CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  Extract Based Questions: गीत-अगीत

Extract Based Questions: गीत-अगीत

1. पद्यांश को पढ़कर पूंछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
गाकर गीत विरह के तटिनी
वेगवती बहती जाती है,
दिल हलका कर लेने को
उपलों से कुछ कहती जाती है।
तट पर एक गुलाब सोचता,
"देते स्वर यदि मुझे विधाता,
अपने पतझर के सपनों का
मैं भी जग को गीत सुनाता।"
गा-गाकर बह रही निर्झरी,
पाटल मूक खड़ा तट पर है।
गीत, अगीत, कौन सुंदर है?

प्रश्न 1: विरह के गीत कौन गा रहा है?
(क) नदी
(ख) तट
(ग) गुलाब
(घ) पतझर
उत्तर: 
(क) नदी

प्रश्न 2: पद्यांश में "तटिनी" शब्द का क्या अर्थ है?
(क) नदी
(ख) पेड़
(ग) नदी का किनारा
(घ) यमुना नदी
उत्तर: 
(क) नदी

प्रश्न 3: पद्यांश में "निर्झरी" शब्द का क्या अर्थ है?
(क) झरना
(ख) पेड़
(ग) नदी का किनारा
(घ) यमुना नदी
उत्तर: 
(क) झरना

प्रश्न 4: पद्यांश में "पाटल" शब्द का क्या अर्थ है?
(क) नदी
(ख) तट
(ग) गुलाब
(घ) पतझर
उत्तर: 
(ग) गुलाब

2. पद्यांश को पढ़कर पूंछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
बैठा शुक उस घनी डाल पर
जो खोंते पर छाया देती।
पंख फुला नीचे खोंते में
शुकी बैठ अंडे है सेती।
गाता शुक जब किरण वसंती
छूती अंग पर्ण से छनकर।
किंतु, शुकी के गीत उमड़कर
रह जाते सनेह में सनकर।
गूँज रहा शुक का स्वर वन में,
फूला मग्न शुकी का पर है।
गीत, अगीत, कौन सुंदर है?
दो प्रेमी हैं यहाँ, एक जब
बडे साँझ आल्हा गाता है,
पहला स्वर उसकी राधा को
घर से यहाँ खींच लाता है।
चोरी-चोरी खड़ी नीम की
छाया में छिपकर सुनती है, |
'हुई न क्‍यों मैं कड़ी गीत की
बिधना', यों मन में गुनती है।
वह गाता, पर किसी वेग से
फूल रहा इसका अंतर है।
गीत, अगीत, कौन सुंदर है? 

प्रश्न 1: जब मादा तोता अंडे सेती तो शुक क्या कर रहा होता?
(क) खाना खोज रहा होता
(ख) वसंत गीत गा रहा होता
(ग) नाच रहा होता
(घ) मादा तोता को खाना खिला रहा होता
उत्तर:
(ख) वसंत गीत गा रहा होता

प्रश्न 2: प्रेमी कौन-सा गाना गाता है?
(क) बसंत गीत
(ख) फाग गीत
(ग) आल्हा
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) आल्हा

प्रश्न 3: पद्यांश में "बिधना" शब्द का क्या अर्थ है?
(क) अभागी
(ख) भगवान
(ग) भाग्यशाली
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ख) भगवान

प्रश्न 4: प्रेमिका प्रेमी का गीत कहां खड़ी होकर सुनती है?
(क) प्रेमी के सामने
(ख) नीम के पेड़ की छाया में
(ग) घर से
(घ) घर की छत से
उत्तर:
(ख) नीम के पेड़ की छाया में

The document Extract Based Questions: गीत-अगीत is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Sample Paper, Extract Based Questions: गीत-अगीत, practice quizzes, MCQs, Extract Based Questions: गीत-अगीत, ppt, Viva Questions, study material, Extra Questions, Objective type Questions, Summary, Free, Previous Year Questions with Solutions, Exam, Semester Notes, pdf , video lectures, Extract Based Questions: गीत-अगीत, mock tests for examination, shortcuts and tricks, past year papers, Important questions;