CBSE Class 1  >  Class 1 Notes  >  Hindi (सारंगी)  >  NCERT Solutions: दादा-दादी

NCERT Solutions: दादा-दादी

प्रश्न 1: इस कविता में दादा और दादी की जगह नाना और नानी कहकर कविता को फिर से गाइए।
उत्तर: शिक्षिका बच्चों को सुझाए गए शब्द बदलकर अपनी कविता रचने और सुनाने के लिए प्रेरित करें। बच्चों का ध्यान तुकवाले शब्दों की ओर भी दिलवाएँ; जैसे-दादी के साथ 'खादी' की तुक बैठती है, वैसे ही नानी के साथ कहानी, पानी, रानी आदि शब्दों की तुक बैठेगी। बच्चों द्वारा रची गई कविता इस प्रकार हो सकती है।
एक हमारे नाना जी हैं,
एक हमारी नानी।
दोनों ही कहते रहते हैं,
अपनी कोई कहानी।
नानी गाना गाया करतीं,
नाना जी मुसकाते
कभी-कभी नाना जी भी,
कोई गाना गाते

झटपट कहिए

अप्पू के अप्पा, अप्पम लेने
अनोखे अनंतनगर आए।
झटपट कहिए
घर-घर, घड़ी-घड़ी घड़ी घूमती।
झटपट कहिए
उत्तर: बच्चे बार-बार बोलकर अभ्यास करें।

शब्दों का खेल

प्रश्न 1: 'अप्पू अप्पा अप्पम' की तरह 'अ' की जगह 'म', 'न', 'द' की ध्वनि से शब्द बनाकर सुनाइए।
उत्तर: बच्चे सुझावित वाक्यांश अप्पू अप्पा अप्पम में शुरू की ध्वनि 'अ' की जगह म, न, द लिखकर नए शब्द बनाकर बोलें; जैसे-

  • म: मप्पू, मप्पा, मप्पम
  • न: नप्पू, नप्पा, नप्पम
  • द: दप्पू, दप्पा, दप्पम

प्रश्न 2: निम्नलिखित शब्दों को सुनकर उनमें आई ध्वनियों की संख्या बताइए।
दादा, दादी, नानी, नाना, मामा, मामी, दनादन, अपना, अनार, नमन।
उत्तर:
शब्दों में ध्वनियों की संख्या -

  • द: छह बार
  • अ: दो बार
  • न: दस बार
  • प: एक बार
  • म: पाँच बार
  • र: एक बार

प्रश्न 3: बोल मेरी मछली, कितना पानी?
नीचे दिए गए चित्र को देखकर मछलियों की संख्या बताइए।
शब्दों का खेलउत्तर: चित्र में चार मछलियाँ दिखाई दे रही हैं।

आओ सुनें

प्रश्न 1: अपना, अनार
इन शब्दों में पहली ध्वनि कौन-सी है?
उत्तर: अपना, अनार शब्दों की पहली ध्वनि है - अ।

प्रश्न 2: जिन शब्दों की पहली ध्वनि 'अ' है, उनके आगे सही (✓) का चिह्न लगाइए।आओ सुनेंउत्तर:आओ सुनें

खोजें-जानें

प्रश्न: 'दादा-दादी' और 'नाना-नानी' कविताओं को अपने परिवार के किसी सदस्य को सुनाएँ। उनसे 'परिवार' और 'घर' से जुड़ी कोई कविता या कहानी पूछें और सुनाने के लिए कहें।
उत्तर: बच्चे अपने 'परिवार' या 'घर' से जुड़ी कविता / कहानी अपने घर के बड़ों से सुनें और कक्षा में मित्रों के साथ साझा करें।

The document NCERT Solutions: दादा-दादी is a part of the Class 1 Course Hindi for Class 1 (सारंगी).
All you need of Class 1 at this link: Class 1

FAQs on NCERT Solutions: दादा-दादी

1. दादा-दादी कौन होते हैं ?
Ans. दादा-दादी हमारे माता-पिता के माता-पिता होते हैं। दादा हमारे पिता के पिता होते हैं और दादी हमारे पिता की माता होती हैं। इसी तरह, नाना हमारे माता के पिता होते हैं और नानी हमारी माता की माता होती हैं।
2. दादा-दादी का बच्चों पर क्या प्रभाव होता है ?
Ans. दादा-दादी बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे बच्चों को प्यार, स्नेह और सुरक्षा प्रदान करते हैं। इसके अलावा, वे बच्चों को जीवन के अनुभव और कहानियाँ सुनाकर सिखाते हैं, जिससे बच्चों का ज्ञान और समझ बढ़ता है।
3. दादा-दादी की कहानियाँ क्यों महत्वपूर्ण होती हैं ?
Ans. दादा-दादी की कहानियाँ बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि ये न केवल मनोरंजन करती हैं, बल्कि नैतिक शिक्षा भी देती हैं। इन कहानियों के माध्यम से बच्चे अच्छे और बुरे के बीच का अंतर समझते हैं।
4. दादा-दादी के साथ समय बिताने के फायदे क्या हैं ?
Ans. दादा-दादी के साथ समय बिताने से बच्चे भावनात्मक रूप से मजबूत होते हैं। इससे उन्हें परिवार के इतिहास और परंपराओं के बारे में जानकारी मिलती है। साथ ही, दादा-दादी के अनुभवों से बच्चे जीवन के महत्वपूर्ण सबक सीखते हैं।
5. दादा-दादी को खुश कैसे रखें ?
Ans. दादा-दादी को खुश रखने के लिए हमें उनके साथ समय बिताना चाहिए, उनकी बातें सुननी चाहिए और उनकी पसंदीदा चीजें करना चाहिए। छोटे-छोटे उपहार या प्यार भरे शब्द भी उन्हें बहुत खुश कर सकते हैं।
Explore Courses for Class 1 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Objective type Questions, practice quizzes, past year papers, Free, NCERT Solutions: दादा-दादी, shortcuts and tricks, Previous Year Questions with Solutions, study material, pdf , Sample Paper, MCQs, Summary, ppt, Important questions, video lectures, Exam, Semester Notes, Viva Questions, NCERT Solutions: दादा-दादी, Extra Questions, NCERT Solutions: दादा-दादी, mock tests for examination;