CBSE Class 10  >  Class 10 Notes  >  Hindi   >  CBSE Previous Year Questions: पर्वत प्रदेश में पावस

CBSE Previous Year Questions: पर्वत प्रदेश में पावस

CBSE Previous Year Questions 2025

Short Answer Questions

प्रश्न 1: 'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता में कवि ने पर्वत की विशालता को किस प्रकार चित्रित किया है? स्पष्ट कीजिए। (2 अंक) 

उत्तर: कवि कहता है कि करघनी के आकार वाले पहाड़ अपनी हजार पुष्प रूपी आँखें फाड़ कर नीचे जल में अपने विशाल आकार को देख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि पहाड़ ने जिस तालाब को अपने चरणों में पाला है वह तालाब पहाड़ के लिए विशाल आईने का काम कर रहा है।

प्रश्न 2: 'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता में - 'पल-पल परिवर्तित प्रकृति वेश' से कवि का क्या तात्पर्य है?  (2 अंक) 

उत्तर: 'पर्वत प्रदेश में पावस'  के माध्यम से कवि यह कहना चाहता है कि पर्वतीय प्रदेश की वर्षा ऋतु में प्रकृति में क्षण-क्षण में बदलाव आता रहता है। वहाँ अचानक सूर्य बादलों के पीछे छिप जाता है। बादल गहराते ही वर्षा होने लगती है। चारों ओर धुआँ-धुआँ-सा छा जाता है। पल-पल में हो रहे इस परिवर्तन को देखकर लगता है कि प्रकृति अपना वेश बदल रही है।

प्रश्न 3: बादलों से पर्वत के छिप जाने पर कवि की कल्पना, 'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।  (2 अंक) 

उत्तर: कवि की कल्पना में इस पल-पल बदलते मौसम में अचानक बादलों के आकाश में छाने से ऐसा लगता है कि पर्वत जैसे गायब हो गए हो। ऐसा लग रहा है मानो आकाश धरती पर टूटकर आ गिरा हो। केवल झरनों का ही शोर सुनाई दे रहा है।

Long Answer Questions

प्रश्न 4: निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्पों का चयन कीजिए:  (5 अंक) 
पावस ऋतु थी, पर्वत प्रदेश,
पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश।
मेखलाकार पर्वत अपार
अपने सहस्र दृग-सुमन फाड़,
अवलोक रहा है बार-बार
नीचे जल में निज महाकार,
- जिसके चरणों में पला ताल
दर्पण-सा फैला है विशाल !

(i) 'पल-पल परिवर्तित प्रकृति-वेश' पंक्ति का अभिप्राय है :
(A) 
प्रकृति अपनी वेशभूषा बार-बार बदल रही है
(B) पर्वतों पर बादल बार-बार रूप बदल रहे हैं
(C) प्रकृति का रूप सौंदर्य पल-पल नए रूप धारण कर रहा है
(D) बादल बार-बार प्रकृति को नया रूप प्रदान कर रहे हैं

उत्तर: (C) प्रकृति का रूप सौंदर्य पल-पल नए रूप धारण कर रहा है

(ii) पर्वतों की आँखें किसे कहा गया है ?
(A) 
दर्पण को
(B) ताल को
(C) पुष्पों को
(D) मेखला को

उत्तर: (C) पुष्पों को

(iii) तालाब की समानता दर्पण से किस आधार पर की गई है ?
(A) 
रूपाकार
(C) पारदर्शिता
(B) चमक
(D) स्वच्छता

उत्तर: (D) स्वच्छता

(iv) पर्वत ताल में क्या देख रहा है?
(A)
आकाश का प्रतिबिंब
(B) रंग-बिरंगे पुष्प
(C) अपना विशाल आकार
(D) बादलों का सौंदर्य

उत्तर: (C) अपना विशाल आकार

(v) प्रस्तुत काव्यांश में कवि ने किसका वर्णन किया है?
(A) 
वर्षा ऋतु में पर्वतीय प्रदेश की अलौकिक सुषमा
(B) वर्षा ऋतु में रंग-बिरंगे पुष्पों की सुंदरता
(C) पर्वतीय प्रदेशों में पाई जाने वाली वनस्पति
(D) पर्वतों की तलहटी में पलने वाले तालाब

उत्तर: (A) वर्षा ऋतु में पर्वतीय प्रदेश की अलौकिक सुषमा

CBSE Previous Year Questions 2024

Multiple Choice Questions

काव्य-खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कर लिखिए:

प्रश्न 1: 'गिरि का गौरव गाकर झर-झर' - पंक्ति में झरने के 'झर-झर' स्वर में कवि ने क्या कल्पना की है?  (1 अंक) 
'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर लिखिए:
(A) 
बादलों की गड़गड़ाहट की
(B) झरनों की कल-कल करती मधुर ध्वनि की
(C) पक्षियों के कलरव की सुलल-बँदी की
(D) पर्वत के गौरव-गान की

उत्तर: (D) पर्वत के गौरव-गान की

प्रश्न 2: 'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर लिखिए कि झरने क्या कर रहे हैं?  (1 अंक) 
(A) आकाश की ऊँचाई की ओर झाँक रहे हैं।
(B) पर्वतों के यश का गुणगान कर रहे हैं।
(C) पर्वतों की सुषमा में अभिभूत कर रहे हैं।
(D) तालाबों में अपना प्रतिबिंब निहार रहे हैं।

उत्तर: (B) पर्वतों के यश का गुणगान कर रहे हैं।

Long Answer Questions 

प्रश्न 3: 'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता में वर्णित पर्वतीय प्रदेश की सुंदरता का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।  (3 अंक)

उत्तर: कवि ने इस कविता में पर्वतीय प्रदेश की सुंदरता का वर्णन इतने अद्भुत तरीके से किया है कि ऐसा लग रहा है मानो प्रकृति सजीव हो उठी है। पर्वतीय क्षेत्र में वर्षा ऋतु के प्रवेश से प्रकृति के रूप में बार बार बदलाव आ रहा है अर्थात कभी बारिश होती है तो कभी धूप निकल आती है। पहाड़ों पर उगे हजारों फूल ऐसे लग रहे हैं जैसे पहाड़ अपनी हजार पुष्प रूपी आंखें फाड़ कर नीचे विशाल आईने रूपी तालाब के जल में अपने विशाल आकार को देख रहे हैं। मोतियों की लड़ियों के समान सुंदर झरने की करतल ध्वनि नस नस में उत्साह अथवा प्रसन्नता भर देती है। पर्वतों पर उगे हुए पेड़ शांत आकाश को ऐसे देख रहे हैं जैसे वो उसे छूना चाह रहे हों। ऐसा लगता है जैसे वे हमें निरन्तर ऊँचा उठने की प्रेरणा दे रहे हैं। चारों ओर धुँआ होने के कारण लग रहा है कि तालाब में आग लग गई है। ऐसा लग रहा है कि ऐसे मौसम में इंद्र भी अपना बादल रूपी विमान ले कर इधर उधर जादू का खेल दिखता हुआ घूम रहा है।

The document CBSE Previous Year Questions: पर्वत प्रदेश में पावस is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10

FAQs on CBSE Previous Year Questions: पर्वत प्रदेश में पावस

1. What are the main features of the mountain region's climate as described in the chapter?
Ans. The mountain region's climate is characterised by significant variations in temperature and rainfall due to its elevation. Generally, these areas experience heavy rainfall during the monsoon season, which is crucial for the local ecosystem. The higher altitudes often have cooler temperatures, leading to distinct climatic zones that support diverse flora and fauna. The orographic effect plays a key role, as the mountains trap moisture-laden winds, resulting in increased precipitation on the windward slopes.
2. How does the rainfall in mountain regions affect agriculture?
Ans. Rainfall in mountain regions is vital for agriculture as it supports the growth of various crops. The consistent monsoon rains provide the necessary moisture for crops such as rice, maize, and pulses, which thrive in these conditions. However, excessive rainfall can lead to soil erosion and landslides, negatively impacting agricultural productivity. Farmers often adapt their cultivation practices to align with the rainfall patterns to ensure better yields.
3. What role do mountains play in the hydrological cycle according to the chapter?
Ans. Mountains play a crucial role in the hydrological cycle by influencing local weather patterns and water availability. They act as barriers to moist winds, causing precipitation to occur on the windward side while creating rain shadows on the leeward side. This process contributes to the formation of rivers and streams that originate from melting snow and rainfall in the mountains, replenishing groundwater and supporting ecosystems in the surrounding areas.
4. Can you explain the impact of deforestation on rainfall patterns in mountain regions?
Ans. Deforestation in mountain regions can significantly disrupt local rainfall patterns. Trees play an essential role in maintaining humidity and regulating the microclimate. When forests are cleared, the capacity of the area to retain moisture decreases, leading to reduced rainfall and increased temperatures. This can result in drier conditions, affecting agriculture, biodiversity, and water resources in the region, exacerbating the impacts of climate change.
5. What adaptations do plants in mountainous areas have to survive in their environment?
Ans. Plants in mountainous areas have developed several adaptations to thrive in their challenging environment. Many of them exhibit features such as thick, waxy leaves to reduce water loss, deep root systems to anchor themselves in rocky soil, and the ability to survive in poor nutrient conditions. Some plants also have a compact growth form to withstand strong winds and heavy snowfall, ensuring their survival in the harsh climatic conditions of the mountains.
Explore Courses for Class 10 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Important questions, Objective type Questions, CBSE Previous Year Questions: पर्वत प्रदेश में पावस, Exam, Previous Year Questions with Solutions, Summary, Semester Notes, Free, ppt, mock tests for examination, study material, CBSE Previous Year Questions: पर्वत प्रदेश में पावस, video lectures, past year papers, pdf , Sample Paper, shortcuts and tricks, Viva Questions, practice quizzes, MCQs, Extra Questions, CBSE Previous Year Questions: पर्वत प्रदेश में पावस;