CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  Long Question Answer: वैज्ञानिक चेतना के वाहक : चन्द्र शेखर वेंकट रमन

Long Question Answer: वैज्ञानिक चेतना के वाहक : चन्द्र शेखर वेंकट रमन

प्रश्न 1: रामन् के आरंभिक शोधकार्य को लेखक ने आधुनिक हठयोग का उदाहरण क्यों कहा है?
उत्तर: 
कलकत्ता में सरकारी नौकरी के दौरान रामन् अपनी दिली इच्छा को तृप्त करने हेतु दफ़्तर से फ़ुर्सत पाते ही 'इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टीवेशन ऑफ़ साइंस' की प्रयोगशाला में शोधकार्य करते थे। हालाँकि वह प्रयोगशाला बड़ी मामूली-सी थी तथा वहाँ उपकरणों का भी अभाव था, किंतु दृढ़ इच्छाशक्ति की वजह से रामन् दफ़्तर का काम निपटाने के बाद बड़ी लगन और मेहनत से यहाँ शोधकार्य करते । इसी कारण लेखक ने उनके आरंभिक शोधकार्य को आधुनिक हठयोग का उदाहरण कहा है।

प्रश्न 2: रामन् ने विज्ञान के क्षेत्र में एक नई भारतीय चेतना को जाग्रत किया, कैसे?
उत्तर: 
रामन् प्रभाव की खोज से रामन् की गिनती विश्व के अग्रगण्य वैज्ञानिकों में होने लगी। उन्हें 'सर' की उपाधि, नोबेल पुरस्कार तथा 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त भी उन्हें कई पदक तथा पुरस्कार मिले। उन्हें अधिकांश सम्मान उस दौर में मिले जब भारत अंग्रेज़ों का गुलाम था । उनके पुरस्कारों से भारत को नई पहचान, नया आत्मसम्मान तथा नया आत्मविश्वास मिला। उन्होंने एक नई भारतीय चेतना को जाग्रत किया।

प्रश्न 3: "उनके लिए सरकारी सुविधाओं से सरस्वती की साधना ही अधिक महत्त्वपूर्ण थी । " स्पष्ट कीजिए-
उत्तर:
चंद्रशेखर वेंकट रामण का मस्तिष्क बचपन से ही संसार के रहस्यों को सुलझाने के लिए बेचैन रहता था। बी.ए. और एम.ए. दोनों परीक्षाओं में उन्होंने ऊँचे अंक प्राप्त किए और शोधकार्यों में दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया। मगर उन दिनों शोध कार्य को व्यवसाय के रूप में लेने की कोई खास व्यवस्था नहीं थी। शिक्षा समाप्त होने के बाद सुयोग्य छात्रों की भाँति रामन भी वित्त विभाग में अफसर बन गए। उस जमाने के प्रसिद्ध शिक्षा - शास्त्री आशुतोष मुखर्जी को जब इस प्रतिभावान युवक के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने उन्हें रिक्त हुए प्रोफ़ेसर के पद पर आने का सुझाव दिया। रामन के लिए यह कठिन निर्णय था। वे एक प्रतिष्ठित सरकारी पद पर थे जिसके साथ मोटी तनख्वाह और अनेक सुविधाएँ जुड़ीं थीं, लेकिन उनके लिए सरस्वती की साधना इन सबसे कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण थी इसलिए उन्होंने 1917 में कोलकाता के विश्वविद्यालय में नौकरी कर ली और वहाँ के शैक्षिक माहौल में अपना पूरा समय अध्ययन, अध्यापन और शोध कार्य में बिताने लगे। इस प्रकार 'सरस्वती की साधना' ही उनके जीवन का महत्त्वपूर्ण उद्देश्य बनी।

प्रश्न 4: देश को वैज्ञानिक दृष्टि तथा चिंतन प्रदान करने में रामन् का क्या योगदान है ?
उत्तर: 
रामन् देश को वैज्ञानिक दृष्टि तथा चिंतन प्रदान करने हेतु पूर्णत: समर्पित थे। उनके द्वारा की गई खोज 'रामन् प्रभाव' भौतिकी के क्षेत्र में एक क्रांति के समान थी। उन्होंने बंगलोर में 'रामन् रिसर्च इंस्टीट्यूट' नामक अत्यंत उन्नत प्रयोगशाला और शोध संस्थान की स्थापना की। भौतिकी में शोधकार्यों को प्रेरित करने के लिए उन्होंने 'इंडियन जनरल ऑफ़ फ़िज़िक्स' नामक शोध-पत्रिका प्रारंभ की तथा सैकड़ों शोध छात्रों का मार्गदर्शन किया।

प्रश्न 5: यदि वैज्ञानिक विकास न हुआ होता तो हमारे देश की क्या स्थिति होती ?
उत्तर: 
यदि वैज्ञानिक विकास न हुआ होता तो हम अपनी छोटी-छोटी ज़रूरतों के लिए भी दूसरे देशों का मुँह ताकते। ऐसी स्थिति में हमारी स्थिति और भी दयनीय हो जाती । आधुनिक सुख-सुविधाओं से हम पूरी तरह वंचित रह जाते। शिक्षा, चिकित्सा तथा उद्योग क्षेत्रों में भी हम दूसरे देशों के सामने न टिक पाते। नवीन साधनों के अभाव में किसी भी समस्या का समाधान कर पाना संभव न होता। प्राकृतिक आपदाओं की भी स्थिति में अपने अस्तित्व को बचा पाना निश्चित रूप से कठिन होता।

The document Long Question Answer: वैज्ञानिक चेतना के वाहक : चन्द्र शेखर वेंकट रमन is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
ppt, mock tests for examination, Extra Questions, Long Question Answer: वैज्ञानिक चेतना के वाहक : चन्द्र शेखर वेंकट रमन, practice quizzes, study material, Semester Notes, Viva Questions, Summary, Long Question Answer: वैज्ञानिक चेतना के वाहक : चन्द्र शेखर वेंकट रमन, pdf , Previous Year Questions with Solutions, Important questions, Free, Objective type Questions, MCQs, Sample Paper, past year papers, Long Question Answer: वैज्ञानिक चेतना के वाहक : चन्द्र शेखर वेंकट रमन, video lectures, Exam, shortcuts and tricks;