CBSE Class 2  >  Class 2 Notes  >  Hindi (सारंगी)  >  Worksheet Solutions: मूली

Worksheet Solutions: मूली

पाठ पर आधारित प्रश्न

पाठ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1: दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) का निशान लगाइए ।
(i) नानाजी ने बगीचे में क्या बोई ?
(क) गाजर
(ख) बैंगन
(ग) गोभी
(घ) मूली 
उत्तर: (घ) मूली

(ii) मूली कैसी उग आई  ?
(क) छोटी और पतली
(ख) मोटी और लंबी 
(ग) लंबी और पतली
(घ) मोटी और छोटी
उत्तर: (ख) मोटी और लंबी

(iii) नानाजी ने किसे आवाज लगाई ?
(क) नानी को
(ख) नातिन को
(ग) कौवे को
(घ) नौकर को
उत्तर: (क) नानी को

पाठ पर आधारित प्रश्न(iv) नानी ने किसे थामा था?
(क) नाना को
(ग) मूली को
(ख) नातिन को
(घ) कुत्ते को
उत्तर: (क) नाना को

प्रश्न 2: दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान भरिए ।

पाठ पर आधारित प्रश्न(i) मूली से नानाजी बोले 'उगो-उगो ________________| मजबूत बनो और ________________| हो।
(ii) नानी ने ________________ को थामा, नाना ने ________________ को थामा।
(iii) तब नातिन ने ________________ को बुलाया।
(iv) सभी ने मिलकर ________________ लगाया।

पाठ पर आधारित प्रश्नउत्तर: i) मूली से नानाजी बोले 'उगो-उगो मूली! मजबूत बनो और लंबी हो।
(ii) नानी ने नाना को थामा, नाना ने मूली को थामा।
(iii) तब नातिन ने  कुत्ते को बुलाया।
(iv) सभी ने मिलकर जोर लगाया।


प्रश्न 3: दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए ।
(i) नातिन ने किसे थामा ?
उत्तर: नातिन ने नानी को थामा।

पाठ पर आधारित प्रश्न

(ii) क्या, सबने मिलकर मूली को बाहर निकाल लिया?
उत्तर: हाँ! सबने मिलकर मूली को बाहर निकाल लिया।

(iii) मूली किस रंग की होती है ?
उत्तर: मूली सफेद रंग की होती है।

शब्दों का खेल

प्रश्न 4: नातिन ने थामा नानी को, नानी ने थामा नाना को, नाना ने थामा मूली को, सबने मिलकर खींचा।
इस वाक्य में ' थामा' शब्द का प्रयोग कई बार किया गया है, जिसका अर्थ है - 'सहारा देना' या 'पकड़ना' |
दिए गए वाक्यों में ' थामा' शब्द का सही अर्थ चुनकर सही का निशान लगाइए।

(i) बुढ़ापे में माँ ने छड़ी थाम ली । (हाथ में लेना/ छड़ी को उठाना)
उत्तर: हाथ में लेना

(ii) स्कूल जाते समय सभी एक-दूसरे का हाथ थामकर चल रहे थे। (रुकना/पकड़कर)
उत्तर: पकड़कर

(iii) मुसीबत पड़ने पर घरवाले ही हाथ थामते हैं । (सहारा देना/धक्का देना)
उत्तर: सहारा देना

(iv) राकेश छत से गिरने वाला था, परंतु मोहन ने उसका हाथ थामकर उसे बचा लिया। (छोड़ना/पकड़ना)
उत्तर: पकड़ना


The document Worksheet Solutions: मूली is a part of the Class 2 Course Hindi for Class 2 (सारंगी).
All you need of Class 2 at this link: Class 2
Explore Courses for Class 2 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Exam, Semester Notes, Extra Questions, pdf , Important questions, Worksheet Solutions: मूली, shortcuts and tricks, practice quizzes, Objective type Questions, Worksheet Solutions: मूली, past year papers, Summary, Free, MCQs, mock tests for examination, video lectures, study material, Sample Paper, ppt, Previous Year Questions with Solutions, Viva Questions, Worksheet Solutions: मूली;