CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: पवन, तूफान और चक्रवात (Winds, Storms & Cyclones)

NCERT Solutions: पवन, तूफान और चक्रवात (Winds, Storms & Cyclones)

अभ्यास

प्रश्न.1. निम्नलिखित वक्तव्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:-
(क) पवन ____ वायु है।
(ख) पवन पृथ्वी के ____ तापमान के कारण उत्पन्न होती है।
(ग) पृथ्वी की सतह के निकट ____ वायु ऊपर उठती है, जबकि ____ वायु नीचे आती है।
(घ) वायु ____ दाब के क्षेत्र से ____ दाब के क्षेत्र की ओर गति करती है।

(क) पवन गतिशील वायु है।
(ख) पवन पृथ्वी के असमान तापमान के कारण उत्पन्न होती है।
(ग) पृथ्वी की सतह के निकट गर्म वायु ऊपर उठती है,  जबकि ठंडी वायु नीचे आती है।
(घ) वायु उच्च दाब के क्षेत्र से निम्न दाब के क्षेत्र की ओर गति करती है।


प्रश्न.2. किसी दिए गए स्थान पर पवन की गति की दिशा पता लगाने के लिए दो विधियाँ लिखो।

  • पवन दिशा सूचक द्वारा।
  • वायु में छोड़ी सूखी पत्तियों के उड़ने की दिशा देखकर।


प्रश्न.3. ऐसे दो अनुभव बताइए जिनसे आपको ऐसा अनुभव हुआ हो कि वायुदाब डालती हैं।

साइकिल के ट्यूब में हवा भरने पर यह फूल जाती है। हवा से पेड़ की टहनियां हिलती है। बाहर रखे पॉलिथीन उड़ जाते है।


प्रश्न.4. आप एक भवन खरीदना चाहते हैं। क्या आप ऐसा भवन खरीदना चाहेंगे, जिसमें खिड़कियां हो। लेकिन रोशनदान न हो? अपने उत्तर को समझाइए।

एक अच्छा घर वही होता है जिसमें खिड़कियां और रोशनदान होती है। खिड़कियों में से ताज़ी एवं शुद्ध वायु घर के अंदर आती है। रोशनदान से अशुद्ध एवं गर्म वायु बाहर निकलती है। यदि घर में रोशनदान न हो तो गर्म एवं अशुद्ध वायु मकान के अंदर घूमती रहेंगी। इससे मकान की वायु और अधिक दूषित हो जाएगी। घर में रहने वाले बीमार भी हो सकते है। इसलिए उस घर में रहना चाहिए जिसमें खिड़कियों और रोशनदान दोनों ही उपलब्ध हो।


प्रश्न.5. समझाइए कि कपड़ों के बैनरों और धातु की चादर से बने विज्ञापन पट्टों में छिद्र क्यों किए जाते हैं?

कपड़ों के बैनरों और धातु की चादर से बनी विज्ञापन पट्टों में छिद्र इसलिए किए जाते है क्योंकि वायु बिना कोई नुकसान की इनमें से गुजर जाती है। परन्तु यदि टांगे हुए बैनर और विज्ञापन पट्टों में छिद्र न बनाएँ तो तेज हवा उन पर बहुत अधिक दाब लगाती है और उनको नुकसान पहुंचा सकती है।


प्रश्न.6. यदि आपके गांव अथवा शहर में चक्रवात आ जाए, तो आप अपने पड़ोसियों की सहायता कैसे करेंगे?

सबसे पहले मैं अपने पड़ोस में रहने वाले सभी व्यक्तियों को खतरे के बारे में बताऊँगा। फिर उनके रहने के लिए कोई जगह ढूंडूगा और जहाँ वे रह सके उनके लिए पानी भोजन कपड़े की भी व्यवस्था करूँगा।


प्रश्न.7. चक्रवात से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने के लिए पहले से किस प्रकार की योजना तैयार करने की आवश्यकता होती है?

चक्रवात चेतावनी तंत्र की स्थापना, चक्रवात आश्रय स्थल की व्यवस्था, भोजन पानी की उचित व्यवस्था, चिकित्सक सुविधा की व्यवस्था।


प्रश्न.8. निम्नलिखित में से किस स्थान पर चक्रवात आने की संभावना नहीं होती ?
(क) चेन्नई
(ख) मेंगलुरु (मंगलोर)
(ग) अमृतसर
(घ) पुरी

सही उत्तर (ग) अमृतसर


प्रश्न.9. नीचे दिए गए वक्तव्यों में कौन-सा सही है?
(क) शीतकाल में पवन स्थल से सागर की ओर बहती है।
(ख) ग्रीष्मकाल में पवन स्थल से सागर की ओर बहती है।
(ग) चक्रवात का निर्माण अति उच्च दाब तंत्र और उसके इर्दगिर्द अति उच्च वेग की पवन के घूमने से होता है।
(घ) भारत की तटरेखा पर चक्रवातों के आने की संभावना नहीं है।

सही उत्तर (क) शीतकाल में पवन स्थल से सागर की ओर बहती है।

The document NCERT Solutions: पवन, तूफान और चक्रवात (Winds, Storms & Cyclones) is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET
Explore Courses for CTET & State TET exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Objective type Questions, NCERT Solutions: पवन, Storms & Cyclones), Exam, mock tests for examination, Free, pdf , तूफान और चक्रवात (Winds, Semester Notes, past year papers, Important questions, तूफान और चक्रवात (Winds, ppt, Viva Questions, MCQs, Extra Questions, Previous Year Questions with Solutions, Sample Paper, NCERT Solutions: पवन, video lectures, Storms & Cyclones), practice quizzes, तूफान और चक्रवात (Winds, shortcuts and tricks, Summary, Storms & Cyclones), study material, NCERT Solutions: पवन;