CBSE Class 4  >  Class 4 Notes  >  Hindi (वीणा: New NCERT)  >  NCERT Solutions: कैमरा

NCERT Solutions: कैमरा

बातचीत के लिए

(पृष्ठ 118)

प्रश्न 1: आपके घर में सबसे पुरानी फोटो किसकी है? उसके बारे में बताइए।
उत्तर: हमारे घर में सबसे पुरानी फोटो मेरे दादा-दादी की है। वह फोटो काले और सफेद रंग की है। उस समय लोग स्टूडियो जाकर फोटो खिंचवाते थे। उसमें दादा जी धोती-कुर्ता पहने हैं और दादी साड़ी में हैं। वे बहुत साधारण और शांत दिखते हैं। यह फोटो हमारे परिवार की पुरानी यादों को याद दिलाती है।

प्रश्न 2: आप किन-किन अवसरों पर फोटो खिंचवाना पसंद करते हैं?
उत्तर: मैं जन्मदिन, त्योहारों, स्कूल के वार्षिकोत्सव, शादी या यात्रा पर जाते समय फोटो खिंचवाना पसंद करता हूँ। जब भी मैं नए कपड़े पहनता हूँ या परिवार के साथ कहीं घूमने जाता हूँ, तो फोटो जरूर खिंचवाता हूँ।

प्रश्न 3: आप कहाँ-कहाँ घूमने गए हैं और वहाँ आपने क्या-क्या देखा है? क्या आपने वहाँ अपनी कोई फोटो ली है? कक्षा में अपने सहपाठियों को बताइए।
उत्तर: मैं अपने परिवार के साथ आगरा गया था। वहाँ मैंने ताजमहल देखा, जो बहुत सुंदर है। मैंने वहाँ के बगीचे, फव्वारे और संगमरमर की दीवारें देखीं। हमने वहाँ बहुत सारी फोटो लीं और वे सभी अच्छी आईं। घर जाकर उन तस्वीरों को देखकर हमें बहुत खुशी हुई।

प्रश्न 4: आजकल विद्यालयों, बैंकों और घरों में कैमरों का प्रयोग होने लगा है। आपके अनुसार ऐसा क्यों हो रहा है?
उत्तरः आजकल सुरक्षा और निगरानी के लिए कैमरों का प्रयोग किया जा रहा है। इससे पता चलता है कि कौन आया और क्या हुआ। यह किसी समस्या के समय सबूत भी दे सकता है। विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा के लिए, बैंकों में चोरी रोकने के लिए और घरों में अजनबियों पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाए जाते हैं।

पाठ के भीतर

(पृष्ठ 118-119)

प्रश्न 1: निम्नलिखित प्रश्नों के उपयुक्त उत्तर पर सही का चिन्ह (✓) लगाइए-
(पृष्ठ 118-119)

उत्तर:
(पृष्ठ 118-119)

प्रश्न 2: किसने, किससे कहा?
(पृष्ठ 118-119)

उत्तर:
(पृष्ठ 118-119)

सोचिए और लिखिए

(पृष्ठ 119)

प्रश्न 1: जब चाचा नया कैमरा लेकर आए तो उन्होंने छोटे से क्या कहा?
उत्तर: जब चाचा नया कैमरा लेकर आए तो उन्होंने दरवाजे से ही चिल्लाकर छोटे से कहा - "कहाँ गया, जल्दी आ छोटू, बैठ यहाँ, खींचूँगा फोटू!"

प्रश्न 2: चाचा ने कैमरे की कार्यप्रणाली को कैसे समझाया?
उत्तर: चाचा ने बताया कि कैमरा प्रकाश और छाया के खेल से चित्र बनाता है और हू-ब-हू वैसा ही रूप कागज पर लाता है।

प्रश्न 3: कविता में कैमरे की कौन-कौन सी विशेषताएँ बताई गई हैं?
उत्तर: कैमरे की विशेषताएँ:

  • कैमरा असली रूप जैसा हू-ब-हू चित्र बनाता है।
  • खोटा-खरा जैसा भी होगा, वैसा ही चित्र आएगा।
  • कैमरा फूलों, पक्षियों, और परिवार के सदस्यों का भी सुंदर चित्र खींच सकता है।

प्रश्न 4: "यह क्या है चक्कर, छिपा हुआ क्या इसमें पेंटर?" यह पंक्ति किसके द्वारा कही गई है और क्यों?
उत्तर: यह पंक्ति छोटू द्वारा कही गई है। उसने यह इसलिए कहा क्योंकि वह कैमरे की कार्यप्रणाली को समझ नहीं पाया और उसे लगा कि कैमरे में कोई चित्र बनाने वाला पेंटर छिपा है।

प्रश्न 5: कविता के आधार पर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) नया कैमरा चाचा लाए, दरवाजे से ..................... चिल्लाए।     (भी/ही)
(ख) ..................... मीठा गाता है।    (कोयला/कोयल)
(ग) कहाँ गया, जल्दी आ छौरे बैठ ..................... खींचूँगा फोटो!    (यहाँ/वहाँ)
(घ) कैमरे ने ..................... चित्र खींचा।    (हु-ब-हु/हू-ब-हू)

उत्तर:
(क) नया कैमरा चाचा लाए, दरवाजे से ही चिल्लाए।
(ख) कोयल मीठा गाता है।
(ग) कहाँ गया, जल्दी आ छौरे बैठ यहाँ खींचूँगा फोटो!
(घ) कैमरे ने हू-ब-हू चित्र खींचा।

भाषा की बात

(पृष्ठ 119-120)

प्रश्न 1: नीचे दिए गए वाक्यों में रेखांकित शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखिए -
(क) जल्दी आकर फोटो खिंचवाइए, ...................... मत कीजिए।
(ख) बड़े भैया ने ...................... भाई को पुस्तक दी।
(ग) हमें किसी की बुराई न करके ...................... करनी चाहिए।
(घ) शत्रु को भी ...................... बना लेना महानता का गुण है।
उत्तर:
(क) जल्दी आकर फोटो खिंचवाइए, धीरे मत कीजिए।
(ख) बड़े भैया ने छोटे भाई को पुस्तक दी।
(ग) हमें किसी की बुराई न करके भलाई करनी चाहिए।
(घ) शत्रु को भी मित्र बना लेना महानता का गुण है।

प्रश्न 2: कविता में आए नाम वाले शब्दों (संज्ञा) तथा विशेषता बताने वाले शब्‍दों (विशेषण) की पहचान करके उन्हें नीचे दिए गए स्थानों में लिखिए -

(पृष्ठ 119-120)उत्तर:
(पृष्ठ 119-120)


प्रश्न 3: नीचे पहिए में कुछ वर्ण और मात्राएँ दी गई हैं। इनका प्रयोग करते हुए नए-नए शब्द बनाइए, जैसे - चाचा, खेल आदि। वर्णों और मात्राओं का प्रयोग एक से अधिक बार किया जा सकता है।

(पृष्ठ 119-120)उत्तर:
(पृष्ठ 119-120)

शब्द खेल

(पृष्ठ 121)

प्रश्न 1: नीचे दी गई वर्ग पहेली में पारिवारिक संबंधों का बोध कराने वाले शब्द छिपे हैं। उन्हें खोजिए और लिखिए -
(पृष्ठ 121)उत्तर:
(पृष्ठ 121)


प्रश्न 2: समान तुक वाले शब्दों पर सही का चिह्न (✓) लगाइए-
(पृष्ठ 121)उत्तर:
(पृष्ठ 121)

कविता से आगे

(पृष्ठ 122)

प्रश्न 1: हमें सेल्फी लेते समय क्या-क्या सावधानी रखनी चाहिए? कक्षा में सहपाठियों के साथ अपनी बात रखिए।
उत्तर: सेल्फी लेते समय हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि 

  • मोबाइल को ठीक से पकड़ें ताकि वह गिर न जाए।
  • चलते हुए या सड़क पर खड़े होकर सेल्फ़ी न लें।
  • ऊँचे या खतरनाक स्थानों पर सेल्फ़ी लेना टालें।
  • ग्रुप फोटो लेते समय सभी का चेहरा अच्छे से दिखे इस बात का ध्यान रखें।
  • कैमरे की फ्लैश और लाइट से आँखों को नुकसान न हो, इसका ध्यान रखें।

प्रश्न 2: प्राचीन समय में जब कैमरा नहीं था, तब चित्र कैसे बनाए जाते थे?
उत्तर: जब कैमरा नहीं था, तब चित्र हाथ से बनाए जाते थे। कलाकार ब्रश और रंगों का उपयोग करके लोगों, प्रकृति, महलों और घटनाओं के चित्र बनाते थे। ये चित्र बहुत सुंदर होते थे और इनमें कलाकार की कल्पना और मेहनत दिखती है।

प्रश्न 3: आँख भी एक कैमरे की तरह काम करती है। क्या आप इस बात से सहमत हैं? इस विषय पर कक्षा में चर्चा कीजिए।
उत्तर: हाँ, मैं इस बात से सहमत हूँ कि आँख भी कैमरे की तरह काम करती है। जैसे कैमरा किसी वस्तु को देखकर उसका चित्र बनाता है, वैसे ही आँख किसी चीज़ को देखकर उसका रूप हमारे दिमाग तक पहुँचाती है। आँख की पुतली कैमरे के लेंस की तरह काम करती है। जो कुछ हम देखते हैं, वह हमारे मस्तिष्क में "तस्वीर" की तरह दर्ज हो जाता है।

प्रश्न 4: दिए गए चित्रों का उनके सही नाम से मिलान कीजिए।  

(पृष्ठ 122)

उत्तर:
(पृष्ठ 122)

पुस्तकालय या अन्य स्रोत से

(पृष्ठ 122)

प्रश्न 1: अपने विद्यालय के पुस्तकालय में जाकर या किसी अन्य स्रोत से कैमरे से संबंधित अन्य जानकारी एकत्रित कीजिए।
उत्तर: कैमरे से संबंधित अन्य जानकारी:

  • पहला कैमरा लगभग 1839 में बनाया गया था।
  • पहले फोटो लेने के बाद उन्हें रासायनिक तरीकों से तैयार करना पड़ता था, इसलिए समय लगता था।
  • आजकल डिजिटल कैमरे और मोबाइल हैं, जिनसे फोटो तुरंत देखी जा सकती है।
  • कैमरा विज्ञान, समाचार, यात्रा और सुरक्षा में काम आता है।

प्रश्न 2: शिक्षक की सहायता से अपने देश से संबंधित ऐतिहासिक महत्व के चित्रों को खोजकर उनके बारे में जानकारी एकत्रित कीजिए।
उत्तर: ऐतिहासिक महत्व के चित्रों की जानकारीः

  • झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का चित्र
  • सुभाष चंद्र बोस की सेना के चित्र
  • गांधीजी की दांडी यात्रा
  • स्वतंत्रता दिवस 1947 का ऐतिहासिक चित्र
  • इन चित्रों को पुस्तकालय, अख़बार या इंटरनेट से खोजा जा सकता है और उनके बारे में जानकारी एकत्र की जा सकती है।

कैमरे से संवाद

(पृष्ठ 123)

प्रश्न 1: आपकी बातचीत यदि कैमरे से हो तो आप उससे क्या-क्या बात करेंगे? अपनी कल्पना से नीचे दी गई चित्रकथा को पूरा कीजिए -
(पृष्ठ 123)उत्तर: 
(पृष्ठ 123)

The document NCERT Solutions: कैमरा is a part of the Class 4 Course Hindi for Class 4 (वीणा: New NCERT).
All you need of Class 4 at this link: Class 4

FAQs on NCERT Solutions: कैमरा

1. What is the main message or theme of the story "कैमरा" in NCERT Class 4 Hindi?
Ans. The story "कैमरा" teaches children about the importance of observation, memory, and how a camera captures moments that might otherwise be forgotten. Through this narrative, students learn that photographs preserve precious memories and help us see the world more carefully, encouraging them to appreciate everyday moments in their lives.
2. Who are the main characters in the कैमरा lesson and what do they do?
Ans. The कैमरा chapter introduces characters who discover the joy of photography and capturing life's special moments. These characters learn how a camera becomes a tool for preserving memories, relationships, and experiences. Their journey highlights the emotional connection between people and the photographs they take together.
3. What is the significance of photography according to the कैमरा text for Class 4?
Ans. Photography in the कैमरा lesson represents a way to freeze time and preserve important moments forever. The text emphasises how cameras help us remember people, places, and events that matter deeply. This concept teaches young students that visual memories are valuable and deserve to be cherished and protected.
4. How can I understand difficult words and vocabulary from the कैमरा chapter easily?
Ans. Students can refer to mind maps, flashcards, and detailed notes available on EduRev to break down complex vocabulary from the कैमरा lesson. These resources provide word meanings, contextual usage, and visual associations that make Hindi vocabulary retention easier for Class 4 learners preparing for their exams.
5. What are some important questions from the कैमरा chapter I should prepare for my Hindi exam?
Ans. Key questions in the कैमरा chapter focus on character analysis, the theme of memory preservation, and the lesson's moral values. Students should prepare short and long answer questions about why photography matters, how characters grow through their experience, and what lessons the story teaches about cherishing moments and relationships.
Explore Courses for Class 4 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
study material, video lectures, Free, ppt, mock tests for examination, Viva Questions, MCQs, shortcuts and tricks, NCERT Solutions: कैमरा, NCERT Solutions: कैमरा, Sample Paper, practice quizzes, Previous Year Questions with Solutions, pdf , NCERT Solutions: कैमरा, Exam, Objective type Questions, Semester Notes, Summary, past year papers, Important questions, Extra Questions;