प्रश्न 1: ये वज़ीर अली आदमी है या भूत-लेफ्टीनेंट ने वज़ीर अली के विषय में ऐसा क्यों कहा ? कारतूस एकांकी के संदर्भ में लिखिए। (2 अंक)
उत्तर: 'कारतूस' एकांकी में लेफ्टीनेंट द्वारा वज़ीर अली को 'आदमी या भूत' कहने का कारण उसकी अद्भुत चपलता और गुप्त कार्यशैली थी। वज़ीर अली स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ चुपके से कारतूस और हथियार पहुँचाने में माहिर था। उसकी गतिविधियाँ इतनी तेज और गुप्त थीं कि अंग्रेजों को उसका पता लगाना मुश्किल था। इस रहस्यमयी और भय उत्पन्न करने वाली कार्यशैली के कारण लेफ्टीनेंट ने उसे भूत की संज्ञा दी, जो उसकी कुशलता और साहस को दर्शाता है।
प्रश्न 1: गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए उचित विकल्प चुनकर लिखिए: (1 अंक)
वज़ीर अली अफ़ग़ानी हमले की प्रतीक्षा क्यों कर रहा था? उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए:
(A) अंग्रेज़ों को चारों तरफ़ से घेरने के लिए
(B) सआदत अली को जान से मारने के लिए
(C) अवध से सआदत अली को हटा अपना तख़्त पाने के लिए
(D) अंग्रेज़ों को हिन्दुस्तान से बाहर निकालने के लिए
उत्तर: (D) अंग्रेज़ों को हिन्दुस्तान से बाहर निकालने के लिए
प्रश्न 2: 'कारतूस' एकांकी के आधार पर लिखिए कि जिस वजीर अली को पकड़ने के लिए कर्नल जंगल में खेमा डाले हुए था, एकांकी के अंत में वह उसकी प्रशंसा क्यों करता है? (3 अंक)
उत्तर: वजीर अली को पकड़ने के लिए कर्नल जंगल में खेमा डाले हुए था। वज़ीर अली ने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था। परन्तु वज़ीर अली जब सवार का वेश बना कर कर्नल के खेमे में आता है और कर्नल द्वारा वज़ीर अली की गिरफ़्तारी में मदद करने के लिए उसी से मदद माँगता है तो, सवार कर्नल को वज़ीर अली के बारे में बताता है कि वह एक ऐसा सिपाही है जो अपनी जान की परवाह नहीं करता, वह बहुत बहादुर है। सवार के कहने पर कि वह वज़ीर अली को गिरफ्तार करना चाहता है, कर्नल सवार को दस कारतूस दे देता है और जब सवार से नाम पूछता है तो सवार अपना नाम वज़ीर अली बताता है और कर्नल को कहता है कि कर्नल ने उसे कारतूस दिए हैं इसलिए वह उसकी जान को बख्श रहा है। इतना कह कर वज़ीर अली बाहर चला जाता है। लेफ्टिनेंट के पूछने पर कर्नल अपने आप से कहता है कि वह एक ऐसा सिपाही था जो अपनी जान की परवाह नहीं करता और आज ये कर्नल ने खुद देख लिया था। अर्थात वज़ीर अली ने कर्नल के सामने अपनी बहादुरी का प्रत्यक्ष उदाहरण प्रस्तुत कर दिया था।
प्रश्न 3: 'कारतूस' एकांकी के आधार पर लिखिए कि लेफ्टीनेंट को वजीर अली 'भूत' क्यों नज़र आ रहा था? (3 अंक)
उत्तर: कर्नल व् लेफ्टिनेंट दोनों को पता था कि जंगल की जिंदगी अर्थात जंगल में रहना बहुत खतरनाक होता है। परन्तु वज़ीर अली को पकड़ने के लिए लेफ्टिनेंट और कर्नल को जंगल में डेरा डाले हुए कई हफ्ते हो गए थे। उनके सिपाही भी परेशान हो गए थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वजीर अली कोई आदमी है भी या कोई भूत है, जो उनके हाथ ही नहीं लग रहा था। कर्नल को वजीर अली की कहानियाँ सुन कर रॉबिनहुड के कारनामें याद आ जाते थे। रॉबिनहुड की ही तरह वजीर अली के मन में भी अंग्रेजों के खिलाफ बहुत अधिक नफ़रत भरी पड़ी थी। वजीर अली ने कोई पाँच महीने ही शासन किया होगा। परन्तु इन पाँच महीनों में ही उसने अवध के राज्य को अंग्रेजों के असर से लगभग बिलकुल साफ़ कर दिया था। इसी कारण वज़ीर अली को पकड़ना अंग्रेजों के लिए आवश्यक हो गया था परन्तु वज़ीर अली उनके हाथ ही नहीं आ रहा था। इसी कारण लेफ्टीनेंट को वजीर अली 'भूत' नज़र आ रहा था।
प्रश्न 4: 'कारतूस' एकांकी के किस पात्र ने आपको सर्वाधिक प्रभावित किया है? उसके चरित्र की किस विशेषता को आप अपनाना चाहेंगे और क्यों? (3 अंक)
उत्तर: 'कारतूस' पाठ से ज्ञात होता है कि वज़ीर अली अत्यंत साहसी, वीर, महत्त्वाकांक्षी और स्वाभिमानी शासक था। अवध की सत्ता छीनने के बाद उसके इन गुणों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। वज़ीर अली ने हमें सर्वाधिक प्रभावित किया है।
उसके चरित्र की निम्नलिखित विशेषता को हम अपनाना चाहेंगे:
- साहसी: वज़ीर अली के साहस की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम ही है। उसने कंपनी के वकील की हत्या कर दी थी। वह कर्नल के कैंप में घुसकर उससे कारतूस भी लाता है ये उसके साहसी होने के प्रमाण हैं।
- वीर: वज़ीर अली इतना वीर है कि अवध की सत्ता छीनने के बाद भी अंग्रेजों को देश से खदेड़ने के लिए हर संभव प्रयास करता रहता है।
- महत्त्वाकांक्षी: वज़ीर अली महत्त्वाकांक्षी व्यक्ति है। वह अवध का शासक बनने की महत्त्वाकांक्षा सदा बनाए रखता है।
- स्वाभिमानी: वज़ीर अली इतना स्वाभिमानी है कि वह कंपनी के वकील की अपमानजनक बातों को सह नहीं पाता है और उसकी हत्या कर देता है।
| 1. What is the main theme of the chapter "कारतूस"? | ![]() |
| 2. Who is the protagonist of the story and what challenges do they face? | ![]() |
| 3. How does the author portray the relationship between the soldier and his family? | ![]() |
| 4. What literary devices are used in "कारतूस" to convey its message? | ![]() |
| 5. What lessons can be learned from "कारतूस"? | ![]() |