CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  Extract Based Questions: रैदास के पद

Extract Based Questions: रैदास के पद

1. पद्यांश को पढ़कर पूंछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -

अब कैसे छूटे राम नाम रट लागी।
प्रभु जी, तुम चंदन हम पानी, जाकी अँग-अँग बास समानी।
प्रभु जी, तुम घन बन हम मोरा, जैसे चितवत चंद चकोरा।
प्रभु जी, तुम दीपक हम बाती, जाकी जोति बरै दिन राती।
प्रभु जी, तुम मोती हम धागा, जैसे सोनहिं मिलत सुहागा।
प्रभु जी, तुम स्वामी हम दासा, ऐसी भक्ति करै रेदासा॥

प्रश्न 1: प्रस्तुत पद्यांश में रैदास किसकी भक्ति कर रहे हैं?
(क) श्री कृष्ण
(ख) राम
(ग) प्रेम
(घ) देवी मां
उत्तर:
(ख) राम

प्रश्न 2: रैदास ने खुद को पानी तो भगवान को क्या बोला?
(क) बर्फ
(ख) चंदन
(ग) अमृत
(घ) इनमे से कोई नहीं
उत्तर:
(ख) चंदन

प्रश्न 3: रैदास ने खुद को मोर तो भगवान को क्या बोला?
(क) बादल
(ख) मोरनी
(ग) बसंत
(घ) इनमे से कोई नहीं
उत्तर:
(क) बादल

प्रश्न 4: रैदास ने खुद को चकोर तो भगवान को क्या बोला?
(क) सूरज
(ख) चंद्रमा
(ग) बादल
(घ) बसंत
उत्तर:
(ख) चंद्रमा

2. पद्यांश को पढ़कर पूंछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
ऐसी लाल तुझ बिनु कउनु करै।
गरीब निवाजु गुसईआ मेरा माथै छत्रु धरै ॥
जाकी छोति जगत कउ लागै ता पर तुहीं ढरै।
नीचहु ऊच करै मेरा गोबिंदु काहू ते न डरै॥
नामदेव कबीरू तिलोचनु सधना सैनु तरे।
कहि रविदासु सुनहु रे संतहु हरिजीउ ते सभै सरै॥

प्रश्न 1: प्रस्तुत पद्यांश में रैदास जी ने "गरीब निवाजु" किसको कहा है?
(क) श्री कृष्ण
(ख) राम
(ग) प्रेम
(घ) देवी मां
उत्तर:
(क) श्री कृष्ण

प्रश्न 2: रैदास ने खुद को दास तो भगवान को क्या बोला?
(क) राजा
(ख) मालिक
(ग) पिता
(घ) बड़ा भाई
उत्तर:
(ख) मालिक

प्रश्न 3: रैदास किसकी तरह अपने प्रभु की भक्ति करते हैं?
(क) दास
(ख) सेवक
(ग) भिक्षुक
(घ) बेटा
उत्तर:
(क) दास

प्रश्न 4: रैदास के अनुसार उनके प्रभु गरीब लोगों पर किस प्रकार की कृपा करते हैं?
(क) धन धान्य से समृद्ध कर देते हैं
(ख) उनकी सारी ख्वाहिश पूरी करते हैं
(ग) उनको सद्बुद्धि देते हैं
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी

The document Extract Based Questions: रैदास के पद is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Sample Paper, mock tests for examination, shortcuts and tricks, Important questions, video lectures, Objective type Questions, Free, Extract Based Questions: रैदास के पद, Extra Questions, Semester Notes, past year papers, pdf , practice quizzes, ppt, Extract Based Questions: रैदास के पद, Previous Year Questions with Solutions, study material, MCQs, Viva Questions, Exam, Extract Based Questions: रैदास के पद, Summary;