CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: अशोकः एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया Ashoka The Emperor Who Gave Up The

NCERT Solutions: अशोकः एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया Ashoka The Emperor Who Gave Up The

कल्पना करो

प्रश्न. तुम कलिंग में रहती हो और तुम्हारे माँ-बाप को युद्ध में काफी दुख उठाने पड़े हैं। अभी-अभी अशोक के दूत धम्म के नए विचारों को लेकर आए हैं। आप अपने माता-पिता और संदेशवाहकों के बीच बातचीत का वर्णन करो।

मेरे माता-पिता ने धम्म प्रचारकों की बातों को सुनने में पहले कोई रुचि नहीं ली। जब धम्म प्रचारकों ने कहा कि अब अशोक ने युद्ध का परित्याग कर दिया है और भविष्य में कभी भी पुनः युद्ध न करने की प्रतिज्ञा की है तो क्षण-मात्र को वे हतप्रभ हो गए और सोचने लगे कि अभी कुछ दिन पूर्व ही यहाँ पर मार-काट और हिंसा का वीभत्स दृश्य उपस्थित करने वाला सम्राट अचानक कैसे बदल गया है? उन्हें अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ।
धम्म से जुड़े लोगों ने मेरे माता-पिता को अशोक के घोषणा-पत्र की प्रति भी दिखाई और अशोक द्वारा युद्ध के दौरान मारे गए लोगों के प्रति व्यक्त सांत्वना-संदेश को भी पढ़कर सुनाया। अब मेरे माता-पिता को विश्वास हो गया कि वस्तुतः अशोक में अब बौद्ध धर्म के तत्व आ गए हैं। धर्म प्रचारक ने बताया कि अनुष्ठान और विविध कर्मकांड व्यर्थ हैं। मनुष्य ने अपने दासों और नौकरों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। बड़ों का आदर करना चाहिए। वह सभी जीवों पर दया करें तथा ब्राह्मणों और श्रमणों को दान दें। एक-दूसरे के धर्मों का आदर करना चाहिए और प्रत्येक धर्म की अच्छी बातों को ग्रहण करना चाहिए। अशोक के इन उपदेशों तथा उसकी घोषणा ने मेरे माता-पिता को बहुत प्रभावित किया।

आओ याद करें

प्रश्न.1. मौर्य साम्राज्य में विभिन्न काम-धंधों में लगे हुए लोगों की सूची बनाओ।

मौर्य साम्राज्य में विभिन्न काम-धंधों में लगे लोग:

(i) सरकारी अधिकारी
(ii) कृषक
(iii) पशुपालक
(iv) शिल्पकार
(v) व्यापारी
(vi) संदेशवाहक
(vii) जासूस
(viii) फल-फूल संग्राहक
(ix) शिकारी


प्रश्न.2. रिक्त स्थानों को भरो:
(क) जहाँ पर सम्राटों का सीधा शासन था वहाँ अधिकारी ______ वसूलते थे।
(ख) राजकुमारों को अकसर प्रांतों में ______ के रूप में भेजा जाता था।
(ग) मौर्य शासक आवागमन के लिए महत्त्वपूर्ण ______ और ______ पर नियंत्रण रखने का प्रयास करते थे।
(घ) प्रदेशों में रहने वाले लोग मौर्य अधिकारियों को ______ दिया करते थे।

(क) कर
(ख) गवर्नर (राज्यपाल)
(ग) मार्गों, नदियों
(घ) नजराना


प्रश्न.3. बताओ कि निम्नलिखित वाक्य सही हैं या गलत
(क) उज्जैन उत्तर-पश्चिम की तरफ़ आवागमन के मार्ग पर था।
(ख) आधुनिक पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के इलाके मौर्य साम्राज्य के अंदर थे।
(ग) चन्द्रगुप्त के विचार अर्थशास्त्र में लिखे गए हैं।
(घ) कलिंग बंगाल का प्राचीन नाम था।
(ङ) अशोक के ज्यादातर अभिलेख ब्राह्मी लिपि में हैं।

(क) गलत
(ख) सही
(ग) गलत
(घ) गलत
(ङ) सही

आओ चर्चा करें

प्रश्न.4. उन समस्याओं की सूची बनाओ जिनका समाधान अशोक धम्म द्वारा करना चाहता था।

अशोक साम्राज्य में अलग अलग धर्मो को मानने वाले लॉगो की सोच को खत्म करना चाहता था और उनका ठकराव बंद करना चाहता था। जो लोग जानवरो को बली चढ़ाते है ऐसे मानसिक बुद्धियों वाले लॉगो की निंदा करता था और यह सब बदलना चाहता था। ऐसी और कई प्रकार की सामस्याऐ थी कि दासों और नौकरों के साथ क्रूर व्यवहार किया जाता था।परिवारों तथा पड़ोसियों के बीच भी छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होते रहते थे।अशोक में या महसूस किया था कि इन समस्याओं का निदान होना अति आवश्यक है।


प्रश्न.5. धम्म के प्रचार के लिए अशोक ने किन साधनों का प्रयोग किया?

अशोक ने अपने संदेशो को लॉगो तक पहुचाने के लिए शीलाओ और स्तम्बो पर खुदवा दिए। अधिकारियो को यह निर्देश दिए कि ये संदेश उनको पढ़कर सुनाए जो पढ़ नहीं सकते। अशोक ने धम्म के विचारो को प्रसारित करने के लिए सीरिया,श्रीलंका में दूत भेजे। उन्होंने सड़के बनवाई कुए खुदवाये, विश्राम ग्रह बनवाये। इसके अतिरिक्त मनुष्यो और जानवरो की चिकित्सा की व्यव्स्था की।


प्रश्न.6. तुम्हारे अनुसार दासों और नौकरों के साथ बुरा व्यवहार क्यों किया जाता होगा? क्या तुम्हें ऐसा लगता है कि सम्राट के आदेशों से उनकी स्थिति में सुधार हुआ होगा? अपने जवाब के लिए कारण बताओ।

अधिकतर दास या तो युद्ध बंदी होते थे या वे शूद्र वर्ग से संबंध रखते थे।.उनके साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया जाता था । इन दसों और नौकरों से अधिक से अधिक काम लेने के लिए इनके साथ बुरा व्यवहार किया जाता था और उन्हें डरा कर धमकाकर भी रखा जाता था ताकि वह उनकी हर बात माने। अशोक के आदेशों से उनकी स्थिति में अवश्य ही सुधार हुआ होगा क्योकि अशोक ने युद्ध के नीति का त्याग कर दिया इसलिए अब और लोगों को युद्ध बंदी नहीं बनाया जाता था। अशोक ने लोगों के हितों के लिए कार्य करने के अपने अधिकारियों को विशेष आदेश दे रखे थे।

आओ करके देखें

प्रश्न.7. रौशन को यह बताते हुए कि हमारे रुपयों पर शेर क्यों दिखाए गए हैं एक पैराग्राफ लिखो। कम से कम एक और चीज़ का नाम लो जिस पर इन्हीं शेरों के चित्र बने हैं।

हमारे रुपयों पर बने शेरों चित्र का ऐतिहासिक महत्त्व है। सम्राट अशोक के शासनकाल के दौरान चार शेरों की मूर्ति बनाई गई और फिर उन्हें सारनाथ में एक विशाल स्तंभ पर स्थापित किया गया। यह चित्र हम रुपयों-सिक्कों के अतिरिक्त भारत सरकार के द्वारा प्रयोग किए जाने वाले सभी दस्तावेजों अंतर्देशीय पत्रों तथा स्टैंप पेपर पर भी देखते हैं।


प्रश्न.8. अगर तुम्हारे पास अपना अभिलेख जारी करने की शक्ति होती तो तुम कौन-सी चार राजाज्ञाएँ देते?

निम्नलिखित चार राजाज्ञाएँ देते: 
(i) किसी विशेष वर्ण के प्रति भेदभाव नहीं किया जाएगा।
(ii) सभी धर्मों का सम्मान किया जाएगा।
(iii) सभी को शिक्षा का समान अवसर दिया जाएगा।
(iv) स्त्रियों को पुरुषों के बराबर का अधिकार प्राप्त होंगे।

The document NCERT Solutions: अशोकः एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया Ashoka The Emperor Who Gave Up The is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET

FAQs on NCERT Solutions: अशोकः एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया Ashoka The Emperor Who Gave Up The

1. अशोक सम्राट ने किस युद्ध का त्याग किया था?
उत्तर. अशोक सम्राट ने कलिंग युद्ध का त्याग किया था।
2. अशोक सम्राट किस कारण अनोखा माना जाता है?
उत्तर. अशोक सम्राट अनोखा माना जाता है क्योंकि उन्होंने युद्ध का त्याग कर दिया और धर्म की ओर रुख किया।
3. अशोक सम्राट की जीवनी में कौन-कौन सी महत्वपूर्ण घटनाएं शामिल हैं?
उत्तर. अशोक सम्राट की जीवनी में कलिंग युद्ध, कौनसीगुणाराज में बदलने का अनुभव, अशोकाष्टमी और शिलालेखों का खोज करने की घटनाएं शामिल हैं।
4. अशोक सम्राट ने कौन-कौन से समाजिक सुधार किए थे?
उत्तर. अशोक सम्राट ने धर्म की ओर रुख करने के साथ-साथ विदेशी व्यापार को प्रोत्साहित किया, जीवन के लिए नीति बनाई, न्यायिक व्यवस्था स्थापित की और गरीबों के लिए जीवन को आसान बनाने के लिए कई समाजिक सुधार किए।
5. अशोक सम्राट के शिलालेखों का महत्व क्या है?
उत्तर. अशोक सम्राट के शिलालेख सम्राट के धर्म और मूल्यों के प्रतीक हैं। इनमें उनके धर्मिक और आध्यात्मिक तत्वों का वर्णन है और इन्होंने अपने साम्राज्य के विस्तार की प्रगति के बारे में भी बताया है।
Explore Courses for CTET & State TET exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Objective type Questions, Semester Notes, practice quizzes, Previous Year Questions with Solutions, MCQs, NCERT Solutions: अशोकः एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया Ashoka The Emperor Who Gave Up The, Viva Questions, Free, Exam, Summary, shortcuts and tricks, Important questions, video lectures, ppt, NCERT Solutions: अशोकः एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया Ashoka The Emperor Who Gave Up The, Sample Paper, pdf , past year papers, Extra Questions, study material, mock tests for examination, NCERT Solutions: अशोकः एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया Ashoka The Emperor Who Gave Up The;