CBSE Class 10  >  Class 10 Notes  >  Hindi   >  Practice Questions: तोप

Practice Questions: तोप

प्रश्न 1: "कंपनी बाग़ के मुहाने पर/ धार रखी गयी है यह 1857 की तोप" इसका आशय स्पष्ट कीजिये?
उत्तर:
कंपनी बाग़ के मुख्य द्वार पर प्रवेश करते ही एक तोप रखी गयी। यह तोप 1857 के स्वतंत्रता- संग्राम में काम आयी थी।

प्रश्न 2: कविता एवं कवि का नाम लिखिए?
उत्तर:  
कविता का नाम है "तोप " और कवि हैं 'वीरेन डंगवाल'।


प्रश्न 3: "इसकी होती है बड़ी सम्हाल, विरासत में मिले कंपनी बाग़ की तरह, साल में चमकाई जाती है दो बार" इसका आशय स्पष्ट कीजिये?
उत्तर: इस तोप की बड़ी देखभाल की जाती है। कंपनी बाग़ की भी देखभाल की जाती है। इन्हें अपने पुरखों द्वारा मिली हुई धरोहर के रूप में सजाया जाता है। इस तोप को साल में दो बार चमकाया जाता है।सुबह-शाम कंपनी बाग़ में आते हैं।

प्रश्न 4: विरासत में मिली चीजों की संभाल करने के पीछे क्या उद्देश्य है?
उत्तर: 
विरासत में मिली चीज़ें हमें हमारे पूर्वजन की, पूर्व अनुभवों की और पुरानी परम्पराओं की याद दिलाती है नई पीढ़ी उनके बारे में जाने, उनके अनुभव से कुछ सीखे और उनकी बनाई हुई श्रेष्ठ परम्पराओं का पालन करें इसी उद्देश्य से विरासत में मिली चीज़ों को संभाल- संभाल के रखा जाता है ।

प्रश्न 5: तोप कविता से हमें क्या प्रेरणा मिलती है ?
उत्तर: 
तोप कविता हमें प्रेरणा देती है की कोई भी कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो लेकिन एक दिन उसे शांत होना पड़ता है। इसके अलावा यह हमें अंग्रेज़ों के शोषण और अत्याचारों की याद दिलाती है और बतलाती है की सुरक्षा और हितों के प्रति सचेत रहें। यह हमारे उन तमाम शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने तथा उनके उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

प्रश्न 6: इस कविता से तोप के बारे में क्या जानकारी मिलती है?
उत्तर:
कंपनी बाग़ में रखी तोप से यह जानकारी मिलती है की १८५७ के स्वतंत्रता-संग्राम में ये तोपें चली थीं। तब गोरों ने भारतीय क्रांतिकारियों को दबाने के लिए इनका प्रयोग किया था। इन तोपों ने न जाने कितने शूरवीरों को मार डाला था परन्तु भारतीय वीर नहीं माने। कुछ वर्ष उपरांत उन्होंने अहिंसात्मक आंदोलन से अंग्रेज़ों को देश से बाहर निकला। तब उनकी तोपों को मौन होना पड़ा।

प्रश्न 7: वे बताती है की दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप एक दिन तो होना ही है उसका मुंह बंद?
उत्तर: 
1857 के स्वतंत्रता आंदोलन में काम आयी तोप कितनी भी भयंकर रही हो, किन्तु आज उसका मुंह बंद हो चूका है । भारतीय शूरवीरों ने आज़ादी का आंदोलन चलाकर तोप को झुका दिया। इससे हमें यह सीख मिलती है की जबरदस्ती बल -करना भी कारगर नहीं होता। अतः हथियारों का प्रयोग बंद होना चाहिए।

प्रश्न 8: तोप की वर्तमान स्थिति क्या है?
उत्तर: 
तोप की वर्तमान स्थिति यह है की वह प्रदर्शन की वस्तु बन गयी है। अब न वह आग उगलती है, न ही लोग उससे डरते हैं। आजकल चिड़ियाँ तोप पर बैठ कर चहचहाती हैं। गौरैये उसके मुँह के अंदर घुस जाते हैं और लड़के उस पर बैठकर घुड़सवारी का मज़ा लेते हैं। अब वह सामान्य बाग़ के प्रवेश द्वार पर निष्क्रिय खड़ी है।

प्रश्न 9: तोप कविता का सारांश लिखिए ।
उत्तर: 
वीरेन डंगवाल द्वारा रचित तोप कविता का सारांश अपने शब्दों मैं लिखिए कंपनी बाग़ में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में काम आयी एक तोप रखी है। उसे विरासत की तरह सँभाल कर रखा जाता है। मन सैलानियों को बताती है की कैसे- कैसे वीरों की धज्जियां उड़ाई थीं। परन्तु आज उस तोप पर छोटे बच्चे सवारी करते हैं या चिड़ियाँ गप शप करती हैं। कभी- कभी गौरैये उसके भीतर भी घुस जाते हैं। वे मानो बताते हैं की तोप कितनी भी बड़ी हो, उसे एक-न-एक दिन चुप होना ही पड़ता है।

प्रश्न 10: तोप कविता का प्रतिपाद्य लिखिए ।
उत्तर: 
कंपनी बाग़ मैं रखी तोप हमें यह सन्देश देती है की तोप-गोले बम- बारूद कितने भी विनाशकारी हों, वे मानव के सामने टिक नहीं सकते। आखिरकार मनुष्यता की शक्ति ही विजयी होती है। यह तोप यह भी बताती है की ईस्ट इंडिया कंपनी ने कंपनी बाग़ बनवाये उन्होंने तोपें भी चलायीं। इसलिए विदेशी ताकतों से सावधान रहें तथा अपने देश को बचा के रखें।

The document Practice Questions: तोप is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10
Explore Courses for Class 10 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Sample Paper, shortcuts and tricks, Summary, MCQs, Semester Notes, video lectures, study material, Important questions, pdf , Free, Exam, Practice Questions: तोप, Previous Year Questions with Solutions, Practice Questions: तोप, ppt, Viva Questions, practice quizzes, past year papers, Extra Questions, Objective type Questions, Practice Questions: तोप, mock tests for examination;