CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: कृषि (Agriculture)

NCERT Solutions: कृषि (Agriculture)

अभ्यास

प्रश्न.1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) कृषि क्या है?

कृषि-फसलों, फलों, सब्जियों, फूलों को उगाना और पशुपालन संबंधित सभी क्रियाएँ कृषि कहलाती . है। कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।

(ii) उन कारकों का नाम बताइए जो कृषि को प्रभावित कर रहे हैं।

कृषि को प्रभावित करने वाले कारक

  • स्थलाकृति
  • मृदा
  • जलवायु

(iii) स्थानांतरी कृषि क्या है? इस कृषि की क्या हानियाँ हैं?

स्थानांतरी कृषि-स्थानांतरी कृषि में वृक्षों को काटकर और जलाकर भूखंड को साफ किया जाता है। तब राख को मृदा में मिलाया जाता है और फसलों को उगाया जाता है। भूमि की उर्वरता की समाप्ति के बाद यह भूमि छोड़ दी जाती है और कृषक नए भूखंड पर चला जाता है। इसे कर्तन एवं दहन कृषि भी कहा जाता है।

हानियाँ:

  • मृदा अपरदन होता है। |
  • वनों का ह्रास होता है।
  • पर्यावरण प्रभावित होता है।

(iv) रोपण कृषि क्या है?

  • रोपण कृषि वाणिज्यिक कृषि का एक प्रकार है।
  • इसमें बड़े पैमाने पर श्रम और पूँजी की आवश्यकता होती है।
  • इसमें वैज्ञानिक विधियों को उपयोग किया जाता है।
  • इसमें मुख्यत: चाय, कहवा, काजू, रबड़, केला आदि की एकल फसल उगाई जाती है।

(v) सरकार किसानों को कृषि के विकास में किस प्रकार मदद करती है?

सरकार द्वारा किसानों को कृषि विकास में मदद-

  • सरकार द्वारा किसानों के बिखरे खेतों को चेकबंदी द्वारा एक स्थान पर एकत्रित किया गया है।
  • सरकार किसानों को उर्वरकों, कृषि उपकरणों तथा कीटनाशकों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
  • किसानों को उच्च उपज देने वाले बीज तथा उर्वरक आदि उपलब्ध कराकर उत्पादन बढ़ाने में सहायता करती है।
  • सरकार कृषि उत्पादों के भंडारण तथा वितरण की सुविधा प्रदान करती है।


प्रश्न.2. सही उत्तर को चिह्नित कीजिए-
(i) उद्यान कृषि का अर्थ है-
(क) गेहूँ उगाना
(ख) आदिम कृषि
(ग) फलों व सब्जियों को उगाना

सही उत्तर (ग) फलों व सब्जियों को उगाना

(ii) सुनहरा रेशा' से अभिप्राय है
(क) चाय
(ख) कपास
(ग) पटसन

सही उत्तर (ग) पटसन

(iii) कॉफी का प्रमुख उत्पादक है
(क) ब्राजील
(ख) भारत
(ग) रूस

सही उत्तर (क) ब्राजील


प्रश्न.3. कारण बताइए

(i) भारत में कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।

प्राथमिक क्रियाओं के अंतर्गत उन सभी क्रियाओं को शामिल किया जाता है जिनका संबंध प्राकृतिक संसाधनों के उत्पादन और निष्कर्षण से होता है। भारत की कृषि में फलों, फसलों, सब्जियों, फूलों को उगाना और पशुधन पालन शामिल हैं ये सभी क्रियाएँ प्राथमिक क्रियाओं के अंतर्गत आती है इसलिए कृषि एक प्राथमिक क्रिया है।

(ii) विभिन्न फसलें विभिन्न प्रदेशों में उगायी जाती हैं।

विभिन्न फसलें विभिन्न प्रदेशों में इसलिए उगाई जाती हैं, क्योंकि विभिन्न प्रदेशों में स्थलाकृति, मृदा और जलवायु विभिन्न होती है। विभिन्न स्थलाकृति, मृदा और जलवायु में विभिन्न फसलें ही पैदा होती हैं।


प्रश्न.4. अंतर स्पष्ट कीजिए-

(i) प्राथमिक क्रियाएँ और तृतीयक क्रियाएँ

प्राथमिक क्रियाओं के अंतर्गत उन सभी क्रियाओं को शामिल किया जाता है जिनका सम्बन्ध प्राकृतिक संसाधनों के उत्पादन और निष्कर्षण से है। कृषि,  मत्स्यन और संग्रहण इनके अच्छे उदाहरण है।
तृतीयक क्रियाएँ प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्र को सेवा कार्यों द्वारा सहयोग प्रदान करती है। यातायात, व्यापार, बैंकिंग, बीमा और विज्ञापन तृतीयक क्रियाओं के उदाहरण है।

(ii) निर्वाह कृषि और गहन कृषि

निर्वाह कृषि :- इस प्रकार की कृषि कृषक परिवार की आवश्यकताओं को लिए की जाती है। पारंपरिक रूप से कम उपज प्राप्त करने के लिए निम्न स्तरीय प्रौद्योगिकी और पारिवारिक श्रम का उपयोग किया जाता है। निर्वाह कृषि को पुनः गहन निर्वाह कृषि और आदिम निर्वाह कृषि में वर्गीकृत किया जा सकता है।
गहन निर्वाह कृषि :- किसान एक छोटे भूखंड पर साधारण औज़ारों और अधिक श्रम से खेती करता है। अधिक धूप वाले दिनों से युक्त जलवा और उर्वर मृदा वाले खेत में, एक वर्ष में एक से अधिक फ़सलें उगाई जा सकती हैं। चावल मुख्य फ़सल होती है। अन्य फ़सलों में गेहूँ, मक्का, दलहन और तिलहन शामिल हैं। गहन निर्वाह कृषि दक्षिणी, दक्षिण - पूर्वी और पूर्वी एशिया के सघन जनसंख्या वाले मानसूनी प्रदेशों में प्रचलित है।

The document NCERT Solutions: कृषि (Agriculture) is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET
Explore Courses for CTET & State TET exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Important questions, shortcuts and tricks, pdf , NCERT Solutions: कृषि (Agriculture), MCQs, ppt, Extra Questions, NCERT Solutions: कृषि (Agriculture), Viva Questions, Objective type Questions, study material, video lectures, past year papers, Free, NCERT Solutions: कृषि (Agriculture), Sample Paper, practice quizzes, mock tests for examination, Exam, Summary, Semester Notes, Previous Year Questions with Solutions;