प्रश्न.1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(क) मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी दो मुख्य जलवायु कारक कौन-से हैं?
मृदा निर्माण के दो मुख्य जलवायु कारक-
(i) तापमान
(ii) वर्षण
(ख) भूमि निम्नीकरण के कोई दो कारण लिखिए।
(i) मानवीय कारण-वनोन्मूलन, अतिचारण,रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग।
(ii) प्राकृतिक कारण-वर्षा दोहन,भूस्खलन और बाढ़।
(ग) भूमि को महत्त्वपूर्ण संसाधन क्यों माना जाता है?
भूमि हमारे जीवन का आधार है। इसके बिना हमें आवास, खाना, पानी आदि कुछ भी प्राप्त नहीं होगा।
(घ) किन्हीं दो सोपानों के नाम बताइए जिन्हें सरकार ने पौधों और प्राणियों के संरक्षण के लिए आरंभ किया है।
दो सोपान-
(i) जैवमंडल निचय तथा राष्ट्रीय उद्यानों की स्थापना।
(ii) अवैध शिकार और कटाई आदि पर रोक लगाना।
(ङ) जल संरक्षण के तीन तरीके बताइए।
(i) वृक्षारोपण
(ii) रिसाव व वाष्पीकरण रोकना
(iii) वर्षा जल संग्रहण
प्रश्न.2. सही उत्तर को चिह्नित कीजिए-
(क) निम्नलिखित में से कौन-सा कारक मृदा निर्माण का नहीं है?
(i) समय
(ii) मृदा का गठन
(iii) जैव पदार्थ
सही उत्तर (ii) मृदा का गठन
(ख) निम्नलिखित में से कौन-सी विधि तीव्र ढालों पर मृदा अपरदन को रोकने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
(i) रक्षक मेखला
(ii) मलचिंग
(iii) वेदिका कृषि
सही उत्तर (iii) वेदिका कृषि
(ग) निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकृति के संरक्षण के अनुकूल नहीं है?
(i) जब आवश्यकता न हो तो बल्ब को बंद कर देना चाहिए।
(ii) नल को उपयोग के बाद तुरंत बंद कर देना चाहिए।
(iii) खरीदारी के बाद पॉली पैक को नष्ट कर देना चाहिए।
सही उत्तर (iii) खरीदारी के बाद पॉली पैक को नष्ट कर देना चाहिए।
प्रश्न.3. निम्नलिखित का मिलान कीजिए-

(क) भूमि उपयोग - (i) भूमि का उत्पादनकारी उपयोग
(ख) ह्यूमस - (ii) ऊपरी मृदा पर निक्षेपित जैव पदार्थ
(ग) चट्टान बांध - (iii) मृदा अपरदन को रोकना
(घ) जैव मंडल - (iv) स्थलमंडल,जलमंडल और वायुमंडल के बीच जुड़ा एक संकरा क्षेत्र
प्रश्न.4. निम्नलिखित कथनों में से सत्य अथवा असत्य बताइए। यदि सत्य है तो उसके कारण लिखिए-
(i) भारत का गंगा, ब्रह्मपुत्र का मैदान अत्यधिक आबाद प्रदेश है।
सत्य
कारण: यह मैदान अत्यधिक उपजाऊ है जिसके कारण अधिक जनसंख्या का भरण-पोषण कर सकता है। - इस मैदान की जलवायु मानवीय गतिविधियों के अनुकूल हैं। यह मैदान समतल है जिसके कारण यातायात के साधनों, नगरों तथा उद्योगों का विकास हुआ है।
(ii) भारत में प्रतिव्यक्ति जल की उपलब्धता कम हो रही है।
सत्य
कारण: भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। - प्रदूषण के कारण जल दूषित हो रहा है।
(iii) तटीय क्षेत्रों में पवन गति रोकने के लिए वृक्ष कतार में लगाए जाते हैं, जिसे बीच की फसल उगाना कहते हैं।
सत्य
कारण: पवन गति रोकने के लिए वृक्ष कतारों में लगाए जाते हैं। ताकि मृदा अपरदन कम हो।
(iv) मानवीय हस्तक्षेप और जलवायु परिवर्तन पारितंत्र को व्यवस्थित रख सकते हैं।
असत्य
| 1. What is the difference between soil and land in geography? | ![]() |
| 2. How does soil erosion affect agricultural productivity and food security? | ![]() |
| 3. What are the main types of natural vegetation and how do they relate to climate zones? | ![]() |
| 4. Why do some regions have better soil fertility than others? | ![]() |
| 5. How does deforestation impact wildlife habitats and biodiversity loss? | ![]() |