CBSE Class 7  >  Class 7 Notes  >  Chapter Notes For   >  Chapter Notes: अनारिकायाः जिज्ञासा

Chapter Notes: अनारिकायाः जिज्ञासा

पाठ परिचय

प्रस्तुत पाठ की कथा के द्वारा बच्चों के मन में उठने वाले भावों एवं विचारों का वर्णन किया गया है। इस पाठ में अप्रत्यक्ष रूप में अनारिका के माध्यम से कहा गया है कि पुल का उद्घाटन उसके निर्माणकर्ता द्वारा होना चाहिए। पाठ से 'ऋकारान्त' शब्द रूपों का ज्ञान प्राप्त होता है।

अनारिकायाः जिज्ञासा 

अनारिका के मन में जिज्ञासा बनी रहती थी। उसके प्रश्न सुनकर प्रत्येक व्यक्ति की बुद्धि भ्रमित हो जाती थी। एक बार वह उदास थी। वह घर से बाहर निकल गई। उसने देखा कि सभी मार्ग सजे हुए हैं। अतः कोई मन्त्री आज आएगा। उसने घर आकर अपने पिता से मन्त्री के आगमन का कारण पूछा। उसके पिता ने बताया कि एक पुल का निर्माण हुआ है।

उसके उद्घाटन के लिए मन्त्री जी आ रहे हैं। उसने पूछा कि क्या मन्त्री ने पुल का निर्माण किया है ? उसके पिता ने बताया कि पुल का निर्माण नौकर करते हैं। उसके पिता ने आगे बताया कि प्रजा सरकार को धन देती है। उस धन से पत्थर इत्यादि सामग्री खरीदी जाती है। इससे पुल का निर्माण होता है। इस प्रकार उसके पिता ने अनारिका की जिज्ञासा को शान्त किया।

 Word Meanings 

(क) बालिकायाः अनारिकायाः मनसि सर्वदा महती जिज्ञासा भवति। अतः सा बहून् प्रश्नान्पृ च्छति। तस्याः प्रश्नैः सर्वेषां बुद्धिः चक्रवत् भ्रमति।

सरलार्थ :
बालिका अनारिका के मन में हमेशा बड़ा कुतूहल (जानने की इच्छा) होता है। इसलिए वह बहुत प्रश्न पूछती है। उसके प्रश्नों से सबकी बुद्धि पहिए के समान घूमने लगती है।

शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • मनसि-मन में 
  • सर्वदा-हमेशा 
  • जिज्ञासा-कुतूहल
  • पृच्छति-पूछती है 
  • सर्वेषां-सबकी
  • चक्रवत्- पहिए के समान 
  • भ्रमति-घूमती है

(ख) प्रातः उत्थाय सा अन्वभवत् यत् तस्याः मनः प्रसन्नं नास्ति। मनोविनोदाय सा भ्रमितुं गृहात् बहिः अगच्छत्। भ्रमणकाले सा अपश्यत् यत् मार्गाः सुसज्जिताः सन्ति। सा चिन्तयति- किमर्थम् इयं सज्जा? सा अस्मरत् यत् अद्य तु मन्त्री आगमिष्यति।

सरलार्थ:
सुबह उठकर उसने अनुभव किया कि उसका मन प्रसन्न (खुश) नहीं है। मन प्रसन्न करने के लिए वह घूमने के लिए घर से बाहर गई। घूमने के समय उसने देखा कि रास्ते सजे हुए हैं। वह सोचती है-किस लिए यह तैयारी है? उसे याद आया कि आज तो मन्त्री आएँगे।

शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • अन्वभवत्-अनुभव किया (felt), 
  • मनोविनोदाय-मन को प्रसन्न करने के लिए (to make her mind happy),
  • भ्रमितुं-घूमने के लिए (to stroll), 
  • भ्रमणकाले-घूमने के समय (at the time of strolling), 
  • सुसज्जिताः-सजे हुए (decorated), 
  • अस्मरत्-याद किया (remembered), 
  • मन्त्री-मन्त्री (minister).

(ग) सः अत्र किमर्थम् आगमिष्यति इति विषये तस्याः जिज्ञासाः प्रारब्धाः। गृहम् आगत्य सा पितरम् अपृच्छत्-"पितः! मन्त्री किमर्थम् आगच्छति?" पिता अवदत्-"पुत्रि! नद्याः उपरि किं मन्त्री सेतोः निर्माणम् अकरोत्?"

सरलार्थ :
वे यहाँ किसलिए आएँगे इस विषय में उसका कुतूहल आरम्भ हुआ। घर आकर उसने पिता से पूछा-"पिता जी! मन्त्री किसलिए आ रहे हैं।" पिता जी बोले-"पुत्री! नदी के ऊपर नया पुल बना है, उसके उद्घाटन के लिए मन्त्री आ रहे हैं।" अनारिका ने फिर पूछा-"पिता जी! क्या मन्त्री ने पुल का निर्माण किया है?"

शब्दार्थाः (Word Meanings):

  • जिज्ञासा-कुतूहल(जानने की इच्छा)
  • प्रारब्धाः -आरम्भ हुईं
  • आगत्य-आकर
  • किमर्थम्-किस लिए
  • निर्मितः-  निर्माण किया गया 
  • उपरि-ऊपर
  • सेतुः-पुल
  • उद्घाटनार्थ-उद्घाटन के लिए

(घ) पिता अकथयत्-"न हि पुत्रि! सेतोः निर्माणं कर्मकराः अकुर्वन्!" पुनः अनारिकायाः प्रश्न: आसीत्-"यदि कर्मकराः सेतोः निर्माणम् अकुर्वन्, तदा मन्त्री किमर्थम् आगच्छति?" पिता अवदत्-"यतो हि सः अस्माकं देशस्य मन्त्री।" "पितः! सेतोः निर्माणाय प्रस्तराणि कुतः आयान्ति? किं तानि मन्त्री ददाति?"

सरलार्थ :
पिता ने कहा- "नहीं पुत्री! पुल का निर्माण मजदूरों ने किया था।" फिर अनारिका का प्रश्न था "यदि मजदूरों ने पुल बनाया है, तब मन्त्री किसलिए आ रहे हैं?" पिता बोले-"क्योंकि, वे हमारे देश के मन्त्री हैं।" "पिता जी! पुल को बनाने के लिए पत्थर कहाँ से आते हैं ? क्या उन्हें मन्त्री देते हैं ?"

शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • कर्मकरा:-मजदूर
  • यतोहि-क्योंकि
  • अस्माकं-हमारा
  • सेतो:-पुल का
  • निर्माणाय-बनाने के लिए
  • प्रस्तराणि (ब०व०)-पत्थर
  • आयान्ति-आते हैं
  • ददाति-देता है/देते हैं

(ङ) विरक्तभावेन पिता उदतरत्-"अनारिके! प्रस्तराणि जनाः पर्वतेभ्यः आनयन्ति।"पितः! तर्हि किम्, एतदर्थं मन्त्री धनं ददाति? तस्य पार्वे धनानि कुतः आगच्छन्ति?" एतान् प्रश्नान् श्रुत्वा पिताऽवदत्-"अरे! प्रजाः सर्वकाराय धनं प्रयच्छन्ति।" विस्मिता अनारिका पुनः अपृच्छत् "पितः! कर्मकराः पर्वतेभ्यः प्रस्तराणि आनयन्ति। ते एव सेतुं निर्मान्ति। प्रजाः सर्वकाराय - धनं ददति। तथापि सेतोः उद्घाटनार्थं मन्त्री किमर्थम् आगच्छति?"

सरलार्थ :
पिता ने उदासीन भाव से उत्तर दिया, "अनारिका! पत्थर लोग पहाड़ों से लाते हैं।" "पिता जी! तो क्या! इसके लिए मन्त्री धन देते हैं ? उनके पास धन कहाँ से आते हैं?" इन प्रश्नों को सुनकर पिता बोले -"अरे! प्रजाएँ सरकार को धन देती हैं।" आश्चर्यचकित अनारिका ने फिर पूछा- "पिता जी! मज़दूर पहाड़ों से पत्थर लाते हैं, वे ही पुल बनाते हैं, प्रजाएँ सरकार को धन देती हैं, तो भी मन्त्री पुल के उद्घाटन के लिए किसलिए (क्यों) आ रहे हैं?"

शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • उदतरत्-उत्तर दिया 
  • प्रस्तराणि-पत्थर- पत्थर
  • पर्वतेभ्यः -पहाड़ों से
  • आनयन्ति-लाते हैं
  • सर्वकाराय - सरकार के लिए
  • तर्हि-तो
  • किमर्थम् (किम् + अर्थम् )-किसलिए, क्यों

(च) पिता अवदत्-"प्रथममेव अहम् अकथयम् यत् सः देशस्य मन्त्री अस्ति।स जनप्रतिनिधिः अपि अस्ति। जनतायाः घोष निर्मितस्य सेतोः उद्घाटनाय जन प्रतिनिधिः आमन्त्रितो भवति। चल, सुसज्जिता भूत्वा विद्यालयं चल।" अनारिकायाः मनसि इतोऽपि बहवः प्रश्नाः सन्ति।

सरलार्थ :
पिता बोले, "पहले ही मैंने कहा था कि वे देश के मन्त्री हैं। जनप्रतिनिधि भी हैं। जनता के धन से बने हुए पुल के उद्घाटन के लिए जनता के प्रतिनिधि निमन्त्रित किए जाते हैं। चलो, तैयार होकर विद्यालय जाओ।" अब भी अनारिका के मन में बहुत से प्रश्न हैं।

शब्दार्थाः (Word Meanings) :

  • प्रथममेव (प्रथमम् + एव)-पहले ही 
  • उत्तरन्-उत्तर देते हुए  
  • भूत्वा (भू + क्त्वा)-होकर
  • इदानीम्-अब 
  • बहवः-बहुत से
  • इतोऽपि-इससे भी
  • निर्मितस्य-बने हुए
  • सेतो:-पुल का
The document Chapter Notes: अनारिकायाः जिज्ञासा is a part of the Class 7 Course Chapter Notes For Class 7.
All you need of Class 7 at this link: Class 7

FAQs on Chapter Notes: अनारिकायाः जिज्ञासा

1. अनारिकायाः जिज्ञासा क्या है?
उत्तर: अनारिकायाः जिज्ञासा संस्कृत भाषा में है और इसका अर्थ होता है "अनारिका का ज्ञान". अनारिका भारतीय वनस्पति विज्ञान में एक प्रमुख फसल है जो अनार का पेड़ होता है। यह अनुसंधान आरंभ करने वाले छात्रों के लिए एक पाठ्यक्रम है, जिसमें उन्हें अनारिका के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञता प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
2. अनार के पेड़ की खासियतें क्या हैं?
उत्तर: अनार के पेड़ की कुछ मुख्य खासियतें निम्नलिखित हैं: - यह एक छोटा पेड़ होता है जो आमतौर पर 5-10 मीटर ऊंचा होता है। - इसके पत्ते सफेद रंग के होते हैं और इसके फूल लाल रंग के होते हैं। - इसके फल गोलाकार होते हैं और हरे या लाल रंग के होते हैं। - इसके फल में बहुत सारे छोटे बीज होते हैं, जिन्हें आमतौर पर खाने के लिए उपयोग किया जाता है। - इसके फल में एंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन सी, पोटैशियम, और फाइबर जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं।
3. अनारिकायाः जिज्ञासा क्या विषयों पर ध्यान केंद्रित करता है?
उत्तर: अनारिकायाः जिज्ञासा विभिन्न विषयों पर ध्यान केंद्रित करता है जो अनार के पेड़ और अनार के फल के बारे में हैं। इसमें अनार के पेड़ की जीवन प्रक्रिया, उत्पादन, वितरण, पोषण, रोग प्रबंधन, और अनार के फल के उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की जाती है।
4. अनारिकायाः जिज्ञासा क्या आयोजित करता है?
उत्तर: अनारिकायाः जिज्ञासा विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है जो अनारिका के विभिन्न पहलुओं पर आधारित होते हैं। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों को अनारिका के बारे में प्रश्नों का समाधान करना होता है, जिससे उन्हें अनारिका के बारे में गहराई से समझ मिलती है और विशेषज्ञता प्राप्त होती है।
5. अनारिकायाः जिज्ञासा का महत्व क्या है?
उत्तर: अनारिकायाः जिज्ञासा महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके माध्यम से छात्रों को अनार के पेड़ और अनार के फल के बारे में गहराई से ज्ञान प्राप्त होता है। यह छात्रों को अनारिका के विभिन्न पहलुओं की विशेषज्ञता प्राप्त करने का अवसर देता है और उन्हें वनस्पति विज्ञान में रुचि पैदा करता है। इसके अलावा, अनारिकायाः जिज्ञासा छात्रों के लिए उत्पादन, पोषण, रोग प्रबंधन, वितरण, और व्यापार के मामलों में अनार का महत्वपूर्ण ज्ञान प्रदान करता है।
Explore Courses for Class 7 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Sample Paper, study material, Chapter Notes: अनारिकायाः जिज्ञासा, Summary, pdf , video lectures, Important questions, shortcuts and tricks, past year papers, Chapter Notes: अनारिकायाः जिज्ञासा, Objective type Questions, Chapter Notes: अनारिकायाः जिज्ञासा, practice quizzes, Free, Extra Questions, ppt, Previous Year Questions with Solutions, Semester Notes, MCQs, Exam, mock tests for examination, Viva Questions;