CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: संचार माध्यम और विज्ञापन (Understanding Media)

NCERT Solutions: संचार माध्यम और विज्ञापन (Understanding Media)

अभ्यास

प्रश्न.1. प्रजातंत्र में संचार माध्यम किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रजातंत्र के नागरिक के रूप में हमारे जीवन में संचार माध्यम बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्योंकि संचार माध्यमों के द्वारा ही हम सरकार के कामों से संबंधित विषयों के बारे में सुनते हैं। संचार माध्यम निश्चित करते हैं कि किन बातों पर ध्यान केंद्रित किया जाना है और इस तरह वह एजेंडा निश्चित कर देते हैं। यदि कभी सरकार चाहे तो संचार माध्यम को किसी घटना की खबर छापने से रोक सकती है। इसे सेंसरशिप कहा जाता है ।


प्रश्न.2. क्या आप इस रेखाचित्र को एक शीर्षक दे सकते है। इस रेखाचित्र से आप संचार माध्यम और बड़े व्यापार के परस्पर संबंध के बारे में क्या समझ पा रहे हैं।

शीर्षक-"संचार के माध्यम से व्यापार" संचार के माध्यम से उद्यमी अपने उत्पाद को बेचते हैं। किसी भी नए उत्पाद को बाजार में बेचने के लिए उत्पादकों को विज्ञापन का सहारा लेना पड़ता है। विज्ञापन देखकर ही उपभोक्ता वस्तुओं को खरीदते हैं। जिससे उत्पादकों की वस्तुओं की बिक्री बढ़ जाती है, जिससे उत्पादक अधिक धन बटोरते हैं। इस प्रकार उद्यमी संचार के माध्यम से साधारण दर्शक, श्रोता, पाठक वर्ग को मानसिक एवं आर्थिक रूप से अपने हितों के लिए शोषित करते हैं।


प्रश्न.3. आप पढ़ चुके हैं कि संचार माध्यम किस प्रकार एजेंडा बनाते हैं इनका प्रजातंत्र में क्या प्रभाव पड़ता है? अपने विचारों के पक्ष में दो उदाहरण दीजिए।

संचार माध्यमों को लोकतन्त्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। संचार माध्यम आम लोगों के मुद्दों को एजेंडा के रूप में उनके सामने लाते हैं ।
इसके उदाहरण निम्नलिखित हैं:

  • पहला उदाहरण: संचार माध्यमों ने कोका - कोला पेय में कीटनाशकों का स्तर खतरे के स्तर से बढ़े हुए होने की ओर हमारा ध्यान आकर्षित किया। इन्होंने इसमें कीटनाशकों के अत्यधिक मात्रा में होने की रिपोर्ट प्रकाशित की। इन्होंने सरकार के दबाव के बावजूद निडरतापूर्वक घोषणा की कि कोका-कोला पीना सुरक्षित नहीं है। बाद में जब सरकार ने इस पेय को सुरक्षित घोषित किया। तब संचार माध्यमों ने इस तथ्य को भी प्रभावी ढंग से पेश किया। 
  • दूसरा उदाहरण: संचार माध्यमों ने, चुनाव के समय सत्तारूढ़ दल के द्वारा प्रयोग किए गए सरकारी तंत्र के बारे में चुनाव आयोग को अवगत कराया। इस पर चुनाव आयोग ने इस बारे में तुरंत कार्यवाही की।


प्रश्न.4. कक्षा परियोजना के रूप में समाचारों में से कोई एक शीर्षक चुनकर उस पर ध्यान केंद्रित कीजिए और अन्य समाचारपत्रों में से उससे संबंधित विवरण छांटिए। दूरदर्शन समाचार पर भी इस विषय पर प्रसारित सामग्री देखिए। दो समाचारपत्रों के विवरण की तुलना करके उनमें समानता और भिन्नता की रिपोर्ट लिखिए। निम्नलिखित प्रश्न पूछना सहायक हो सकता है।
(क) इस लेख में क्या जानकारी दी जा रही है।
(ख) कौन-सी जानकारी इसमें छोड़ दी गई है।
(ग) यह लेख किसके दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर लिखा गया है?
(घ) किसके दृष्टिकोण को छोड़ दिया गया है?

विद्यार्थियो को खुद के और किसी और के यहाँ से अख़बार लाकर किसी शीर्षक को चुनना है और उत्तर जानने का प्रत्यन करना हैं।
(क) इस लेख में सरकार द्वारा जारी की गई नई योजनाओं के बारे में लिखा गया है।
(ख) इसमें यह जानकारी छोड़ दी गई कि हम यह योजना कैसे अपना सकते है।
(ग) यह लेख लड़कियों की पढ़ाई के दृश्टिकोण को ध्यान में रखकर लिखा गया ताकि सबको फ़ायदा हो और सबके पास यह खबर पहुंचे।
(घ) इसमें योजनाओं को पूर्ण रूप से नहीं लिखा गया। और कैसे कुछ लड़कियां जो इस योजना का अंग नहीं बन सकती उनको छोड़ दिया गया।


प्रश्न.5. विज्ञापनों के प्रकार के बारे में अकेलें, जोड़ी या समूह में प्रोजेक्ट बनाएं। कुछ उत्पादों के बारे में वाणिज्यिक विज्ञापन एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा, जल व ऊर्जा को बचाने की जरूरत सामाजिक विज्ञापन बनाएं।

अभ्यास

The document NCERT Solutions: संचार माध्यम और विज्ञापन (Understanding Media) is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET
Explore Courses for CTET & State TET exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
NCERT Solutions: संचार माध्यम और विज्ञापन (Understanding Media), MCQs, Objective type Questions, Free, Important questions, mock tests for examination, past year papers, Previous Year Questions with Solutions, NCERT Solutions: संचार माध्यम और विज्ञापन (Understanding Media), shortcuts and tricks, Summary, video lectures, Exam, NCERT Solutions: संचार माध्यम और विज्ञापन (Understanding Media), Viva Questions, practice quizzes, pdf , study material, Semester Notes, ppt, Sample Paper, Extra Questions;