Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)  >  Practice Questions: खान पान की बदलती तस्वीर

Practice Questions: खान पान की बदलती तस्वीर | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) PDF Download

सार-आधारित प्रश्न

सार-1

पिछले दस – पंद्रह वर्षों में हमारी खानपान की संस्कृति में एक बड़ा बदलाव आया है। इडली – डोसा – बड़ा – साँभर – रसम अब केवल दक्षिण भारत तक सीमित नहीं हैं। ये उत्तर भारत के भी हर शहर में उपलब्ध हैं और अब तो उत्तर भारत की ‘ ढाबा ’ संस्कृति लगभग पूरे देश में फैल चुकी है। अब आप कहीं भी हों , उत्तर भारतीय रोटी – दाल – साग आपको मिल ही जाएँगे। ‘ फ़ास्ट फ़ूड ‘ ( तुरंत भोजन ) का चलन भी बड़े शहरों में खूब बढ़ा है। इस ‘ फ़ास्ट फ़ूड ‘ में बर्गर , नूडल्स जैसी कई चीजें शामिल हैं।

प्रश्न 1. उपर्युक्त गद्यांश के पाठ का नाम और लेखक का नाम लिखिए।
(क) गद्यांश के पाठ का नाम- बस की यात्रा , लेखक का नाम- हरिशंकर परसाई
(ख) गद्यांश के पाठ का नाम- खानपान की बदलती तसवीर, लेखक- प्रयाग शुक्ल
(ग) गद्यांश के पाठ का नाम- मिठाईवाला, लेखक- भगवती प्रसाद वाजपेयी
(घ) गद्यांश के पाठ का नाम- दादी माँ , लेखक का नाम- शिव प्रसाद सिंह

उत्तर – (ख) गद्यांश के पाठ का नाम- खानपान की बदलती तसवीर, लेखक- प्रयाग शुक्ल

प्रश्न 2. इडली-डोसा-बड़ा-साँभर-रसम भारत के किस प्रांत का स्थानिय व्यंजन हैं?
(क) दक्षिण भारत का
(ख) उत्तर भारत का
(ग) पश्चिमी भारत का
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर – 
(क) दक्षिण भारत का

प्रश्न 3. भारत के किस प्रांत की ‘ढाबा’ संस्कृति अब लगभग पूरे देश में फैल चुकी है?
(क) पश्चिमी भारत की
(ख) पूर्वी भारत की
(ग) दक्षिण भारत की
(घ) उत्तर भारत की
उत्तर  –
(घ) उत्तर भारत की

प्रश्न 4. तुरंत भोजन निम्नलिखित में से कौन सा है?
(क) बर्गर
(ख) नूडल्स
(ग) पिज्जा
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर  –
(घ) उपर्युक्त सभी

सार-2

आज़ादी के बाद उद्योग – धंधों , नौकरियों – तबादलों का जो एक नया विस्तार हुआ है , उसके कारण भी खानपान की चीज़े किसी एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में पहुँची हैं। बड़े शहरों के मध्यमवर्गीय स्कूलों में जब दोपहर के ‘ टिफ़िन ’ के वक्त बच्चों के टिफ़िन – डिब्बे खुलते हैं तो उनसे विभिन्न प्रदेशों के व्यंजनों की एक खुशबू उठती है।
हम खानपान से भी एक – दूसरे को जानते हैं। इस दृष्टि से देखें तो खानपान की नयी संस्कृति में हमें राष्ट्रीय एकता के लिए नए बीज भी मिल सकते हैं। बीज भलीभाँति तभी अंकुरित होंगे जब हम खानपान से जुड़ी हुई दूसरी चीज़ो की ओर भी ध्यान देंगे।

प्रश्न 1. किसके बाद उद्योग-धंधों, नौकरियों – तबादलों का एक नया विस्तार हुआ?
(क) नयी संस्कृति अपनाने के बाद
(ख) खानपान बदलने के बाद
(ग) आज़ादी के बाद
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर  –
(ग) आज़ादी के बाद

प्रश्न 2. बड़े शहरों के मध्यमवर्गीय स्कूलों में जब दोपहर के वक्त बच्चों के टिफ़िन के डिब्बे खुलते हैं तो क्या होता है?
(क) नये – नये व्यंजनों के बारे में पता चलता है।
(ख) विभिन्न प्रदेशों के व्यंजनों की एक खुशबू उठती है।
(ग) विभिन्न प्रदेशों के व्यंजन खाने को मिलते है।
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर  –
(ख) विभिन्न प्रदेशों के व्यंजनों की एक खुशबू उठती है।

प्रश्न 3. हम किसके द्वारा भी एक – दूसरे को जानते हैं?
(क) खानपान के द्वारा
(ख) संस्कृति के द्वारा
(ग) परिधानों के द्वारा
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर  –
(क) खानपान के द्वारा

प्रश्न 4. ‘भलीभाँति’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) परिपूर्ण, संतुष्ट
(ख) पूरी तरह से
(ग) भरपूर
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर  –
(घ) उपर्युक्त सभी

सार-3

स्थानीय व्यंजनों को हमने तथाकथित आधुनिकता के चलते छोड़ दिया है और पश्चिम की नकल में बहुत सी ऐसी चीज़े अपना ली हैं , जो स्वाद , स्वास्थ्य और सरसता के मामले में हमारे बहुत अनुकूल नहीं हैं।
हो यह भी रहा है कि खानपान की मिश्रित संस्कृति में हम कई बार चीज़ो का असली और अलग स्वाद नहीं ले पा रहे। अकसर प्रीतिभोजों और पार्टियों में एक साथ ढेरों चीज़े रख दी जाती हैं और उनका स्वाद गड्डमड्ड होता रहता है। खानपान की मिश्रित या विविध संस्कृति हमें कुछ चीज़े चुनने का अवसर देती है ।

प्रश्न 1. हमने स्थानीय व्यंजनों को किसके चलते छोड़ दिया है?
(क) आधुनिकता
(ख) एथनिक
(ग) संस्कृति
(घ) फ़ास्ट फ़ूड
उत्तर –
(क) आधुनिकता

प्रश्न 2. ‘गड्डमड्ड’ शब्द का अर्थ ___ है?
(क) मिली-जुली
(ख) बेमेल
(ग) बिना किसी क्रम के
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर  –
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 3. खानपान की मिश्रित संस्कृति ने हमें किस चीज का मौका दिया है?
(क) नये – नये व्यंजन चुनने का
(ख) अलग स्वाद चखने का
(ग) अलग-अलग जगहों के व्यंजनों के बारे में जानने का
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर  –
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 4. ‘तथाकथित’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) तथाकथ्य
(ख) नाम भर का
(ग) कहने भर का
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर  – 
(घ) उपर्युक्त सभी

सार-4

स्थानीय व्यंजन भी तो अब घटकर कुछ ही चीजों तक सीमित रह गए हैं। बंबई की पाव – भाजी और दिल्ली के छोले – कुलचों की दुनिया पहले की तुलना में बड़ी ज़रूर है , पर अन्य स्थानीय व्यंजनों की दुनिया में छोटी हुई है। जानकार ये भी बताते हैं कि मथुरा के पेड़ों और आगरा के पेठे – नमकीन में अब वह बात कहाँ रही ! यानी जो चीज़े बची भी हुई हैं , उनकी गुणवत्ता में फ़र्क पड़ा है।

प्रश्न 1. पाव – भाजी भारत के किस प्रांत का स्थानीय व्यंजन है?
(क) दिल्ली
(ख) बंबई
(ग) गुजरात
(घ) आगरा
उत्तर  –
(ख) बंबई

प्रश्न 2. दिल्ली का स्थानीय व्यंजन है?
(क) इडली
(ख) छोले – भटूरे
(ग) छोले – कुलचे
(घ) लस्सी
उत्तर  –
(ग) छोले – कुलचे

प्रश्न 3. खानपान की चीजों में किस बात का फ़र्क आया है?
(क) असली स्वाद में
(ख) गुणवत्ता में
(ग) क और ख दोनों में
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर  – 
(ग) क और ख दोनों में

बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न 1. ‘खानपान की बदलती तसवीर’ पाठ के लेखक कौन हैं?
(क) प्रयाग शुक्ल
(ख) जयशंकर प्रसाद
(ग) सूर्यकांत त्रिपाठी
(घ) जैनेंद्र प्रसाद
उत्तर  –
(क) प्रयाग शुक्ल

प्रश्न 2. कौन से भोजन मुख्य रूप से दक्षिण भारत के हैं?
(क) बड़ा-सांभर
(ख) इडली-डोसा
(ग) रसम
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर – 
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 3. निम्नलिखित में से गुजरात की कौन-सी खाद्य-सामग्री प्रसिद्ध है?
(क) ढोकला-गाठिया
(ख) साग-रोटी
(ग) दाल-बाटी
(घ) दाल-चावल
उत्तर  – 
(क) ढोकला-गाठिया

प्रश्न 4. निम्नलिखित में से बंबई का कौन-सा व्यंजन प्रसिद्ध है?
(क) ढोकला
(ख) दही बड़ा
(ग) पाव-भाजी
(घ) रसगुल्ला
उत्तर  –
(ग) पाव-भाजी

प्रश्न 5. ‘खानपान की बदलती तसवीर’ पाठ की साहित्यिक विधा है?
(क) नाटक
(ख) निबंध
(ग) रेखाचित्र
(घ) कहानी
उत्तर  –
(ख) निबंध

प्रश्न 6. कितने वर्षों में हमारे खानपान की संस्कृति में एक बड़ा बदलाव आया है?
(क) दस-ग्यारह
(ख) दस-बारह
(ग) दस-पंद्रह
(घ) दस-तेरह
उत्तर – 
(ग) दस-पंद्रह

प्रश्न 7. मथुरा का क्या चीज प्रसिद्ध है?
(क) पेठा
(ख) रसगुल्ला
(ग) पेड़ा
(घ) ढोकला
उत्तर  –
(ग) पेड़ा

प्रश्न 8. ‘विविधता’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) अनेकरूपता
(ख) अनेकता
(ग) (क) व (ख) दोनों
(घ) विधाता
उत्तर  –
(ग) (क) व (ख) दोनों

प्रश्न 9. छोले-कुलचे कहाँ के प्रसिद्ध है?
(क) आगरा
(ख) दिल्ली
(ग) कोलकाता
(घ) मुंबई
उत्तर –
(ख) दिल्ली

प्रश्न 10. विज्ञापित रूप से तेज़ी से घर-घर में अपनी जगह बनाते जा रहे हैं ?
(क) भजिया
(ख) आलू-चिप्स
(ग) बर्गर
(घ) ब्रेड
उत्तर  –
(ख) आलू-चिप्स

प्रश्न 11. किन व्यंजनों का पुनरुद्धार आवश्यक है ?
(क) सामुदायिक व्यंजनों का
(ख) स्थानीय व्यंजनों का
(ग) उतर भारत के व्यंजनों का
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर  –
(ख) स्थानीय व्यंजनों का

प्रश्न 12. स्थानीय व्यंजनों को क्या कहकर पुकारने का चलन बढ़ा है?
(क) इथोलोजी
(ख) व्यावहारिक भोजन
(ग) एथनिक
(घ) भोज व्यवहार
उत्तर  –
(ग) एथनिक

प्रश्न 13. बंद पैकेट के रूप में मिलनेवाली नूडल्स (मैगी) कितने मिनट में तैयार होती है?
(क) दो मिनट में
(ख) एक मिनट में
(ग) तीन मिनट में
(घ) चार मिनट में
उत्तर  –
(क) दो मिनट में

प्रश्न 14. किसकी मिश्रित संस्कृति में हम कई बार चीजों का असली और अलग स्वाद नहीं ले पा रहे हैं ?
(क) सभ्यता
(ख) खानपान
(ग) विविध
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर  –
(ख) खानपान

प्रश्न 15. ‘निखालिस’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) अशुद्ध, बुरा
(ख) खालिद
(ग) निखिल
(घ) अच्छा
उत्तर  –
(क) अशुद्ध, बुरा

प्रश्न 16. खानपान की कौन-कौन-सी संस्कृति हमें कुछ चीजें चुनने का अवसर देती है?
(क) मिश्रित
(ख) विविध
(ग) (क) व (ख) दोनों
(घ) सामाजिक
उत्तर  –
(ग) (क) व (ख) दोनों

प्रश्न 17. इनमें से कौन सा खाद्य पदार्थ दक्षिण भारत का व्यंजन है ?
(क) पूरन पोली
(ख) दाल-रोटी-साग
(ग) वड़ा सांभर
(घ) ढोकला
उत्तर  –
(ग) वड़ा सांभर

प्रश्न 18. खानपान की बदलती संस्कृति से सबसे अधिक कौन प्रभावित हुआ है ?
(क) बड़े
(ख) बूढ़े
(ग) युवा पीढ़ी
(घ) नयी पीढ़ी
उत्तर  –
(घ) नयी पीढ़ी

प्रश्न 19. गृहणियों या कामकाजी महिलाओं के लिए कौन-सी चीजों से व्यंजन तैयार करना सचमुच दुसाध्य हो गया है ?
(क) स्थानीय भोजन तैयार करना
(ख) खरबूजे के बीज सुखाना-छिलना फिर उनसे व्यंजन तैयार करना
(ग) पारंपरिक भोजन तैयार करना
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर  –
(ख) खरबूजे के बीज सुखाना-छिलना फिर उनसे व्यंजन तैयार करना

प्रश्न 20. आजादी के बाद किन-किन चीजों में एक नया विस्तार हुआ ?
(क) उद्योग-धंधों में
(ख) तबादले में
(ग) नौकरियों में
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर  –
(घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 21. कौन सी चीज अब लाखों करोड़ों भारतीय घरों में सेंकी और तली जाती है ?
(क) ब्रेड
(ख) पकोड़े
(ग) रोटी
(घ) पापड़
उत्तर  –
(क) ब्रेड

The document Practice Questions: खान पान की बदलती तस्वीर | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) is a part of the Class 7 Course Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT).
All you need of Class 7 at this link: Class 7
17 videos|219 docs|30 tests
Related Searches

video lectures

,

Sample Paper

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Extra Questions

,

Semester Notes

,

Exam

,

Viva Questions

,

Summary

,

MCQs

,

practice quizzes

,

shortcuts and tricks

,

Practice Questions: खान पान की बदलती तस्वीर | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

ppt

,

Practice Questions: खान पान की बदलती तस्वीर | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

study material

,

past year papers

,

pdf

,

Objective type Questions

,

Important questions

,

mock tests for examination

,

Practice Questions: खान पान की बदलती तस्वीर | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Free

;