CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: बाज़ार में एक कमीज़ (A Shirt in the Market)

NCERT Solutions: बाज़ार में एक कमीज़ (A Shirt in the Market)

अभ्यास

प्रश्न.1. स्वप्ना ने अपनी रुई कुर्नुल के रूई - बाजार में न बेचकर, व्यापारी को क्यों बेच दी?

स्वप्ना ने ऋण लेते समय व्यापारी से वादा किया था कि वह अपनी सारी रुई उसे ही बेचेगी। जबकि उसे कम क़ीमत मिली फिर भी उसने बहस नहीं की क्योंकि व्यापारी गाँव का शक्तिशाली आदमी है और किसानों को कर्ज के लिए उस पर निर्भर रहना पड़ता है - न केवल खेती के लिए बल्कि अन्य आवश्यकताओं के लिए भी, जैसे- बीमारी, बच्चों की स्कूल की फीस आदि। फिर वर्ष में ऐसा समय भी आता है, जब किसानों को कोई काम नहीं मिलता है उनकी कोई आय भी नहीं होती है। उस समय केवल ऋण लेकर ही जीवित रहा जा सकता है। इसलिए स्वप्ना कम मूल्य में ही रुई व्यापारी को बेच देती है।


प्रश्न.2. वस्त्र निर्यातक कारखाने में काम करने वाले मजदूरों के काम के हालात और उन्हें दी जाने वाली मजदूरी का वर्णन कीजिए। क्या आप सोचते है कि मजदूरों के साथ न्याय होता है?

कारखाने में काम करने वाले मजदूरों को अस्थायी रूप से रखा जाता था जब भी कारखाने के मालिक को लगता अब इस व्यक्ति की जरूरत नहीं उसे निकाल देते जो कि मजदूरों के लिए अन्याय था। लेकिन उन्हें मजदूरी उनके कौशल के अनुसार ही दी जाती थी, जो जितना काम करता उन्हें उनके पैसे मिल जाते। दर्जी को 3000रु प्रति माह मिलता था। इस्त्री करने वाले को 1.50 रु प्रति पीस मिलता था। जांच करने वाले को 2000रु प्रति माह और धागे काटने और बटन लगाने वाले को 1500रु प्रति माह मिलता था।


प्रश्न.3. ऐसी किसी चीज़ के बारे में सोचिए, जिसे हम सब इस्तेमाल करते हो,  वह चीनी, चाय, दूध, पेन, काग़ज, पेंसिल आदि कुछ भी हो सकती है। चर्चा कीजिए कि यह वस्तु बाजारों को किस श्रृंख्ला से होती हुई, आप तक पहुँचती है। क्या आप उन सब लोगों के बारे में सोच सकते हैं, जिन्होंने इस वस्तु के उत्पादन व व्यापार में मदद की होगी?

हम चीनी के बारे में बात करते है। सबसे पहले किसान अपने खेत में गन्ना उगाते है। किसान के पास गन्ने का बीज़ खुद का भी हो सकता है और वह अन्य किसानों से भी ले सकता है या बाज़ार से भी ला सकता है। जब फसल पक जाती है तो किसान गन्ने को साफ करने चीनी मिल में दे देता है। वहां इसकी चीनी बनाई जाती है। जिसे व्यापारी खरीद लेते है। व्यापारियों से दुकानदार ख़रीद लेते है और फिर हम दुकान से ख़रीद कर घर ले आते है।


प्रश्न.4. यहाँ दिए गए नौ कथनों को सही क्रम में कीजिए और फिर नीचे बनी कपास की डोडियों के चित्रों में सही कथन के अंक भर दीजिए । पहले दो चित्रों में आपके लिए अंक पहले से ही भर दिए गए है।
1. स्वप्ना व्यापारी को रुई बेचती है।
2. ग्राहक सुपरमार्केट में इन कमीजों को खरीदते है।
3. व्यापारी जिनिंग मिलों को रुई बेचते है।
4.  गार्मेट निर्यातक कमीज बनाने के लिए व्यापारियों से कपड़ा खरीदते है।
5. सूत के व्यापारी, बुनकरों को सूत देते हैं।
6.  वस्त्र निर्यातक, संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यवसायी को कमीज़े बेचता है।
7. सूत कातने वाली मिल, रुई खरीदती हैं और सूत के व्यापारी को सूत बेचती है।
8. बुनकर कपड़ा तैयार करके लाते है।
9. जिनिंग मिलें रूई को साफ करती है और उनके गट्टर बनाती है।

अभ्यास

1 . स्वप्ना व्यापारी को रुई बेचती है।
3. व्यापारी जिनिंग मिलों को रुई बेचते है।
9. जिनिंग मिलें रूई को साफ करती है और उनके गट्टर बनाती है।
7. सूत कातने वाली मिल, रुई खरीदती हैं और सूत के व्यापारी को सूत बेचती है।
5. सूत के व्यापारी, बुनकरों को सूत देते हैं।
2. ग्राहक सुपरमार्केट में इन कमीजों को खरीदते है।
8. बुनकर कपड़ा तैयार करके लाते है।
4. गार्मेट निर्यातक कमीज बनाने के लिए व्यापारियों से कपड़ा खरीदते है।
6. वस्त्र निर्यातक, संयुक्त राज्य अमेरिका के व्यवसायी को कमीज़े बेचता है।

The document NCERT Solutions: बाज़ार में एक कमीज़ (A Shirt in the Market) is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET
Explore Courses for CTET & State TET exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
shortcuts and tricks, Extra Questions, mock tests for examination, ppt, Previous Year Questions with Solutions, practice quizzes, pdf , Summary, NCERT Solutions: बाज़ार में एक कमीज़ (A Shirt in the Market), Objective type Questions, past year papers, NCERT Solutions: बाज़ार में एक कमीज़ (A Shirt in the Market), MCQs, Free, Exam, video lectures, Semester Notes, Important questions, study material, Sample Paper, NCERT Solutions: बाज़ार में एक कमीज़ (A Shirt in the Market), Viva Questions;