CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: हाशियाकरण की समझ (Understanding Marginalisation)

NCERT Solutions: हाशियाकरण की समझ (Understanding Marginalisation)

अभ्यास

प्रश्न.1. हाशियाकरण शब्द से आप क्या समझते है ? अपने शब्दों में दो - तीन वाक्य लिखिए।

हाशियाकरण शब्द से तात्पर्य यह है कि जिसे किनारे या हाशिये पर ढकेल दिया गया हो। ऐसे में वह व्यक्ति चीजों के केंद्र में नहीं रहता। यह एक ऐसी चीज़ है जिसे आपने कभी न कभी कक्षा या खेल के मैदान में कभी ना कभी ज़रूर महसूस किया होगा। कक्षा की तरह समाज में भी ऐसे समूह या समुदाय हो सकते है जिन्हें इस तरह की बेदखली का एहसास रहता है। उनके हाशियाकरण की वजह यह हो सकती है कि वे अलग भाषा बोलते है, अलग रीति - रिवाज अपनाते है या बहुसंख्यक समुदाय के मुकाबले किसी दूसरे धर्म के है। समाज के दबे हुए लोगों को हाशिये पर माना जाता है।


प्रश्न.2. आदिवासी लगातार हाशिये पर क्यों खिसकते जा रहें है ? दो कारण बताइए।

(क) कृषि कारणों से एवं उद्योग लगाने के लिए जंगल लगातार काटे जा रहें है।
(ख) खनन आदि जैसी विकास परियोजनाओं को पूरा करने के लिए आदिवासियों को उनके घरों से निकाल दिया जाता है जिसके कारण आदिवासी अपनी आजीविका के मुख्य साधन से वंचित हो जाते है।


प्रश्न.3. आप अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए संवैधानिक सुरक्षाओं को क्यों महत्वपूर्ण मानते है ? इसका एक कारण बताइए।

मौलिक अधिकारों के जरिए हमारा संविधान धार्मिक और भाषायी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा प्रदान करता है। अल्पसंख्यक शब्द आमतौर पर ऐसे समुदायों के लिए इस्तेमाल है जो संख्या की दृष्टि से बाकी आबादी के मुकाबले बहुत कम है। लेकिन यह अवधारणा केवल संख्या के सवाल तक ही सीमित नहीं है। इसमें न केवल सत्ता और संसाधनों तक पहुँच जैसे मुद्दे जुड़े हुए है, बल्कि इसके सामाजिक व सांस्कृतिक आयाम भी होते हैं। भारतीय संविधान इस बात को मानता है कि बहुसंख्यक समुदाय की संस्कृति समाज और सरकार की अभिव्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। ऐसी सूरत में छोटा आकार घाटे की बात साबित कर सकती है और संभव है कि छोटे समुदाय हाशिये पर खिसकते चले जाए। ऐसे में अल्पसंख्यक समुदायों को बहुसंख्यक समुदाय के सांस्कृतिक वर्चस्व की आशंका से बचाने के लिए सुरक्षात्मक प्रावधानों की जरूरत है।


प्रश्न.4. अल्पसंख्यक और हाशियाकरण वाले हिस्से को दोबारा पढ़िए। अल्पसंख्यक शब्द से आप क्या समझते है?

अल्पसंख्यक से अभिप्राय यह होता है कि जो संख्या में कम होते है। जैसे:-  भारत में हिंदू, मुस्लिम, क्रिश्चयन, सिक्ख धर्म से जुड़े लोग रहते है। भारत में हिंदू बहुसंख्यक है, जबकि मुस्लिम, क्रिश्चयन, सिक्ख अल्पसंख्यक है।


प्रश्न.5. आप एक बहस में हिस्सा ले रहे हैं जहाँ आपको इस बयान के समर्थन में तर्क देने हैं कि ' मुसलमान एक हाशियाई समुदाय है। ' इस अध्याय में दी गई जानकारियों के आधार पर दो तर्क पेश कीजिए ।

मुस्लिम समुदाय निम्नलिखित तौर से हाशिये पर है जैसे :- मुस्लिम समुदाय आर्थिक तौर पर पिछड़े हुए हैं तथा आर्थिक विकास से उपेक्षित रहे हैं। भारत में 63.6% मुस्लिम कच्चे घरों में रहते हैं, जबकि 55.20 हिंदू कच्चे घरों में रहते हैं। भारत में 65 % हिंदू साक्षर है, जबकि 59% मुस्लिम साक्षर हैं। मुस्लिम समुदाय में केवल 7 से 16 वर्ष के बच्चे ही स्कूल जा पाते हैं। जो कि अन्य समुदायों से बहुत कम है।


प्रश्न.6. कल्पना कीजिए कि आप टेलीविजन पर 26 जनवरी की परेड देख रहे हैं। आपकी एक दोस्त आपके नज़दीक बैठी है। वह अचानक कहती हैं, " इन आदिवासियों को तो देखो, कितने रंग - बिरंगे हैं। लगता है सदा नाचते ही रहते है।"  उसकी बात सुन कर आप भारत में आदिवासियों के जीवन से संबंधित क्या बातें उसको बताएँ। उनमें से तीन बातें लिखें।

अधिकांश आदिवासी घने जंगलों में रहते हैं। जिसके कारण इनका जंगली से एक संबंध बन जाता है। आदिवासी प्रायः अपने कबीले के धार्मिक रीति - रिवाजों का पालन करते हैं जिसमें वे अपने पुरखों क गाँव और प्रकृति की पूजा करते हैं। आदिवासी उन स्थानों पर रहते हैं। जो प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर होते हैं।


प्रश्न.7. चित्रकथा पट्ट में आपने देखा कि हेलेन होप आदिवासियों की कहानी पर एक फिल्म बनाती है। क्या आप आदिवासियों के बारे में एक कहानी बना कर उसकी मदद कर सकते हैं ?

उड़ीसा के जंगलों में कई आदिवासी कबीले रहते हैं। उनमें से एक कबीला ' सोन कबीला ' है जिसकी संख्या लगभग 200 के पास है। इस कबीले के लोगों के पास यद्यपि अधिक धन - दौलत नहीं है। परंतु प्राकृतिक संसाधनों के कारण ये अपना गुजर - बसर कर लेते हैं। इनके कबीले के पास से एक नदी गुजरती है जिसमें से ये मछली पकड़ बाज़ार में बेच देते हैं। इससे इन्हें कुछ पैसे मिल जाते हैं। परंतु कुछ समय बाद राज्य सरकार ने उस नदी पर एक बड़ा बाँध बनाने का निर्णय किया। परंतु इस बाँध से आदिवासी बेघर हो जाते, उनकी आजीविका का साधन छिन जाता। अतः उन्होंने राज्य सरकार के विरुद्ध आंदोलन किया, इसमें कुछ समाज सेवी संगठन एवं पर्यावरण से संबंधित संगठन भी शामिल हो गए। इन संगठनों ने राज्य के निर्णय को न्यायालय में चुनौती दी। न्यायालय ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि बांध बनाने से पहले, आदिवासियों के पुनर्वास का प्रबंध करें। राज्य सरकार ने न्यायालय के आदेशानुसार सोन कबीले के लोगों के पुनर्वास एवं आजीविका का प्रबंध किया। तत्पश्चात् उन्होंने बाँध निर्माण का कार्य शुरू किया।


प्रश्न.8. क्या आप इस बात से सहमत है कि आर्थिक हाशियाकरण और सामाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हुए है ? क्यों ?

यह एक कटु सत्य है कि आर्थिक और सामाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हुए हैं क्योंकि जो लोग आर्थिक तौर पर हाशिये पर होते हैं, वे सामाजिक तौर पर भी हाशिये पर होते हैं।

The document NCERT Solutions: हाशियाकरण की समझ (Understanding Marginalisation) is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET
Explore Courses for CTET & State TET exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Summary, Extra Questions, past year papers, MCQs, video lectures, practice quizzes, ppt, Semester Notes, Important questions, Sample Paper, pdf , NCERT Solutions: हाशियाकरण की समझ (Understanding Marginalisation), mock tests for examination, Exam, Previous Year Questions with Solutions, NCERT Solutions: हाशियाकरण की समझ (Understanding Marginalisation), NCERT Solutions: हाशियाकरण की समझ (Understanding Marginalisation), Free, study material, Objective type Questions, shortcuts and tricks, Viva Questions;