 साल पहले पत्थर की एक गुफा में रहते हो। पृष्ठ 15 पर देखो। तुम्हारे मामा गुफा की एक भीतरी दीवार पर चित्र बना रहे हैं और तुम उनकी सहायता करना चाहते हो। तुम रंग बनाओगे, रेखाएँ खींचोगे या फिर उनमें रंग भरोगे? तुम्हारे मामा तुम्हें कौन-कौन सी कहानियाँ सुनाएँगे?

निम्नलिखित कहानियाँ सुनाएँगे:
(i) पत्थरों, लकड़ियों और हड्डियों के औजारों के संबंध में।
(ii) जानवरों के शिकार करने के संबंध में।
(iii) चित्रों और रंगों के संबंध में।
(iv) फसलों को उगाने के संबंध में।

आओ याद करें

प्रश्न.1. इन वाक्यों को पूरा करो।
(क) शिकारी-खाद्य संग्राहक गुफाओं में इसलिए रहते थे क्योंकि ______.
(ख) घास वाले मैदानों का विकास  ______ साल पहले हुआ।
(ग) आरंभिक लोगों ने गुफाओं की ______ पर चित्र बनाए।
(घ) हुँस्गी में ______ से औजार बनाए जाते थे।

(क) उन्हें बारिश, धूप और हवाओं से राहत मिलती थी
(ख) 12,000
(ग) भीतरी दीवारों
(घ) चूने के पत्थरों


प्रश्न.2. उपमहाद्वीप के आधुनिक राजनीतिक मानचित्र को पृष्ठ 136 पर देखो। उन राज्यों को ढूँढ़ो जहाँ भीमबेटका, हुँगी और कुरनूल स्थित हैं। क्या तुषार की रेल इन जगहों के पास से होकर गई होगी?

हाँ तुषार की रेल इन जगहों के पास से होकर गुजरी होगी।

आओ चर्चा करें

प्रश्न.3. शिकारी-खाद्य संग्राहक एक स्थान से दूसरे स्थान पर क्यों घूमते रहते थे? उनकी यात्रा और आज की हमारी यात्रा के कारणों में क्या समानताएँ या क्या भिन्नताएँ हैं?

(क) शिकारी-खाद्य संग्राहक के एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमने के निम्नलिखित कारण थे:
(i) एक जगह लगातार रुकने से भोजन की समस्या उत्पन्न हो जाती होगी, इसलिए भोजन की तलाश में इन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ता था।
(ii) जानवरों का शिकार करने के लिए पीछे-पीछे जाया करते होंगे।
(iii) पेड़ों और पौधों में फल-फूल अलग-अलग मौसम में आते हैं, अतः ऋतु परिवर्तन के अनुसार | स्थान परिवर्तन करते होंगे।
(iv) पानी की तलाश में इधर-उधर जाना पड़ता होगा। 

(ख) आज हम यात्राएँ अलग (भिन्न) कारणों से करते हैं; जैसे:
(i) रोजगार की तलाश में।
(ii) व्यापार करने के लिए।
(iii) नाते-रिश्तेदारों से मिलने के लिए।
(iv) स्कूलों व दफ्तरों में जाने के लिए।
(v) संस्कृति का प्रचार-प्रसार व भ्रमण के लिए।


प्रश्न.4. आज तुम फल काटने के लिए कौन-से औज़ार चुनोगे? वह औज़ार किस चीज़ से बना होगा?

आज फल काटने के लिए चाकू का प्रयोग करेंगे। चाकू स्टील या लोहे का बना होता है, जिसको पकड़ने के लिए लकड़ी या प्लास्टिक का हैंडल होता है।


प्रश्न.5. शिकारी-खाद्य संग्राहक आग का उपयोग किन-किन चीजों के लिए करते थे? क्या तुम आज आग का उपयोग इनमें से किसी चीज़ के लिए करोगे!

शिकारी-खाद्य संग्राहक द्वारा आग का प्रयोग: 
(i) मांस भूनने के लिए।
(ii) प्रकाश के लिए।
(iii) खतरनाक जानवरों को दूर भगाने के लिए। 

आज आग का प्रयोग:
(i) मांस भूनने के लिए।

आओ करके देखें

प्रश्न.6. अपनी पुस्तिका के पन्ने पर एक लाइन खींचकर इसके दो खाने बनाओ। बाएँ खाने में, उन खाद्य पदार्थों की सूची बनाओ, जिन्हें शिकारी-खाद्य संग्राहक खाते थे (पृष्ठ 11 पर देखो) और दाएँ खाने में तुम जो चीजें खाते हो उनमें से कुछ के नाम लिखो। क्या तुम्हें इन दोनों में कोई समानता या भेद दिखाई देता है?

शिकारी-खाद्य संग्राहक के खाद्य पदार्थ जंगली जानवरों का कच्चा अथवा भूना मांस, मछलियाँ, चिड़ियाँ, फल-मूल, पौधे, पत्तियाँ तथा अंडे।
आज के खाद्य पदार्थ चावल, रोटी, सब्जियाँ, फल, दूध, पका हुआ मांस आदि।


प्रश्न.7. यदि तुम्हारे पास कोई गुटिका (प्राकृतिक पत्थर का टुकड़ा, जैसे कि पृष्ठ 13 पर दिखाया गया है) हो तो उसे किस काम के लिए इस्तेमाल करोगे?

खेल खेलने, बादाम व अखरोट के छिलके छीलने आदि के काम आ सकती है।


प्रश्न.8. ऐसे दो काम लिखो जिन्हें आज महिलाएँ और पुरुष दोनों करते हैं। दो ऐसे काम बताओ जिन्हें सिर्फ महिलाएँ ही करती हैं और दो वे जिन्हें सिर्फ पुरुष ही करते हैं। अपनी सूची की अपने दो साथियों | की सूचियों से तुलना करो। क्या तुम्हें इनमें कोई समानता या भेद दिखाई दे रहा है?

पुरुष और महिला दोनों द्वारा किए जाने वाले कार्य:
(i) कार, साइकिल, स्कूटर व मोटरसाइकिल चलाना।
(ii) दफ्तरों में काम करना। 

केवल महिलाओं द्वारा किए जाने वाले कार्य: 
(i) छोटे बच्चों की देखभाल करना।
(ii) बच्चों को जन्म देना।

केवल पुरुषों द्वारा किए जाने वाले कार्य:
(i) फायर ब्रिगेड 
(ii) फौज में

The document NCERT Solutions: आरंभिक मानव की खोज में (On The Trail of the Earliest People) is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET

FAQs on NCERT Solutions: आरंभिक मानव की खोज में (On The Trail of the Earliest People)

1. आरंभिक मानव की खोज में कौन से उपकरण प्राचीनतम मानवों ने उपयोग किए थे?
उत्तर: प्राचीनतम मानवों ने पत्थर के उपकरण उपयोग किए थे, जैसे कि पत्थर का खुरचाल। इन उपकरणों का उपयोग विभिन्न कार्यों में जैसे कि खाद्य तैयार करने, लकड़ी को काटने, शिलाओं को मोड़ने आदि में किया जाता था।
2. प्राचीनतम मानव की खोज में किन-किन संभावित स्थलों पर खुदाई की जाती है?
उत्तर: प्राचीनतम मानव की खोज में संभावित स्थलों पर खुदाई की जाती हैं जहां पहले से ही मानवीय जीवन के चिह्न मिले हैं, जैसे कि गुफाओं, खड़ेदें, खादों, झरनों, नदी किनारों, आदि में।
3. आरंभिक मानव की खोज में कौन से प्राचीन जीवाश्म खोजे गए हैं?
उत्तर: आरंभिक मानव की खोज में विभिन्न प्राचीन जीवाश्म खोजे गए हैं, जैसे कि हथिना, राजेरा हिल्स, तूसी, नर्मदा घाटी, सोन नदी, आदि में।
4. आरंभिक मानव की खोज में कौन से प्राचीन लकड़ी के उपकरण मिले हैं?
उत्तर: आरंभिक मानव की खोज में प्राचीन लकड़ी के उपकरण मिले हैं, जैसे कि लकड़ी के छिलने, लकड़ी के ठोस नक्काशी, लकड़ी के ताले, लकड़ी के चिपकने, आदि।
5. आरंभिक मानव की खोज में कौन से सूक्ष्म जीवाश्म मिले हैं?
उत्तर: आरंभिक मानव की खोज में सूक्ष्म जीवाश्म भी मिले हैं, जैसे कि हड्डी, दांत, कंठ की हड्डी, आदि।
Explore Courses for CTET & State TET exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
study material, Extra Questions, Free, Sample Paper, Semester Notes, mock tests for examination, Exam, ppt, Objective type Questions, practice quizzes, NCERT Solutions: आरंभिक मानव की खोज में (On The Trail of the Earliest People), NCERT Solutions: आरंभिक मानव की खोज में (On The Trail of the Earliest People), NCERT Solutions: आरंभिक मानव की खोज में (On The Trail of the Earliest People), Important questions, past year papers, video lectures, MCQs, Previous Year Questions with Solutions, shortcuts and tricks, Summary, pdf , Viva Questions;