CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Kritika and Kshitij)  >  Very Short Question Answer: ल्हासा की ओर

Very Short Question Answer: ल्हासा की ओर

प्रश्न 1: "ल्हासा की ओर" पाठ के लेखक कौन हैं?
उत्तर: 
"ल्हासा की ओर" पाठ के लेखक राहुल सांकृत्यायन जी हैं।
Very Short Question Answer: ल्हासा की ओर
प्रश्न 2: "ल्हासा की ओर" पाठ में लेखक ने कहाँ की यात्रा का शानदार वर्णन किया है?
उत्तर: 
लेखक ने अपनी पहली तिब्बत यात्रा का शानदार वर्णन किया है।

प्रश्न 3: लेखक ने तिब्बत की यात्रा किस रास्ते से की?
उत्तर: 
लेखक ने तिब्बत की यात्रा नेपाल के रास्ते से की।

प्रश्न 4: लेखक ने तिब्बत की यात्रा नेपाल के रास्ते क्यों की?
उत्तर:
लेखक ने तिब्बत की यात्रा नेपाल के रास्ते से की क्योंकि उस समय भारत अंग्रेजों का गुलाम था और भारतीयों को तिब्बत यात्रा में जाने की अनुमति नहीं थी।

प्रश्न 5: नेपाल के अतिरिक्त किस देश की चीजें भारत तिब्बत मार्ग से जाया करती थीं?
उत्तर: 
नेपाल के अतिरिक्त हिंदुस्तान की चीजें भारत तिब्बत मार्ग से जाया करती थीं।

प्रश्न 6: लेखक किस वेश में तिब्बत यात्रा पर गए थे?
उत्तर: 
लेखक भिखारी के वेश में तिब्बत यात्रा पर गए थे।

प्रश्न 7: लेखक ने सुमति को किस जाति से संबंधित बताया है?
उत्तर: 
लेखक ने सुमति को मंगोल जाति से संबंधित बताया है।

प्रश्न 8: तिब्बत यात्रा के दौरान सुमति का साथ लेखक के लिए क्यों फायदेमंद रहा?
उत्तर:
तिब्बत यात्रा के दौरान सुमति का साथ लेखक के लिए इसलिए फायदेमंद रहा क्योंकि सुमति उस इलाके के लोगों और भौगोलिक स्थिति से अच्छी तरह से परिचित थे।

प्रश्न 9: चीनी फौजियों द्वारा चौकियाँ और किले किसलिए बनाए गए थे?
उत्तर: 
चीनी फौजियों द्वारा चौकियाँ और किले चीनी सैनिकों के रहने के लिए बनाए गए थे।

प्रश्न 10: परित्यक्त चीनी किले में लेखक और उनके मित्र क्यों रुके?
उत्तर: 
लेखक और उनके मित्र परित्यक्त चीनी किले में चाय पीने के लिए रुके थे।

प्रश्न 11: "ल्हासा की ओर" पाठ की विधा क्या है?
उत्तर: 
"ल्हासा की ओर" पाठ एक यात्रा वृत्तांत है।

प्रश्न 12: लेखक ने तिब्बत की यात्रा कब की?
उत्तर:
लेखक ने तिब्बत की यात्रा सन् 1929 - 30 में की थी।

प्रश्न 13: लेखक ने उस समय तिब्बत जाने का मुख्य रास्ता किसे बताया था?
उत्तर: 
लेखक ने उस समय तिब्बत जाने का मुख्य रास्ता नेपाल से होकर जाने वाले रास्ते को बताया था।
Very Short Question Answer: ल्हासा की ओरप्रश्न 14: नेपाल तिब्बत मार्ग व्यापारिक होने के साथ-साथ कौन सा मार्ग भी था?
उत्तर:
नेपाल तिब्बत मार्ग व्यापारिक होने के साथ-साथ सैनिक मार्ग भी था।

प्रश्न 15: लेखक ने कैसा वेश धारण कर यह यात्रा की?
उत्तर:
लेखक ने छद्म वेश धारण कर (वेश बदलकर) यह यात्रा की।

प्रश्न 16: लेखक के बौद्ध भिक्षुक दोस्त का क्या नाम था?
उत्तर:
लेखक के बौद्ध भिक्षुक दोस्त का नाम सुमति था।

प्रश्न 17: मंगोलों का मुँह कैसा होता है?
उत्तर: 
मंगोलों का मुँह लाल होता है।

प्रश्न 18: लेखक के अनुसार, रास्ते में जगह-जगह पर क्या बने हुए थे?
उत्तर: 
लेखक के अनुसार, रास्ते में जगह-जगह पर चीनी फौजियों की चौकियाँ और किले बने हुए थे।

प्रश्न 19: वीरान हो चुकी चौकियों और किलों के कुछ हिस्सों को किसने अपना बसेरा बना लिया था?
उत्तर: 
वीरान हो चुकी चौकियों और किलों के कुछ हिस्सों को वहां के किसानों ने अपना बसेरा बना लिया था।

प्रश्न 20: उस समय तिब्बत के समाज में क्या नहीं था?
उत्तर: 
उस समय तिब्बत के समाज में जाति-पाति, ऊंच-नीच, छुआछूत का भेदभाव नहीं था।

The document Very Short Question Answer: ल्हासा की ओर is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Kritika and Kshitij).
All you need of Class 9 at this link: Class 9

FAQs on Very Short Question Answer: ल्हासा की ओर

1. ल्हासा की ओर में राजकुमार प्रज्ञा सिंह का सफर क्यों महत्वपूर्ण है?
Ans. राजकुमार प्रज्ञा सिंह का ल्हासा की यात्रा साहसिक अन्वेषण और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। यह पाठ बौद्ध धर्म के पवित्र केंद्र तक पहुँचने की कठिन यात्रा दर्शाता है, जो व्यक्तिगत साहस, निष्ठा और दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करती है।
2. ल्हासा की ओर पाठ में किन प्रमुख भौगोलिक चुनौतियों का वर्णन है?
Ans. पाठ में हिमालय की ऊँची पर्वत श्रृंखलाएँ, कठोर जलवायु परिस्थितियाँ और दुर्गम पहाड़ी रास्ते प्रमुख बाधाएँ हैं। यात्रियों को बर्फीले तूफान, ऑक्सीजन की कमी और जंगली पशुओं का सामना करना पड़ता है, जो इस यात्रा को असाधारण रूप से खतरनाक बनाते हैं।
3. ल्हासा की ओर में चरित्र विकास और यात्रीदल की कड़ी परीक्षा कैसे दिखाई देती है?
Ans. यात्रा के दौरान साथियों में धैर्य, साहस और सहयोग के गुण उजागर होते हैं। भयानक परिस्थितियों में भी यात्रीदल का दृढ़ इरादा बना रहता है, जो मानवीय संकल्प की शक्ति को प्रदर्शित करता है और पाठकों को प्रेरित करता है।
4. CBSE Class 9 हिंदी में ल्हासा की ओर पाठ की मुख्य संदेश क्या है?
Ans. पाठ का प्रमुख संदेश है कि असंभव दिखने वाले लक्ष्यों को दृढ़ निश्चय, सामूहिक प्रयास और आत्मविश्वास से हासिल किया जा सकता है। यह रोमांचक वृत्तांत पाठकों को अपने स्वप्न पूरण के लिए साहसी प्रयास करने की प्रेरणा देता है।
5. ल्हासा की ओर यात्रा वृत्तांत में प्रकृति का चित्रण किस प्रकार किया गया है?
Ans. प्रकृति को शक्तिशाली, रहस्यमय और मानव के विरुद्ध चुनौती के रूप में चित्रित किया गया है। हिमालय के भव्य दृश्य, बर्फानी तूफान और रहस्यपूर्ण परिदृश्य पाठ को रोचक और विवरणात्मक बनाते हैं। EduRev पर इस पाठ के विस्तृत नोट्स और mind maps उपलब्ध हैं जो प्रकृति चित्रण को बेहतर समझने में मदद करते हैं।
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
shortcuts and tricks, ppt, Very Short Question Answer: ल्हासा की ओर, Exam, study material, Previous Year Questions with Solutions, past year papers, Free, Viva Questions, Objective type Questions, video lectures, Semester Notes, Extra Questions, pdf , Important questions, Very Short Question Answer: ल्हासा की ओर, Very Short Question Answer: ल्हासा की ओर, practice quizzes, MCQs, Sample Paper, Summary, mock tests for examination;