CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  Very Short Question Answer: स्मृति

Very Short Question Answer: स्मृति

प्रश्न 1: भाई के बुलाने पर घर लौटते समय लेखक के मन में किस बात का डर था?
उत्तर: कहीं से झरबेरी से बेर तोड़ने के अपराध से आज उनकी पिटाई न हो जाये।

प्रश्न 2: मक्खनपुर जाने वाली बच्चों की टोली रास्ते में पड़ने वाले कुएँ में पत्थर क्यों फेंका करती थी?
उत्तर: उन्हें साँप के फुसकारने की आवाज को सुनने की इच्छा थी।

प्रश्न 3: ठंड कौन से समय की थी?
उत्तर: ठंड दिसंबर के आखिर और जनवरी के आरंभ की थी।

प्रश्न 4: लेखक और उसके साथी क्या तोड़ के खा रहे थे?
उत्तर: वे झरबेरी से बेर तोड़ के खा रहे थे।

प्रश्न 5: लेखक को किसने पुकारा था?
उत्तर: एक व्यक्ति ने, उनके बड़े भाई के कहने पर लेखक को पुकारा था।

प्रश्न 6: घर पहुंचने पर लेखक का डर कम हुआ। क्यों?
उत्तर: बड़े भाई साहब को पत्र लिखते देख लेखक का डर कम हुआ।

प्रश्न 7: स्मृति पाठ के लेखक का क्या नाम है?
उत्तर: स्मृति पाठ के लेखक का नाम श्रीराम शर्मा है।

प्रश्न 8: श्रीराम शर्मा का जन्म कब हुआ था?
उत्तर: श्रीराम शर्मा का जन्म 1896 में हुआ था।

प्रश्न 9: बड़े भाई साहब ने लेखक से क्या कहा?
उत्तर: बड़े भाई साहब ने लेखक को बुलाया और कहा कि वह ये चिट्ठियाँ जल्दी से मक्खनपुर के डाकघर में डाल आए क्योंकि ये चिट्ठियाँ पहुँचना बहुत ज़रूरी है।

प्रश्न 10: लेखक की मां ने भूंजने के लिए क्या दिया था?
उत्तर: लेखक की मां ने भूँजने के लिए कुछ चने दिए थे।

प्रश्न 11: लेखक और उसके भाई का डंडा किस पेड़ की लकड़ी का बना हुआ था?
उत्तर: लेखक और उसके भाई का डंडा बबूल पेड़ की लकड़ी का बना हुआ था।

प्रश्न 12: लेखक का डंडा सजीव सा प्रतीत होता था क्यों?
उत्तर: लेखक द्वारा प्रतिवर्ष उससे आम झुरे जाते थे, इस कारण वह मूक डंडा सजीव-सा प्रतीत होता था।

प्रश्न 13: लेखक ने चिट्ठियाँ को कहां रखी थीं और क्यों?
उत्तर: लेखक ने चिट्ठियाँ अपनी टोपी में रख लिया था, क्योंकि कुर्ते में जेबें नहीं थी।

प्रश्न 14: चिट्ठियाँ ले जाते वक्त लेखक और उसके छोटे भाई ने कुएँ में क्या देखना चाहा?
उत्तर: चिट्ठियाँ ले जाते वक्त लेखक और उसके छोटे भाई ने कुएँ में साँप को देखना चाहा और उसकी पुरस्कार सुननी चाही।

प्रश्न 15: साँप का कुएँ में होने का ज्ञान लेखक और उसके सहपाठियों को कितने महीनों से था?
उत्तर: साँप का कुएँ में होने का ज्ञान लेखक और उसके सहपाठियों को करीब दो महीनों से था।

प्रश्न 16: लेखक और लेखक के साथियों का साँप से भेंट कैसे हुई?
उत्तर: एक दिन जब लेखक और उसके साथी स्कूल से लौट रहे थे, तब उन्हें साँप के फुसकारने की आवाज सुनाई दी, और वे सभी साँप से फुसकारने के लिए कुएँ में पत्थर फेंकते हैं।

प्रश्न 17: लेखक और उनके साथियों को क्या करने में बड़ा मजा आता था?
उत्तर: उन्हें कुएँ में पड़े साँप पर पत्थर फेंकने में बहुत मजा आता था, और वे सभी साँप से फुसकारने के लिए कुएँ में पत्थर फेंकते हैं।

प्रश्न 18: लेखक और उनके साथियों को किसे तंग करने में बड़ा मजा आता था?
उत्तर: उन्हें साँप को तंग करने के लिए कुएँ में पड़े साँप पर पत्थर फेंकने में बहुत मजा आता था, और वे सभी साँप से फुसकारने के लिए कुएँ में पत्थर फेंकते हैं।

प्रश्न 19: टोपी के हाथ में लेते ही लेखक की टोपी से क्या चीज़ कुएँ में जा गिरती है?
उत्तर: टोपी के हाथ में लेते ही लेखक की टोपी से रखी चिट्ठियां कुएँ में जा गिरती हैं।

प्रश्न 20: कुएँ के पाट पर बैठे-बैठे लेखक और उसका भाई क्या कर रहे थे?
उत्तर: कुएँ में गिरी चिट्ठियां निकालने के पश्चात् लेखक और उसका भाई कुएँ के पाट पर बैठे-बैठे रो रहे थे।

The document Very Short Question Answer: स्मृति is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
practice quizzes, Viva Questions, study material, Very Short Question Answer: स्मृति, mock tests for examination, pdf , Free, Objective type Questions, ppt, Exam, Very Short Question Answer: स्मृति, MCQs, Semester Notes, Summary, Important questions, Very Short Question Answer: स्मृति, Sample Paper, Previous Year Questions with Solutions, past year papers, shortcuts and tricks, video lectures, Extra Questions;