CBSE Class 1  >  Class 1 Notes  >  Hindi (सारंगी)  >  NCERT Solutions: मीना का परिवार

NCERT Solutions: मीना का परिवार

बातचीत के लिए

प्रश्न 1: इस कहानी में कौन-कौन है?
उत्तर: इस कहानी में मीना, उसके दादा, दादी, माता, पिता, चाचा जी और उसका छोटा भाई है।
बातचीत के लिए
प्रश्न 2: मीना के भाई का नाम क्या है?
उत्तर:  मीना के छोटे भाई का नाम दिवाकर है।
बातचीत के लिए

प्रश्न 3: आप अपने घर में कहाँ-कहाँ छिप सकते हैं?
उत्तर: बच्चे घर में छिपने की विभिन्न जगहों के नाम बता सकते हैं; जैसे- दरवाज़े के पीछे, बालकनी में, छत की सीढ़ियों के नीचे, छत पर पड़े टीन के पीछे, बगीचे में लगे पेड़ के पीछे, मेज़ या चारपाई के नीचे आदि।

प्रश्न 4: "एक, दो, तीन, चार
चाचाजी हमको करते प्यार।"
चाचा की जगह दादा, नाना, नानी और अपने परिवार के अन्य लोगों के लिए इन पंक्तियों को गाइए।
उत्तर: बच्चे परिवार के अलग-अलग सदस्यों के लिए ये पंक्तियाँ गा सकते हैं; जैसे -
एक, दो, तीन, चार
दादा जी हमको करते प्यार
या
एक, दो, तीन, चार
नानी जी हमको करतीं प्यार
इसी प्रकार सभी सदस्यों के लिए पंक्तियाँ बनाकर बच्चों से गाने को कहा जाए।
बातचीत के लिए

शब्दों का खेल

प्रश्न 1: इस कहानी में दिवाकर, दादाजी और दादीजी हैं। आँखें बंद करके इन शब्दों को बोलिए। इनकी पहली ध्वनि बताइए।
उत्तर: बच्चे आँखें बंद करके दिवाकर, दादाजी, दादीजी, बार-बार बोलेंगे और इन शब्दों की पहली ध्वनि 'द' की पहचान करेंगे।

प्रश्न 2: 'द' से शुरू होने वाले कुछ और शब्द बताइए।
उत्तर'द' से शुरू होने वाले शब्द- दरवाजा, दवात, दो, दाँत, दाल, दवा आदि हैं।

प्रश्न 3: नीचे दिए हुए शब्दों को लिखिए।शब्दों का खेलउत्तर: बच्चे बिंदुओं पर पेंसिल फिराकर लिखें- दादा, दादी
 - - - दादा - - - दादी - - -

प्रश्न 4: इस कहानी में 'दादा' और 'दादी' शब्दों को पहचानकर उन पर घेरा लगाइए।
उत्तर: शिक्षिका बच्चों को पाठ के मौन पठन के लिए कहें। बच्चे कहानी में जितनी बार भी 'दादा' और 'दादी' शब्द आए हैं, उन पर घेरा लगाएँ।

प्रश्न 5: यह कहानी मीना के परिवार के बारे में है। नीचे 'मीना' शब्द लिखने का प्रयास कीजिएशब्दों का खेलउत्तर: बच्चे बिंदुओं पर पेंसिल चलाएँ और मीना लिखने का अभ्यास करें।
मीना - मीना - मीना

प्रश्न 6: नीचे दिए गए शब्दों को पढ़ने और लिखने का प्रयास कीजिए।शब्दों का खेलशब्दों का खेलउत्तर: बच्चे दिए गए 'शब्दों को बोल-बोलकर पढ़ेंगे और बिंदुओं पर पेंसिल चलाकर लिखने का अभ्यास करेंगे-
नाना - नानी - मामा - मामी - दादा - दादी - दीदी - माँ

प्रश्न 7: नीचे दिए गए चित्रों के नाम बताइए और पढ़िए।शब्दों का खेल

उत्तर: शिक्षिका बच्चों को चित्र पहचानकर नाम बोलने को कहें। फिर चित्र के नीचे लिखे नाम को पढ़ने के लिए कहें। चित्र पहचान न पाने की स्थिति में संकेत द्वारा पहचान करवाएँ।

पहेली

दो बच्चे अपने स्कूल का रास्ता भूल गए हैं। स्कूल तक पहुँचने में उनकी सहायता कीजिए-

पहेलीउत्तर: छात्र स्वयं प्रयास करें।

The document NCERT Solutions: मीना का परिवार is a part of the Class 1 Course Hindi for Class 1 (सारंगी).
All you need of Class 1 at this link: Class 1

FAQs on NCERT Solutions: मीना का परिवार

1. मीना का परिवार किस प्रकार के सदस्यों से मिलकर बना है?
Ans. मीना का परिवार उसके माता-पिता, भाई-बहन और दादा-दादी से मिलकर बना है। वे सभी एक-दूसरे के साथ मिलकर रहते हैं और एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं।
2. मीना के परिवार में उसकी पसंदीदा गतिविधियाँ क्या हैं?
Ans. मीना को अपने परिवार के साथ खेलना, कहानी सुनना और छुट्टियों पर घूमना पसंद है। यह गतिविधियाँ उनके परिवार को और भी करीब लाती हैं।
3. मीना के माता-पिता क्या काम करते हैं?
Ans. मीना के पिता एक शिक्षक हैं और उसकी माँ एक गृहिणी हैं। वे दोनों मीना की पढ़ाई और उसकी अच्छी परवरिश के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।
4. मीना का भाई या बहन है?
Ans. हाँ, मीना का एक छोटा भाई है। वे दोनों मिलकर खेलते हैं और एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं, जिससे उनका रिश्ता मजबूत होता है।
5. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी संबंध कैसे होते हैं?
Ans. परिवार के सदस्यों के बीच आपसी संबंध बहुत मजबूत होते हैं। वे एक-दूसरे की मदद करते हैं, प्यार और समझदारी से रहते हैं, और हर खुशी-दुख में एक-दूसरे का साथ देते हैं।
Explore Courses for Class 1 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
practice quizzes, video lectures, shortcuts and tricks, NCERT Solutions: मीना का परिवार, Exam, Objective type Questions, Viva Questions, Semester Notes, Extra Questions, Important questions, NCERT Solutions: मीना का परिवार, Free, pdf , Summary, ppt, mock tests for examination, past year papers, study material, NCERT Solutions: मीना का परिवार, MCQs, Sample Paper, Previous Year Questions with Solutions;