Humanities/Arts Exam  >  Humanities/Arts Notes  >  Important Questions: जनसंचार माध्यम (Jansanchaar Madhyam)

Important Questions: जनसंचार माध्यम (Jansanchaar Madhyam)

प्रश्न 1: संचार जीवन की निशानी है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: मनुष्य सामाजिक प्राणी है। सामाजिक प्राणी होने के कारण वह संचार करता है। दैनिक जीवन में संचार के बिना हम जीवित नहीं रह सकते। मनुष्य जब तक जीवित है, वह संचार करता रहता है। संचार खत्म होने का मतलब है-मृत्यु। संचार ही मनुष्य को एक-दूसरे से जोड़ता है। अत: कहा जा सकता है कि संचार जीवन की निशानी है।

प्रश्न 2: संचार के साधन कौन-कौन से हैं?
उत्तर: टेलीफोन, इंटरनेट, समाचार-पत्र, फैक्स, रेडियो, टेलीविजन, सिनेमा आदि।

प्रश्न 3: दुनिया एक गाँव में बदल गई है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: आज संचार के अनेक साधन विकसित हो गए हैं जिसके कारण भौतिक दूरियाँ कम हो रही हैं। इन साधनों के कारण मनुष्य सांस्कृतिक व मानसिक रूप से भी एक-दूसरे के करीब आ रहा है। जनसंचार के माध्यमों से कुछ ही क्षण में दुनिया के हर कोने की खबर मिल जाती है। इसी कारण आज दुनिया एक गाँव जैसी लगने लगी है।

प्रश्न 4: संचार किसे कहते हैं?
उत्तर: 'संचार' शब्द की उत्पत्ति 'चर' धातु से हुई है, जिसका अर्थ है-चलना या एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचना। सूचनाओं, विचारों और भावनाओं को लिखित, मौखिक या दृश्य-श्रव्य माध्यमों के जरिए सफलतापूर्वक एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाना ही संचार है।

प्रश्न 5: संचार की प्रक्रिया के तत्व कौन-कौन से हैं?
उत्तर: संचार की प्रक्रिया के तत्व निम्नलिखित हैं-
(i) स्त्रोत
(ii) एनकोडिग
(iii) भाध्यम
(iv) प्राप्तकर्ता

प्रश्न 6: सफल संचार के लिए क्या आवश्यक है?
उत्तर: सफल संचार के लिए भाषा के कोड का ज्ञान होना जरूरी है।

प्रश्न 7: डीकोडिंग का अर्थ बताइए।
उत्तर: इसका अर्थ है-प्राप्त संदेश में निहित अर्थ को समझने की कोशिश। यह एनकोडिंग से उलटी प्रकिया है। इसमें संदेश प्राप्तकर्ता प्राप्त चिहनों व संकेतों के अर्थ निकालता है।

प्रश्न 8: फीडबैक किसे कहते हैं?
उत्तर: संचार प्रक्रिया में संदेश प्राप्तकर्ता द्वारा दर्शाई गई प्रतिक्रिया को फीडबैक कहते हैं। यह सकारात्मक या नकारात्मक दोनों ही हो सकती है।

प्रश्न 9: शोर क्या है?
उत्तर: संचार प्रक्रिया में आने वाली बाधाओं को शोर कहते हैं। यह शोर मानसिक से लेकर तकनीकी और भौतिक हो सकता है। इसके कारण संदेश अपने मूल रूप में प्राप्तकर्ता तक नहीं पहुँच पाता।

प्रश्न 10: संचार के प्रकार बताइए।
उत्तर: संचार के अनेक प्रकार हैं-सांकेतिक संचार, मौखिक संचार. अमौखिक संचार, अंत: वैयक्तिक संचार, अंतर वैयक्तिक संचार, समूह संचार व जनसंचारा।

प्रश्न 11: अंत: वैयक्तिक संचार किसे कहते हैं?
उत्तर: वह संचार जिसमें संचारक और प्राप्तकर्ता एक हि व्यक्ति होता है, वह अंत: वैयक्तिक संचार कहलाता है। पूजा करना, ध्यान लगाना आदि इसके रूप है।

प्रश्न 12: अंतर वैयक्तिक संचार का क्या महत्त्व है?
उत्तर: जब दो व्यक्ति आपस में और आमने-सामने संचार करते हैं तो इसे अंतर वैयक्तिक संचार कहते हैं। इसमें फीडबैक तत्काल मिलता है। इस तरीके से संबंध विकसित होते हैं। यह रूप पारिवारिक तथा सामाजिक रिश्तों की बुनियाद है। व्यक्तिगत जीवन में सफलता के लिए हमारा अंतर वैयक्तिक संचार का कौशल उन्नत और प्रभावी होना चाहिए।

प्रश्न 13: समूह संचार का उपयोग कहाँ होता है?
उत्तर: समूह संचार का उपयोग समाज और देश के सामने उपस्थित समस्याओं को बातचीत और बहस के जरिए हल करने के लिए होता है।

प्रश्न 14: जनसंचार किसे कहते हैं?
उत्तर: जब संचार किसी तकनीकी या यांत्रिक माध्यम के जरिए समाज के विशाल वर्ग से संवाद करने की कोशिश की जाती है तो उसे जनसंचार कहते हैं। इसमें एक संदेश की यांत्रिक माध्यम के जरिए बहुगुणित किया जाता है ताकि उसे अधिक-से-अधिक लोगों तक पहुँचाया जा सके।

प्रश्न 15: जनंसचार की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।
उत्तर: जनसंचार की निम्नलिखित विशेषताएँ होती हैं-
(i) जनसंचार माध्यमों के जरिए प्रकाशित या प्रसारित संदेशों की प्रकृति सार्वजनिक होती है।
(ii) इसमें संचारक और प्राप्तकर्ता के बीच प्रत्यक्ष संबंध नहीं होता।
(iii) इस माध्यम में अनेक द्वारपाल होते हैं जो इन माध्यमों से प्रकाशित/प्रसारित होने वाली सामग्री को नियंत्रित तथा निर्धरित करते हैं।

प्रश्न 16: जनसंचार माध्यमों में दवारपालों की भूमिका क्या है?
उत्तर: जनसंचार माध्यमों में द्वारपालों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह उनकी जिम्मेदारी है कि सार्वजनिक हित, पत्रकारिता के सिद्धांतों, मूल्यों और आचार संहिता के अनुसार सामग्री को संपादित करें तथा उसके बाद ही उनके प्रसारण या प्रकाशन की इजाजत दें।

प्रश्न 17: संचार के कार्य बताइए।
उत्तर: संचार के निम्नलिखित कार्य हैं-
(i) संचार से कुछ हासिल किया जाता है।
(ii) यह किसी के व्यवहार को नियंत्रित करता है।
(iii) यह सूचना देने या लेने का कार्य करता है।
(iv) यह मानवीय भावनाओं की अभिव्यक्ति एक खास तरह से प्रस्तुत करता है।
(v) यह प्रतिक्रिया को व्यक्त करता है।

प्रश्न 18: जनसंचार के कौन-कौन से कार्य हैं? स्पष्ट करें।
उत्तर: जनसंचार के निम्नलिखित कार्य हैं-
(i) सूचना देना-जनसंचार माध्यमों का प्रमुख कार्य सूचना देना है। ये दुनिया भर में सूचनाएँ प्रसारित करते हैं।
(ii) मनोरंजन-जनसंचार माध्यम-सिनेमा, रेडियो, टी.वी. आदि मनोरंजन के भी प्रमुख साधन हैं।
(iii) जागरूकता-जनसंचार माध्यम लोगों को जागरूक बनाते हैं। वे जनता को शिक्षित करते हैं।"
(iv) निगरानी-जनसंचार माध्यम सरकार और संस्थाओं के कामकाज पर निगरानी रखते हैं।
(v) विचार-विमर्श के मंच-ये माध्यम लोकतंत्र में विभिन्न विचारों की अभिव्यक्ति का मंच उपलब्ध कराते हैं।
(vi) इनके जरिए विभिन्न विचार लोगों के सामने पहुँचते हैं।

प्रश्न 19: भारत का पहला समाचारवाचक किसे माना जाता है?
उत्तर: देवर्षि नारद।

प्रश्न 20: भारत में जनसंचार का इतिहास किस काल में मिल सकता है?
उत्तर: पौराणिक काल में।

प्रश्न 21: प्राचीन काल में संदेश किस तरह दिए जाते थे?
उत्तर: शिलालेखों पर लेख अंकित करके।

प्रश्न 22: भारतीय संचार के लोक माध्यम बताइए।
उत्तर: भीमवेटका के गुफाचित्र, कठपुतली, लोकनाटक आदि।

प्रश्न 23: लोकनाटकों के प्रकार बताइए।
उत्तर: कथावाचन, बाउल, सांग, रागनी, तमाशा, लावनी, नौटंकी, जात्रा, गंगा-गौरी, यक्षगान।

प्रश्न 24: जनसंचार के आधुनिक माध्यम कौन-कौन से हैं?
उत्तर: रेडियो, टी.वी. समाचार-पत्र, सिनेमा इंटरनेट आदि।


प्रश्न 25: जनसंचार में प्रिंट मीडिया का क्या महत्व है?
उत्तर: जनसंचार की सबसे मजबूत कड़ी प्रिंट मीड़िया है। यह माध्यम वाणी को शब्दों के रूप में रिकार्ड करता है जो स्थायी होते हैं।

प्रश्न 26: पत्रकारिता के पहलुओं के बारे में बताइए।
उत्तर: पत्रकारिता के तीन पहलू हैं-पहला-समाचारों को संकलित करना, दूसरा उन्हें संपादित कर छपने लायक बनाना तथा तीसरा उसे पत्र या पत्रिका के रूप में छापकर पाटक तक पहुँचाना।

प्रश्न 27: भारत में छपने वाला पहला अखबार कौन-सा था?
उत्तर: बगाल गजट ( 1780)।

प्रश्न 28: हिदी का पहला साप्ताहिक-पत्र कौन-सा था?
उत्तर: पं० जुगल किशोर शुक्ल द्वारा संपादित उदत मातंट्ट (1876-80);

प्रश्न 29: हिंदी भाषा के प्रारंभिक दौर में किन विदवानों ने योगदान दिया।
उत्तर: भारतेंदु हरिश्चंद्र, महात्मा गाँधी, तिलक. मदनमंहिन मारुवीय, गणेश शंकर विद्यार्थी, माखनलाल चतुर्वेदी, रामवृक्ष बेनीपुरी तथा बालमुकुंद गुप्त आदि।

प्रश्न 30: स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान छपने वाले प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं के नाम बताइए।
उत्तर: केसरी, हिंदुस्तान, सरस्वती, हंस, कर्मवीर, आज, प्रताप, प्रदीप, विशाल भारत आदि।

प्रश्न 31: भारत की आजादी से पूर्व प्:कारिता का क्या लक्ष्य था?
उत्तर: स्वाधीनत्वा कीं प्राप्ति।

प्रश्न 32: आजादी के बाद पत्रकारिता के चरित्र में क्या परिवर्तन आया?
उत्तर: पत्रकारिता विशुद्ध व्यवसाय बन गया।

प्रश्न 33: आजादी के बाद के प्रमुख पत्रकारों के नाम बताइए।
उत्तर: अज्ञेय, रघुवीर सहाय, धर्मवीर भारती, राजेंद्र माथुर, प्रमाण जोशी, सुरेंद्र प्रताप सिंह आदि।

प्रश्न 34: किन्ही दो प्रमुख हिंदी अखबारों के नाम बताइए।
उत्तर: जनसत्ता, पंजाब केसरी!

प्रश्न 35: रेडियो का आविष्कार कब हुआ?
उत्तर: 1895 में इटली के इंजीनियर जी. माकनी द्वारा।

प्रश्न 36: विश्व का पहला रेडियो स्टेशन कब व कहाँ खुला?
उत्तर: 1892 में अमेरिकी शहर पिट्सबर्ग, न्यूयार्क व शिकागो में विश्व के शुरुआती रेडियो स्टेशन खुले।

प्रश्न 37: ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई?
उत्तर: 1936 ई. में।

प्रश्न 38: रेडियो का माध्यम क्या है?
उत्तर: ध्वनि।

प्रश्न 39: एफ. एम. रेडियो की शुरुआत कब हुई?
उत्तर: 1993 में।

प्रश्न 40: रेडियो की पहुँच कितने प्रतिशत आबादी तक है?
उत्तर: 96 प्रतिशत।

प्रश्न 41: गाँधी जी ने रेडियो को अदभुत शक्ति क्यों कहा था?
उत्तर: रेडियो की तात्कालिकता, घनिष्ठता व प्रभाव के कारण गाँधी जी ने इसे अद्भुत शक्ति कहा था।

प्रश्न 42: टेलीविजन में किन-किन माध्यमों का मिलन होता है?
उत्तर: शब्द, ध्वनि व दृश्य।

प्रश्न 43: विश्व में टेलीविजन कार्यक्रम कब शुरू हुए?
उत्तर: 1927 ई. में, अमेरिका।

प्रश्न 44: भारत में टी. वी. की शुरूआत कब हुई तथा इसका उददेश्य क्या था?
उत्तर: भारत में टी.वी. की शुरूआत 15 सितंबर, 1959 को हुई। इसका उद्देश्य शिक्षा और सामुदायिक विकास को प्रोत्साहित करना था।

प्रश्न 45: दूरदर्शन आकाशवाणी से कब अलग हुआ?
उत्तर: 1 अप्रैल, 1976 से।

प्रश्न 46: पी. सी. जोशी समिति ने दूरदर्शन के कौन-कौन से उददेश्य बताए?
उत्तर: पी. सी. जोशी समिति का गठन 1980 में इंदिरा गाँधी ने दूरदर्शन के कार्यक्रमों की गुणवत्ता को सुधारने के लिए किया था। इस कमेटी ने दूरदर्शन के निम्नलिखित उद्देश्य बताए
(i) सामाजिक परिवर्तन
(ii) राष्ट्रीय एकता
(iii) वैज्ञानिक चेतना का विकास
(iv) परिवार कल्याण
(v) कृषि विकास
(vi) पर्यावरण संरक्षण
(vii) सामाजिक विकास

प्रश्न 47: आधुनिक टी.वी. चैनलों के नाम बताइए।
उत्तर: सी.एन.एन. बी.बी.सी., आज तक, जी न्यूज आदि।

प्रश्न 48: अत्यधिक चैनलों के आने से क्या परिणाम हुआ?
उत्तर: अत्यधिक चैनलों के आने से टेलीविजन समाचार को निष्पक्षता व ताजगी मिली, परंतु पत्रकारिता मूल्यों व नैतिकता का पतन हुआ।

प्रश्न 49: सिनेमा का आविष्कार किसने किया?
उत्तर: सिनेमा का आविष्कार थॉमस अल्वा एडिसन ने 1883 में किथा।

प्रश्न 50: विश्व की सबसे पहली फिल्म कौन-सी थी?
उत्तर: द अराइवल ऑफ ट्रेन (1894, फ्रांस)।

प्रश्न 51: भारत में पहली मूक फिल्म किसने बनाई?
उत्तर: भारत में पहली मूक फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' (1913) दादा साहब फाल्के ने बनाई।

प्रश्न 52: भारत की पहली बोलती फिल्म कौन-सी थी?
उत्तर: आलम आरा (1931)।

प्रश्न 53: हिंदी के प्रसिदध फिल्मकार बताइए।
उत्तर: पृथ्वीराज कपूर, महबूब खान, गुरुदत्त, सत्यजीत राय आदि।

प्रश्न 54: सत्तर के दशक तक भारतीय सिनेमा की विचारधारा। कैसी थी?
उत्तर: प्रेम, फंतासी व कभी न हारने वाले सुपर नैचुरल हीरो की परिकल्पना।

प्रश्न 55: समानांतर सिनेमा वक्या था?
उत्तर: आठवें दशक में लोगों में जागरूकता फैलाने व यथार्थपरक जीवन को व्यक्त करने वाले सिनेमा को समानांतर सिनेमा कहा जाता था।

प्रश्न 56: समानांतर सिनेमा के प्रमुख फिल्मकार कौन-से थे?
उत्तर: सत्यजित राय, श्याम बेनेगल, मृणाल सेन, एम. एस. संधू आदि।

प्रश्न 57: नवें दशक से हिंदी फिल्मों में कैसा स्वरूप ग्रहण किया?
उत्तर: नवें दशक से हिंदी फिल्मों का केंद्र रोमांस, हिंसा, सेक्स व एक्शन हो गया। मुनाफा कमाना फिल्मकार का मुख्य उद्देश्य बन गया है।

प्रश्न 58: इंटरनेट क्या है?
उत्तर: यह एक ऐसा माध्यम है जिसमें प्रिंट मीडिया, रेडियो, टी.वी., सिनेमा आदि सभी के गुण विद्यमान हैं।

प्रश्न 59: इंटरनेट से लाभ व हानियाँ बताइए।
उत्तर: इंटरनेट से लाभ-
(i) इससे विश्वग्राम की अवधारणा मजबूत हुई है।
(ii) इंटरनेट से संचार की नई संभावनाएँ जगी हैं।
(iii) इससे शोधकर्ताओं व पढ़ने वालों के लिए अपार संसाधन उपलब्ध हुए हैं।

इंटरनेट से हानियाँ-
(i) इससे अश्लीलता को बढ़ावा मिला है।
(ii) इसका दुरुपयोग किया जा रहा है।
(iii) बच्चों व युवाओं में अकेलापन बढ़ता जा रहा है।

प्रश्न 60: जनसंचार माध्यमों का आम जीवन पर क्या प्रभाव है?
उत्तर: जनसंचार माध्यमों का आम जीवन पर बहुत प्रभाव है। इनसे सेहत, अध्यात्म, दैनिक जीवन की जरूरतें आदि पूरी होने लगी हैं। ये हमारी जीवन शैली को प्रभावित कर रहे हैं।

प्रश्न 61: लोकतंत्र में जनसंचार माध्यमों का प्रभाव बताइए।
उत्तर: लोकतंत्र में जनसंचार माध्यमों ने जीवन को गतिशील व पारदर्शी बनाया है। इनके माध्यम से सूचनाओं व जानकारियों का आदान-प्रदान किया जाता है। इसके माध्यम से विभिन्न मुद्दों पर बहस या विचार-विमर्श होती है, जो सरकार की कार्य शैली पर कुछ हद तक अंकुश लगाने का काम करता है।

प्रश्न 62: जनसंचार के दुष्प्रभाव बताइए।
उत्तर: जनसंचार के माध्यम खासतौर पर टी.वी. व सिनेमा ने लोगों को काल्पनिक दुनिया' की सैर कराई है। फलस्वरूप लोग आम जीवन से दूर हो जाते हैं तथा व्यसनी हो जाते हैं। अत: हम कह सकते हैं कि जनसंचार के माध्यम पलायनवादी प्रवृत्ति को बढ़ावा देते हैं।
(i) ये समाज में अश्लीलता व असामाजिक व्यवहार को बढ़ावा देते हैं।
(ii) समाज के कमजोर वर्गों को कम महत्त्व दिया जाता है।
(iii) अनावश्यक मुद्दों को उछाला जाता है।

The document Important Questions: जनसंचार माध्यम (Jansanchaar Madhyam) is a part of Humanities/Arts category.
All you need of Humanities/Arts at this link: Humanities/Arts

FAQs on Important Questions: जनसंचार माध्यम (Jansanchaar Madhyam)

1. What exactly is jansanchaar madhyam and why does it matter for my exam?
Ans. Jansanchaar madhyam, or mass communication media, refers to channels like newspapers, television, radio, and digital platforms that reach large audiences simultaneously. Understanding its role in society, influence on public opinion, and functions in democracy is crucial for CBSE humanities exams as it directly impacts social awareness and governance structures.
2. What are the main types of mass media and how do they differ from each other?
Ans. Mass media includes print media (newspapers, magazines), broadcast media (radio, television), and digital media (internet, social platforms). Print media offers detailed information; broadcast reaches real-time audiences; digital media enables two-way interaction. Each type has distinct advantages in reaching different demographics and serving varied communication purposes in modern society.
3. How does jansanchaar madhyam influence public opinion and shape society?
Ans. Mass communication media shapes public perception through agenda-setting, selective reporting, and framing of events. It influences voting patterns, consumer behaviour, and social movements by deciding which stories matter. Media acts as a watchdog on governance, raises awareness on social issues, and creates platforms for democratic discourse among citizens.
4. What are the advantages and disadvantages of different media channels for information dissemination?
Ans. Print media offers credibility and depth but reaches limited audiences; broadcast media provides immediacy and wide reach but lacks interactivity; digital media enables engagement and customisation but faces misinformation risks. Each channel's effectiveness depends on content type, target audience, and context of information being communicated.
5. How should students critically analyse media content and identify bias in news reporting?
Ans. Students should examine source credibility, identify sponsorships and ownership patterns, check multiple sources for consistency, and distinguish facts from opinions. Look for loaded language, missing context, and one-sided narratives. Refer to mind maps and flashcards on media literacy to develop skills in recognising propaganda techniques and evaluating journalistic integrity.
Download as PDF

Top Courses for Humanities/Arts

Related Searches
Objective type Questions, Important Questions: जनसंचार माध्यम (Jansanchaar Madhyam), Sample Paper, Extra Questions, Semester Notes, Exam, Viva Questions, Summary, practice quizzes, Important Questions: जनसंचार माध्यम (Jansanchaar Madhyam), mock tests for examination, shortcuts and tricks, past year papers, study material, video lectures, MCQs, Important questions, Previous Year Questions with Solutions, Free, ppt, Important Questions: जनसंचार माध्यम (Jansanchaar Madhyam), pdf ;