CBSE Class 4  >  Class 4 Notes  >  Hindi (वीणा: New NCERT)  >  NCERT Solutions: ओणम के रंग

NCERT Solutions: ओणम के रंग

बातचीत के लिए

(पृष्ठ 94)

प्रश्न 1: ओणम का त्योहार कब मनाया जाता है?
उत्तर: ओणम का त्योहार श्रावण महीने के श्रावण नक्षत्र के दिन मनाया जाता है।

प्रश्न 2: ओणम का त्योहार किस पौराणिक कथा पर आधारित है?
उत्तर: यह त्योहार राजा महाबली की पौराणिक कथा पर आधारित है। महाबली बहुत ही दयालु और न्यायप्रिय राजा थे। कहावत है कि भगवान् विष्णु ने वामन रूप धारण कर उनसे तीन पग भूमि माँगी थी और बाद में महाबली पाताल लोक चले गए। ओणम पर लोग उन्हें याद करते हैं।

प्रश्न 3: आप कौन-कौन से त्योहार मनाते हैं?
उत्तर: मैं दीपावली, होली, दशहरा, ईद और रक्षाबंधन जैसे त्योहार मनाता/मनाती हूँ। इन दिनों हम मिलकर पूजा करते हैं, घर सजाते हैं और स्वादिष्ट खाना खाते हैं।

प्रश्न 4: आपको कौन-सा त्योहार सबसे अधिक अच्छा लगता है और क्यों?
उत्तर: मुझे दीपावली का त्योहार सबसे अधिक अच्छा लगता है क्योंकि इस दिन घर को दीपों और रंगोलियों से सजाया जाता है, मिठाइयाँ बाँटी जाती हैं और चारों ओर खुशी का माहौल होता है।

प्रश्न 5: त्योहार वाले दिन आप क्या-क्या करते हैं?
उत्तर: त्योहार के दिन, मैं सुबह जल्दी उठकर नहाता / नहाती हूँ, नए कपड़े पहनता / पहनती हूँ, और घर की सफाई व सजावट में भाग लेता/ लेती हूँ। फिर मैं मिठाइयाँ बनाता / बनाती हूँ और परिवार तथा मित्रों के साथ मिलकर पूजा और उत्सव मनाता/मनाती हूँ।

पाठ के भीतर

(पृष्ठ 95-97)

प्रश्न 1: प्रश्नों के सटीक उत्तर के सामने सूरज का चित्र ((पृष्ठ 95-97)) बनाइए-  
(पृष्ठ 95-97)

उत्तर:
(पृष्ठ 95-97)

प्रश्न 2: स्तंभ 'क' का स्तंभ 'ख' से मिलान कीजिए।

(पृष्ठ 95-97)उत्तर:
(पृष्ठ 95-97)
प्रश्न 3: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए-  

(क) ओणम के भोज में कौन-कौन से भोज्य पदार्थ बनाए जाते हैं? किसी एक भोज्य पदार्थ के बारे में विस्तार से लिखिए।
उत्तर: ओणम के भोज में सामान्यतः चावल, सब्जियाँ, पापड़खीर/पायसम और विभिन्न प्रकार के फल बनाए जाते हैं।
खीर (पायसम) के बारे में सरल वर्णन:

  • यह चावल, दूध और चीनी से बनती है।
  • कभी-कभी इसमें सूखे मेवे जैसे किशमिश और बादाम भी मिलाए जाते हैं।
  • खीर मीठी और मुलायम होती है और त्योहार पर सबको परोसी जाती है।

(ख) आपके राज्य में कौन-से त्योहार विशेष रूप से मनाए जाते हैं? उन त्योहारों की कौन-सी बातें ओणम से मिलती-जुलती हैं?
उत्तर: मेरे राज्य में दीपावली, होली और रक्षाबंधन जैसे त्योहार विशेष रूप से मनाए जाते हैं। इन त्योहारों में भी लोग घर की सफाई करते हैं, नए कपड़े पहनते हैं, स्वादिष्ट भोजन बनाते हैं और परिवार तथा मित्रों के साथ खुशियाँ बाँटते हैं। ये बातें ओणम से मिलती-जुलती हैं।

(ग) ओणम में गाए जाने वाले लोकगीत में महाबली के शासन की किन विशेषताओं का उल्लेख है?
उत्तर: लोकगीत में महाबली के शासन को एक आदर्श युग के रूप में बताया गया है। उसमें कहा गया है कि

  • सब लोग एक समान थे।
  • दुख-दर्द, छल-कपट, धोखा, द्वेष और अत्याचार का कोई नामोनिशान नहीं था।
  • हर जगह प्रेम और खुशी थी।

(घ) पाठ में आए किस उल्लेख के आधार पर कहा जा सकता है कि महाबली अपनी प्रजा से बहुत ही प्रेम करते थे?
उत्तर: जब महाबली पाताल लोक जा रहे थे, तो उन्होंने भगवान विष्णु से यह वरदान माँगा कि उन्हें वर्ष में एक बार अपनी प्रजा से मिलने के लिए धरती पर आने की अनुमति दी जाए। इससे पता चलता है कि वे अपनी प्रजा से बहुत प्रेम करते थे।

(ङ) पाठ में आई किन बातों से पता चलता है कि प्रकृति भी ओणम के स्वागत की तैयारी कर रही है?
उत्तर: ओणम के समय प्रकृति के तैयार होने के कुछ लक्षण हैं:

  • वर्षा के बाद आकाश साफ हो जाता है।
  • ठंडी-ठंडी हवाएँ चलती हैं।
  • सूरज की किरणें चमकने लगती हैं।
  • नदियाँ और समुद्र स्वच्छ दिखते हैं।
  • पक्षी चहचहाते हैं और तितलियाँ फूलों पर मँडराती हैं।

मधुर स्मृतियाँ

(पृष्ठ 97)

प्रश्न 1: अपने घर के बड़ों से बातचीत करके पता लगाइए कि वे अपने जीवन के बीते हुए किन-किन अवसरों को याद करके प्रसन्न होते हैं। उन बातों को अपनी लेखन-पुस्तिका में लिखिए।
उत्तर: मैंने अपने दादीजी से बात की। उन्होंने बताया कि जब वे छोटी थीं, तब सारे परिवार के लोग एक साथ त्योहार मनाते थे। सब मिलकर पकवान बनाते थे और बहुत मज़ा आता था।
पापा ने बताया कि जब उन्होंने स्कूल में इनाम जीता था, तब वे बहुत खुश हुए थे।
मम्मी को वह दिन बहुत अच्छा लगता है जब मैं पहली बार स्कूल गया था और मुस्कुराता हुआ हाथ हिलाकर उनसे विदा लिया था।

प्रश्न 2: आपके घर के सदस्य आपकी किन बातों से प्रसन्न होते हैं? वे आपकी प्रसन्नता के लिए क्या-क्या प्रयास करते हैं? आप उनके प्रति आभार कैसे व्यक्त करते हैं?
उत्तर: मेरे घर के सदस्य मेरी पढ़ाई में सफलता, अच्छे व्यवहार और मेरी मेहनत से प्रसन्न होते हैं। वे मेरी प्रसन्नता के लिए मुझे घुमाने ले जाते हैं, स्वादिष्ट खाना बनाते हैं और मुझे प्यार करते हैं।
मैं उनके प्रति आभार प्रकट करने के लिए उनका कहना मानता/मानती हूँ, उनका सम्मान करता/करती हूँ और उन्हें धन्यवाद देता/देती हूँ।

हमारे देश के नृत्य

(पृष्ठ 98-99)

आइए, अपने देश के विभिन्न राज्यों के शास्त्रीय और लोकनृत्यों की पहचान करते हैं-
(पृष्ठ 98-99)(पृष्ठ 98-99)(पृष्ठ 98-99)(पृष्ठ 98-99)उत्तर:
(पृष्ठ 98-99)(पृष्ठ 98-99)

(पृष्ठ 98-99)

(पृष्ठ 98-99)

देश हमारा एक, रंग इसके अनेक

(पृष्ठ 100-101)

प्रश्न 1: पाठ में आई उस पंक्ति को चिह्नित करके लिखिए जिससे यह पता चलता है कि ओणम खेतों की उपज से जुड़ा त्योहार है।
उत्तर: "किसान उपज काट चुके हैं और खलिहानों में धान भरे हैं।"
यह पंक्ति स्पष्ट करती है कि ओणम त्योहार खेतों की फसल और उपज से जुड़ा त्योहार है।

प्रश्न 2: कक्षा में पाँच-पाँच विद्यार्थियों का समूह बनाकर आपस में चर्चा कीजिए और पता लगाइए कि हमारे देश में खेतों की उपज से जुड़े और कौन-कौन से त्योहार हैं। ऐसे त्योहारों की सूची भी तैयार कीजिए।
उत्तर: छात्रों द्वारा चर्चा के बाद तैयार की गई खेतों की उपज से जुड़े त्योहारों की सूची:

  • पोंगल - तमिलनाडु
  • मकर संक्रांति - उत्तर भारत
  • बैसाखी - पंजाब
  • लोहड़ी - पंजाब/हरियाणा
  • नुआखाई - ओडिशा
  • बिहू - असम
  • ओणम - केरल

ये सभी त्योहार फसल की कटाई और कृषि से जुड़ी खुशियों का उत्सव हैं।

प्रश्न 3: उपज से जुड़े निम्नलिखित त्योहार भारत के किन-किन राज्यों में मनाए जाते हैं? उनके नीचे दिए गए रंगों के द्वारा उन्हें मानचित्र में दर्शाइए-  

(पृष्ठ 100-101)

(पृष्ठ 100-101)

उत्तर: 
(पृष्ठ 100-101)यहाँ रंगों का उल्लेख आप अपने मानचित्र के अनुसार कर सकते हैं। उत्तर लिखने के लिए राज्यों के नाम दिए जा रहे हैं। 
(पृष्ठ 100-101)
प्रश्न 4: ओणम पर गाया जाने वाला लोकगीत -

(पृष्ठ 100-101)

(पृष्ठ 100-101)उत्तर: यह गीत बच्चे खुद गाकर सुनाएँ।

शब्दों का चमत्कार

(पृष्ठ 101-102)

प्रश्न 1: पाठ में आए कुछ वाक्यों के अंश नीचे लिखे हैं, इन्हें ध्यान से पढ़िए-

  • हल्की-हल्की बयार के झोंके
  • ऊँचे-ऊँचे दीपदान
  • नन्हे-नन्हे सफेद द्रोण-पुष्प

इन वाक्यांशों में 'हल्की', 'ऊँचे' तथा 'नन्हे' शब्दों का दो बार प्रयोग किया गया है। इन शब्दों का एक बार प्रयोग करके पढ़ते हैं-

  • हल्की बयार के झोंके
  • ऊँचे दीपदान
  • नन्हे सफेद द्रोण-पुष्प

अपने सहपाठियों से चर्चा कीजिए कि विशेषता बताने वाले शब्दों का एक साथ दो बार प्रयोग करने से वाक्य में किस प्रकार का विशेष प्रभाव उत्पन्न होता है। आप भी ऐसे कुछ वाक्य लिखिए।
उत्तर: विशेषता बताने वाले शब्दों को दो बार प्रयोग करने से वाक्य में मधुरता, लय और भावना की गहराई का अनुभव होता है। इससे भावनाएँ अधिक सुंदर और प्रभावशाली बनती हैं। 
कुछ उदाहरण वाक्यः 

  • मीठी-मीठी बातें दिल को भा गईं।
  • धीरे-धीरे चलो, फिसल सकते हो।
  • लंबी-लंबी साँसें लेकर वह शांत हुआ।
  • छोटी-छोटी बातों में वह खुश हो जाती है।
  • रिमझिम-रिमझिम बारिश में बच्चे झूम उठे।

प्रश्न 2: नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों पर ध्यान दीजिए-
(क) पूर्व दिशा में सह्य पर्वत के पीछे से जब सूरज निकलता है तो पश्चिमी तट पर समुद्र की लहरें चमकने लगती हैं।  
(ख) रंग-बिरंगी तितलियाँ फूलों पर मँडराती दिखाई देती हैं।  
(ग) वर्षा के बादल छँटते ही ठंडी-ठंडी तेज हवाएँ थम  जाती हैं।  
उपर्युक्‍त वाक्यों में 'चमकना', 'मँडराना' और 'थमना' शब्दों का प्रयोग करते हुए अपनी लेखन-पुस्ति का में वाक्‍य बनाइए।
उत्तर: 'चमकना', 'मँडराना' और 'थमना' शब्दों से वाक्य

  • चमकना: रात में आसमान में तारे सुंदर चमकते हैं।
  • मँडराना: तितलियाँ फूलों के ऊपर मँडराती रहती हैं।
  • थमना: तेज़ बारिश थोड़ी देर बाद थम गई।

प्रश्न 3: इस पाठ में आए विशेषता बताने वाले शब्दों (विशेषण) को छाँटकर लिखिए और उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
(पृष्ठ 101-102)
उत्तर:
(पृष्ठ 101-102)


प्रश्न 4: केरल की मुख्य भाषा मलयालम है। इस शब्द को उलटकर पढ़ें तो भी यह मलयालम ही पढ़ा जाएगा। ऐसे और भी शब्द हैं जो आगे-पीछे से पढ़ने पर एक समान रहते हैं, जैसे - सरस और जहाज। आप भी पाँच-पाँच की टोलियों में ऐसे और शब्द खोजिए।
उत्तर: यहाँ कुछ ऐसे शब्द दिए जा रहे हैं जिन्हें आगे-पीछे दोनों तरह पढ़ने पर समान मिलता है: 

  1. कडक
  2. मदम
  3. नयन
  4. रबर
  5. नमन

त्योहार और सामूहिकता

(पृष्ठ 103)

प्रश्न 1: इस पाठ को पुनः पढ़िए और उन पंक्तियों को चिह्नित कीजिए जिनसे यह भाव निकलता है कि त्योहार मिल-जुलकर मनाए जाते हैं।
उत्तर: 
त्योहार मिल-जुलकर मनाए जाने की पंक्तियाँ

  • "प्रत्येक वर्ग के लोग अपनी चिंताओं और दुख-दर्द को भूलकर बहुत धूम-धाम से इस पर्व को मनाते हैं।"
  • "हर कोई मिल-जुलकर ओणम का त्योहार मनाता है।"
  • "सभी लोग ओणम मनाने की तैयारियों में जुट जाते हैं।"

प्रश्न 2: आपके विद्यालय में वन महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इस आयोजन का संपूर्ण उत्तरदायित्व आपकी कक्षा को दिया गया है।  
(क) सभी सहपाठी मिलकर योजना बनाइए कि 'वन महोत्सव' के आयोजन हेतु क्या-क्या किया जाएगा।  
उत्तर: वन महोत्सव आयोजन योजनाः

  • सभी सहपाठी मिलकर स्कूल में पौधरोपण अभियान चलाएँगे।
  • छोटे-छोटे पौधों को स्कूल परिसर में लगाया जाएगा।
  • पौधों की देखभाल के लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी।
  • पोस्टर बनाकर वृक्षारोपण का महत्व बताया जाएगा।
  • भाषण, कविता पाठ और नाटक का आयोजन किया जाएगा।
  • शिक्षक व अभिभावकों को आमंत्रित किया जाएगा।

(ख) वन महोत्सव में अभिभावकों को आमंत्रित करने के लिए आमंत्रण पत्र तैयार कीजिए।  
उत्तर:
आमंत्रण पत्र
प्रिय अभिभावकगण,
नमस्ते।

हमारे विद्यालय में वन महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर हम सभी मिलकर पेड़-पौधे लगाएंगे और प्रकृति से प्रेम करना सीखेंगे।

आपका विद्यालय में स्वागत है!
कृपया इस कार्यक्रम में आकर बच्चों का उत्साह बढ़ाएँ।

दिनांक: 5 जून
समय: प्रातः 9:00 बजे से
स्थान: विद्यालय परिसर

आइए, मिलकर वृक्षारोपण करें और प्रकृति को संवारें।
सादर,
प्रधानाध्यापक
[विद्यालय का नाम]

प्रश्न 3: दिए गए स्थान पर पूक्कलम (रंगोली) बनाइए- 
(पृष्ठ 103)उत्तर: 
(पृष्ठ 103)

प्रश्न 4: आप अपने विद्यालय में आयोजित उत्सवों में किस प्रकार योगदान  देते हैं?
(पृष्ठ 103)
उत्तर:
(पृष्ठ 103)

यह भी जानिए

(पृष्ठ 104)

प्रश्न 1: नीचे दिए गए बिंदुओं के आधार पर केरल के बारे में अध्यापकों और पुस्तकालय की सहायता से कुछ और जानकारी जुटाइए।
(पृष्ठ 104)उत्तर:

  • शास्त्रीय नृत्य: कथकली, मोहिनीअट्टम
  • भाषा: मलयालम
  • परिधान/वस्त्र: पुरुष मुंडू; महिलाएँ कसवु साड़ी
  • मुख्य फसल: धान (चावल), नारियल, रबर
  • राजधानी: तिरुवनंतपुरम
  • त्योहार: ओणम, विषु, त्रिशूर पूरम
  • सीमांत प्रदेश: कर्नाटक, तमिलनाडु और अरब सागर (लक्षद्वीप समुद्र)

प्रश्न 2: 'वामन' शब्द का प्रयोग सामान्यतः छोटे कद के व्यक्तियों के लिए किया जाता है। महाबली ने संभवतः विष्णु के वामन रूप को देखते हुए ही उन्हें तीन पग भूमि दान देने का निर्णय किया होगा। हम भी किसी के शारीरिक रंग-रूप को देखकर उसकी क्षमता के बारे में विशेष धारणा बना लेते हैं जो हमेशा सही नहीं होती।
कुछ ऐसे व्यक्तियों के बारे में पता कीजिए और उनकी एक सूची बनाइए जिन्होंने अपनी शारीरिक अक्षमताओं को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त की।

उत्तर: शारीरिक अक्षमता के बावजूद बड़ी उपलब्धि पाने वाले लोगों की सूची और उनका संक्षिप्त परिचय:

  • स्टीफन हॉकिंग - प्रसिद्ध वैज्ञानिक; वे गंभीर बीमारी (ALS) के बावजूद काम करते रहे।
  • हेलेन केलर - दृष्टिहीन और श्रवण बाधित होते हुए भी उन्होंने शिक्षा ली और लोगों की मदद की।
  • दीपा मलिक - पैरालम्पिक में पदक जीतने वाली भारतीय एथलीट।
  • सुधा चंद्रन - कृत्रिम पैर के साथ नृत्य करने वाली प्रसिद्ध नृत्यांगना।
  • निक वुजिकिक - बिना हाथ-पैर के मोटिवेशनल स्पीकर और लेखक।
The document NCERT Solutions: ओणम के रंग is a part of the Class 4 Course Hindi for Class 4 (वीणा: New NCERT).
All you need of Class 4 at this link: Class 4

FAQs on NCERT Solutions: ओणम के रंग

1. What is Onam and why do we celebrate it in Hindi literature?
Ans. Onam is a major harvest festival celebrated in Kerala, India, marking the homecoming of King Mahabali. In "ओणम के रंग," the chapter explores this vibrant festival's cultural significance, traditions, and the joy it brings to communities through celebrations, decorations, and family gatherings.
2. What are the main themes and messages in ओणम के रंग chapter?
Ans. The chapter highlights themes of harvest abundance, cultural pride, family unity, and the spirit of togetherness. It describes how Onam symbolises prosperity, joy, and the importance of preserving traditional Indian festivals. Through vivid descriptions, students learn how different communities celebrate this Kerala festival with enthusiasm.
3. How does the ओणम के रंग chapter describe the decorations and celebrations of Onam?
Ans. The chapter details colourful flower arrangements (pookalam), traditional boat races (Vallamkali), folk dances, and festive meals that characterise Onam celebrations. These descriptions help Class 4 students visualise the vibrant cultural practices, the decorative elements, and the communal spirit that defines this harvest festival's observance across Kerala.
4. What NCERT solutions help explain the characters and events in ओणम के रंग?
Ans. NCERT solutions break down the narrative structure, character motivations, and cultural contexts within the chapter. They clarify how the story portrays different perspectives on Onam celebrations and explain the significance of traditional practices. Solutions guide students through comprehension questions and help them understand the chapter's deeper cultural messages effectively.
5. How can I improve my understanding of the Hindi vocabulary and expressions used in ओणम के रंग?
Ans. Students should focus on learning festival-related Hindi words, descriptive phrases, and cultural terminology present in the text. Using flashcards, mind maps, and PPTs from EduRev helps consolidate vocabulary retention. Regular reading, noting new words, and practising usage through worksheets strengthens comprehension of this chapter's Hindi language elements.
Explore Courses for Class 4 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
shortcuts and tricks, MCQs, Objective type Questions, Exam, video lectures, NCERT Solutions: ओणम के रंग, Previous Year Questions with Solutions, Free, NCERT Solutions: ओणम के रंग, Viva Questions, Summary, Extra Questions, past year papers, NCERT Solutions: ओणम के रंग, pdf , mock tests for examination, Semester Notes, Sample Paper, practice quizzes, Important questions, ppt, study material;