CBSE Class 10  >  Class 10 Notes  >  Hindi   >  Extract Based Questions: कर चले हम फ़िदा

Extract Based Questions: कर चले हम फ़िदा

1. पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न  के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
कर चले हम फ़िदा जानो-तन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो
साँस थमती गई, नब्ज़ जमती गई
फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया
कट गए सर हमारे तो कुछ गम नहीं
सर हिमालय का हमने न झुकने दिया
मरते-मरते रहा बाँकपन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो.......1
जिंदा रहने के मौसम बहुत हैं मगर
जान देने की रुत रोज आती नहीं
हुस्न और इश्क दोनों को रुस्वा करे
वो जवानी जो खूँ में नहाती नहीं
आज धरती बनी है दुलहन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो........2 (CBSE 2020-21)

प्रश्न 1: 'सर हिमालय का हमने न झुकने दिया'- पंक्ति में 'सर' किसका प्रतीक है:-
(क) स्वाभिमान
(ख) सिर
(ग) घमंड
(घ) पराक्रम
उतर: (क) स्वाभिमान

प्रश्न 2: पद्यांश में ' बांकपन ' शब्द प्रतीक है:-
(क) वक्ता
(ख) अद्भुत
(ग) छवि
(घ) बेमिसालपन
उतर: (घ) बेमिसालपन

प्रश्न 3: धरती के दुल्हन बनने से तात्पर्य है:-
(क) दुल्हन की भांति शर्मा रही है।
(ख) सैनिकों के खून से नहा गई है।
(ग) बलिदान से गौरवान्वित हुई है।
(घ) दुल्हन की भांति अपने प्रियतम की आस देख रही है।
उतर: (ग) बलिदान से गौरवान्वित हुई है।

प्रश्न 4: सर पर कफ़न बांधने का अर्थ है:-
(क) बलिदान के लिए तैयार होना।
(ख) मरने की कोशिश करना।
(ग) अपने लिए जान की बाजी लगाना।
(घ) लोगों को दिखाना की हम मरने से नहीं डरते।
उतर: (क) बलिदान के लिए तैयार होना।

2. पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न  के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
राह कुर्बानियों की न वीरान हो
तुम सजाते ही रहना नए काफ़िले
फतह का जश्न इस जश्न के बाद है
जिंदगी मौत से मिल रही है गले
बाँध लो अपने सर से कफन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो

प्रश्न 1: 'राह कुर्बानियों की न वीरान हो'- का क्या तात्पर्य है?
(क) बलिदानी सैनिकों की परंपरा बनी रहे
(ख) बलिदानी सैनिक आगे बढ़ने की सोच में रहें
(ग) सैनिक सोच-समझकर आगे बढ़ें
(घ) सैनिक देश के बारे में सोचते रहें
उतर: (क) बलिदानी सैनिकों की परंपरा बनी रहे

प्रश्न 2: सैनिक किसे सजाने के लिए कहते हैं?
(क) भारत माता को
(ख) बलिदानी सैनिकों के जत्थों को
(ग) देश की कुर्बानियों को
(घ) जश्न मनाने वालों को
उतर: (ख) बलिदानी सैनिकों के जत्थों को

प्रश्न 3: 'फतह का जश्न' से तात्पर्य है-
(क) जीत जाने की खुशियाँ
(ख) जीत की खुशियाँ
(ग) आगे बढ़ने की खुशियाँ
(घ) मृत्यु की खुशी
उतर: (ख) जीत की खुशियाँ

प्रश्न 4: 'सिर पर कफ़न बाँधने' का किस ओर संकेत है?
(क) जीवित रहने की ओर
(ख) सिर पर मुकुट बाँधने की ओर
(ग) देश पर बलिदान की ओर
(घ) सिर बचाने की ओर
उतर: (ग) देश पर बलिदान की ओर

प्रश्न 5: 'काफ़िले' शब्द का अर्थ है-
(क) यात्रियों का समूह
(ग) कायरों का गिरोह
(ख) वीरों का समुदाय
(घ) बलिदानियों का झुंड
उतर: (घ) बलिदानियों का झुंड

3. पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न  के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
खींच दो अपने खूँ से जमीं पर लकीर
इस तरफ आने पाए न रावन कोई
तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे
छू न पाए सीता का दामन कोई
राम भी तुम, तुम्हीं लक्ष्मण साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो

प्रश्न 1: काव्यांश की पृष्ठभूमि में कौन-सी ऐतिहासिक घटना है?
(क) भारत-बांग्लादेश युद्ध
(ख) भारतीय स्वाधीनता संग्राम
(ग) भारत-पाक युद्ध
(घ) भारत-चीन युद्ध
उतर: (घ) भारत-चीन युद्ध

प्रश्न 2: "खूँ से ज़मी पर लकीर" खींचने का आशय है-
(क) दुश्मन पर हमला करना
(ख) सीमाओं पर रक्तपात करना
(ग) मातृभूमि की रक्षा को तत्पर रहना
(घ) बलिदान देकर भी शत्रु को रोकना
उतर: (घ) बलिदान देकर भी शत्रु को रोकना

प्रश्न 3: "रावण' का प्रतीकार्थ है-
(क) राम का विरोधी
(ख) आक्रमणकारी
(ग) भारत का शत्रु
(घ) देशद्रोही
उतर: (ग) भारत के शत्रु

प्रश्न 4: "सीता का दामन' से तात्पर्य है-
(क) भारतीय सांस्कृतिक परंपरा
(ख) मातृभूमि का सम्मान
(ग) देश का स्वाभिमान
(घ) देवी-देवताओं की मर्यादा
उतर: (ख) मातृभूमि का सम्मान

प्रश्न 5: "राम भी तुम तुम्हीं लक्ष्मण साथियो" कथन से कवि का संकेत है-
(क) तुम्हें भारतीयता को भी बनाना है और सीमाओं को भी
(ख) तुम्हें राम भी बनना है और लक्ष्मण भी
(ग) तुम्हें युदूध भी करना है और रक्षा भी
(घ) तुम्हें नारी के सम्मान की भी रक्षा करनी है और मर्यादा की भी
उतर: (क) तुम्हें भारतीयता को भी बनाना है और सीमाओं को भी

The document Extract Based Questions: कर चले हम फ़िदा is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10

FAQs on Extract Based Questions: कर चले हम फ़िदा

1. What are the main themes and messages in "कर चले हम फ़िदा" for CBSE Class 10 Hindi exams?
Ans. "कर चले हम फ़िदा" is a patriotic poem that celebrates sacrifice, courage, and national devotion during India's independence struggle. The poem emphasises selfless service to the nation, inspiring students to understand the values of martyrdom and collective struggle. The central message revolves around dedicating oneself to the country's freedom, making it crucial for comprehending extract-based question patterns in Hindi board exams.
2. How should I answer extract-based questions from "कर चले हम फ़िदा" without missing important details?
Ans. Extract-based questions require students to identify key phrases, poetic devices, and contextual meanings directly from the text. Begin by reading the given extract carefully, then locate the specific lines referenced in the question. Focus on word meanings, literary techniques like metaphor and alliteration, and the emotional tone. Support your answer with direct textual evidence rather than general interpretations to score maximum marks in CBSE Hindi examinations.
3. What poetic devices and literary techniques are used in "कर चले हम फ़िदा"?
Ans. The poem employs repetition, metaphor, and patriotic imagery to create emotional impact. Repeated phrases like "कर चले हम फ़िदा" reinforce the message of sacrifice. Vivid descriptions of struggle and freedom fighting use symbolic language. Understanding these literary elements helps students answer comprehension-based questions effectively and provides deeper insights into the poet's intent during the independence movement.
4. What are some common extract-based question patterns asked from this poem in Class 10 Hindi exams?
Ans. Common patterns include vocabulary questions asking word meanings, comprehension queries about stanza significance, and questions on poetic devices used. Students often face "Explain the significance of..." or "What does the poet mean by..." formats. Studying mind maps and flashcards on key stanzas helps identify recurring question types. Practice with previous year papers reveals that questions frequently target understanding sacrifice, nationalism, and emotional undertones embedded in the text.
5. How can I prepare effectively for extract-based questions on "कर चले हम फ़िदा" before my CBSE exams?
Ans. Systematic preparation involves reading the poem multiple times, noting difficult words and their contextual meanings, and identifying important stanzas. Create summaries of each section's message and mark poetic devices throughout. Refer to detailed notes, PPTs, and MCQ tests available on EduRev to strengthen comprehension. Practice writing structured answers within word limits, focusing on direct textual references rather than lengthy explanations for optimal exam performance.
Explore Courses for Class 10 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
study material, past year papers, shortcuts and tricks, Summary, Free, mock tests for examination, Extract Based Questions: कर चले हम फ़िदा, Previous Year Questions with Solutions, Semester Notes, Extract Based Questions: कर चले हम फ़िदा, Extract Based Questions: कर चले हम फ़िदा, Exam, MCQs, Objective type Questions, Viva Questions, Sample Paper, Extra Questions, video lectures, pdf , ppt, Important questions, practice quizzes;