CBSE Class 9  >  Class 9 Notes  >  Hindi (Sparsh and Sanchayan)  >  Worksheet Solutions: विराम चिन्ह

Worksheet Solutions: विराम चिन्ह

रिक्त स्थान भरें (Fill in the Blanks)

(प्रत्येक रिक्त स्थान में उचित विराम चिन्ह भरें)

प्रश्न 1: माँ ने कहा ___ "तुम समय पर स्कूल जाया करो ___"
उत्तर: माँ ने कहा - "तुम समय पर स्कूल जाया करो।"

प्रश्न 2: ओह ___ यह तो बहुत बुरा हुआ ___
उत्तर: ओह! यह तो बहुत बुरा हुआ।

प्रश्न 3: भगतसिंह ___ चन्द्रशेखर ___ राजगुरु ___ तीनों देशभक्त थे ।
उत्तर: भगतसिंह, चन्द्रशेखर, राजगुरु - तीनों देशभक्त थे।

प्रश्न 4: क्या तुमने अपना कार्य पूरा कर लिया ___
उत्तर: क्या तुमने अपना कार्य पूरा कर लिया?

प्रश्न 5: उसके पास दो पेन थे ___ एक नीला और एक काला ।
उत्तर: उसके पास दो पेन थे: एक नीला और एक काला।

प्रश्नोत्तर (Questions and Answers)

प्रश्न 1: पूर्ण विराम का प्रयोग कब किया जाता है?
उत्तर: पूर्ण विराम का प्रयोग तब किया जाता है जब वाक्य समाप्त हो जाता है, प्रश्नवाचक वाक्यों को छोड़कर ।

प्रश्न 2: प्रश्नवाचक वाक्य के अंत में कौन सा विराम चिन्ह लगाया जाता है?
उत्तर: प्रश्नसूचक चिन्ह (?) लगाया जाता है ।

प्रश्न 3: उद्धरण चिह्न का प्रयोग कब किया जाता है?
उत्तर: उद्धरण चिह्न का प्रयोग किसी के कहे हुए वाक्य या रचना के अंश को ज्यों का त्यों प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है ।

प्रश्न 4: हंसपद (^) चिह्न का उपयोग कब किया जाता है?
उत्तर: जब लिखते समय कोई शब्द छूट जाए तो उसे ऊपर लिखने के लिए हंसपद चिन्ह का प्रयोग किया जाता है ।

प्रश्न 5: विवरण चिह्न (:-) का उपयोग कहाँ किया जाता है?
उत्तर: विवरण या उदाहरण देने के लिए विवरण चिह्न का प्रयोग किया जाता है।

सही या गलत (True or False)

(नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़ें और सही या गलत लिखें)

प्रश्न 1: अल्पविराम का उपयोग प्रश्न पूछने के लिए किया जाता है।
उत्तर: गलत

प्रश्न 2: "वाह! क्या सुंदर फूल है!" में विस्मयवाचक चिन्ह का सही प्रयोग हुआ है।
उत्तर: सही

प्रश्न 3: योजक चिन्ह (-) दो वाक्यों को जोड़ने के लिए प्रयोग होता है।
उत्तर: गलत

प्रश्न 4: कोष्ठक चिह्न ( ) का उपयोग अर्थ स्पष्ट करने के लिए किया जाता है।
उत्तर: सही

प्रश्न 5: संक्षेप सूचक चिन्ह (०) को लाघव चिह्न भी कहते हैं।
उत्तर: सही

The document Worksheet Solutions: विराम चिन्ह is a part of the Class 9 Course Hindi Class 9 (Sparsh and Sanchayan).
All you need of Class 9 at this link: Class 9
Explore Courses for Class 9 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Free, Worksheet Solutions: विराम चिन्ह, MCQs, Exam, Viva Questions, Extra Questions, Worksheet Solutions: विराम चिन्ह, Important questions, ppt, pdf , Worksheet Solutions: विराम चिन्ह, Objective type Questions, Previous Year Questions with Solutions, shortcuts and tricks, practice quizzes, Summary, Sample Paper, past year papers, Semester Notes, study material, mock tests for examination, video lectures;