CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  Very Short Question Answer: नए इलाके में...खुशबू रचते हैं हाथ...

Very Short Question Answer: नए इलाके में...खुशबू रचते हैं हाथ...

प्रश्न 1: कवि क्या खोजता है?
उत्तर: 
कवि अपने पुराने पीपल के पेड़ को खोजता है। वह अपने टूटे हुए पुराने घर को खोजता है ।

प्रश्न 2: कवि को अपनी स्मृति पर भरोसा क्यों नहीं है?
उत्तर:
आज संसार में इतना तेज विकास हो रहा है कि पुराने प्रतीक या चिह्न समाप्त हो जाते हैं। इससे स्मृति धोखा खा जाती है। व्यक्ति विश्वासपूर्वक कुछ नहीं कह सकता ।

प्रश्न 3: अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए कवि ने कौन-कौन से निशान याद रखे थे? नए इलाके में कविता के आधार पर उत्तर लिखिए।
उत्तर: 
अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए कवि ने निम्न निशान याद रखे थे। पीपल का पेड़, खाली पड़ा प्लॉट या ढहा हुआ मकान तथा एक मंजिला बिना रंग के फाटक वाला मकान।

प्रश्न 4: खुशबू रचने वालों को गंदे मुहल्ले के गंदे लोग क्यों कहा गया है?
उत्तर: 
खुशबू रचने वालों को, गंदे मुहल्ले के गंदे लोग इसलिए कहा जाता है कि खुशबू रचने वाले लोग गन्दे मुहल्लों में रहते हैं और स्वयं भी गन्दे होते हैं।

प्रश्न 5: बच्चों के हाथों को किसके समान बताया गया है?
उत्तर:
बच्चों के हाथों को 'जुही की कली की डाल' के समान नाजुक व खुशबूदार बताया गया है।

प्रश्न 6: खुसबू रचते हैं हाथ शीर्षक कविता का मूल भाव लिखिए।
उत्तर:
इस कविता को लिखने के पीछे कवि का उद्देश्य समाज के निचले तबके द्वारा किया जा रहा उत्कृष्ट कार्य प्रकाश में लाना है। कवि सामाजिक और आर्थिक विषमता के प्रति हमें सचेत और जागरूक करना चाहते हैं।

प्रश्न 7: 'पीपल के पत्ते से नए-नए हाथ' किसके हैं ?
उत्तर:
'पीपल के पत्ते से नए-नए हाथ' बच्चों के हैं।

प्रश्न 8: खुशबू रचते हैं हाथ में कौन-सी समस्या समाज के लिए घातक है?
उत्तर: 
किसी भी देश के बच्चे ही उसका भविष्य होते हैं। इन बच्चों के बाल मज़दूर के रूप में काम करने से वे पढ़ लिख नहीं सकेंगे। उनके खेलने-कूदने के दिन मज़दूरी करने में बीत रहे हैं। ऐसे में ये बच्चे आजीवन मज़दूर बनकर रह जाएँगे। बाल मज़दूरी की यह समस्या समाज और राष्ट्र के लिए घातक है।

प्रश्न 9: कवि को कौन धोखा दे जाते हैं?
उत्तर: 
कवि को पुराने निशान अकसर धोखा दे जाते हैं, क्योंकि दुनिया तेजी से बदलती है। इस परिवर्तन में पुरानी पहचान की जगह बदल जाती है। वह पीपल के पेड़, ढहा हुआ घर, ज़मीन का खाली टुकड़ा आदि निशानों के सहारे अपने पुराने मकान को ढूंढने की कोशिश करता है, परंतु वह अपने काम में सफल नहीं होता।

प्रश्न 10: यह दुनिया कितने समय में पुरानी पड़ जाती है?
उत्तर:
यह दुनिया एक दिन में पुरानी पड़ जाती है।

प्रश्न 11: गली में क्या- क्या बनता है?
उत्तर:
उत्तर-गली में मुल्क की मशहूर अगरबत्तियाँ बनती हैं। यहाँ केवड़ा, गुलाब, खस और रातरानी अगरबत्तियों का निर्माण होता है।

प्रश्न 12: जो लोग खुशबू रचते हैं, उनके हाथ कैसे होते हैं?
उत्तर: 
खुशबू रचने वाले हाथों की नसें उभरी होती हैं, उनके नाखून घिसे होते हैं। उनके हाथ गंदे, कटे-पिटे तथा जख्मी होते हैं।

प्रश्न 13: कूड़े-करकट के ढेरों के बाद शब्दों से खुशबू रचने वालों के परिवेश के बारे में क्या पता चलता है?
उत्तर:
'कूड़े-करकट के ढेरों के बाद' शब्दों से 'खुशबू रचने वालों' के परिवेश के बारे में यह पता चलता है कि वे बहुत ही गंदे स्थानों पर रहते हैं।

प्रश्न 14: खुशबू रचने वालों को गंदे मुहल्ले के गंदे लोग क्यों कहा गया है ?
उत्तर: 
कवि ने खुशबू रचने वालों को गंदे मुहल्ले के गंदे लोग कहा है, क्योंकि वे लोग खुशबू उत्पन्न करने वाली अगरबत्तियों का निर्माण करते हैं, परंतु स्वयं गंदी बस्तियों में रहते हैं। उनका जीवन स्तर बेहद निम्न होता है । सभ्य समाज के लिए वे गंदे लोग हैं उन्हें कूड़े-करकट के ढेरों के पास रहना पड़ता है।

प्रश्न 15: 'खुशबू रचते हैं हाथ' कविता का उद्देश्य स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर:
इस कविता में कवि ने सामाजिक विषमताओं को बताया है। वह श्रमिकों की दशा का वर्णन करता है। दुनिया को खुशबू देने वाले लोग स्वयं गंदी बस्तियों में रहते हैं। उनका जीवन नरक के समान है ये भवावह स्थितियों में अपना जीवन बिता रहे हैं। समाज का कर्तव्य है कि वे इन उपेक्षित लोगों की दशा पर विचार करें तथा इन्हें सुधारने का प्रयास करें।

The document Very Short Question Answer: नए इलाके में...खुशबू रचते हैं हाथ... is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
pdf , MCQs, shortcuts and tricks, Previous Year Questions with Solutions, Extra Questions, Objective type Questions, mock tests for examination, Sample Paper, past year papers, Summary, Very Short Question Answer: नए इलाके में...खुशबू रचते हैं हाथ..., Very Short Question Answer: नए इलाके में...खुशबू रचते हैं हाथ..., Very Short Question Answer: नए इलाके में...खुशबू रचते हैं हाथ..., Free, Semester Notes, Important questions, study material, Viva Questions, ppt, video lectures, practice quizzes, Exam;