CBSE Class 10  >  Class 10 Notes  >  Hindi   >  Extract Based Questions: कारतूस

Extract Based Questions: कारतूस

1. गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न  के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
कर्नल - जंगल की ज़िंदगी बड़ी खतरनाक होती है।
लेफ़्टीनेंट - हफ्तों हो गए यहाँ खेमा डाले हुए। सिपाही भी तंग आ गए हैं। ये वज़ीर अली आदमी है या भूत, हाथ ही नहीं लगता।
कर्नल - उसके अफ़साने सुनकर रॉबिनहुड के कारनामे याद आ जाते हैं। अंग्रेजों के खिलाफ़ उसके दिल में किस कदर नफ़रत है। कोई पाँच महीने हुकूमत की होगी। पर इस पाँच महीने में वो अवध के दरबार को अंग्रेजी असर से बिलकुल पाक कर देने में तक़रीबन कामयाब हो गया था।
लेफ्टिनेंट - कर्नल कालिंज ये सआदत अली कौन है ?
कर्नल - आसिफ़उद्दौला का भाई है। वजीर अली और उसका दुश्मन। असल में नवाब आसिफ़उद्दौला के यहाँ लड़के की कोई उम्मीद नहीं थी। वज़ीर अली की पैदाइश को सआदत अली ने अपनी मौत ख्याल किया।
लेफ्टिनेंट - मगर सआदत अली को अवध के तख़्त पर बिठाने में क्या मसलेहत थी ?
कर्नल - सआदत अली हमारा दोस्त है और बहुत ऐश पसंद आदमी है इसलिए हमें अपनी आधी मुमलिकत (जायदाद, दौलत) दे दी और दस लाख रूपये नगद। अब वो भी मज़े करता है और हम भी।

प्रश्न 1: गद्यांश में कर्नल और लेफ्टिनेंट किससे परेशान हैं -
(क) जंगल से
(ख) वज़ीर अली से
(ग) रॉबिनहुड से  
(घ) सआदत अली से
उत्तर: 
(ख) वज़ीर अली से 


प्रश्न 2: कर्नल और लेफ्टिनेंट को किसके अफ़साने सुनकर रॉबिनहुड के कारनामे याद आ जाते हैं -
(क) आसिफ़उद्दौला के  
(ख) सआदत अली के
(ग) वज़ीर अली के 
(घ) अंग्रेजों के
उत्तर: (ग) वज़ीर अली के  


प्रश्न 3: निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुन कर लिखिए।

कथन (A) - उसके अफ़साने सुनकर रॉबिनहुड के कारनामे याद आ जाते हैं। अंग्रेजों के खिलाफ़ उसके दिल में किस कदर नफ़रत है। कोई पाँच महीने हुकूमत की होगी। पर इस पाँच महीने में वो अवध के दरबार को अंग्रेजी असर से बिलकुल पाक कर देने में तक़रीबन कामयाब हो गया था।
कारण (R) - वज़ीर अली भी रॉबिनहुड की तरह अंग्रेजों से नफ़रत करता था और रॉबिनहुड की ही तरह अंग्रेजों के नाक में दम कर रखा था। जिस कारण वज़ीर अली के कारनामों से सभी को रॉबिनहुड की याद आ जाती थी। वज़ीर अली ने केवल पाँच महीने ही शासन किया था और इन पाँच महीनों में उसने अंग्रेजों को नाकों चने चबवा दिए थे।
(क) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं
(ख) कथन (A) सही है तथा कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है
(ग) कथन (A) गलत है तथा कारण (R) सही है
(घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
उत्तर: (घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।


प्रश्न 4: वज़ीर अली की पैदाइश को ___________  ने अपनी मौत ख्याल किया -
(क) आसिफ़उद्दौला ने
(ख) सआदत अली ने
(ग) रॉबिनहुड ने
(घ) अंग्रेजों ने 

उत्तर: (ख) सआदत अली ने


प्रश्न 5: गद्यांश के अनुसार  सआदत अली कैसा व्यक्ति है?
(क) अंग्रेजों का दोस्त
(ख) ऐश पसंद व्यक्ति
(ग) एक गद्दार 
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर: (घ) उपरोक्त सभी


2. गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों  के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
कर्नल - जी हाँ, और अगर ये कामयाब हो गई तो बक्सर और प्लासी के कारनामे धरे रह जाएँगे और कंपनी जो कुछ लॉर्ड क्लाइव के हाथों हासिल कर चुकी है, लॉर्ड वेल्जली के हाथों सब खो बैठेगी।
लेफ्टिनेंट - वज़ीर अली की आज़ादी बहुत खतरनाक है। हमें किसी-न-किसी तरह इस शख्स को गिरफ्तार कर ही लेना चाहिए।
कर्नल - पूरी एक फ़ौज लिए उसका पीछा कर रहा हूँ और बरसों से वह हमारी आँखों में धूल झोंक रहा है और इन्ही जंगलों में फ़िर रहा है और हाथ नहीं आता। उसके साथ चंद जाँबाज़ हैं। मुठ्ठी भर आदमी मगर ये दमखम है।
लेफ्टिनेंट - सुना है वज़ीर अली जाती तौर से भी बहुत बहादुर आदमी है।
कर्नल - बहादुर न होता तो यूँ कंपनी के वकील को क़त्ल कर देता ?
लेफ्टिनेंट - ये क़त्ल का क्या किस्सा हुआ था कर्नल ?
कर्नल - किस्सा क्या हुआ था उसको उसके पद से हटाने के बाद हमने वजीर अली को बनारस पहुँचा दिया और तीन लाख रूपया सालाना वज़ीफा मुकर्रर कर दिया। कुछ महीनों बाद गवर्नर जनरल ने उसे कलकत्ता (कोलकता) तलब किया। वज़ीर अली कंपनी के वकील के पास गया जो बनारस में रहता था और उससे शिकायत की कि गवर्नर जनरल उसे कलकत्ता में क्यूँ तलब करता है। वकील ने शिकायत की परवाह नहीं की उल्टा उसे बुरा-भला सुना दिया। वज़ीर अली के तो दिल में यूँ भी अंग्रेजों के खिलाफ नफ़रत कूट-कूटकर भरी है उसने खंजर से वकील का काम तमाम कर दिया।

प्रश्न 1: अंग्रेजों ने वज़ीर अली की आज़ादी खतरनाक क्यों बताई है -
(क) कंपनी के ख़िलाफ़ सारे हिन्दुस्तान में एक लहर दौड़ गई है 
(ख) वज़ीर अली अफ़गानिस्तान के बादशाह शाहे-ज़मा को हिन्दुस्तान पर हमला करने की दावत दे रहा है
(ग) कंपनी जो कुछ लॉर्ड क्लाइव के हाथों हासिल कर चुकी है, लॉर्ड वेल्जली के हाथों सब खो बैठेगी  
(घ) उपरोक्त सभी  
उत्तर: (ख) वज़ीर अली अफ़गानिस्तान के बादशाह शाहे-ज़मा को हिन्दुस्तान पर हमला करने की दावत दे रहा है


प्रश्न 2: अगर अफ़गानिस्तान के बादशाह शाहे-ज़मा को हिन्दुस्तान पर हमला किया तो क्या होगा?
(क) तो बक्सर और प्लासी के कारनामे धरे रह जाएँगे और कंपनी जो कुछ लॉर्ड क्लाइव के हाथों हासिल कर चुकी है, लॉर्ड वेल्जली के हाथों सब खो बैठेगी
(ख) तो हिन्दुस्तान बर्बाद हो जाएगा 
(ग) तो अंग्रेजों को हिन्दुस्तान से भागना पड़ेगा क्योंकि वे उसका मुकाबला नहीं कर सकते
(घ) तो अफगानिस्तान का हिन्दुस्तान पर कब्ज़ा हो जाएगा 
उत्तर: (क) तो बक्सर और प्लासी के कारनामे धरे रह जाएँगे और कंपनी जो कुछ लॉर्ड क्लाइव के हाथों हासिल कर चुकी है, लॉर्ड वेल्जली के हाथों सब खो बैठेगी


प्रश्न 3: निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुन कर लिखिए।
कथन (A) - सुना है ये वज़ीर अली अफ़गानिस्तान के बादशाह शाहे-ज़मा को हिन्दुस्तान पर हमला करने की दावत (आमंत्रण) दे रहा है।
कारण (R) - ऐसा करने पर वज़ीर अली भी कंपनी पर आक्रमण कर देता और कंपनी दोनों का मुकाबला नहीं कर पाती और अगर ये तरकीब कामयाब हो गई तो बक्सर और प्लासी के कारनामे धरे रह जाएँगे और कंपनी जो कुछ लॉर्ड क्लाइव के हाथों हासिल कर चुकी है, लॉर्ड वेल्जली के हाथों सब खो बैठेगी।
(क) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं
(ख) कथन (A) सही है तथा कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है
(ग) कथन (A) गलत है तथा कारण (R) सही है
(घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
उत्तर: (घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।


प्रश्न 4: वज़ीर अली ने किसका क़त्ल किया था ?
(क) आसिफ़उद्दौला का
(ख) सआदत अली का
(ग) कम्पनी के वकील का
(घ) लेफ्टिनेंट का
उत्तर: (ग) कम्पनी के वकील का


प्रश्न 5: गद्यांश के अनुसार क़त्ल का क्या किस्सा हुआ था?
(क) वज़ीर अली कंपनी के वकील के पास गया जो बनारस में रहता था और उससे शिकायत की कि गवर्नर जनरल उसे कलकत्ता में क्यूँ तलब करता है
(ख) वकील ने वज़ीर अली की शिकायत की परवाह नहीं की उल्टा उसे बुरा-भला सुना दिया
(ग) वज़ीर अली के तो दिल में यूँ भी अंग्रेजों के खिलाफ नफ़रत कूट-कूटकर भरी है उसने खंजर से वकील का काम तमाम कर दिया 
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर: (ख) वकील ने वज़ीर अली की शिकायत की परवाह नहीं की उल्टा उसे बुरा-भला सुना दिया


3. गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों  के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
लेफ्टिनेंट - और भाग गया ?
कर्नल - अपने जानिसारों समेत आज़मगढ़ की तरफ़ भाग गया। आज़मगढ़ के हुक्मरां ने उन लोगों को अपनी हिफ़ाजत में घागरा तक पहुँचा दिया। अब कारवाँ इन जंगलों में कई सालों से भटक रहा है।
लेफ्टिनेंट - मगर वज़ीर अली की स्कीम क्या है ?
कर्नल - स्कीम ये है कि किसी तरह नेपाल पहुँच जाए। अफ़गानी हमले का इंतज़ार करे, अपनी ताकत बढ़ाए, सआदत अली को उसके पद से हटाकर खुद अवध पर कब्ज़ा करे और अंग्रेजों को हिंदुस्तान से निकाल दे।
लेफ्टिनेंट - नेपाल पहुँचाना तो कोई ऐसा मुश्किल नहीं, मुमकिन है कि पहुँच गया हो।
कर्नल - हमारी फौजें और नवाब सआदत अली खाँ के सिपाही बड़ी सख्ती से उसका पीछा कर रहे हैं। हमें अच्छी तरह मालूम है कि वो इन्हीं जंगलों में है। (एक सिपाही बड़ी तेज़ी से दाखिल होता है)
कर्नल - (उठकर) क्या बात है ?
गोरा - दूर से गर्द उठती दिखाई दे रही है।
कर्नल - सिपाहियों से कह दो कि तैयार रहें (सिपाही सलाम करके चला जाता है)
लेफ्टिनेंट - (जो खिड़की से बाहर देखने में मसरूफ़ था) गर्द तो ऐसी उड़ रही है जैसे की पूरा एक काफ़िला चला आ रहा हो मगर मुझे तो एक ही सवार नज़र आता है।
कर्नल - (खिड़की के पास जाकर) हाँ एक ही सवार है। सरपट घोड़ा दौड़ाए चला आ रहा है।

प्रश्न 1: अंग्रेजों के वकील के क़त्ल के बाद वज़ीर अली कहाँ भाग गया ?
(क) आज़मगढ़ की तरफ़ 
(ख) घागरा
(ग) जंगलों में
(घ) विदेश 
उत्तर: (क) आज़मगढ़ की तरफ़


प्रश्न 2: वज़ीर अली की स्कीम क्या थी ?
(क) किसी तरह नेपाल पहुँच जाए
(ख) अफ़गानी हमले का इंतज़ार करे, अपनी ताकत बढ़ाए
(ग) सआदत अली को उसके पद से हटाकर खुद अवध पर कब्ज़ा करे और अंग्रेजों को हिंदुस्तान से निकाल दे
(घ) उपरोक्त सभी 
उत्तर: (घ) उपरोक्त सभी


प्रश्न 3: निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुन कर लिखिए।
कथन (A) - अपने जानिसारों समेत आज़मगढ़ की तरफ़ भाग गया। आज़मगढ़ के हुक्मरां ने उन लोगों को अपनी हिफ़ाजत में घागरा तक पहुँचा दिया। अब कारवाँ इन जंगलों में कई सालों से भटक रहा है।
कारण (R) - वज़ीर अली का केवल एक ही मकसद था। वह अंग्रेजों को हिन्दुस्तान से भगाना चाहता था। इसके लिए उसने हर मुमकिन कोशिश भी की और अंग्रेज़ों के नाक में दम कर दिया था।
(क) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं
(ख) कथन (A) सही है तथा कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है
(ग) कथन (A) गलत है तथा कारण (R) सही है
(घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
उत्तर: (घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।


प्रश्न 4: दूर से गर्द उठती देख कर्नल ने क्या आदेश दिया -
(क) सिपाहियों को इन्तजार करने का आदेश 
(ख) सिपाहियों को तैयार रहने का आदेश 
(ग) सिपाहियों को वहाँ जा कर देखने  का आदेश 
(घ) इन में से कोई भी नहीं 
उत्तर: (ख) सिपाहियों को तैयार रहने का आदेश


प्रश्न 5: गर्द को उड़ाने वाले कौन थे ?
(क) केवल एक सवार
(ख) पूरा काफिला 
(ग) कुछ सिपाही
(घ) केवल दो सिपाही
उत्तर: (क) केवल एक सवार 


4. गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों  के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
सवार - आपने इस मुकाम पर क्यों खेमा डाला है ?
कर्नल - कंपनी का हुक्म है कि वज़ीर अली को गिरफ्तार किया जाए।
सवार - लेकिन इतना लावलश्कर क्या मायने ?
कर्नल - गिरफ़्तारी में मदद देने के लिए।
सवार - वज़ीर अली की गिरफ़्तारी बहुत मुश्किल है साहब।
कर्नल - क्यों ?
सवार - वो एक जाँबाज़ सिपाही है।
कर्नल - मैंने भी यह सुन रखा है। आप क्या चाहते हैं ?
सवार - चंद कारतूस।
कर्नल - किसलिए ?
सवार - वज़ीर अली को गिरफ़्तार करने के लिए।
कर्नल - ये लो दस कारतूस।
सवार - (मुस्कुराते हुए) शुक्रिया।
कर्नल - आपका नाम ?
सवार - वज़ीर अली। आपने मुझे कारतूस दिए इसलिए आपकी जान बख्शी करता हूँ। (ये कहकर बाहर चला जाता है, टापों का शोर सुनाई देता है। कर्नल एक सन्नाटे में है। हक्का-बक्का खड़ा है कि लेफ्टिनेंट अंदर आता है)
लेफ्टिनेंट - कौन था ?
कर्नल - (दबी ज़बान से अपने आप से कहता है) एक जाँबाज़ सिपाही।


प्रश्न 1: कर्नल ने खेमा डालने की क्या वजह बताई ?
(क) कंपनी का हुक्म  
(ख) वज़ीर अली को गिरफ्तार करना
(ग) जंगलों में समय बिताना 
(घ) जानवरों का शिकार  
उत्तर: (ख) वज़ीर अली को गिरफ्तार करना


प्रश्न 2: सवार के मुताबिक़ वज़ीर अली की गिरफ़्तारी क्यों मुश्किल है ?
(क) क्योंकि वो एक जाँबाज़ सिपाही है
(ख) क्योंकि उसे जंगलों में छिपना आता है
(ग) क्योंकि सवार उसकी मदद कर रहा है
(घ) क्योंकि उसकी बहुत बड़ी सेना है
उत्तर: (क) क्योंकि वो एक जाँबाज़ सिपाही है


प्रश्न 3: सवार ने कर्नल से क्या मांग की ?
(क) वजीर अली की गिरफ़्तारी
(ख) जंगल से चले जाने को कहा
(ग) चंद कारतूस
(घ) दोस्ती का हाथ
उत्तर: (ग) चंद कारतूस


प्रश्न 4: सवार का नाम सुन कर कर्नल क्यों हक्का-बक्का रह गया ?
(क) क्योंकि वह स्वयं वज़ीर अली था
(ख) क्योंकि वह एक देश द्रोही था 
(ग) क्योंकि वह कर्नल का पुराना दुश्मन था
(घ) क्योंकि वह कर्नल का मित्र था 
उत्तर: (क) क्योंकि वह स्वयं वज़ीर अली था


प्रश्न 5: वज़ीर अली ने कर्नल को क्यों नहीं मारा ?
(क) क्योंकि वहाँ खतरा था
(ख) क्योंकि वहाँ सैनिकों की संख्या अधिक थी
(ग) क्योंकि वह कर्नल से डर गया था
(घ) क्योंकि कर्नल ने उसे कारतूस दिए थे 
उत्तर: (घ) क्योंकि कर्नल ने उसे कारतूस दिए थे

The document Extract Based Questions: कारतूस is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10
Explore Courses for Class 10 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Sample Paper, Extract Based Questions: कारतूस, Summary, ppt, practice quizzes, Extract Based Questions: कारतूस, shortcuts and tricks, mock tests for examination, Important questions, Free, Extract Based Questions: कारतूस, video lectures, Extra Questions, Objective type Questions, study material, pdf , Semester Notes, MCQs, Exam, Viva Questions, past year papers, Previous Year Questions with Solutions;