CBSE Class 6  >  Class 6 Notes  >  Hindi  >  NCERT Solutions: हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान

NCERT Solutions: हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान

Table of Contents
1. मे‍री समझ से
2. पंक्तियों पर चर्चा
3. सोच-विचार के लिए
4. मिलकर करें मिलान
5. यात्रा-वृत्तांत की रचना
View more NCERT Solutions: हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान

पाठ से

मे‍री समझ से

(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (★) बनाइए-

(1) हिरण समूह में क्यों खड़े थे?

  • भागने पर उन्हें सिंह के आक्रमण का डर था।
  • वे भाग चुके हिरणों के लौटने की प्रतीक्षा में थे।
  • वे बीच खड़े असावधान जिराफ की रक्षा कर रहे थे।
  • सिंह उनसे उदासीन थे अत: उन्हें कोई खतरा नहीं था।

उत्तर: भागने पर उन्हें सिंह के आक्रमण का डर था।(★) 

(2) मॉरिशस छोटे पैमाने पर भारतवर्ष ही है। कैसे?

  • गन्ने की खेती अधिकांशतः भारतीयों द्वारा की जाती है।
  • अधिकांश जनसंख्या भारत से जाने वालों की है।
  • सभी भारतीय परली तालाब पर एकत्र होते हैं।
  • भारत की बहुत-सारी विशेषताएँ वहाँ दिखाई देती हैं।

उत्तर: भारत की बहुत-सी विशेषताएँ वहाँ दिखाई देती हैं।(★) 

(ख) अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
उत्तर: 
मैंने पहले प्रश्न का उत्तर इसलिए चुना कि हिरण समूह में खड़े थे ताकि वे सिंह के हमले से बच सकें। भागने पर उन पर सिंह का हमला होने का डर था, इसलिए वे स्थिर खड़े रहे। दूसरे प्रश्न का उत्तर मैंने इसलिए चुना क्योंकि मॉरिशस में भारत की कई विशेषताएँ पाई जाती हैं, जैसे वहाँ की जनसंख्या, भाषा, और संस्कृति में भारतीयता की झलक मिलती है, जिससे वह छोटे पैमाने पर भारत जैसा प्रतीत होता है।

पंक्तियों पर चर्चा

पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार अपने समूह में साझा कीजिए और अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।
"भारत में बैठे-बैठे हम यह नहीं समझ पाते कि भारतीय संस्कृति कितनी प्राणवती और चिरायु है। किंतु, मॉरिशस जाकर हम अपनी संस्कृति की प्राणवत्ता का ज्ञान आसानी से प्राप्त कर लेते हैं।"
उत्तर:
इस पंक्ति का मतलब है कि भारत में रहते हुए, हम अपनी संस्कृति की ताकत और महत्व को पूरी तरह से नहीं समझ पाते हैं। लेकिन जब हम मॉरिशस जैसे विदेशों में जाते हैं, तो हमें अपनी संस्कृति की असली ताकत और जीवन्तता का एहसास होता है। वहाँ भारतीय संस्कृति को देखकर हमें समझ में आता है कि हमारी संस्कृति कितनी मजबूत और लंबे समय तक टिकने वाली है।

सोच-विचार के लिए

इस यात्रा वृत्तांत को एक बार फिर से पढ़िए और निम्नलिखित के बारे में पता लगाकर अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए-

(क) "नैरोबी का नेशनल पार्क चिड़ियाघर नहीं है।"
नेशनल पार्क और चिड़ियाघर में क्या अंतर है?
उत्तर:
"नैरोबी का नेशनल पार्क चिड़ियाघर नहीं है। "
नेशनल पार्क और चिड़ियाघर में अंतर- नेशनल पार्क एक बहुत बड़ा जंगल होता है जो शहर से बाहर होता है। इसमें घास अधिक होती है, लेकिन पेड़ कम होते हैं। यहां अच्छी सड़कें होती हैं जहां पर्यटक गाड़ियाँ चला सकते हैं। नेशनल पार्क में शेर और हिरण स्वतंत्र रूप से घूमते हैं।
चिड़ियाघर में पशु-पक्षी तथा शेर, हिरण अन्य जानवर एक सीमित क्षेत्र में ही रहते हैं। जिसके लिए कुछ निर्धारित स्थान निवास के लिए बनाए जाते हैं जो कि एक सीमित दायरा होता है।

(ख) "हम लोग पेड़-पौधे और खरपात से भी बत बदतर समझे गए।
वे कौन थे जिन्होंने लेखक और अन्य लोगों को पेड़-पौधों और खरपात से भी बदतर समझ लिया था? उन्होंने ऐसा क्यों समझ लिया था?
उत्तर: 
"हम लोग पेड़-पौधे और खरपात से भी बदतर समझे गए।"
लेखक और अन्य लोग जब दस-बीस मील के भीतर हर सड़क छान लेने के बाद उस स्थान पर पहुँचे जहाँ सात-आठ सिंह लेटे या सोए हुए थे, तो उन सिंहों को यह जानने की कोई इच्छा नहीं थी कि उन्हें देखने को आने वाले लोग कौन हैं। उन सिंहों ने कभी भी दृष्टिपात नहीं किया मानो ये लोग (लेखक और अन्य लोग) तुच्छातितुच्छ हो और उनकी नजर में आने के योग्य बिल्कुल नहीं है। एक सिंह ने उठकर जम्हाई ली दूसरे ने देह को ताना, मगर उनकी और नजर नहीं उठाई। तब उन लोगों को लगा कि- हम लोग पेड़-पौधे और खरपात से भी बदतर समझे गए।

(ग) "मॉरिशस की असली ताकत भारतीय लोग ही हैं।"
पाठ में इस कथन के समर्थन में कौन-सा तर्क दिया गया है?
उत्तर: 
"मॉरिशस की असली ताकत भारतीय लोग ही हैं। "
मॉरिशस वह देश है जहाँ की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय खानदान के हैं तथा जहाँ 53 प्रतिशत लोग हिंदू ही हैं। मॉरिशस में ऊख की खेती और उसके व्यवसाय को जो सफलता मिली है, भारतीयों के कारण मिली है। मॉरिशस की असली ताकत भारतीय लोग ही हैं।

(घ) "उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला।"
भारत से गए लोगों ने मॉरिशस को हिंदुस्तान जैसा कैसे बना दिया है?
उत्तर: 
"उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला "
मॉरिशस वह देश है जिसकी राजधानी पोर्टलुई की गलियों के नाम- कलकत्ता, मद्रास, हैदराबाद और बंबई हैं तथा जिसके एक मोहल्ले का नाम काशी है। मॉरिशस वह देश है, जहाँ बनारस भी है, गोकुल भी है और ब्रह्म स्थान भी है। मॉरिशस जाकर हम अपनी संस्कृति की प्राणवत्ता का ज्ञान आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। मालिकों की इच्छा थी कि भारतीय लोग भी ईसाई बन जाएँ, लेकिन भारतीयों ने अत्याचार तो सहे, लेकिन ईसाई धर्म को ठुकरा दिया। वे अपने धर्म पर डटे रहे और जिस द्वीप में भगवान ने उन्हें भेज दिया था, उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला।

मिलकर करें मिलान

पाठ में से कुछ शब्द चुनकर स्तंभ 1 में दिए गए हैं। उनसे संबंधित वाक्य स्तंभ 2 में दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और रेखा खींचकर शब्दों का मिलान उपयुक्त वाक्यों से कीजिए। इसके लिए आप शब्दकोश, इंटरनेट, पुस्तकालय या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं।
मिलकर करें मिलान

उत्तर: 
मिलकर करें मिलान

यात्रा-वृत्तांत की रचना

"इतने में कोई मील-भर की दूरी पर हिरनों का एक झुंड दिखाई पड़ा। अब दो जवान सिंह उठे और दो ओर को चल दिए। एक तो थोड़ा-सा आगे बढ़कर एक जगह बैठ गया, लेकिन दूसरा घास के बीच छिपता हुआ मोर्चे पर आगे बढ़ने लगा।"
इन वाक्यों को पढ़कर ऐसा लगता है मानो हम लेखक की आँखों से स्वयं वह दृश्य देख रहे हैं। मानो हम स्वयं भी उस स्थान की यात्रा कर रहे हैं, जहाँ का वर्णन लेखक ने किया है। यह इस यात्रा-वृत्तांत की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। यदि आप इस यात्रा-वृत्तांत को थोड़ा और ध्यान से पढ़ेंगे तो आपको और भी बहुत सी विशेषताए पता चलेंगी।

इस पाठ को एक बार फिर से पढ़िए और इसकी रचना पर ध्यान दीजिए। आपको जो विशेष बातें दिखाई दें, उन्हें आपस में साझा कीजिए और लिख लीजिए। जैसे- लेखक ने बताया है कि वह एक स्थान से दूसरे स्थान तक कैसे और कब पहुँचा ।
उत्तर: 
इस पाठ की कुछ प्रमुख रचनात्मक विशेषताएँ इस प्रकार हैं:
(क) लेखक की सिंहों से मुलाकात का वर्णन।
(ख) लेखक द्वारा सिंहों और हिरनों के झुंड की गतिविधियों का वर्णन।
(ग) लेखक के द्वारा मॉरिशस की भौगोलिक स्थिति का वर्णन।
(घ) लेखक के द्वारा शिवरात्रि का वर्णन।

अनुमान या कल्पना से

अपने समूह में मिलकर चर्चा कीजिए-

(क) "मॉरिशस वह देश है, जहाँ बनारस भी है, गोकुल भी है और ब्रह्मस्थान भी । "
मॉरिशस में लोगों ने गली-मोहल्लों के नाम इस तरह के क्यों रखे होंगे?

उत्तर: मॉरिशस में लोगों ने गली-मोहल्लों के नाम जैसे "बनारस," "गोकुल," और "ब्रह्मस्थान" इसलिए रखे होंगे क्योंकि मॉरिशस में रहने वाले भारतीय मूल के लोग अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना चाहते थे। इन नामों के माध्यम से उन्होंने अपनी भारतीय पहचान और धार्मिक आस्था को बनाए रखा है, जिससे वे अपने मूल देश की यादों और परंपराओं को संजोए रखते हैं।

(ख) "कोई सात-आठ सिंह लेटे या सोए हुए और उन्हें घेरकर आठ-दस मोटरें खड़ी थीं । "
आपने पढ़ा कि केन्या का राष्ट्रीय पार्क पर्यटकों से भरा रहता है। पर्यटक जंगली जानवरों को घेरे रहते हैं। क्या इसका उन पशुओं पर कोई प्रभाव पड़ता होगा ? अपने उत्तर के कारण भी बताइए ।
(संकेत- राष्ट्रीय पार्क के बंदरों, सिंहों का व्यवहार भी बदल गया है। )

उत्तर: पर्यटकों द्वारा जंगली जानवरों को घेरे रहने का उन पशुओं पर प्रभाव पड़ता है। जानवरों का स्वाभाविक व्यवहार बदल सकता है, जैसे कि बंदर और सिंह मानव उपस्थिति के कारण अधिक आक्रामक या उदासीन हो सकते हैं। लगातार मानव संपर्क से उनकी प्राकृतिक प्रवृत्तियाँ कमज़ोर हो सकती हैं, और वे अपनी प्राकृतिक जीवन शैली से दूर हो सकते हैं।

(ग) "हिरनों का एक झुंड दिखाई पड़ा, जिनके बीच एक जिराफ बिल्कुल बेवकूफ की तरह खड़ा था ।"
सिंहों के आस-पास होने के बाद भी जिराफ क्यों खड़ा रहा होगा?

उत्तर: जिराफ सिंहों के आसपास होने के बावजूद खड़ा रहा होगा क्योंकि जिराफ़ को अपनी ऊंचाई और ताकत पर भरोसा होता है। वह शायद समझ रहा था कि सिंहों का हमला उस पर नहीं, बल्कि हिरनों पर होगा। इसके अलावा, जिराफ का बड़ा आकार और लंबी गर्दन उसे अधिक सुरक्षित महसूस करा सकती है।

(घ) "मॉरिशस के मध्य में एक झील है, जिसका संबंध हिंदुओं ने परियों से बिठा दिया है और उस झील का नाम अब परी - तालाब हो गया है।"
उस झील का नाम 'परी - तालाब' क्यों पड़ा होगा?

उत्तर: उस झील का नाम 'परी-तालाब' इसलिए पड़ा होगा क्योंकि वहाँ के लोगों ने अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं के अनुसार उसे परियों से जोड़ दिया होगा। यह नामकरण उनकी आस्था और मान्यताओं का प्रतीक हो सकता है, जिससे उस स्थान को एक पवित्र और विशेष दर्जा मिला।

(ङ) आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि लगभग 50 साल पहले 'परी - तालाब' का नाम बदलकर 'गंगा - तालाब' कर दिया गया है। मॉरिशस के लोगों ने यह नाम क्यों रखा होगा?
उत्तर: लगभग 50 साल पहले 'परी-तालाब' का नाम बदलकर 'गंगा-तालाब' इसलिए किया गया होगा क्योंकि मॉरिशस के हिंदू लोग गंगा नदी को बहुत पवित्र मानते हैं। गंगा-तालाब नाम रखने से वे उस तालाब को गंगा की पवित्रता और धार्मिक महत्व से जोड़ पाए, जिससे उनकी धार्मिक आस्था को और भी गहराई मिली।

शब्दों की बात

नीचे शब्दों से जुड़ी कुछ गतिविधियाँ दी गई हैं। इन्हें करने के लिए आप शब्दकोश, पुस्तकालय, अपने शिक्षकों और साथियों की सहायता भी ले सकते हैं।

संज्ञा के स्थान पर

(क) " हिरनों ने ताड़ लिया कि  उन  पर सिंहों की नज़र पड़ रही है। अतएव  वे  चरना भूलकर चौकन्ने हो उठे।"
इन पंक्तियों में रेखांकित शब्दों पर ध्यान दीजिए। इन वाक्यों में ये शब्द किनके लिए उपयोग किए गए हैं? ये शब्द 'हिरनों' के लिए उपयोग में लाए गए हैं। आप जानते ही हैं कि 'हिरन' यहाँ एक संज्ञा शब्द है। जो शब्द संज्ञा शब्दों के स्थान पर उपयोग में लाए जाते हैं, उन्हें 'सर्वनाम ' कहते हैं।
अब नीचे दिए गए वाक्यों में सर्वनाम शब्दों को पहचानिए और उनके नीचे रेखा खींचिए -

1. "हाँ, बच्चे हाफ पैंट पहन सकते हैं, लेकिन गांधी टोपी उस दिन उन्हें भी पहननी पड़ती है।"
सर्वनाम: 
उन्हें

2. "भारतीयों ने अत्याचार तो सहे, लेकिन प्रलोभनों को ठुकरा दिया। वे अपने धर्म पर डटे रहे और जिस द्वीप में भगवान ने उन्हें भेज दिया था, उस द्वीप को उन्होंने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला ।"
सर्वनाम:
वे, उन्हें, उन्होंने

(ख) ऊपर दिए गए दोनों वाक्यों को सर्वनाम की जगह संज्ञा शब्द लगाकर लिखिए:
उत्तर: 
"हाँ, बच्चे हाफ पैंट पहन सकते हैं, लेकिन गांधी टोपी उस दिन बच्चों को भी पहननी पड़ती है।"
"भारतीयों ने अत्याचार तो सहे, लेकिन प्रलोभनों को ठुकरा दिया। भारतीय अपने धर्म पर डटे रहे और जिस द्वीप में भगवान ने भारतीयों को भेज दिया था, उस द्वीप को भारतीयों ने छोटा-सा हिंदुस्तान बना डाला।"

पहचान पाठ के आधार पर

आपने इस यात्रा-वृत्तांत में तीन देशों के नाम पढ़े हैं- भारत, केन्या और मॉरिशस। पुस्तकालय या कक्षा में उपलब्ध मानचित्र पर भारत को तो आप सरलता से पहचान ही लेंगे। पाठ में दी गई जानकारी के आधार पर बाकी दोनों देशों को पहचानिए।
उत्तर:

  • केन्या: पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक देश, जहाँ नैरोबी राजधानी है और वहाँ का नेशनल पार्क मशहूर है।
  • मॉरिशस: हिंद महासागर में स्थित एक छोटा-सा द्वीप देश, जो अपने भारतीय संस्कृति और गन्ने की खेती के लिए प्रसिद्ध है।

पाठ से आगे

आपकी बात

(क) "वहाँ जो कुछ देखा, वह जन्मभर कभी नहीं भूलेगा।"
क्या आपने कभी ऐसा कुछ देखा, सुना या पढ़ा है जिसके बारे मे आपको लगता है कि आप उसे कभी नहीं भूल सकेंगे? अपने समूह मे बताइये।
उत्तर: 
हम सब परिवार के लोग एक बार कर्नाटक हुब्ली मे गए थे तब वह पर हमने पत्थरो मे बने मंदिर, घर देखे। उसमे भी अलग अलग कृतियों का निर्माण किया गया था। वो जगह हम कभी नहीं भूल पाएंगे।

(ख) "हमें अफ्रीका के शेरों से मुलाकात कर लेनी चाहिए।"
'मुलाकात' शब्द का अर्थ है 'मिलना'। लेकिन यहाँ 'मुलाकात' शब्द का भाव है- शेरों को पास से देखना। इसके लिए 'अपनी आँखों से देखना', 'सजीव देखना' 'भेंट करना' आदि शब्दों का प्रयोग भी किया जाता है। अपनी बात को और अधिक सुंदर और अनोखा रूप देने के लिए शब्दों के इस प्रकार के प्रयोग किए जाते हैं।
आपने अब तक किन किन पशु पक्षियो से मुलाक़ात की है? वह मुलाक़ात कहा हुई थी बयाइए।
उत्तर:  
हमने एक चिड़ियाघर मे शेर, चीता, बाघ इनसे मुलाक़ात की थी।

(ग) "यह ऐसी सफलता की बात है, जिस पर सभी भारतीयों को गर्व होना चाहिए।" आपको किन किन बातों पर गर्व होता है बताइये।
(संकेत- ये बातें आपके बारे में हो सकती हैं, आपके परिवार के बारे में हो सकती हैं और किसी अन्य व्यक्ति, वस्तु, स्थान, प्राणी आदि के बारे में भी हो सकती हैं।)
उत्तर:
जब हमे परीक्षा मे मनचाही सफलता मिलती है तब हमे गर्व होता है।
कई लोग हमारा देश देखने के लिए दूर से आते है उन्हे हमारे रिरि परंपराए अच्छी लगती है तब भी हमे बहुत गर्व महसूस होता है।

कक्षा और घर की भाषाएँ

"प्रायः सभी भारतीय भोजपुरी बोलते अथवा उसे समझ लेते हैं। यहाँ तक कि भारतीयों के पड़ोस में रहने वाले चीनी भी भोजपुरी बखूबी बोल लेते हैं।"

भारत एक बहुभाषी देश है। भारत में लगभग सभी व्यक्ति एक से अधिक भाषाएँ बोल या समझ लेते हैं।
आप कौन-कौन सी भाषाएँ बोल-समझ लेते हैं? आपके मित्र कौन-कौन सी भाषाएँ बोल-समझ लेते हैं?

इसके बारे में यहाँ दी गई तालिका को पूरा कीजिए।

कक्षा और घर की भाषाएँ

(संकेत- इस तालिका को पूरा करने के लिए आपको अपने मित्रों और परिजनों से पूछताछ करनी होगी। पहले भाषाओं के नाम लिखने हैं, बाद में उन नामों को गिनकर उनकी कुल संख्या लिखनी है।)

उत्तर: 

कक्षा और घर की भाषाएँ

प्रशंसा या सराहना विभिन्न प्रकार से

"यह द्वीप हिंद महासागर का मोती है, भारत - समुद्र का सबसे खूबसूरत सितारा है।"
इस पाठ में लेखक ने मॉरिशस की सराहना में यह वाक्य लिखा है | सराहना करने के लिए 'दिनकर' ने द्वीप की तुलना मोती और तारे से की है।
किसी की सराहना अनेक प्रकार से की जा सकती है। आप आगे दी गई तालिका को पूरा कीजिए ।
पहले नाम लिखिए, फिर इनकी प्रशंसा में एक-एक वाक्य लिखिए। शर्त यह है कि प्रत्येक बार अलग तरह से प्रशंसा करनी है-

प्रशंसा या सराहना विभिन्न प्रकार से

उत्तर: सराहना की तालिका
प्रशंसा या सराहना विभिन्न प्रकार से

चित्रात्मक सूचना (इंफोग्राफिक्स)

नीचे दिए गए चित्र को देखिए। इसमें चित्रों के साथ-साथ बहुत कम शब्दों में कुछ जानकारी दी गई है । इसे 'चित्रात्मक सूचना' कहते हैं।
चित्रात्मक सूचना (इंफोग्राफिक्स)(क) इस 'चित्रात्मक सूचना के आधार पर मॉरिशस के बारे में एक अनुच्छेद लिखिए।
(ख) अपनी पसंद के किसी विषय पर इसी प्रकार की 'चित्रात्मक सूचना' की रचना कीजिए, जैसे- आपका विद्यालय, कोई विशेष दिवस, आपके जीवन की कोई विशेष घटना आदि ।
(संकेत- यह कार्य आप अपने समूह में मिलकर कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी कागज़ पर चित्र चिपका सकते हैं और सूचना को कलात्मक रूप से कम शब्दों में लिख सकते हैं। चित्र बनाए भी जा सकते हैं। आप यह कार्य कंप्यूटर या मोबाइल फोन की सहायता से भी कर सकते हैं।)
उत्तर:
सन १८३४ मे २ नवंबर को एटलस नाम का जहाज कई भारतीय मज़दूरोनो को एलआरकर मॉरीशस पहुंचा। ब्रिसतीश शासक उन्हे वह पर गन्ने की खेती करने के लिए लेकर गए थे। इस वजह से वह पर भारतीय लोगों की संख्या ज्यादा है। वाहे के भर्तियों पर धर्म बदलने के लिए अनेक जुल्म किए गए लेकिन उन्होने अपना धर्म नहीं बदला। इन लोगों मे ज्यादा तर लोग बिहारी थे। इसके साथ साथ तमिल, टेलगु और मराठी लोगों की सख्या भी बहुत थी। मोरिशस के पहले प्रधानमंत्री शिवसागर रामगुलाम यह भी मूल भारतीय निवासी थे। मॉरीशस मे भारतीय मूल लोगों की आबादी ६८% है। इसी वजह से मॉरीशस की संस्कृति मे भोजपुरी गीत और हिन्दी फिल्मों का योगदान है।

पत्र

यहाँ 'दिनकर' का लिखा एक पत्र दिया जा रहा है। इसे पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर लिखिए। पत्र पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपने समूह में मिलकर खोजिए -
पत्र

(क) पत्र किसने लिखा है?
उत्तर: 
पत्र रामधारी सिंह 'दिनकर' ने लिखा है।

(ख) पत्र किसे लिखा गया है?
उत्तर: 
पत्र चतुर्वेदी जी को लिखा गया है।

(ग) पत्र किस तिथि को लिखा गया है?
उत्तर: 
पत्र 8-7-67 को लिखा गया है।

(घ) पत्र किस स्थान से लिखा गया है ?
उत्तर:
पत्र सफ़दरजंग लेन, नई दिल्ली से लिखा गया है।

(ङ) पत्र पाने वाले के नाम से पहले किस शब्द का प्रयोग किया गया है?
उत्तर: 
पत्र पाने वाले के नाम से पहले 'मान्यवर' शब्द का प्रयोग किया गया है।

(च) पत्र-लेखक ने अपने नाम से पहले अपने लिए क्या शब्द लिखा है?
उत्तर: 
पत्र - लेखक ने अपने नाम से पहले अपने लिए 'आपका' शब्द लिखा है।

उलझन सुलझाओ

(क) "जहाज़ नैरोबी से चार बजे शाम को उड़ा और पाँच घंटों की निरंतर उड़ान के बाद जब वह मॉरिशस पहुँचा, तब वहाँ रात के लगभग दस बज रहे थे। " जहाज़ नैरोबी से शाम 4 बजे उड़ा तो उसे 5 घंटों की उड़ान के बाद रात 9 बजे मॉरिशस पहुँचना चाहिए था। लेकिन वह पहुँचा लगभग दस बजे । क्यों?
उत्तर:
आप इसका कारण पता करने के लिए अपने शिक्षकों या इंटरनेट की सहायता ले सकते हैं।
वस्तुतः नैरोबी और मॉरिशस के मानक समय में लगभग एक घंटे का अंतर है। जब नैरोबी में नौ बजते हैं तो मॉरिशस में 10 बजे होते हैं।

(ख) नीचे दो घड़ियों के चित्र दिए गए हैं। एक घड़ी भारत के समय को दिखा रही है। दूसरी घड़ी दिखा रही है कि उसी समय मॉरिशस में कितने घंटे और मिनट हुए हैं। इन घड़ियों के अनुसार नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
उलझन सुलझाओ

  • भारत में क्या समय हुआ है?
  • मॉरिशस में क्या समय हुआ है?
  • मॉरिशस और भारत के समय में कितने घंटे और मिनट का अंतर है?
  • सूर्योदय भारत में पहले होगा या मॉरिशस में?
  • जिस समय भारत में दोपहर के 12 बजे होंगे, उस समय मॉरिशस की घड़ियाँ कितना समय दिखा रही होंगी?

उत्तर:

  • भारत की घड़ी में 5:20 मिनट हुए हैं।
  • मॉरिशस की घड़ी में 3:50 मिनट हुए हैं।
  • मॉरिशस और भारत के समय में 1 घंटा 30 मिनट का अंतर है।
  • भारत में पहले सूर्योदय होगा ।
  • 10:30 मिनट ।

आज की पहेली

आज हम आपके लिए एक अनोखी पहेली लाए हैं। यहाँ एक वाक्य दिया गया है। आपको पता करना है कि इसका क्या अर्थ है-
आज की पहेलीउत्तर: मेरा भारत मेरा गौरव

खोजबीन के लिए

नीचे दी गई रचनाओं को पुस्तक में दिए गए क्यू. आर. कोड की सहायता से पढ़ें, देखें व समझें-

  • चाँद का कुर्ता
  • मिर्च का मज़ा
  • राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की जीवनी
  • हिमालय के पर्वतीय प्रदेश की मनोरम यात्रा

उत्तर: छात्र/छात्राएँ क्यू. आर. कोड (QR Code) की सहायता से स्वयं करें।

The document NCERT Solutions: हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान is a part of the Class 6 Course Hindi for Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6

FAQs on NCERT Solutions: हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान

1. What is Lakshadweep and why is it called a small India in the Indian Ocean?
Ans. Lakshadweep is a union territory consisting of 36 coral islands located in the Arabian Sea, approximately 400 km west of Kerala. It's called "small India" because despite its tiny size, it reflects India's diversity through its multicultural population, multiple languages, religions, and unique geographical features that mirror India's broader landscape and cultural richness.
2. What are the main characteristics of Lakshadweep's climate and geography for Class 6 NCERT?
Ans. Lakshadweep experiences a tropical climate with high temperatures and significant rainfall throughout the year. The islands are coral atolls surrounded by lagoons and sandy beaches. Coconut palms dominate the vegetation, and the region lies in the Arabian Sea, making it strategically and geographically distinct from mainland India while remaining culturally connected.
3. How do the people of Lakshadweep earn their livelihood and what role does fishing play?
Ans. Fishing is the primary occupation and lifeline of Lakshadweep's population, particularly tuna fishing. Agriculture, especially coconut cultivation, supplements fishing as a secondary livelihood. Tourism has emerged as an additional income source recently. The islands' fishing industry contributes significantly to India's fish production, making maritime activities central to the region's economy and daily life.
4. What languages are spoken in Lakshadweep and what does this tell us about its diversity?
Ans. Lakshadweep residents primarily speak Malayalam, with many also fluent in Hindi, English, and local dialects. This linguistic diversity reflects the islands' historical connections to Kerala and broader Indian influences. The coexistence of multiple languages demonstrates how Lakshadweep mirrors India's multilingual character, embodying national unity while preserving regional and local identity within a small geographical area.
5. What is the significance of Lakshadweep being a union territory and how does its administration differ from other Indian regions?
Ans. As a union territory, Lakshadweep is directly administered by the central government through a Lieutenant Governor, unlike states with their own elected chief ministers. This administrative structure allows focused development policies suited to its unique island ecosystem and smaller population. Union territory status enables specialized governance for conservation, fishing regulations, and tourism management specific to coral island environments and marine resource protection.
Explore Courses for Class 6 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
mock tests for examination, Viva Questions, Important questions, Sample Paper, Previous Year Questions with Solutions, pdf , Summary, video lectures, past year papers, NCERT Solutions: हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान, Semester Notes, Extra Questions, shortcuts and tricks, NCERT Solutions: हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान, MCQs, study material, Free, ppt, Objective type Questions, practice quizzes, NCERT Solutions: हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान, Exam;