CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: भारतीय संविधान (The Indian Constitution)

NCERT Solutions: भारतीय संविधान (The Indian Constitution)

अभ्यास

प्रश्न.1. किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत क्यों पड़ती है ?

किसी भी लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत कई कारणों से होती है। जैसे :- किसी भी लोकतांत्रिक शासन प्रणाली के लिए संविधान का होना अनिवार्य है। संविधान सरकार की शक्ति तथा सत्ता का स्त्रोत है। संविधान सरकार के ढांचे तथा सरकार के विभिन्न अंगों की शक्तियों की व्यवस्था करता है। संविधान सरकार के विभिन्न अंगों के पारस्परिक संबंध निर्धारित करता है। संविधान सरकार और नागरिकों के संबंधों को निर्धारित करता है। संविधान सरकार की शक्तियों पर सीमाएं लगाता है। संविधान सर्वोच्च कानून है जिसके द्वारा समाज के विभिन्न लोगों में समन्वय किया जाता है।


प्रश्न.2. नीचे दिए गए दो दस्तावेजों के हिस्सों को देखिए। पहला कॉलम 1990 का नेपाल के संविधान का है। दूसरा नेपाल के ताजा अंतरिम संविधान में से लिया गया है।

अभ्यास

नेपाल के इन दोनों संविधानों में 'कार्यकारी शक्ति' के उपयोग में क्या फ़र्क दिखाई देता है? इस बात को ध्यान में रखते हुए क्या आपको लगता है कि नेपाल को एक नए संविधान की जरूरत है? क्यों?

1990 के संविधान के अनुच्छेद 35 के अनुसार नेपाल में, सभी कार्यकारी शक्तियां पूर्ण रुप से नेपाल के राजा में निहित थीं अर्थात् शासन की सर्वोच्च सत्ता राजा के पास रहेगी। राजा राज्य का अध्यक्ष होने के साथ - साथ सरकार का भी अध्यक्ष था। वह सभी कार्यकारी शक्तियों का प्रयोग करता था और उसकी शक्तियां असीमित थी। परंतु 2007 के अंतरिम संविधान के अनुसार कार्यकारी शक्तियाँ मंत्रिपरिषद में निहित है। कार्यकारी शक्तियां और कार्य नेपाल के प्रधानमंत्री के नाम से संचालित की जाती है। प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद कार्यकारी शक्तियों का प्रयोग संविधान के प्रावधानों के अनुसार करता है। वास्तव में परिवर्तित परिस्थितियों में एक नए संविधान की बहुत अधिक आवश्यकता है। पुराना संविधान देश के आदर्शों को प्रतिबिम्ब नहीं करता। इसलिए नेपाल में प्रजातंत्र की स्थापना के लिए नए संविधान की आवश्यकता है।


प्रश्न.3. अगर निर्वाचित प्रतिनिधियों की शक्ति पर कोई अंकुश न होता तो क्या होता ?

प्रजातांत्रिक देश में सरकार निर्वाचित प्रतिनिधियों के द्वारा चलती है। भारत में वैधानिक एवं कार्यकारी  शक्तियाँ लोगों द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों में निहित हैं। यह बहुत आवश्यक है कि निर्वाचित प्रतिनिधि लोगों की सेवाओं के लिए शक्तियों का प्रयोग करें। उन्हें अपनी शक्तियों का प्रयोग संविधान के प्रावधानों के अनुसार करना चाहिए। निर्वाचित प्रतिनिधियों पर कुछ संवैधानिक एवं कानूनी प्रतिबंध होने चाहिए। यदि उन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा, तब वे शक्तियों का अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए दुरुपयोग करेंगे तथा लोगों की सेवा नहीं करेंगे। संविधान कई प्रकार से निर्वाचित प्रतिनिधियों की शक्तियों को नियंत्रित करता है। सामान्य तौर पर नागरिकों को मौलिक अधिकार प्रदान निर्वाचित प्रतिनिधियों की शक्तियों को सीमित कर दिया जाता है।


प्रश्न .4. निम्नलिखित स्थितियों में अल्पसंख्यक कौन हैं ? इन स्थितियों में अल्पसंख्यकों के विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण है। इसका एक-एक कारण बताइए।
(क) एक स्कूल में 30 शिक्षक हैं और उनमें से 20 पुरुष हैं।

किसी विद्यालय में 30 अध्यापक है जिसमें से 10 महिलाएं है और 20 पुरुष है। इसमें महिला अध्यापक अल्पसंख्यक है। पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और कही किसी बात पर फैसला लेना हो तो उनकी बातों को दबाना नहीं चाहिए।

(ख) एक शहर में 5 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं।

किसी शहर में बुद्ध धर्म को मानने वाले अल्पसंख्यक है। इसलिए बहुसंख्यक को बुद्ध धर्म मानने वालों के विचारों एवं धर्म का सम्मान करना चाहिए।

(ग) एक कारखाने के भोजनालय में 80 प्रतिशत कर्मचारी शाकाहारी हैं।

एक कारखाने के भोजनालय में मांसाहारी अल्पसंख्यक है इसलिए शाकाहारियों को जो बहुसंख्यक है मांसाहारियों के विचारों का आदर करना चाहिए।

(घ) 50 विद्यार्थियों की कक्षा में 40 विद्यार्थी संपन्न परिवारों से हैं।

एक कक्षा में 50 विद्यार्थी है जिनमें से 10 छात्र समृद्ध परिवारों से नहीं है वे अल्पसंख्यक है। इसलिए बहुमत जो कि संपन्न परिवारों से हैं उन्हें अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के विचारों का आदर करना चाहिए।


प्रश्न.5. नीचे दिए गए बाएँ  कॉलम में भारतीय संविधान के मुख्य आयामों की सूची दी गई है। दूसरे कॉलम में प्रत्येक आयाम के सामने दो वाक्यों में लिखिए कि आपकी राय में यह आयाम क्यों महत्त्वपूर्ण है:-

अभ्यास

अभ्यास


प्रश्न.6. उन भारतीय राज्यों के नाम लिखिए जिनकी सीमाएं निम्नलिखित पड़ोसी देश से लगती है।
(क) बांग्लादेश
(ख) भूटान
(ग) नेपाल

अभ्यास

(क) बांग्लादेश :- असम, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, पश्चिम बंगाल
(ख) भूटान :- अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल
(ग) नेपाल :- उत्तराखंड, उतर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम

The document NCERT Solutions: भारतीय संविधान (The Indian Constitution) is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET
Explore Courses for CTET & State TET exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Semester Notes, Extra Questions, Viva Questions, Important questions, NCERT Solutions: भारतीय संविधान (The Indian Constitution), Summary, ppt, mock tests for examination, past year papers, Sample Paper, video lectures, NCERT Solutions: भारतीय संविधान (The Indian Constitution), Objective type Questions, Free, MCQs, Exam, NCERT Solutions: भारतीय संविधान (The Indian Constitution), shortcuts and tricks, practice quizzes, study material, pdf , Previous Year Questions with Solutions;