CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: पादपों में पोषण (Nutrition in Plants)

NCERT Solutions: पादपों में पोषण (Nutrition in Plants)

अभ्यास

प्रश्न.1. जीवों को खाद्य की आवश्यकता क्यों होती है?

जीवों को निम्नलिखित कारणों से खाद्य की आवशयकता होती है जैसे: ऊर्जा प्राप्ति करने के लिए, शरीर का निर्माण करने के लिए,  शरीर में कोशिकाओं एवं उत्तकों की टूट-फूट की मरम्मत के लिए, शरीर की वृद्धि एवं विकास के लिए।


प्रश्न.2. परजीवी एवं मृतजीवी में अंतर स्पष्ट कीजिए?

परजीवी: वह जीव है जो अन्य जीव (परपोषी) से भोजन एवं आवास प्राप्त करता है तथा परपोषी को हानि भी पहुंचाता है, परजीवी कहलाता है। इस प्रकार परजीवी परपोषी को नुकसान पहुँचाकर लाभ प्राप्त करता है। उदाहरण के लिए, अमरबेल।

मृतजीवी: वह जीव जो पौधों एवं जंतुओं के गले- सड़े जैविक पदार्थों से अपना भोजन प्राप्त करता है, मृतजीवी कहलाता है। उदाहरण के लिए, कवक एवं जीवाणु।


प्रश्न.3. आप पत्ती में मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का परिक्षण कैसे करेंगे?

पत्तियों में मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का परीक्षण करने के लिए आयोडीन विलयन का उपयोग किया जाता है। पौधे की एक पत्ती लेकर उस पर आयोडीन विलयन की कुछ बूंदें डालिए। पत्ती का रंग नीला - काला हो जायेगा। यह दर्शाता है कि पत्ती में मंड (स्टार्च) है।


प्रश्न.4. हरे पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रक्रम का संक्षिप्त विवरण दीजिए।

हरे पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रकाश संश्लेषण की क्रिया द्वारा होता है। प्रकाश संश्लेषण के दौरान पत्ती की क्लोरोफिल युक्त कोशिकाएँ, सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड एवं जल से कार्बोहाइड्रेट का संश्लेषण करती हैं। इस प्रक्रम को निम्नलिखित समीकरण द्वारा दर्शाया जा सकता है।
जैसे: इस प्रक्रम में ऑक्सीजन निर्मुक्त होती है। कार्बोहाइइंट अंतत : मंड (स्टार्च) में परिवर्तित हो जाते हैं। पत्ती में स्टार्च को उपस्थिति प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम का सम्पन्न होना दर्शाती है। स्टार्च भी एक प्रकार का कार्याहाइड्रेट होता है।


प्रश्न.5. किसी प्रवाह चित्र की सहायता दर्शाइए की पादप भोजन के मूलभूत स्त्रोत है?

अभ्यास

पत्तियों द्वारा सौर ऊर्जा संग्रहित की जाति है तथा पादप में खाद्य के रूप में संचित हो जाति है। प्रकाश संश्लेषण उपस्थित न होने की स्थिति में खाद्य उपलब्ध नहीं होगा। सभी जीवों का अस्तित्व प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से पादपों द्वारा बनाए भोजन पर निर्भर करता है । सभी खाद्य श्रृंखलाएं पादपों से ही प्रारंभ होती हैं। इस प्रकार पौधे भोजन के मूलभूत स्रोत हैं।


प्रश्न.6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(क) क्योंकि हरे पादप अपना खाद्य स्वंय बनाते है, इसलिए  उन्हें ______ कहते है।
(ख) पादपो द्वारा संश्लेषित खाद्य का भंडारन, ______ के रूप में किया जाता है।
(ग) प्रकाश संश्लेषण के प्रक्रम में जिस वर्णक द्वारा सौर ऊर्जा संग्रहित की जाती है। उसे ______ कहते हैं।
(घ) प्रकाश संश्लेषण में पादप वायुमंडल से ______ लेते है तथा ______ का उत्पादन करते है।

(क) स्वपोषी
(ख) मंड
(ग) क्लोरोफिल
(घ) कार्बन डाइऑक्साइड


प्रश्न.7. निम्न कथनों से सम्बन्धित परिभाषित शब्द बताइए:
(क) पीत दुर्बल तने वाला परजीवी पादप।
(ख) एक पादप जिसमे स्वपोषन एवं विषम पोषण दोनों ही प्रणाली पाई जाती है।
(ग) वे रंध्र, जिनके द्वारा पत्तियों में गैसों का आदान-प्रदान (विनिमय) होता है।

(क) अमरबेल
(ख) घटपर्णी
(ग) पर्ण रंध्र


प्रश्न.8. सही उत्तर पर (√) का चिन्ह लगाइए
(क) अमरबेल उदहारण है किसी -
(i) स्वपोषी का
(ii) परजीवी का
(iii) मृत जीवी का
(iv) परपोषी का

सही उत्तर (ii) परजीवी का

(ख) कीटों को पकड़कर अपना आहार बनाने वाले पादप का नाम हैं -
(i) अमरबेल
(ii) गुड़हल
(iii) घटपर्णी (पिचर पादप)
(iv) गुलाब

सही उत्तर  (iii) घटप्रणी (पिचर पादप)


प्रश्न.9. कॉलम A  में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम  B  के शब्दों से कीजिए

अभ्यास

अभ्यास


प्रश्न.10. निम्न कथनों में से सत्य एवं असत्य कथनों का चयन कीजिए।
(क) प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाइऑक्स मुक्त होती है।
(ख) ऐसे पादप, जो अपना भोजन स्वयं संशालेषित करते है, मृतजीवी कहलाते है।
(ग) प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद प्रोटीन नहीं है।
(घ) प्रकाश संश्लेषण में सौर ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरण हो जाया है।

(क) असत्य
(ख) असत्य
(ग) सत्य
(घ) सत्य


सही विकल्प चुनिए:

प्रश्न.11 - पादप के किस भाग दवारा प्रकाश संश्लेषण हेतु वायु से कार्बन डाइ ऑक्साइड ली जाती है?
(क) मूल रोम
(ख) रंध्र
(ग) पर्णशिराएं
(घ) बाह्यदल

सही उत्तर (ख) रंध

प्रश्न.12.वायुमंडल से मुख्यतः जिस भाग द्वारा पादप कार्बनडाइऑक्साइड प्राप्त करते है, वह है -
(क) जड़
(ख) तना
(ग) पुष्प
(घ) पत्तियां

सही उत्तर (घ) पत्तियां

The document NCERT Solutions: पादपों में पोषण (Nutrition in Plants) is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET
Explore Courses for CTET & State TET exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
NCERT Solutions: पादपों में पोषण (Nutrition in Plants), video lectures, practice quizzes, Exam, NCERT Solutions: पादपों में पोषण (Nutrition in Plants), MCQs, Free, Semester Notes, mock tests for examination, Sample Paper, Previous Year Questions with Solutions, NCERT Solutions: पादपों में पोषण (Nutrition in Plants), Summary, ppt, pdf , Important questions, past year papers, Objective type Questions, study material, shortcuts and tricks, Extra Questions, Viva Questions;