CBSE Class 10  >  Class 10 Notes  >  Hindi   >  Extract Based Questions: तताँरा-वामीरो कथा

Extract Based Questions: तताँरा-वामीरो कथा

1. गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों  के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
अंदमान द्वीप समूह का अंतिम दक्षिणी द्वीप है लिटिल अंदमान। यह पोर्ट ब्लेयर से लगभग सौ किलोमीटर दूर स्थित है। इसके बाद निकोबार द्वीपसमूह की श्रृंखला आरम्भ होती है जो निकोबारी जनजाति की आदिम संस्कृति के केंद्र हैं। निकोबार द्वीपसमूह का पहला प्रमुख द्वीप है कार -निकोबार जो लिटिल अंदमान से 96 कि.मी. दूर है। निकोबारियों का विश्वास है कि प्राचीन काल में ये दोनों द्वीप एक ही थे। इनके विभक्त होने की एक लोककथा है,जो आज भी दोहराई जाती है। सदियों पूर्व ,जब लिटिल अंदमान और कार -निकोबार आपस में जुड़े हुए थे तब वहाँ एक सुंदर सा गाँव था। पास में एक सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था। उसका नाम था तताँरा। निकोबारी उससे बेहद प्रेम करते थे। तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था। सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता। अपने गाँव वालों को ही नहीं ,अपितु समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था। उसके इस त्याग की वजह से वह चर्चित था। सभी उसका आदर करते। वक्त मुसीबत में उसे स्मरण करते और वह भागा -भागा वहाँ पहुँच जाता। दूसरे गाँव में भी पर्व -त्योहारों के समय उसे विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता। उसका व्यक्तित्व तो आकर्षक था ही ,साथ ही आत्मीय स्वभाव की वजह से लोग उसके करीब रहना चाहते। पारम्परिक पोशाक के साथ वह अपनी कमर में सदैव एक लकड़ी की तलवार बाँधे रहता। लोगों का मत था ,बावजूद लकड़ी की होने पर, उस तलवार में अद्भुत दैवीय शक्ति थी। तताँरा अपनी तलवार को कभी अलग न होने देता। उसका दूसरों के सामने उपयोग भी न करता। किन्तु उसके चर्चित साहसिक कारनामों के कारण लोग -बाग तलवार में अद्भुत शक्ति का होना मानते थे। तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी।

प्रश्न 1: गद्यांश में किस द्वीप का जिक्र किया गया है -
(क) अंदमान द्वीप समूह
(ख) निकोबार द्वीपसमूह
(ग) लिटिल अंदमान और कार -निकोबार
(घ) इनमे से कोई नहीं
उत्तर: (ग) लिटिल अंदमान और कार -निकोबार


प्रश्न 2: गद्यांश में ताँतारा के किन गुणों का वर्णन किया गया है -
(क) तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था
(ख) सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता
(ग) अपने गाँव वालों को ही नहीं ,अपितु समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर: (घ) उपरोक्त सभी


प्रश्न 3: निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुन कर लिखिए।
कथन (A) - दूसरे गाँव में भी पर्व -त्योहारों के समय तताँरा को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता। उसका व्यक्तित्व तो आकर्षक था ही ,साथ ही आत्मीय स्वभाव की वजह से लोग उसके करीब रहना चाहते।
कारण (R) - तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था। सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता। अपने गाँव वालों को ही नहीं ,अपितु समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम कर्तव्य समझता था। उसके इस त्याग की वजह से वह चर्चित था।
(क) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं
(ख) कथन (A) सही है तथा कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है
(ग) कथन (A) गलत है तथा कारण (R) सही है
(घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
उत्तर: (घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।


प्रश्न 4: ताँतारा हर समय अपने साथ कौन सी चीज़ रखता था -
(क) एक लकड़ी की तलवार
(ख) तलवार
(ग) पारम्परिक पोशाक
(घ) अपने दोस्तों को
उत्तर: (क) एक लकड़ी की तलवार


प्रश्न 5: गद्यांश में ताँतारा की तलवार की कौन सी विशेषताएँ बताई गई हैं -
(क) ताँतारा के चर्चित साहसिक कारनामों के कारण लोग -बाग तलवार में अद्भुत शक्ति का होना मानते थे
(ख) तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी
(ग) बावजूद लकड़ी की होने पर, उस तलवार में अद्भुत दैवीय शक्ति थी
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर: (घ) उपरोक्त सभी


2. गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों  के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
एक शाम तताँरा दिन भर के अथक परिश्रम के बाद समुद्र किनारे टहलने निकल पड़ा। सूरज समुद्र से लगे क्षितिज तले डूबने को था। समुद्र से ठंडी बयारें आ रही थी। पक्षियों की सांयकालीन चहचहाहटें शनैः शनैः क्षीण होने को थीं। उसका मन शांत था। विचारमग्न तताँरा समुद्री बालू पर बैठ कर सूरज की अंतिम रंग -बिरंगी किरणों को समुद्र पर निहारने लगा। तभी कहीं पास से उसे मधुर गीत गूँजता सुनाई दिया। गीत मानों बहता हुआ उसकी तरफ़ आ रहा हो। बीच -बीच में लहरों का संगीत सुनाई देता। गायन इतना प्रभावी था कि वह अपनी सुध बुध खोने लगा। लहरों के एक प्रबल वेग ने उसकी तन्द्रा भंग की। चैतन्य होते ही वह उधर बढ़ने को विवश हो उठा जिधर से अब भी गीत के स्वर बह रहे थे। वह विकल सा उस तरफ बढ़ता गया। अंततः उसकी नजर एक युवती पर पड़ी जो ढलती हुई शाम के सौंदर्य में बेसुध, एकटक समुद्र की देह पर डूबते आकर्षक रंगों को निहारते हुए गा रही थी। यह एक श्रृंगार गीत था। उसे ज्ञात ही न हो सका कि कोई अजनबी युवक उसे निःशब्द ताके जा रहा है। एकाएक एक ऊँची लहर उठी और उसे भिगो गई। वह हड़बड़ाहट में गाना भूल गई। इसके पहले कि वह सामान्य हो पाती, उसने अपने कानों में गूँजती गंभीर आकर्षक आवाज़ सुनी।

प्रश्न 1: गद्यांश में साँयकाल का वर्णन किस तरह किया गया है -
(क) सूरज समुद्र से लगे क्षितिज तले डूबने को था
(ख) समुद्र से ठंडी बयारें आ रही थी
(ग) पक्षियों की सांयकालीन चहचहाहटें शनैः शनैः क्षीण होने को थीं
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर: (घ) उपरोक्त सभी


प्रश्न 2: तँतारा समुद्र के किनारे क्या कर रहा था -
(क) समुद्री बालू पर बैठा हुआ था
(ख) समुद्री बालू पर बैठा कर सूरज की अंतिम रंग -बिरंगी किरणों को समुद्र पर निहार रहा था
(ग) अपने गाँव वालों का इन्तजार कर रहा था
(घ) समुद्र किनारे टहल रहा था
उत्तर: (ख) समुद्री बालू पर बैठा कर सूरज की अंतिम रंग -बिरंगी किरणों को समुद्र पर निहार रहा था


प्रश्न 3: निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुन कर लिखिए।
कथन (A) - उसे ज्ञात ही न हो सका कि कोई अजनबी युवक उसे निःशब्द ताके जा रहा है। एकाएक एक ऊँची लहर उठी और उसे भिगो गई। वह हड़बड़ाहट में गाना भूल गई।
कारण (R) - तताँरा चुपके से उस युवती को देख रहा था, जिसका अंदाजा भी उस युवती को नहीं था। समुद्र की लहरों के कारण उसके गाना गाने की ताल बिगड़ गई थी।
(क) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं
(ख) कथन (A) सही है तथा कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है
(ग) कथन (A) गलत है तथा कारण (R) सही है
(घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
उत्तर: (घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।


प्रश्न 4: युवती कौन सा गीत गए रही थी -
(क) श्रृंगार रस प्रधान गीत
(ख) वीर रस प्रधान गीत
(ग) रौद्र रस प्रधान गीत
(घ) वीभत्स रस प्रधान गीत
उत्तर: (क) श्रृंगार रस प्रधान गीत


प्रश्न 5 . गद्यांश में वर्णित दृश्य किस समय का है -
(क) प्रातः काल का
(ख) दोपहर का
(ग) संध्य काल का
(घ) इनमे से कोई नहीं
उत्तर: (ग) संध्य काल का


3. गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों  के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
वामीरो घर पहुँच कर भीतर ही भीतर कुछ बैचेनी महसूस करने लगी। उसके भीतर तताँरा से मुक्त होने की एक झूठी झटपटाहट थी। एक झल्लाहट में उसने दरवाजा बंद किया और मन को किसी और दिशा में ले जाने का प्रयास किया। बार-बार तताँरा का याचना भरा चेहरा उसकी आँखों में तैर जाता। उसने तताँरा के बारे में कई कहानियां सुन रखी थी। उसकी कल्पना में वह एक अद्भुत साहसी युवक था। किन्तु वही तताँरा उसके सम्मुख एक अलग रूप में आया। सुंदर ,बलिष्ठ किन्तु बेहद शांत ,सभ्य और भोला। उसका व्यक्तित्व कदाचित वैसा ही था जैसा वह अपने जीवन साथी के बारे में सोचती रही थी। किन्तु एक दूसरे गाँव के युवक के साथ यह सम्बन्ध परम्परा के विरुद्ध था। अतएव उसने उसे भूल जाना ही श्रेयस्कर समझा। किन्तु यह असंभव जान पड़ा। तताँरा बार -बार उसकी आँखों के सामने था। निर्निमेष याचक की तरह प्रतीक्षा में डूबा हुआ। किसी तरह रात बीती। दोनों के ह्रदय व्यथित थे। किसी तरह आँचरहित एक ठंडा और ऊबाऊ दिन गुजरने लगा। शाम की प्रतीक्षा थी। तताँरा के लिए मानो पुरे जीवन की अकेली प्रतीक्षा थी। उसके गंभीर और शांत जीवन में ऐसा पहली बार हुआ था। वह अचंभित था ,साथ ही रोमांचित भी। दिन ढलने के काफ़ी पहले वह लपाती की उस समुद्री चट्टान पर पहुँच गया। वामीरो की प्रतीक्षा में एक -एक पल पहाड़ की तरह भारी था। उसके भीतर एक आशंका भी दौड़ रही थी। अगर वामीरो न आई तो ?वह कुछ निर्णय नहीं कर पा रहा था। सिर्फ़ प्रतीक्षारत था। बस आस की एक किरण थी जो समुद्र की देह पर डूबती किरणों की तरह कभी भी डूब सकती थी। वह बार -बार लपाती के रास्ते पर नजर दौड़ाता। सहसा नारियल के झुरमुटों में उसे एक आकृति कुछ साफ़ हुई..... कुछ और.... कुछ और। उसकी ख़ुशी का ठिकाना न रहा। सचमुच वह वामीरो थी। लगा जैसे वह घबराहट में थी। वह अपने को छुपाते हुए बढ़ रही थी। बीच -बीच में इधर उधर दृष्टि दौड़ाना नहीं भूलती। फिर तेज़ क़दमों से चलती हुई तताँरा के सामने आकर ठिठक गई। दोनों शब्दहीन थे। कुछ था जो दोनों के भीतर बह रहा था। एकटक निहारते हुए वे जाने कब तक खड़े रहे। सूरज समुद्र लहरों में कहीं खो गया था।अँधेरा बढ़ रहा था। अचानक वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ दौड़ पड़ी। तताँरा अभी भी वहीँ खड़ा था...... निश्चल..... शब्दहीन.....।

प्रश्न 1: घर पहुँच कर वामीरो की क्या दशा थी -
(क) वामीरो घर पहुँच कर भीतर ही भीतर कुछ बैचेनी महसूस करने लगी
(ख) एक झल्लाहट में उसने दरवाजा बंद किया और मन को किसी और दिशा में ले जाने का प्रयास किया
(ग) बार-बार तताँरा का याचना भरा चेहरा उसकी आँखों में तैर जाता
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर: (घ) उपरोक्त सभी


प्रश्न 2: तँतारा वामीरो के सम्मुख किस रूप में आया -
(क) सुंदर ,बलिष्ठ
(ख) बेहद शांत ,सभ्य और भोला
(ग) सुंदर ,बलिष्ठ किन्तु बेहद शांत ,सभ्य और भोला
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर: (ग) सुंदर ,बलिष्ठ किन्तु बेहद शांत ,सभ्य और भोला


प्रश्न 3: निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुन कर लिखिए।
कथन (A) - उसने तताँरा के बारे में कई कहानियां सुन रखी थी। उसकी कल्पना में वह एक अद्भुत साहसी युवक था। किन्तु वही तताँरा उसके सम्मुख एक अलग रूप में आया।
कारण (R) - तताँरा के बारे में वामीरो ने सुन रखा था कि वह एक अद्भुत साहसी युवक है। किन्तु वही तताँरा उसके सम्मुख एक अलग रूप में आया। सुंदर ,बलिष्ठ किन्तु बेहद शांत ,सभ्य और भोला।
(क) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं
(ख) कथन (A) सही है तथा कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है
(ग) कथन (A) गलत है तथा कारण (R) सही है
(घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
उत्तर: (घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।


प्रश्न 4: वामीरो ने तताँरा को भूल जाना ही श्रेयस्कर क्यों समझा -
(क) दोनों गाँव बहुत दूर-दूर थे
(ख) दोनों गाँव के बीच दुश्मनी थी
(ग) एक दूसरे गाँव के युवक के साथ सम्बन्ध रखना उनकी परम्परा के विरुद्ध था
(घ) दोनों गाँव की परम्परा बिलकुल अलग थी
उत्तर: (ग) एक दूसरे गाँव के युवक के साथ सम्बन्ध रखना उनकी परम्परा के विरुद्ध था


प्रश्न 5: तताँरा की ख़ुशी का ठिकाना क्यों न रहा -
(क) क्योंकि उसकी आशा के विपरीत वामीरो उससे मिलने आई थी
(ख) क्योंकि वामीरो से उसकी शादी होने वाली थी
(ग) क्योंकि गाँव वाले तताँरा और वामीरो को पसंद करते थे
(घ) क्योंकि वामीरो बहुत अच्छा गाना गाती थी
उत्तर: (क) क्योंकि उसकी आशा के विपरीत वामीरो उससे मिलने आई थी


4. गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों  के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
दोनों रोज उसी जगह पहुँचते और मूर्तिवत एक दूसरे को निर्निमेष ताकते रहते। बस भीतर समर्पण था जो अनवरत गहरा रहा था। लपाती के कुछ युवकों ने इस मूक प्रेम को भाँप लिया और खबर हवा की तरह बह उठी। वामीरो लपाती ग्राम की थी और तताँरा पासा का। दोनों का सम्बन्ध संभव न था। रीति के अनुसार दोनों को एक ही गाँव का होना आवश्यक था। वामीरो और तताँरा को समझाने-बुझाने के कई प्रयास हुए किन्तु दोनों अडिग रहे। वे नियमतः लपाती के उसी समुद्री किनारे पर मिलते रहे। अफ़वाहें फैलती रहीं। कुछ समय बाद पासा गाँव में 'पशु पर्व 'का आयोजन हुआ। पशु पर्व में हष्ट पुष्ट पशुओं के प्रदर्शन के अतिरिक्त पशुओं से युवकों की शक्ति परीक्षा प्रतियोगिता भी होती है। वर्ष में एक बार सभी गाँव के लोग हिस्सा लेते हैं। बाद में नृत्य -संगीत और भोजन का भी आयोजन होता है। शाम को सभी लोग पासा में एकत्रित होने लगे। धीरे -धीरे विभिन्न कार्यक्रम शुरू हुए। तताँरा का मन इन कार्यक्रमों में तनिक न था। उसकी व्याकुल आँखे वामीरों को ढूंढने में व्यस्त थीं। नारियल के झुण्ड के एक पेड़ के पीछे से उसे जैसे कोई झांकता दिखा। उसने थोड़ा और करीब जा कर पहचानने की चेष्टा की। वह वामीरो थी जो भयवश सामने आने से झिझक रही थी। उसकी आँखे तरल थी। होंठ काँप रहे थे। तताँरा को देखते ही वह फुटकर रोने लगी। तताँरा विह्वल गया। उससे कुछ बोलते ही नहीं बन रहा था। रोने की आवाज लगातार ऊँची होती जा रही थी। तताँरा किंकर्तव्यविमूढ़ था। वामीरो के रुदन स्वरों को सुन कर उसकी माँ वहाँ पहुँची और दोनों को देखकर आग बबूला हो उठी। सारे गाँव वालों की उपस्थिति में यह दृश्य उसे अपमान जनक लगा। इस बीच गाँव के कुछ लोग भी वहाँ पहुँच गए। वामीरो की माँ क्रोध में उफन उठी। उसने तताँरा को तरह -तरह से अपमानित किया। गाँव के लोग भी तताँरा के विरोध में आवाजें उठाने लगे।

प्रश्न 1: वामीरो और तताँरा किस गाँव के थे -
(क) वामीरो लपाती ग्राम की थी और तताँरा पासा का
(ख) वामीरो निकोबार ग्राम की थी और तताँरा अंडमान का
(ग) वामीरो लिटिल अंडमान ग्राम की थी और दक्षिणी द्वीप का
(घ) वामीरो लपाती ग्राम की थी और तताँरा पोर्ट ब्लेयर का
उत्तर: (क) वामीरो लपाती ग्राम की थी और तताँरा पासा का


प्रश्न 2: दोनों का सम्बन्ध संभव न था, क्यों -

(क) रीति के अनुसार दोनों गाँव झगड़ालू थे
(ख) रीति के अनुसार दोनों को एक ही गाँव का होना आवश्यक था
(ग) दोनों एक दूसरे से प्यार नहीं करते थे
(घ) दोनों के परिवार वाले नहीं मान रहे थे
उत्तर: (ख) रीति के अनुसार दोनों को एक ही गाँव का होना आवश्यक था


प्रश्न 3: निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुन कर लिखिए।
कथन (A) - वह वामीरो थी जो भयवश सामने आने से झिझक रही थी। उसकी आँखे तरल थी। होंठ काँप रहे थे। तताँरा को देखते ही वह फुटकर रोने लगी। तताँरा विह्वल गया।
कारण (R) - गाँव वालों तथा रीति के दबाव में आ कर वामीरो डर रही थी और उसे रोता देख कर तताँरा भी अपने आप को नहीं रोक पाया और वह भी रोने लगा।
(क) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं
(ख) कथन (A) सही है तथा कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है
(ग) कथन (A) गलत है तथा कारण (R) सही है
(घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
उत्तर: (घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।


प्रश्न 4: गद्यांश में पशु पर्व की क्या खासियत बताई गई है -
(क) पशु पर्व में हष्ट पुष्ट पशुओं के प्रदर्शन के अतिरिक्त पशुओं से युवकों की शक्ति परीक्षा प्रतियोगिता भी होती है
(ख) वर्ष में एक बार सभी गाँव के लोग हिस्सा लेते हैं
(ग) बाद में नृत्य -संगीत और भोजन का भी आयोजन होता है
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर: (घ) उपरोक्त सभी


प्रश्न 5: तताँरा का मन इन कार्यक्रमों में तनिक न था क्योंकि -
(क) क्योंकि उसकी आशा के विपरीत वामीरो उससे मिलने आई थी
(ख) क्योंकि वामीरो से उसकी शादी होने वाली थी
(ग) क्योंकि गाँव वाले तताँरा और वामीरो को पसंद करते थे
(घ) क्योंकि वामीरो बहुत अच्छा गाना गाती थी
उत्तर: (क) क्योंकि उसकी आशा के विपरीत वामीरो उससे मिलने आई थी


5. गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों  के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
यह तताँरा के लिए असहनीय था। वामीरो अब भी रोए जा रही थी। तताँरा भी गुस्से से भर उठा। उसे जहाँ विवाह की निषेध परम्परा पर क्षोभ था वहीँ अपनी असहायता पर खीझ। वामीरो का दुःख उसे और गहरा कर रहा था। उसे मालूम न था कि क्या कदम उठाना चाहिए ?अनायास उसका हाथ तलवार की मूठ पर जा टिका। क्रोध में उसने तलवार निकली और कुछ विचार करता रहा। क्रोध लगातार अग्नि की तरह बढ़ रहा था। लोग सहम उठे। एक सन्नाटा सा खींच गया। जब कोई राह न सूझी तो क्रोध का शमन करने के लिए उसने शक्ति भर उसे धरती में घोंप दिया और ताकत से उसे खींचने लगा। वह पसीने से नहा उठा। सब घबराए हुए थे। वह तलवार को अपनी तरफ खींचते -खींचते दूर तक पहुँच गया। वह हाँफ रहा था। अचानक जहाँ तक लकीर खिंच गई थी ,वहाँ एक दरार होने लगी। मानो धरती दो टुकड़ों में बांटने वाली हो। एक गड़गड़ाहट -सी गूँजने लगी और लकीर की सीध में धरती फटती ही जा रही थी। द्वीप के अंतिम सिरे तक तताँरा धरती को मानो क्रोध में काटता जा रहा था। सभी भयाकुल हो उठे। लोगों ने ऐसे दृश्य की कल्पना न की थी ,वे सिहर उठे। उधर वामीरो फटती हुई धरती के किनारे चीखती हुई दौड़ रही थी -तताँरा......तताँरा.....तताँरा उसकी करुण चीख मानो गड़गड़ाहट में डूब गई। तताँरा दुर्भाग्यवंश दूसरी तरफ था। द्वीप के अंतिम सिरे तक धरती को चीरता वह जैसे ही अंतिम छोर तक पहुँचा ,द्वीप दो टुकड़ों में विभक्त हो चूका था। एक तरफ तताँरा था दूसरी तरफ वामीरो। तताँरा को जैसे ही होश आया ,उसने देखा उसकी तरफ का द्वीप समुद्र में धँसने लगा है। वह छटपटाने लगा उसने छलांग लगा कर दूसरा सिरा थामना चाहा किन्तु पकड़ ढीली पड़ गई। वह निचे की तरफ फिसलने लगा। वह लगातार समुद्र की सतह की तरफ फिसल रहा था। उसके मुँह से सिर्फ एक ही चीख उभर कर डूब रही थी ,वामीरो....... वामीरो....... वामीरो....... वामीरो....... " उधर वामीरो भी "तताँरा तताँरा ता.... ताँ.... रा .... " पुकार रही थी।

प्रश्न 1: गद्यांश के अनुसार तताँरा के लिए क्या असहनीय था -
(क) वामीरो का लगातार रोए जाना
(ख) वामीरो का उससे मिलने आना
(ग) वामीरो के गाँव वालों का विवाह के लिए न मानना
(घ) वामीरो का कहीं और विवाह हो जाना
उत्तर: (क) वामीरो का लगातार रोए जाना


प्रश्न 2: अपने क्रोध का शमन करने के लिए तताँरा ने क्या कदम उठाया -
(क) क्रोध का शमन करने के लिए उसने वामीरो पर गुस्सा करना शुरू कर दिया
(ख) क्रोध का शमन करने के लिए उसने शक्ति भर तलवार को धरती में घोंप दिया और ताकत से तलवार को खींचने लगा
(ग) क्रोध का शमन करने के लिए उसने गाँव वालो को बुरा - भला कहना शुरू कर दिया
(घ) क्रोध का शमन करने के लिए उसने तलवार को तोड़ दिया
उत्तर: (ख) क्रोध का शमन करने के लिए उसने शक्ति भर तलवार को धरती में घोंप दिया और ताकत से तलवार को खींचने लगा


प्रश्न 3: निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुन कर लिखिए।
कथन (A) - लोगों ने ऐसे दृश्य की कल्पना न की थी ,वे सिहर उठे। उधर वामीरो फटती हुई धरती के किनारे चीखती हुई दौड़ रही थी -तताँरा......तताँरा.....तताँरा उसकी करुण चीख मानो गड़गड़ाहट में डूब गई।
कारण (R) - क्रोध के कारण तताँरा ने तलवार को धरती में गड़ा कर जो लकीर खींची थी उसमे दरार आ जाने से लोग भयभीत हो गए थे और वामीरो तताँरा को रोकने के लिए चीखती जा रही थी किन्तु तताँरा के द्वारा धरती को चीरने की गड़गड़ाहट में उसकी आवाज दबी रह गई।
(क) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत हैं
(ख) कथन (A) सही है तथा कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है
(ग) कथन (A) गलत है तथा कारण (R) सही है
(घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।
उत्तर: (घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।


प्रश्न 4: तताँरा द्वारा क्रोध में तलवार से खींची गई लकीर से क्या परिणाम हुआ -
(क) वामीरो डर कर और भी जोर से रोने लगी
(ख) लोग बहुत ज्यादा डर गए
(ग) द्वीप दो टुकड़ों में विभक्त हो गया
(घ) लोग इधर-उधर भागने लगे
उत्तर: (ग) द्वीप दो टुकड़ों में विभक्त हो गया


प्रश्न 5: गद्यांश से क्या सीख मिलती है -
(क) रीति रिवाजों को समय के साथ बदल देना चाहिए न कि उनके साथ बेड़ियों से बंधे रहना चाहिए
(ख) प्यार के आगे रीति रिवाज भी कुछ नहीं
(ग) सच्चे प्यार में बहुत ताकत होती है
(घ) तताँरा की तरह पुरानी रीतियों को तोड़ना ही सही है
उत्तर: (क) रीति रिवाजों को समय के साथ बदल देना चाहिए न कि उनके साथ बेड़ियों से बंधे रहना चाहिए

The document Extract Based Questions: तताँरा-वामीरो कथा is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10

FAQs on Extract Based Questions: तताँरा-वामीरो कथा

1. What are the main characters and their relationship in तताँरा-वामीरो कथा?
Ans. तताँरा और वामीरो दो अलग-अलग जनजातियों के सदस्य हैं जो एक-दूसरे से प्रेम करते हैं, लेकिन सामाजिक और सांस्कृतिक मतभेद उनके रिश्ते में बाधा बनते हैं। यह कहानी दो प्रेमियों के बीच के संघर्ष और त्रासदी को दर्शाती है। उनका प्रेम समाज के नियमों से टकराता है, जिससे कथा का नाटकीय अंत होता है।
2. What is the social conflict shown in this extract based question from तताँरा-वामीरो कथा?
Ans. सामाजिक संघर्ष तब उत्पन्न होता है जब दोनों जनजातियों के बीच पारंपरिक मतभेद प्रेम को स्वीकार नहीं करते हैं। कहानी दिखाती है कि समाज कैसे व्यक्तिगत भावनाओं को दबाने का प्रयास करता है। यह संघर्ष परिवार, परंपरा और आधुनिक सोच के बीच टकराव को प्रतिबिंबित करता है।
3. Why does तताँरा-वामीरो कथा end tragically, and what does it teach us?
Ans. त्रासदी इसलिए आती है क्योंकि सामाजिक मानदंड और जनजातीय रीति-रिवाज दोनों प्रेमियों को एक साथ रहने देते हैं। कहानी का संदेश यह है कि अंधी परंपरा और सामाजिक भेदभाव व्यक्तिगत खुशियों को नष्ट कर सकते हैं। यह CBSE Class 10 हिंदी में एक महत्वपूर्ण नैतिक पाठ प्रदान करता है।
4. How should I answer extract based questions about तताँरा-वामीरो कथा in exams?
Ans. एक्सट्रैक्ट-बेस्ड प्रश्नों के उत्तर देते समय, पहले दिए गए अंश को ध्यान से पढ़ें और पाठ से सीधे साक्ष्य लिखें। भाषागत विशेषताओं, पात्रों की भावनाओं और कहानी के संदर्भ पर टिप्पणी करें। विस्तृत नोट्स और फ्लैशकार्ड के लिए EduRev की सामग्री का उपयोग करें।
5. What themes and literary devices are used in तताँरा-वामीरो कथा?
Ans. कहानी में प्रेम, बलिदान, सामाजिक द्वंद्व और मानवीय भावनाओं जैसी गहरी थीम्स हैं। लेखक प्रतीकवाद, उपमा और नाटकीय वर्णन जैसी साहित्यिक युक्तियों का उपयोग करता है। ये तकनीकें कहानी को भावनात्मक रूप से शक्तिशाली और स्मरणीय बनाती हैं।
Explore Courses for Class 10 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
shortcuts and tricks, Sample Paper, Extract Based Questions: तताँरा-वामीरो कथा, Summary, Free, Extract Based Questions: तताँरा-वामीरो कथा, study material, Objective type Questions, Extract Based Questions: तताँरा-वामीरो कथा, Previous Year Questions with Solutions, Semester Notes, practice quizzes, Viva Questions, past year papers, pdf , ppt, Extra Questions, Exam, MCQs, mock tests for examination, video lectures, Important questions;