CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: सरकार क्या है (What is Government?)

NCERT Solutions: सरकार क्या है (What is Government?)

अभ्यास

प्रश्न.1. आप 'सरकार क्या है ?' शब्द से क्या समझती हैं? एक सूची बनाइए कि किस तरह से सरकार आपके जीवन को प्रभावित करती है।

सरकार कुछ लोगों का ऐसा समूह है जो लोगों के लिए व्यवस्था करती है, नियम बनाती है और निर्णय लेती है।हर एक देश को विभिन निर्णय लेने एवं काम करने के लिए सरकार की जरूरत होती है।ये निर्णय कई विषयो से सम्बंधित हो सकते है। जैसे:- सड़के और स्कूल खा बनाये जाए, बिजली की आपूर्ति को कैसे बढ़ाया जाए। सरकार कई सामाजिक मुद्दों पर कार्यवाही करती है। उदाहरण के लिए सरकार गरीबों की मदद करने के लिए कई योजनाएँ चलाती है। इनके अलावा सरकार कई और मह्त्वपूर्ण काम भी करती है जैसे:- डाक एवं रेल सेवायें। सरकार इन नियमो को अपने देश में रहने वाले लॉगो के लिए लागू करती है।
इन सबसे हमारे जीवन में बहुत प्रभाव पड़ता है। जैसे:- सरकार देश की सीमाओ को सुरक्षित करती है जिसकी वजह से हमारा जीवन शान्तिम्य् व्यतीत होता है। उनकी जिम्मेदारी यह होती है कि देश के सभी नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में भोजन और अच्छी स्वास्थ्य सुविधाये मिले। सरकार के लिए जरुरी होता है कि कुछ नियम बनाये जो सब पर लागू हो और सब उन नियमो का पालन करे ताकि देश को ज्यादा मुश्किलों का सामना न करना पड़े। जब प्राकृतिक विपदा घेरती है जैसे सुनामी या भूकंप तो मुख्य रूप से सरकार ही पीड़ित लोगों की मदद करती है। सरकार ही ताकि हमारा जीवन सुचारू रूप से चलें तो नियम और शांत व्यवस्था लागू करती है।


प्रश्न.2. सरकार को कानून के रूप में सबके लिए नियम बनाने की क्या ज़रूरत है?

सरकार इतना कुछ कैसे कर पाती है और सरकार को क़ानून के रूप में सबके लिए नियम बनाना इसलिए जरुरी हो जाता है क्योंकि जब लोग इकठ्ठा रहते है और काम करते है तब कुछ हद तक एक व्यवस्था की जरूरत होती है जिससे आवश्यक निर्णय लिए जा सके। उदाहरण के लिए संसाधनों के नियंत्रण और देश की सीमा की सुरक्षा की जरूरत होती है ताकि लोग सुरक्षित महसूस कर सके। लोगों के लिए सरकार कई तरह के काम करती है। वह नियम बनाती है, निर्णय लेती है और अपनी सीमा पर रहने वाले लॉगो की सुरक्षा करती है। सरकार इन नियमो को इसीलिए बनाती है ताकि हमारा देश हमारी जिंदगी सुचारू रूप से चल सके।


प्रश्न.3. लोकतांत्रिक सरकार के आवश्यक लक्षण क्या हैं?

भारत एक लोकतंत्र है। इस लोकतान्त्रिक व्यवस्था को पाने के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी है। लोकतंत्र में मुख्य यह विचारधारा होती है कि लोग नियमो को बनाने में भागीदार बनकर खुद ही शासन करे।लोकतांत्रिक सरकार का चुनाव देश के सभी वयस्क नागरिकों द्वारा किया जाता है।लोकतांत्रिक सरकार को अपने निर्णयों एवं उठाए गए कदमों का आधार बताना होता है और सफाई देनी होती है।


प्रश्न.4. महिला मताधिकार आंदोलन क्या है? उसकी उपलब्धि क्या थी?

महिलाओं  द्वारा मताधिकार के लिए एक संघर्ष चलाया गया था। इस संघर्ष ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान और मजबूती पकड़ी। इसी आंदोलन को महिला मताधिकार आंदोलन कहते है। और अंग्रजी में इसे सफ्रेज् मूवमेंट कहते है। सफ्रेज से अभिप्राय यह है कि वोट देने का अधिकार। यह आंदोलन इसलिए मजबूत हुआ क्योंकि जब प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सभी पुरुष युद्ध में गये हुए थे तब वो काम महिलाओं के द्वारा किया जाता था। और लॉगो को देखकर आश्चर्य हुआ कि हमने ऐसे ही स्त्रियों के बारे में गलत भावना मन में रखी हुई है कि स्त्रिया ये काम नहीं कर सकती।
इस तरह महिलाओं का यह परिश्रम देखकर महिलाओंं को निर्णय लेने में सामान रूप से योग्य माना गया। महिला मताधिकार आंदोलन की साथियोंं ने सभी महिलाओंं के लिए वोट देने की अधिकार की मांग की । उनकी आवाज सूनी जाए इसलिए लॉगो ने जगह जगह पर अपने आपको लोहे की जंजीरो से बांधकर प्रदर्शन किया। कई महिलाओंं ने भूख हड़ताल की और जेल भी गई।इसके बाद अंत के महीलाओ को यह उपलब्धि मिली कि अमरीका में औरतों को वोट देने का अधिकार 1920 में तथा इंग्लैंड में यह अधिकार 1928 में दिया गया।


प्रश्न.5. गांधीजी का दृढ़ विश्वास था कि भारत में हर एक वयस्क को वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए। लेकिन बहुत सारे लोग उनके विचारों से सहमत नहीं हैं। बहुत लोगों को लगता है कि अशिक्षित लोगों को, जो ज्यादातर गरीब हैं, वोट देने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। आपको क्या विचार है? क्या आपको लगता है कि यह भेदभाव का एक रूप होगा?

हमारे विचार से चाहे लोग छोटे हो या बड़े हो, अमीर हो या गरीब प्रत्येक व्यक्ति को वोट देने का अधिकार होना चहिए। कई बार ऐसा भी होता है जो लोग अशिक्षित होते है उनको शिक्षित लॉगो से ज्यादा ज्ञान होता है तो यह विचाराधारा तो बिल्क़ुल नहीं होनी चहिए कि किसी अशिक्षित व्यक्ति को वोट देने का अधिकार न हो। दूसरे हम उनके शासन में भागीदारी के अधिकार को छीनते हैं। जिससे वह निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल हो सकता है तथा अपने और देश के हित में निर्णय ले सकता है।वोट देने का अधिकार हमारे जीवन में सबसे मह्त्वपूर्ण होता हैं क्योंकि जो सरकार हम चुनते है वही हमारे जीवन में कैसी फैसले लेती है अगर सरकार सही होगी तभी हमारी जिंदगी सही होगी। इसलिए वोट देने का अधिकार प्रत्येक व्यक्ति के पास होना चहिए।

The document NCERT Solutions: सरकार क्या है (What is Government?) is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET
Explore Courses for CTET & State TET exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Semester Notes, past year papers, Summary, pdf , shortcuts and tricks, practice quizzes, Exam, video lectures, NCERT Solutions: सरकार क्या है (What is Government?), Objective type Questions, NCERT Solutions: सरकार क्या है (What is Government?), ppt, MCQs, Free, Sample Paper, mock tests for examination, Extra Questions, NCERT Solutions: सरकार क्या है (What is Government?), Important questions, Viva Questions, Previous Year Questions with Solutions, study material;