CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: गाँव का प्रशासन (Rural Administration)

NCERT Solutions: गाँव का प्रशासन (Rural Administration)

अभ्यास

प्रश्न.1. पुलिस का क्या काम होता है?

1. कानून व्यवस्था बनाए रखना।
2. हर पुलिस थाना अपने कार्यक्षेत्र में हुई चोरी, दुर्घटना, मारपीट, झगड़े, आदि की रपट लिखता है।
3. लोगों से घटना के बारे में पूछ-ताछ और जाँच-पड़ताल करना होता है।
4. विवाद को सुलझाने के लिए कभी-कभी अदालत (कोर्ट) की मदद लेना।
5. अपराध का निवारण करना।
6. अपराध की जांच करना।
7. अपराध करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी करना।
8. हर नागरिक के जान-माल और आजादी की सुरक्षा करना।


प्रश्न.2. पटवारी के कोई दो काम बताइए?

ज़मीन को नापना और उसका रिकॉर्ड रखना पटवारी का मुख्य काम होता है। अलग-अलग राज्य में पटवारी को अलग अलग नाम से जाना जाता है। पटवारी किसानों से भूमी कर भी इकठ्ठा करते है। और सरकार को अपने क्षेत्र में उगने वाली फसलों के बारे में जानकारी देते है। यह काम वह अपने रिकॉर्ड के आधार पर करता है।


प्रश्न.3. तहसीलदार का क्या काम होता है?

तहसीलदार का निम्नलिखित काम होता है:
1. वे पटवारी के काम का निरीक्षण करता है।
2. राजसव की भी निगरानी करता है।
3. किसानों को अपने रिकार्ड की नकल आसानी से मिल सके इसका ध्यान रखता है।
4. वह विदयार्थियो का जाति प्रमाण-पत्र जारी करता है।
5. ज़मीन से जुड़े विवादित मामलों की सुनवाई करता है।


प्रश्न.4. एक बिटिया की चाह' कविता में किस मुद्दे को उठाने की कोशिश की गई है? क्या यह मुद्दा आपको महत्वपूर्ण लगता है? क्यों?

एक बिटिया की चाह' कविता में विरासत में मिली संपत्ति पर लिंग-भेद की तरफदारी जैसे मुद्दे को उठाने की कोशिश की गई है। पुरानी परम्परा अनुसार विरासत में मिली संपत्ति को बस पुरूषो के बीच बाँट दिया जाता था। वहीं दूसरी ओर महिलाओं को इससे वंचित रखा जाता था। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, क्योंकि महिलाएँ भी खेतों में बराबरी का काम करती हैं। लेकिन ज़मीन में मालिकाना हिस्सा उन्हें शायद ही मिल पाता है। यह मुद्दा वास्तव में ही बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि बेटियों को भी बेटों के समान अधिकार होना चाहिए, क्योंकि दुनिया में हर कोई समान है और उसे समान माना जाना चाहिए। पुत्री को पिता के संपत्ति में हिस्सा मिलना ही चाहिए ताकि विवाह के बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग ना करें।


प्रश्न.5. पिछ्ले अध्याय में आपने पंचायत के बारे में पढ़ा। पंचायत और पटवारी का काम एक-दूसरे से कैसे जुड़ा हुआ है?

पटवारी ज़मीन का लेखा-जोखा रखता है। जबकि पंचायत स्थानीय जरूरतों का ध्यान रखता है। जब सड़क बनाने, नाले बनवाने और कुँआ खुदवाने या चापाकल लगवाना होता है तो पंचायत को भी ज़मीन के दस्तावेज की जरूरत होती है। ज्यादातर जमीन के विवाद को पंचायत में ही सुलझा लिया जाता है। इसके लिए भी दस्तावेज की जरूरत होती है। इस तरह पंचायत और पटवारी का काम एक-दूसरे से जुड़ा हुआ मालूम पड़ता है।


प्रश्न.6. किसी पुलिस थाने जाइए और पता कीजिए कि यातायात नियंत्रण, अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्या करती है, खासकर त्योहार या सार्वजनिक समारोहों के दौरान।

त्योहार या सार्वजनिक समारोहों के दौरान यातायात नियंत्रण, अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निम्नलिखित कार्य करती है:
1.पुलिस विभाग यातायात और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चौकस रहती है।
2. पुलिस के उपस्थित रहने भर से आपराधिक तत्व सहमे रहते हैं।
3. भीड़-भार में बिछुड़े व्यक्ति को अपने रिश्तेदारों से मिलाने में सहायता करते हैं।
4. यातायात नियंत्रण के लिए चोराहों पर यातायात पुलिस तैनात रहती है।
5. जगह जगह पर यातायात पुलिस वाहनों की गति की जांच करती है।
6. वाहन चालकों को सड़क यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाती है।


प्रश्न.7. एक ज़िले में सभी पुलिस थानों का मुखिया कौन होता है? पता करें।

एक ज़िले में सभी पुलिस थानों का मुखिया पुलिस-अधीक्षक (Superintendent of Police) होता है। एक पुलिस थाना में अपना एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) होता है।


प्रश्न.8. चर्चा कीजिए कि नए कानून के तहत महिलाओं को किस तरह फायदा होगा।

यह कानून ' हिन्दू अधिनियम धारा 2005' में लागू किया गया था। ज्यादातर सभी ज़मीन पुरुषो के नाम होती है। महिलाओं से भी खेतों में बस काम कराने के लिए एक मददगार की उपाधि दी जाती है। उनको ज़मीन का मालिक बनाने का बारे में कभी सोचा भी नहीं होगा। कई राज्य ऐसे है जहा अभी तक महिलाओं को ऐसा अधिकार प्राप्त नहीं हुआ। पिता की मृत्यु के बाद वो ज़मीन बेटे के नाम करदी जाती है। लेकिन इस कानून से हिन्दू परिवारों में बेटों, बेटियों और उनकी माँ को ज़मीन में बराबर का अधिकार मिलेगा। इस कानून से बढ़ी संख्या में औरतों को फ़ायदा होगा।


प्रश्न.9. आपके पड़ोस में क्या कोई ऐसी औरत है जिसके नाम ज़मीन-जायदाद हो? यदि हाँ, तो उसे यह संपत्ति कैसे प्राप्त हुई?

हमारे पड़ोस में कई ऐसी औरत है जिसके नाम ज़मीन-जायदाद है। कुछ ने तो अपनी कमाई से ज़मीन-जायदाद खरीदीं हैं और कुछ औरतें ऐसी भी है जिनको विरासत में जमीन मिली है।

The document NCERT Solutions: गाँव का प्रशासन (Rural Administration) is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET
Explore Courses for CTET & State TET exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Free, practice quizzes, pdf , MCQs, Extra Questions, Exam, Previous Year Questions with Solutions, NCERT Solutions: गाँव का प्रशासन (Rural Administration), Sample Paper, study material, ppt, past year papers, Objective type Questions, Semester Notes, Viva Questions, Summary, video lectures, shortcuts and tricks, mock tests for examination, NCERT Solutions: गाँव का प्रशासन (Rural Administration), Important questions, NCERT Solutions: गाँव का प्रशासन (Rural Administration);