CBSE Class 10  >  Class 10 Notes  >  Hindi   >  Extract Based Questions: Topi Shukla (टोपी शुक्ला)

Extract Based Questions: Topi Shukla (टोपी शुक्ला)

1. नीचे दिए गए सार को पढ़ें और उसके बाद आने वाले प्रश्नों के उत्तर दें।

"सोता है संसार जागता है पाक परवरदिगार। आँखों से देखी नहीं कहती। कानों की सुनी कहती हूँ कि एक मुलुक में एक बादशाह रहा....."

दादी की भाषा पर वह कभी नहीं मुस्कराया। उसे तो अच्छी-भली लगती थी। परन्तु अब्बू नहीं बोलने देते थे। और जब भी वह दादी से इसकी शिकायत करता तो वह हँस पड़तीं," अ मोरा का है बेटा! अनपढ़ गँवारन की बोली तूँ काहे को बोले लग्यो। तूँ अपने अब्बा की ही बोली बोलौ।" बात ख़त्म हो जाती और कहानी शुरू हो जाती-

"त ऊ बादशा का किहिस कि तुरंते ऐक ठो हिरन मार लियावा.... "

यह बोली टोपी के दिल में उतर गई थी। इफ़्फ़न की दादी उसे अपनी माँ की पार्टी की दिखाई दीं। अपनी दादी से तो उसे नफ़रत थी, नफ़रत। जाने कैसी भाषा बोलती थीं। इफ़्फ़न के अब्बू और उसकी भाषा एक थी।

प्रश्न 1: इस कहानी के लेखक और पाठ का नाम बताएं-

उतर:  लेखक का नाम - राही मासूम रज़ा
पाठ का नाम - टोपी शुक्ला

प्रश्न 2: इफ़्फ़न की दादी इफ़्फ़न को किस भाषा में कहानी सुना रही है?

उतर: पूरब की भाषा 

प्रश्न 3: दादी के अनुसार जब सारा संसार सोता है तब कौन जागता है?
उतर:  परमेश्वर

प्रश्न 4: टोपी के दिल में क्या उतर गई थी?
उतर:  इफ़्फ़न की दादी की बोली

प्रश्न 5: टोपी को किससे नफ़रत थी?
उतर: अपनी दादी से

प्रश्न 6: इफ़्फ़न और टोपी के बीच क्या रिश्ता है?
उतर: दोस्ती का


2. नीचे दिए गए सार को पढ़ें और उसके बाद आने वाले प्रश्नों के उत्तर दें।

यह शब्द उसे अच्छा लगा। अम्माँ। वह इस शब्द को गुड़ की डाली की तरह चुभलाता रहा। अम्माँ। अब्बू। बाजी।
फिर एक दिन गज़ब हो गया।
डॉक्टर भृगु नारायण शुक्ला नीले तेल वाले के घर में भी बीसवीं सदी प्रवेश कर चुकी थी। यानी खाना मेज़-कुरसी पर होता था। लगती तो थालियाँ ही थीं परन्तु चौके पर नहीं।
उस दिन ऐसा हुआ कि बैंगन का भुरता उसे ज़रा ज्यादा अच्छा लगा। रामदुलारी खाना परोस रही थी। टोपी ने कहा-
"अम्मी, ज़रा बैंगन का भुरता।"
अम्मी!
मेज़ पर जितने हाथ थे रुक गए। जितनी आँखें थीं वो टोपी के चेहरे पर जम गईं।

 प्रश्न 1: 'अम्माँ' शब्द किसको अच्छा लगा?
उतर:  टोपी को

प्रश्न 2: चुभलाना का क्या अर्थ है-
उतर:  मुँह में कोई खाद्य पदार्थ रखकर उसे जीभ से बार-बार हिलाकर इधर-उधर करना

प्रश्न 3: टोपी ने अपनी माँ से क्या कहकर बैंगन का भुरता मांगा?
उतर: अम्मी! (अम्माँ)

प्रश्न 4: टोपी के माँ का नाम क्या है?
उतर: रामदुलारी

प्रश्न 5: डॉक्टर भृगु नारायण शुक्ला टोपी के क्या लगते है?
उतर: पिता

The document Extract Based Questions: Topi Shukla (टोपी शुक्ला) is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10

Top Courses for Class 10

Related Searches
Free, Summary, Extract Based Questions: Topi Shukla (टोपी शुक्ला), pdf , Exam, Sample Paper, Semester Notes, MCQs, Extract Based Questions: Topi Shukla (टोपी शुक्ला), ppt, Previous Year Questions with Solutions, Extract Based Questions: Topi Shukla (टोपी शुक्ला), study material, Extra Questions, video lectures, Objective type Questions, Important questions, past year papers, shortcuts and tricks, practice quizzes, mock tests for examination, Viva Questions;