CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  Very Short Question Answer: गीत - अगीत

Very Short Question Answer: गीत - अगीत

प्रश्न 1: नदी तटिनी के बारे में कवि क्या कहता है?
उत्तर:
कवि बताता है कि नदी अत्यंत तीव्र गति से बहती है। उसके बहने में ऐसा स्वर सुनाई देता है मानो वह प्रेम गीत गा रही हो। वह किनारों से मन की बात कहकर अपने दिल का बोझ हल्का कर लेती है।

प्रश्न 2: पाटल कौन है? वह किस अवस्था में है?
उत्तर:
पाटल गुलाब है तथा वह मौन अवस्था में तट पर खड़ा हुआ है।

प्रश्न 3: प्रेयसी गीत को सुनकर क्या विचार करती है?
उत्तर:
प्रेमी द्वारा गाए जा रहे गीत को सुनकर प्रेयसी विचार करती है कि ईश्वर ने उसे इस गीत की एक कड़ी क्यों नहीं बनाया? उसे भी इस गीत का हिस्सा होना चाहिए था।

प्रश्न 4: निर्झरी कौन है?
उत्तर:
निर्झरी नदी या झरना है।

प्रश्न 5: शुकी किस अवस्था में बैठी हुई है?
उत्तर:
शुकी ने अपने पंख फुला रखे हैं और वह घोंसले में रखे अंडों को सेने का काम कर रही है।

प्रश्न 6: गीत और अगीत में कौन सुंदर है?
उत्तर:
गीत और अगीत में अगीत सुंदर है, क्योंकि वह गीत का आधार है। वह गाया नहीं जाता, परंतु गीत को भावनाओं की शक्ति वही देता है। गीत गाया जाने के कारण सुंदर होता है, परंतु उसकी नींव अगीत ही होता है।

The document Very Short Question Answer: गीत - अगीत is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Sample Paper, Viva Questions, Summary, Free, Previous Year Questions with Solutions, past year papers, Objective type Questions, Very Short Question Answer: गीत - अगीत, mock tests for examination, MCQs, shortcuts and tricks, Very Short Question Answer: गीत - अगीत, Extra Questions, ppt, video lectures, Semester Notes, study material, Exam, pdf , Important questions, Very Short Question Answer: गीत - अगीत, practice quizzes;