CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका (Role of the Government in Health)

NCERT Solutions: स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका (Role of the Government in Health)

अभ्यास

प्रश्न.1. इस अध्याय में आपने पढ़ा है कि स्वास्थ्य में सिर्फ बीमारी की बात नहीं की जा सकती है। संविधान से लिए गए एक अंश को यहाँ पढ़िए और अपने शब्दों में समझाइए कि ' जीवन का स्तर ' और ' सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्या मायने होंगे।

भारतीय संविधान में लिखा गया है कि नागरिकों के पोषाहार स्तर और जीवन स्तर को ऊँचा करना राज्य का कर्तव्य है। सरकार का यह भी कर्तव्य है कि वह लोक स्वास्थ्य में सुधार करें।

  • जीवन स्तर: इससे अभिप्राय है कि नागरिकों को उच्च श्रेणी की चिकित्सा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त हों। सभी नागरिकों को साफ सुथरा पर्यावरण, मनोरंजन, स्वच्छ पेयजल तथा रोजगार की सुविधाएँ प्राप्त हों।
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य: सार्वजनिक स्वास्थ्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदान की गयी सुविधाओं की एक श्रृंखला है। इस शृंखला में सरकारी अस्पताल, डिस्पेंसरी, स्वास्थ्य केंद्र, ऐम्बुलेंस सेवा, राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जाने वाले टीकाकरण शामिल हैं।


प्रश्न.2. सबके लिए स्वास्थ्य को सुषिधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सरकार कौन - कौन से कदम उठा सकती है? चर्चा कीजिए।

सबके लिए स्वास्थ्य की सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सरकार निम्नलिखित कदम उठा सकती है। जैसे:- सरकार स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के बजट में बढ़ोतरी कर सकती है। सरकार लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए वी.आई.पी. व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए बजट में कटौती कर सकती है। सरकार बजट का कम - से - कम 30 से 40 प्रतिशत भाग स्थानीय संस्थाओं को उपलब्ध करा सकती है। सरकार आम जनता के लिए स्वच्छ पेय जल, साफ - सफाई, पोषण आदि की व्यवस्था कर सकती है।


प्रश्न.3. आपको, अपने इलाके में उपलब्ध सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य सेवाओं में क्या - क्या अंतर देखने को मिलते हैं ? नीचे दी गई तालिका को भरते हुए, इनकी तुलना कीजिए और अंतर बताए।

अभ्यास

अभ्यास


प्रश्न.4. पानी और साफ - सफाई की गुणवत्ता को सुधार कर अनेको बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है, उदाहरण देते हुए इस कथन को स्पष्ट कीजिए।

पानी और साफ - सफाई की गुणवत्ता में सुधार करके अनेक बीमारियों की रोकथाम की जा सकती है। स्वच्छ पानी ' साफ - सफाई का अभाव तथा कुपोषण अनेक बीमारियों के फैलने का कारण बनता है। गंदे तथा रुके हुए पानी से मलेरिया फैलता है। संक्रमित पानी के उपयोग से टाइफाइड, हैजा, पेचिश, दस्त आदि बीमारियाँ फैलती हैं।

The document NCERT Solutions: स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका (Role of the Government in Health) is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET
Explore Courses for CTET & State TET exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
NCERT Solutions: स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका (Role of the Government in Health), Summary, Free, Previous Year Questions with Solutions, MCQs, Objective type Questions, mock tests for examination, video lectures, NCERT Solutions: स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका (Role of the Government in Health), past year papers, study material, NCERT Solutions: स्वास्थ्य में सरकार की भूमिका (Role of the Government in Health), Semester Notes, Sample Paper, Important questions, Extra Questions, Viva Questions, ppt, shortcuts and tricks, pdf , Exam, practice quizzes;