CBSE Class 10  >  Class 10 Notes  >  Hindi   >  Extract Based Questions: तोप

Extract Based Questions: तोप

1. पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न  के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
कंपनी बाग़ के मुहाने पर
धर रखी गई है यह 1857 की तोप
इसकी होती है बड़ी सम्हाल, विरासत में मिले
कंपनी बाग़ की तरह
साल में चमकाई जाती है दो बार।

प्रश्न 1: कवि और कविता का नाम लिखिए।
उतर:
कवि का नाम - वीरेन डंगवाल, कविता का नाम - तोप।

प्रश्न 2: विरासत का क्या अर्थ है?
उतर: 
पूर्वजों से मिला धन एवं वस्तुएं

प्रश्न 3: कविता के अनुसार तोप कहाँ रखी गई है।
उतर: 
कंपनी बाग़ के प्रवेश द्वार पर

प्रश्न 4: बाग़ में रखी तोप को साल में कितनी बार चमकाई जाती है ?
उतर:
दो बार

2. पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न  के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
सुबह शाम आते हैं कंपनी बाग़ में बहुत से सैलानी
उन्हें बताती है यह तोप
कि मैं बड़ी जबर
उड़ा दिए थे मैंने
अच्छे - अच्छे सूरमाओं के धज्जें
अपने ज़माने में

प्रश्न 1: तोप आते जाते लोगों को क्या बताते हुए प्रतीत होती है?
उतर: 
वह अपने समय में बहुत शक्तिशाली थी

प्रश्न 2: जबर का क्या अर्थ है?
उतर: 
शक्तिशाली

प्रश्न 3: तोप स्वयं को जबर क्यों कहती है?
उतर: 
क्योंकि इसने 1857 के संग्राम में अनेक क्रांतिकारियों की धज्जियां उड़ा डाली थी

3. पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न  के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
अब तो बहरहाल
छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फ़ारिग हो
तो उसके ऊपर बैठकर
चिड़ियाँ ही अकसर करती हैं गपशप
कभी-कभी शैतानी में वे इसके भीतर भी घुस जाती हैं
खास कर गौरैयें
वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।

प्रश्न 1: कंपनी बाग़ में आये लड़के तोप पर बैठ कर क्या करते है?
उतर: 
तोप पर बैठ कर घुड़सवारी करते है

प्रश्न 2: चिड़ियाँ तोप का उपयोग किस रूप में करती हैं?
उतर: 
चिड़ियाँ अक्सर उस पर बैठकर गपशप करती हैं तथा कभी-कभी उसके अंदर भी घुस जाती हैं।

प्रश्न 3: 'एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद' इस पंक्ति में कौन सा अलंकार है?
उतर: 
अनुप्रास

प्रश्न 4: आखिरकार तोप का मुँह एक दिन बंद क्यों हो जाता है?
उतर: 
क्योंकि तोप समस्या का अंतिम समाधान नहीं है

The document Extract Based Questions: तोप is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10
Explore Courses for Class 10 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Extra Questions, mock tests for examination, Previous Year Questions with Solutions, practice quizzes, Free, Viva Questions, Extract Based Questions: तोप, Semester Notes, pdf , ppt, past year papers, video lectures, MCQs, Summary, Sample Paper, Objective type Questions, Exam, Extract Based Questions: तोप, shortcuts and tricks, Extract Based Questions: तोप, study material, Important questions;