CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: आरंभिक नगर (In The Earliest Cities)

NCERT Solutions: आरंभिक नगर (In The Earliest Cities)

कल्पना करो

प्रश्न. तुम अपने माता-पिता के साथ 4000 साल पहले लोथल से मोहनजोदड़ो की यात्रा कर रहे हो। यह - बताओ कि तुम यात्रा कैसे करोगे, तुम्हारे माता-पिता यात्रा के लिए अपने साथ क्या-क्या ले जाएँगे? और मोहनजोदड़ो में तुम क्या देखोगे?

हम लोथल से मोहनजोदड़ो की यात्रा समुद्र के रास्ते नाव से करेंगे। मेरे माता-पिता कीमती पत्थरों, शंखों और धातुओं से बनी चीजें अपने साथ ले जाएँगे। हम मोहनजोदड़ो में महान स्नानागार, घर, नाले और सड़कों के निर्माण योजना को देखेंगे।

आओ याद करें

प्रश्न.1. पुरातत्त्वविदों को कैसे ज्ञात हुआ कि हड़प्पा सभ्यता के दौरान कपड़े का उपयोग होता था?

पुरातत्त्वविदों को 7000 साल पहले मेहरगढ़ में कपास की खेती किये जाने के प्रमाण मिले थे। उन्हें मोहनजोदड़ो में चाँदी का एक फूलदान और ताम्बे की कुछ अन्य वस्तुओ पर कपड़े के अवशेष भी प्राप्त हुए थे। पक्की मिट्टी से बनी तकलिया सूत क़ताई का संकेत देती है। मोहनजोदड़ो में एक पत्थर की मूर्ति भी मिली थी जिसमें उसे वस्त्र पहनाए हुए दिखाया गया था।


प्रश्न.2. निम्नलिखित का सुमेल करो:
आओ याद करें

आओ याद करें


प्रश्न.3. हड़प्पा के लोगों के लिए धातुएँ, लेखन, पहिया और हल क्यों महत्त्वपूर्ण थे?

हड़प्पा के लॉगो के लिए धातुएँ, लेखन, पहिया और हल कई कारणों से मह्त्वपूर्ण थे। इन चीजो को वोह दूर दूर से आयत करते थे। वे ताम्बे का आयात ज्यादातर राजस्थान से करते थे। धातुओ का प्रयोग बर्तन और आभूषण बनाने के लिए किया जाता था। उस समय हड़प्पा के लॉगो की अपनी ही एक विशेष लिपि होती थी। हड़प्पा से मिले अवशेषो में इस लिपि के बड़े बड़े अवशेषो को खुदा पाया गया है।इस प्रकार की लिपि मुहरो पर छिपी मिलती है। हड़प्पा के लोग पहिये कि सहायता से गाड़ियों को खीचते थे।वे इसकी सहायता से मिट्टी के बर्तनो को गोल करने का काम भी करते थे। ज़मीन की जुताई के लिए हल का प्रयोग एक नई बात थी। उस समय के हल तो नहीं बच पाए क्योंकि ये हल प्राय लकड़ी के बने होते थे। सिचाई के लिए हल का भी प्रयोग किया जाता था। पक्की मिट्टी से बने खिलोने बच्चों के खेलने के काम आते थे।

आओ चर्चा करें

प्रश्न.4. इस अध्याय में पकी मिट्टी (टेराकोटा) से बने सभी खिलौनों की सूची बनाओ। इनमें से कौन-से खिलौने बच्चों को ज्यादा पसंद आए होंगे?

हड़प्पा के लॉगो ने पक्की मिट्टी के अनेक खिलोने बनाये थे। इन खिलौनो में खिलौना गाड़ी, खिलौना हल तथा पशु पक्षियो के नमूने प्रमुख थे। बच्चे भी इन खिलौनो को देखकर बहुत खुश होते थे उन्हें यह खिलोने बहुत पसंद आते थे। सबसे ज्यादा बच्चो को पशु पक्षियो के बने हुए नमूने  बहुत पसन्द होते थे। वे इसमें चिड़िया के आकार की सीटियां भी बनाते थे।


प्रश्न.5. हड़प्पा के लोगों की भोजन सामग्री की सूची बनाओ। आज इनमें से तुम क्या-क्या खाते हो? निशान लगाकर बताओ।

आओ चर्चा करें


प्रश्न.6. हड़प्पा के किसानों और पशुपालकों का जीवन क्या उन किसानों से भिन्न था जिनके बारे में तुमने पिछले अध्याय में पढ़ा है? अपने उत्तर में इसका कारण बताओ।

अंतर: 
(i) हड़प्पा के किसान और पशुपालक पूर्ववर्ती किसानों और पशुपालकों की तुलना में अधिक प्रकार की फसलों का उत्पादन करते थे।
(ii) हड़प्पा के किसान पूर्ववर्ती किसानों की तुलना में विभिन्न उपकरणों जैसे हल आदि का भी उपयोग करते थे।
(iii) हड़प्पा के किसान कृषि उत्पादों को गाड़ियों के द्वारा नगरों में भी भेजते थे, जबकि पूर्ववर्ती किसान ऐसा नहीं करते थे।

आओ करके देखें

प्रश्न.7. अपने शहर या गाँव की तीन महत्त्वपूर्ण इमारतों का ब्यौरा दो। क्या वे बस्ती के महत्त्वपूर्ण इलाके में बनी हैं। इन इमारतों का उपयोग किसलिए किया जाता है?

मैं नई दिल्ली में रहता हूँ। मेरे शहर की तीन महत्वपूर्ण इमारतें हैं संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन हैं। ये बस्तियाँ नई दिल्ली के मध्य भाग में स्थित हैं।
(i) संसद भवन एक इमारत है जहां हमारे देश के विकास के बारे में सभी महत्वपूर्ण निर्णय किए जाते हैं।
(ii) सर्वोच्च न्यायालय हमारे देश का सबसे ऊपरी न्यायिक निकाय है।
(iii) राष्ट्रपति भवन हमारे देश के राष्ट्रपति रहते हैं।


प्रश्न.8. तुम्हारे इलाके में क्या कोई पुरानी इमारत है? यह पता करो कि वह कितनी पुरानी है और उनकी देखभाल कौन करता है।

हां, मेरे इलाके (दिल्ली) में एक पुरानी इमारत लाल किला (Redfort) है। यह लगभग 380 साल पुराना है और इसे पूरा होने में लगभग 9 साल लगे। लाल किले का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां (Shajahan) ने 1639 करवाया था। इसे लाल पत्थर (red sandstone) से बनाया गया है।लाल किला की देखभाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण करता है ये भारतीय सरकार का एक विभाग है।

The document NCERT Solutions: आरंभिक नगर (In The Earliest Cities) is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET

FAQs on NCERT Solutions: आरंभिक नगर (In The Earliest Cities)

1. आरंभिक नगर क्या है?
उत्तर: आरंभिक नगर एक क्रांतिकारी प्रगति का प्रतीक है जो इतिहास में नगरीयकरण की शुरुआत को दर्शाता है। यह नगर एक ऐसी स्थापना होती है जहां लोगों का अधिकार, व्यापार, संगठनिक संरचना और नगरीय जीवन प्रारंभ होता है।
2. आरंभिक नगरों की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर: आरंभिक नगरों की स्थापना का आरंभ लगभग 2600 ईसा पूर्व हुआ था। यह मेसोपोटामिया, यूफ्रेटीज और इंडस घाटी क्षेत्रों में हुई थी, जो वर्तमान ईराक, तुर्की और पाकिस्तान में स्थित हैं।
3. आरंभिक नगरों में व्यापार की भूमिका क्या थी?
उत्तर: आरंभिक नगरों में व्यापार एक महत्वपूर्ण गतिविधि थी। व्यापारिक गतिविधि के माध्यम से लोग वस्त्र, खाद्य, खनिज और अन्य आवश्यकताओं को बांट सकते थे। यह नगरों को समृद्ध बनाने और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने में मदद करता था।
4. आरंभिक नगरों में नगरपालिका किसे कहा जाता था?
उत्तर: आरंभिक नगरों में नगरपालिका को 'सभा' या 'सभापति' कहा जाता था। यह संगठन नगर के नियंत्रण, प्रबंधन और व्यवस्था के लिए जिम्मेदार होता था। नगरपालिका सदस्यों की एक मंडली से मिलकर आयोजित होती थी और नगर के मुख्य निर्णय लेने का कार्य करती थी।
5. आरंभिक नगरों के लोग कैसे रहते थे?
उत्तर: आरंभिक नगरों के लोग आमतौर पर अपने बसने के लिए छोटे घरों में रहते थे। इन नगरों में व्यापार, शिक्षा, कला और धार्मिक कार्यों के लिए सार्वजनिक इमारतें भी होती थीं। नगर में जल, सड़कों, विद्यालयों, मंदिरों और व्यापारिक स्थानों की व्यवस्था भी थी।
Explore Courses for CTET & State TET exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Exam, ppt, Summary, video lectures, Semester Notes, study material, past year papers, NCERT Solutions: आरंभिक नगर (In The Earliest Cities), Extra Questions, pdf , Previous Year Questions with Solutions, MCQs, shortcuts and tricks, Objective type Questions, mock tests for examination, Free, NCERT Solutions: आरंभिक नगर (In The Earliest Cities), practice quizzes, Sample Paper, NCERT Solutions: आरंभिक नगर (In The Earliest Cities), Viva Questions, Important questions;