CTET & State TET Exam  >  CTET & State TET Notes  >  NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12)  >  NCERT Solutions: लोकतान्त्रिक अधिकार (Democratic Rights)

NCERT Solutions: लोकतान्त्रिक अधिकार (Democratic Rights)

प्रश्न.1. इनमे से कौन-सा मौलिक अधिकारों के उपयोग का उदाहरण नहीं है?
(क) बिहार के मजदूरों का पंजाब के खेतों में काम करने जाना।
(ख) ईसाई मशीनों द्वारा मशीनरी स्कूलों की श्रंखला चलाना।
(ग) सरकारी नौकरी में औरत और मर्द को समान वेतन मिलना।
(घ) बच्चों द्वारा मां-बाप की संपत्ति विरासत में पाना।

सही उत्तर बच्चों द्वारा मां- बाप की संपत्ति विरासत में पाना, मौलिक अधिकारों के उपयोग का उदाहरण नहीं है।


प्रश्न.2. इनमें से कौन- सी स्वतंत्रता भारतीय नागरिकों को नहीं है?
(क) सरकार की आलोचना की स्वतंत्रता
(ख) सशस्त्र विद्रोह में भाग लेने की स्वतंत्रता
(ग) सरकार बदलने के लिए आंदोलन शुरू करने की स्वतंत्रता
(घ) संविधान के केंद्रीय मूल्यों का विरोध करने की स्वतंत्रता

सही उत्तर (ख) सशस्त्र विद्रोह में भाग लेने की स्वतंत्रता।


प्रश्न.3. भारतीय संविधान इनमें से कौन-सा अधिकार देता है?
(क) काम का अधिकार
(ख) पर्याप्त जीविका का अधिकार
(ग) अपनी संस्कृति की रक्षा का अधिकार
(घ) निजाता का अधिकार

सही उत्तर (ग) अपनी संस्कृति की रक्षा का अधिकार।


प्रश्न.4. उस मौलिक अधिकार का नाम बताएं जिसके तहत निम्नलिखित स्वतंत्रए आती हैं?
(क) अपने धर्म का प्रचार करने की स्वतंत्रता
(ख) जीवन का अधिकार
(ग) छुआछूत की समाप्ति
(घ) बेगार पर प्रतिबंध

मौलिक अधिकार में निम्नलिखित स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है:
(क) धार्मिक अधिकार
(ख) व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार
(ग) स्वतंत्रता का अधिकार
(घ) शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार।


प्रश्न.5. लोकतंत्र और अधिकारों के बीच संबंधों के बारे में इनमे से कौन- सा बयान ज्यादा उचित है? अपनी पसंद के पक्ष में कारण बताएं?
(क) हर लोकतांत्रिक देश अपने नागरिकों को अधिकार देता है।
(ख) अपने नागरिकों को अधिकार देने वाला हर देश लोकतांत्रिक है।
(ग) अधिकार देना अच्छा है, पर यह लोकतंत्र के लिए जरूरी नहीं है।

  • हर लोकतांत्रिक देश अपने नागरिकों को अधिकार देता है यह बयान ज्यादा उचित है।
  • सभी देशों में लोकतंत्र होना बहुत जरुरी होता है।


प्रश्न.6. स्वतंत्रता के अधिकार पर यह पाबंदियां क्या उचित हैं? अपने जवाब के पक्ष में कारण बताएं?
(क) भारतीय नागरिकों की सुरक्षा कारणों से कुछ सीमावर्ती इलाकों में जाने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है।
(ख) स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए कुछ इलाकों में बाहरी इलाकों को संपत्ति खरीदने की अनुमति नहीं है।
(ग) शासक दल को अगले चुनाव में नुकसान पहुंचा सकने वाली किताब पर सरकार प्रतिबंध लगाती है।

(क) हां, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए कुछ सीमावर्ती इलाकों में जाने के लिए अनुमति लेनी पड़ती है ताकि भारतीय नागरिक के नागरिकों की सुरक्षा पर कोई आंच ना आ सकें। तथा इस प्रतिबंध को हम उचित मान सकते हैं।
(ख) हां, स्थानीय इलाकों के हितों की रक्षा के लिए कुछ इलाकों में बाहरी इलाकों की संपत्ति खरीदने की अनुमति नहीं दी गई है। जैसे आतंक से सटे इलाकों में संपत्ति खरीदने का अधिकार नहीं है लोगों को।
(ग) हां, चुनाव पार्टी के लोगों को अगर यह लगता है कि उससे संबंधित कोई भी चीज उसे चुनाव में नुकसान पहुंचा सकती हैं तो वह सरकार से उस पर प्रतिबंध लगाने की गुजारिश कर सकता है। और सरकार ऐसे मामलों को जल्द ही सुलझाने की कोशिश करती है।


प्रश्न.7. मनोज एक सरकारी दफ्तर में मैनेजर के पद के लिए आवेदन देने गया। वहां के किरानी ने उसका आवेदन लेने से मना कर दिया और कहा, ' झाड़ू लगाने वाले का बेटा होकर तुम मैनेजर बनना चाहते हो। तुम्हारी जाति का कोई कभी इस पद पर आया है? नगरपालिका के दफ्तर जाओ और सफाई कर्मचारी के लिए अर्जी दो।' इस मामले में मनोज के किस मौलिक अधिकार का उल्लंघन हो रहा है? मनोज की तरफ से जिला अधिकारी के नाम लिखे एक पत्र में इसका उल्लेख करो।

इस मामले में मनोज के समानता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।
जिला अधिकारी के नाम पत्र
सेवा में,
जिला कलेक्टर,
19/10/2022
विषय: मौलिक अधिकारों का उल्लंघन
श्रीमान ,
सविनय निवेदन यह है कि मैं मनोज कुमार एक सरकारी दफ्तर में मैनेजर के पद के लिए आवेदन करने गया था। लेकिन वहां कि किरानी ने मेरा आवेदन लेने से मना कर दिया और कहा, ' झाड़ू लगाने वाले का बेटा होकर तुम मैनेजर बनना चाहते हो। तुम्हारी जाति का कोई कभी इस पद पर आया है? इस तरह का अपमान जनक बर्ताव मेरे साथ किया गया।
हमारे सविधान में सभी को मौलिक अधिकार दिया गया है। इसलिए मैं चाहता हूं कि जो बर्ताव मेरे साथ किया गया है वह किसी और के साथ ना हो।
अतः जिला कलेक्टर से आग्रह करना चाहूंगा कि वो कोई कार्यवाही करें जिससे मुझे न्याय मिल सके।
धन्यवाद,
मनोज कुमार


प्रश्न.8. जब माधुरिमा संपत्ति के पंजीकरण वाले दफ्तर में गए तो, "रजिस्ट्रार ने कहा आप अपना नाम मधुरिमा बनर्जी,बेटी बे .के .बनर्जी नहीं लिख सकती आप शादीशुदा है। और आपको अपने पति का ही नाम देना होगा या फिर आपके पति का उपनाम तो राघव है। इसलिए आपका नाम भी बदलकर मधुरिमा राघव हो जाना चाहिए।" मधुरिमा इस बात से सहमत नहीं हुई? उसने कहा अगर शादी के बाद मेरे पति का नाम नहीं बदला तो मेरा नाम क्यों बदलना चाहिए?अगर वह अपने नाम के साथ पिता का नाम लिखते रह सकते हैं ?तो मैं क्यों नहीं लिख सकती आपकी राय में इस विवाद में इसका पक्ष सही है और क्यों?

मधुरिमा इस विवाद में सही है। वो शादी के बाद भी अपना नाम लिखने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र है। वो चाहें अपने पति का उपनाम लिखें या ना लिखें उसे कोई अपने पति का नाम लिखने के लिए जबरजस्ती नहीं कर सकता है।


प्रश्न.9. मध्य प्रदेश के होशगाबाद जिले के पिपरिया में हजारों आदिवासी और जंगल में रहने वाले लोग सतपुड़ा राष्ट्रीय पार्क, बोरी वन्यजीव और पंचमढ़ी वन्यजीव अभयारण्य से अपने प्रस्तावित विस्थापन का विरोध करने के लिए जमा हुए। उनका कहना था कि यह विस्थापन उनकी जीविका और उनके विश्वासों पर हमला है। सरकार का दावा है कि इलाके के विकास और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए उनका विस्थापन जरूरी है। जंगल पर आधारित जीवन जीने वालों की तरफ से राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को एक पत्र, इस मसले पर सरकार द्वारा दिया जा सकने वाला संभावित जवाब और इस मामले पर मानव अधिकार आयोग की रिपोर्ट तैयार करो।

सेवा में,
अध्यक्ष,
राष्ट्रीय मानवधिकार आयोग,
श्रीमान,
सविनय निवेदन यह है कि मध्य प्रदेश के होशगाबाद जिले के पिपरिया में हजारों आदिवासी और जंगल में रहने वाले लोग सतपुड़ा राष्ट्रीय पार्क, बोरी वन्यजीव और पंचमढ़ी वन्यजीव अभयारण्य से अपने प्रस्तावित विस्थापन का विरोध करने के लिए जमा हुए। उनका कहना था कि यह विस्थापन उनकी जीविका और उनके विश्वासों पर हमला है। वन से ही उनकी जीविका चलती है और जब वही नहीं होगा तो वो अपना जीवन-यापन कैसे कर पाएंगे।
अतः मेरा राष्ट्रीय मानव अधिकार से अनुरोध है कि वह हमारे हित के लिए कार्य करें।
सरकार द्वारा दिया जा सकने वाला संभावित जवाब और इस मामले पर मानव अधिकार आयोग की रिपोर्ट
सतपुड़ा राष्ट्रीय पार्क , बोरी वन्यजीव और पंचमढ़ी वन्यजीव अभयारण्य को अपने प्रस्तावित से विस्थापन करना जरूरी है ताकि उनका संरक्षण किया जा सके।


प्रश्न.10. इस अध्याय में पढ़ें विभिन्न अधिकारों को आपस में जोड़ने वाला एक मकड़जाल बनाए। जैसे आने-जाने की स्वतंत्रता का अधिकार तथा पेशा चुनने की स्वतंत्रता का अधिकार आपस में एक दूसरे से जुड़े हैं। इसका एक कारण है कि आने-जाने की स्वतंत्रता के चलते व्यक्ति अपने गांव या शहर के अंदर ही नहीं, दूसरे गांव, दूसरे शहर और दूसरे राज्य, तक जाकर काम कर सकता है। इसी प्रकार इस अधिकार को तीर्थटन से जोड़ा जा सकता है जो किसी व्यक्ति द्वारा अपने धर्म का अनुसरण करने की आजादी से जुड़ा है। आप इस मकड़जाल को बनाएंगे और तीर के निशान इसे बताइए कि कौन से अधिकार आपस में जुड़े हैं। हर तीर के साथ संबंध बताने वाला एक उदाहरण भी दे।

1. कोई भी जाति, वंश, धर्म,आदि के नाम पर भेदभाव नहीं कर सकता है।
2. कोई भी अपने धर्म का प्रचार कर सकता है।
3. अनु. जाति और अनु .जनजातीय अल्पसंख्यकों आदि सभी को शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार दिया गया है।
4. कोई भी व्यक्ति भाषण देने के लिए मूल रूप से स्वतंत्र है और वह अपनी प्रतिक्रिया भी दे सकता है।
5. कोई भी व्यक्ति अपनी पसंद के हिसाब से कोई भी व्यवसाय या कार्य कर सकता है।
6. शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार दिया गया है।
यह सभी अधिकार मानव अधिकार से जुड़े हुए हैं।

The document NCERT Solutions: लोकतान्त्रिक अधिकार (Democratic Rights) is a part of the CTET & State TET Course NCERT Textbooks in Hindi (Class 6 to Class 12).
All you need of CTET & State TET at this link: CTET & State TET
Explore Courses for CTET & State TET exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Objective type Questions, pdf , Semester Notes, shortcuts and tricks, NCERT Solutions: लोकतान्त्रिक अधिकार (Democratic Rights), Sample Paper, ppt, Important questions, Extra Questions, study material, Previous Year Questions with Solutions, past year papers, MCQs, Exam, Free, Summary, mock tests for examination, practice quizzes, NCERT Solutions: लोकतान्त्रिक अधिकार (Democratic Rights), video lectures, Viva Questions, NCERT Solutions: लोकतान्त्रिक अधिकार (Democratic Rights);