CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: इमारतें, चित्र तथा किताबें (Buildings, Paintings & Books)

NCERT Solutions: इमारतें, चित्र तथा किताबें (Buildings, Paintings & Books)

आओ याद करें

प्रश्न.1. निम्नलिखित का सुमेल करो।
आओ याद करें

आओ याद करें


प्रश्न.2. खाली जगहों को भरो:
(क) ______ एक बड़े गणतिज्ञ थे।
(ख) ______ में देवी-देवताओं की कहानियाँ मिलती हैं।
(ग) ______ को संस्कृत रामायण का लेखक माना जाता है।
(घ) ______ और ______ दो तमिल महाकाव्य हैं।

(क) आर्यभट्ट
(ख) पुराणों
(ग) वाल्मीकी
(घ) सिलप्पदिकारम, मणिमेखलई

आओ चर्चा करें

प्रश्न.3. धातुओं के प्रयोग पर जिन अध्यायों में चर्चा हुई है, उनकी सूची बनाओ। धातु से बनी किन-किन चीजों के बारे में चर्चा हुई है या उन्हें दिखाया गया है?

जिन अध्यायों में धातु के प्रयोग पर चर्चा हुई: अध्याय -4 आरंभिक नगर, अध्याय -5 क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें
जिन धातुओं की बनी हुई वस्तुओं की चर्चा अध्यायों में की गई है: लोहा, सोना, ताँबा, चाँदी


प्रश्न.4. पृष्ठ 130 पर लिखी कहानी को पढ़ो। जिन राजाओं के बारे में तुमने अध्याय 6 और 11 में पढ़ा है। उनसे यह बंदर राजा कैसे भिन्न या समान था?

पृष्ठ 130 पर बंदर राजा की कहानी अध्याय 6 और 11 में दिए गए राजाओं की तरह है। बंदर राजा भी अन्य शासकों की तरह एक विशाल सेना रखता था। वह स्वयं बुद्धिमान, कूटनीतिज्ञ और बहादुर था। वह सही समय पर उचित निर्णय लेने में समर्थ था, जब उसने देखा कि मानव राजा उसके समुदाय को मार डालना चाहता है तो बंदरों के राजा ने अपनी प्रजा को बचाने की एक योजना बनाई। उसने आम के पेड़ की टहनियों को तोड़कर उन्हें आपस में बाँधकर नदी पर एक पुल बनाया। इसके एक छोर को वह तब तक पकड़े रहा जब तक उसकी सारी प्रजा ने नदी को पार न कर लिया। वह एक महान राजा था, लेकिन किसी भी रूप से यह मानव राजा से अलग नहीं था।


प्रश्न.5. और भी जानकारी इकट्ठी कर किसी महाकाव्य से एक कहानी सुनाओ।

पृथ्वीराज रासो हिंदी भाषा में लिखा एक महाकाव्य है जिसमें पृथ्वीराज चौहाण के जीवन और चरित्र का वर्णन किया गया है। इसके रचयिता चंदबरदाई पृथ्वीराज के बचपन के मित्र और उनके राजकवि थे और उनकी युद्ध यात्राओ के समय वीर रस कविताओं से सेना को प्रोत्साहित करते थे। प्राचीन समय में प्रचलित प्राय सभी छन्दो का इसमें व्यवहार हुआ है। पृथ्वीराज रासो में दिए हुए सवंतो का अनेक स्थानो पर ऐतिहासिक तथ्यों के साथ मेल न खाने के कारण अनेक विद्वान पृथवीराज के समसामयिक किसी कवि की रचना होने में संदेह करते है। इस रचना की सबसे पुरानी प्रति बीकानेर के राजकीय पुस्तक में मिली है।
रचना के अंत में पृथ्वीराज द्वारा शब्द बेदी बान चला कर गोरी को मारने की बात भी की गई है। पृथ्वीराज अजमेर का शासक था। मुस्लमान इतिहासकारो के अनुसार गोरी से पृथ्वीराज के दो युद्ध हुए थे। यह वीर रस का हिंदी का सर्वश्रेष्ट काव्य है। पाठक रचना भर में उत्साह की एक उमडती हुई सरिता में बहता चलता है। अन्य रसो का भी इस महाकाव्य में अभाव नहीं है। महाकाव्य होते हुए भी पृथ्वीराजरासो में प्रबन्ध निर्वाह का अभाव है। नाना प्रकार की भाषायें इस ग्रन्थ में मिलती है। बहुत से शब्द तो ऐसे होते है जो उस समय के लिखें ही नहीं जान पड़ते है। इस रासो का काव्य रूप दसवीं शताब्दी के साहित्य के काव्य रूप से समानता रखते है। पृथ्वीराज का गोरी को बार बार क्षमा कर देना भले ही एतिहासिक ना हो, किंतु इससे नायक के चरित्र की उदारता का अभीष्ट प्रभाव पाठको के ह्र्दयपटल पर अंकित हो जाता है।

आओ करके देखो

प्रश्न.6. इमारतों तथा स्मारकों को अन्य प्रकार से सक्षम व्यक्तियों (विकलांग) के लिए और अधिक प्रवेश योग्य कैसे बनाया जाए? इसके लिए सुझावों की एक सूची बनाओ।

इमारतों तथा स्मारकों को अन्य प्रकार से सक्षम वो व्यक्ति जो विकलांग है उनके लिए पैडियो पर चढ़ने के लिए कुछ ऐसी सुविधाएं होनी चहिए जिससे आने जाने में थोड़ी आसानी हो। जहाँ रौशनी ना हो वहां लाइट की व्यवस्था की जानी चहिए। और जो व्यक्ति विकलांग है उनके लिए तो आने जाने की अलग जगह होनी चहिए।


प्रश्न.7. कागज़ के अधिक से अधिक उपयोगों की एक सूची बनाओ।

कागज बहुत महत्त्वपूर्ण है। इसका प्रयोग विभिन्न रूपों में किया जाता है।
इसके कुछ प्रयोग नीचे दिए गए हैं:
(i) हम जो किताब पढ़ते हैं वह कागज पर ही छपी होती है।
(ii) हम लिखने के लिए भी कागज का प्रयोग करते हैं।
(iii) वस्तुओं के पैकिट बनाने के लिए भी कागज का प्रयोग होता है।
(iv) खेल का सामान जैसे कि बनाने में भी कागज का प्रयोग होता है।
(v) कृत्रिम गुलदस्ता बनाने में भी कागज का प्रयोग होता है।


प्रश्न.8. इस अध्याय में बताए गए स्थानों में से तुम्हें किसी एक को देखने का मौका मिले तो किसे चुनोगे और क्यों?

इस अध्याय में हम ऐहोल का दुर्गा माँ का मंदिर देखना चाहेगे। यह लगभग 1400 साल पहले बनाया गया था। कई मंदिरो में इसका काफी ऊचांई तक निर्माण किया गया था। अधिकतर मंदिरो में मंडप नाम की एक जगह होती है। यह एक सभागार होता था जहाँ लोग इक्ट्ठा होते थे।

The document NCERT Solutions: इमारतें, चित्र तथा किताबें (Buildings, Paintings & Books) is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET

FAQs on NCERT Solutions: इमारतें, चित्र तथा किताबें (Buildings, Paintings & Books)

1. इमारतें, चित्र तथा किताबें एनसीईआरटी समाधान क्या हैं?
उत्तर. एनसीईआरटी समाधान एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो भारतीय पाठ्यक्रम से संबंधित विषयों के लिए मानक हल प्रदान करता है। 'इमारतें, चित्र तथा किताबें' एक इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध विषय हैं जो बारीकी से विवरण देते हैं कि किस प्रकार स्थापित इमारतें, चित्र और किताबें हमारे समाज और संस्कृति का हिस्सा बनती हैं।
2. इमारतों की विशेषताएँ क्या होती हैं?
उत्तर. इमारतों की विशेषताएँ उनके निर्माण स्वरूप, उपयोग, वास्तुकला, और महत्वाकांक्षी तत्वों पर निर्भर करती हैं। इमारतें अपने ढांचे, ढांचा निर्माण करने के उपयोग में और उपयोग करने के लिए निर्माण की गईं होती हैं। वास्तुकला इमारत की आकृति, रंग, संरचना और गहनता के साथ जुड़ी होती है। महत्वाकांक्षी तत्वों में स्थापत्य और सांस्कृतिक महत्व, ऐतिहासिक महत्व, और आधुनिकता शामिल हो सकती है।
3. चित्रों का महत्व क्या है?
उत्तर. चित्रों का महत्व मुख्य रूप से उनकी सौंदर्य मूल्य, सामाजिक मूल्य और सांस्कृतिक मूल्य में होता है। चित्रों के माध्यम से हम एक विषय को व्यक्त कर सकते हैं, कला और नई विचारधाराओं को दर्शा सकते हैं और सामाजिक और सांस्कृतिक इतिहास को प्रदर्शित कर सकते हैं। चित्रों के माध्यम से व्यक्ति अपनी भावनाएं और विचारों को साझा कर सकता है और इससे व्यक्तिगत और सामाजिक रूप से संवाद स्थापित हो सकता है।
4. किताबें क्यों महत्वपूर्ण हैं?
उत्तर. किताबें महत्वपूर्ण हैं क्योंकि वे ज्ञान का स्रोत होती हैं। वे हमें विभिन्न विषयों पर विस्तृत ज्ञान प्रदान करती हैं और हमें अपनी पढ़ाई और अध्ययन के लिए मार्गदर्शन करती हैं। किताबें भी हमें विचारों को प्रदर्शित करने का माध्यम प्रदान करती हैं, साहित्य का आनंद लेने की अनुभूति कराती हैं, और हमारी भाषा और व्याकरण को सुधारती हैं।
5. अगर किसी विद्यार्थी को इमारतें, चित्र और किताबों के विषय में अध्ययन करना है, तो उसे किन-किन संसाधनों का उपयोग करना चाहिए?
उत्तर. विद्यार्थी को इमारतें, चित्र और किताबों के विषय में अध्ययन करने के लिए विभिन्न संसाधनों का उपयोग करना चाहिए। उच्चतर माध्यमिक और उच्च शिक्षा के लिए एनसीईआरटी किताबें वांछित हो सकती हैं जो विषय के विस्तृत ज्ञान प्रदान करती हैं। इंटरनेट पर भी विभिन्न वेबसाइटों पर सामग्री उपलब्ध है जो इमारतों, चित्रों और किताबों के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करती हैं। यहां त
Explore Courses for CTET & State TET exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
shortcuts and tricks, चित्र तथा किताबें (Buildings, past year papers, video lectures, Paintings & Books), Paintings & Books), NCERT Solutions: इमारतें, MCQs, Paintings & Books), Viva Questions, Extra Questions, Objective type Questions, Free, Semester Notes, NCERT Solutions: इमारतें, study material, Sample Paper, Summary, चित्र तथा किताबें (Buildings, Previous Year Questions with Solutions, चित्र तथा किताबें (Buildings, ppt, Exam, mock tests for examination, Important questions, NCERT Solutions: इमारतें, pdf , practice quizzes;