CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य (Kings & An Early Republic)

NCERT Solutions: राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य (Kings & An Early Republic)

कल्पना करो

प्रश्न. वैशाली के उस सभागार में तुम अंदर झाँक रहे हो जहाँ मगध के राजाओं द्वारा आक्रमण का सामना करने के विषयों पर चर्चा की जा रही है। तुमने क्या सुना?

वैशाली के सभागार में राजा मगध की विशाल सेना के विषय में चर्चा कर रहे थे कि मगध के पास पैदल, रथ और हाथियों की बहुत बड़ी सेना है और उसका मुकाबला कैसे किया जाए। सभी राजा घबराए हुए थे।

आओ याद करें

प्रश्न.1. सही या गलत बताओ।
(क) अश्वमेध के घोड़े को अपने राज्य से गुजरने की छूट देने वाले राजाओं को यज्ञ में आमंत्रित किया जाता था।
(ख) राजा के ऊपर सारथी पवित्र जल का छिड़काव करता था।
(ग) पुरातत्त्वविदों को जनपदों की बस्तियों में महल मिले हैं।
(घ) चित्रित-धूसर पात्रों में अनाज रखा जाता था।
(ङ) महाजनपदों में बहुत से नगर क़िलाबंद थे।

(क) सही
(ख) गलत
(ग) गलत
(घ) गलत
(ङ) सही


प्रश्न.2. नीचे दिए गए खानों में निम्नलिखित शब्द भरो।
शिकारी-संग्राहक, कृषक, व्यापारी, शिल्पकार, पशुपालक

आओ याद करें

आओ याद करें


प्रश्न.3. सामाज वे कौन से समूह थे, जो गणों की सभाओं में हिस्सा नहीं ले सकते थे?

स्त्रिया, दास तथा कुम्भकार गणो की सभाओ में हिस्सा नहीं ले सकते थे।

आओ चर्चा करें

प्रश्न.4. महाजनपद के राजाओं ने क़िले क्यों बनवाए?

अधिकतर महाजनपदों की एक ही राजधानी होती थी।कई राजधानियों की किलेबंदी होती थी। इन महाजनपदों के शासकों के अन्य राजाओं के आक्रमणों से डर कर अपनी सुरक्षा के लिए किलो का निर्माण किया। कुछ राजा अपनी राजधानी के चारों ओर विशाल ऊंची और प्रभावशाली दीवार खड़ी करके अपनी समृद्धि और शक्ति का प्रदर्शन भी करते थे इस तरह से किले के अंदर रहने वाले लोगों और क्षेत्र पर नियंत्रण रखना भी आसान हो जाता था।


प्रश्न.5. आज के शासकों के चुनाव की प्रक्रिया जनपदों के चुनाव से किस तरह भिन्न थी?

महाजनपदों में शासकों का चुनाव यज्ञ करके किया जाता था। अश्वमेघ यज्ञ इसी प्रकार का विशेष अनुष्ठान होता था। महायज्ञ को करने वाला राजा जन के राजा न होकर जनपदों के राजा के कह्लाते थे जबकि वर्तमान समय में अधिकतर देशों में राजा का चुनाव व्यस्क मताधिकार प्रणाली के द्वारा निश्चित अवधि के लिए किया जाता था।एक अवधि पूरी होने के बाद दोबारा से चुनाव होते और उसी राजा को दोबारा से चुन लिया जाता था या फिर ने नए शासक को चूना जाता था।

आओ करके देखें

प्रश्न.6. तुम्हारी पुस्तक के अंत में दिए गए राजनीतिक मानचित्र में अपना राज्य हूँढ़ो। क्या वहाँ प्राचीन जनपद थे? अगर हाँ, तो उनके नाम लिखो। अगर नहीं, तो अपने राज्य के सबसे नज़दीक पड़ने वाले जनपदों के नाम बताओ।

यह प्रश्न नितांत छात्र के व्यष्टि अवस्थान से संबंध रखता है अतः छात्र ही इसका सही उत्तर दे सकते हैं। कुछ संकेत निम्नवत् दिए जा सकते हैं
संकेत: यदि आप दिल्ली में रहते हैं तो यहाँ का पुराना किला प्राचीन जनपद था। इसके उत्तर में कुरु, दक्षिण में अवन्ति, पूर्व में कोशल और पश्चिम में गाँधार (पाकिस्तान) नामक जनपद था। एकदम पास-पास वाले जनपद पांचाल, कौशाम्बी और सूरसेन आदि थे।


प्रश्न.7. प्रश्न 2 के उत्तर में बताए गए समूहों में से कौन-से समूह आज भी कर देते हैं।

करदाता समूह हैं:
(i) व्यापारी
(ii) शिल्पकार
(iii) पशुपालका


प्रश्न.8. प्रश्न 3 के उत्तर में बताए गए समूहों में किन-किन को आज मतदान का अधिकार प्राप्त है?

महिलाओं सहित सभी नागरिकों को मतदान का अधिकार प्राप्त है। कर्मकार (भूमिहीन श्रमिक) भी मतदान करते हैं और आज के युग में दास एवं दासी वर्ग नहीं है।

The document NCERT Solutions: राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य (Kings & An Early Republic) is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET

FAQs on NCERT Solutions: राज्य, राजा और एक प्राचीन गणराज्य (Kings & An Early Republic)

1. गणराज्य क्या होता है?
उत्तर: गणराज्य एक प्रकार का राजनीतिक संगठन होता है जहां नागरिकों की सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार सरकार का प्रबंधन होता है। इसमें नागरिकों का हक होता है स्वतंत्रता के अधिकारों का उपयोग करने का और सरकार को जवाबदेही और खातिरी में रखने का।
2. किस प्रकार एक गणराज्य राज्य और राजा के बीच अलग होता है?
उत्तर: एक गणराज्य में सरकार नागरिकों द्वारा चुनी जाती है और वहां नागरिकों का हक होता है स्वतंत्रता के अधिकारों का उपयोग करने का। वहां नागरिकों का एक मण्डल होता है जो सरकार के निर्णयों को प्रभावित करता है। वहां एक राज्य और राजा के बीच अलग होता है क्योंकि एक राज्य में सत्ता एकल होती है जबकि गणराज्य में सत्ता नागरिकों के हाथों में होती है।
3. गणराज्य की प्राचीनता क्या होती है?
उत्तर: गणराज्य की प्राचीनता उसकी विचारधारा, संगठन और शासन पद्धति को दर्शाती है जो प्राचीन समय में अपनाई जाती थी। यह एक प्राचीन राष्ट्रीय संगठन का उदाहरण है जिसमें नागरिकों की जनता द्वारा सरकार का चयन किया जाता है। इस प्राचीनता के दौरान गणराज्यों के विभिन्न राजा थे, जो जनता के निर्णयों का पालन करते थे।
4. गणराज्य और संविधान के बीच क्या अंतर होता है?
उत्तर: गणराज्य एक शासन प्रणाली होती है जहां सरकार नागरिकों द्वारा चुनी जाती है और नागरिकों का सामंजस्य और योगदान सरकार के निर्णयों को प्रभावित करता है। संविधान एक निर्दिष्ट विधान होता है जो सरकार के कार्यों, अधिकारों और जिम्मेदारियों को निर्धारित करता है। इसका मतलब है कि संविधान गणराज्य के नियमों का आधार होता है और सरकार को सीमित करता है।
5. गणराज्य की विशेषताएं क्या हैं?
उत्तर: गणराज्य की कुछ महत्वपूर्ण विशेषताएं निम्नलिखित हैं: - नागरिकों का हक होता है सरकार के चयन में हिस्सा लेने का। - नागरिकों का सामंजस्य और योगदान सरकार के निर्णयों को प्रभावित करता है। - न्यायपालिका और सरकार के निर्णयों के लिए नागरिकों का जोड़बंदी और खातिरी में रखने का अधिकार होता है। - गणराज्यों में सामान्यतया राष्ट्रीय संगठन, न्यायपालिका और सरकार होती है। - गणराज्यों में नागरिकों को स्वतंत्रता के अधिकारों का उपयोग करने का अवसर मिलता है।
Explore Courses for CTET & State TET exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
NCERT Solutions: राज्य, Important questions, practice quizzes, Exam, Summary, Semester Notes, NCERT Solutions: राज्य, mock tests for examination, Free, राजा और एक प्राचीन गणराज्य (Kings & An Early Republic), ppt, Viva Questions, राजा और एक प्राचीन गणराज्य (Kings & An Early Republic), Extra Questions, MCQs, NCERT Solutions: राज्य, Previous Year Questions with Solutions, pdf , past year papers, Sample Paper, shortcuts and tricks, Objective type Questions, study material, video lectures, राजा और एक प्राचीन गणराज्य (Kings & An Early Republic);