CBSE Class 10  >  Class 10 Notes  >  Hindi   >  CBSE Previous Year Questions: कारतूस

CBSE Previous Year Questions: कारतूस

CBSE Previous Year Questions 2025

Short Answer Questions

प्रश्न 1: ये वज़ीर अली आदमी है या भूत-लेफ्टीनेंट ने वज़ीर अली के विषय में ऐसा क्यों कहा ? कारतूस एकांकी के संदर्भ में लिखिए। (2 अंक)

उत्तर: 'कारतूस' एकांकी में लेफ्टीनेंट द्वारा वज़ीर अली को 'आदमी या भूत' कहने का कारण उसकी अद्भुत चपलता और गुप्त कार्यशैली थी। वज़ीर अली स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ चुपके से कारतूस और हथियार पहुँचाने में माहिर था। उसकी गतिविधियाँ इतनी तेज और गुप्त थीं कि अंग्रेजों को उसका पता लगाना मुश्किल था। इस रहस्यमयी और भय उत्पन्न करने वाली कार्यशैली के कारण लेफ्टीनेंट ने उसे भूत की संज्ञा दी, जो उसकी कुशलता और साहस को दर्शाता है।

CBSE Previous Year Questions 2024

Multiple Choice Questions

प्रश्न 1: गद्य खंड पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर के लिए उचित विकल्प चुनकर लिखिए: (1 अंक)
वज़ीर अली अफ़ग़ानी हमले की प्रतीक्षा क्यों कर रहा था? उपयुक्त विकल्प चुनकर लिखिए:
(A) 
अंग्रेज़ों को चारों तरफ़ से घेरने के लिए
(B) सआदत अली को जान से मारने के लिए
(C) अवध से सआदत अली को हटा अपना तख़्त पाने के लिए
(D) अंग्रेज़ों को हिन्दुस्तान से बाहर निकालने के लिए

उत्तर: (D) अंग्रेज़ों को हिन्दुस्तान से बाहर निकालने के लिए

Long Answer Questions

प्रश्न 2: 'कारतूस' एकांकी के आधार पर लिखिए कि जिस वजीर अली को पकड़ने के लिए कर्नल जंगल में खेमा डाले हुए था, एकांकी के अंत में वह उसकी प्रशंसा क्यों करता है? (3 अंक)

उत्तर: वजीर अली को पकड़ने के लिए कर्नल जंगल में खेमा डाले हुए था। वज़ीर अली ने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था। परन्तु वज़ीर अली जब सवार का वेश बना कर कर्नल के खेमे में आता है और कर्नल द्वारा वज़ीर अली की गिरफ़्तारी में मदद करने के लिए उसी से मदद माँगता है तो, सवार कर्नल को वज़ीर अली के बारे में बताता है कि वह एक ऐसा सिपाही है जो अपनी जान की परवाह नहीं करता, वह बहुत बहादुर है। सवार के कहने पर कि वह वज़ीर अली को गिरफ्तार करना चाहता है, कर्नल सवार को दस कारतूस दे देता है और जब सवार से नाम पूछता है तो सवार अपना नाम वज़ीर अली बताता है और कर्नल को कहता है कि कर्नल ने उसे कारतूस दिए हैं इसलिए वह उसकी जान को बख्श रहा है। इतना कह कर वज़ीर अली बाहर चला जाता है। लेफ्टिनेंट के पूछने पर कर्नल अपने आप से कहता है कि वह एक ऐसा सिपाही था जो अपनी जान की परवाह नहीं करता और आज ये कर्नल ने खुद देख लिया था। अर्थात वज़ीर अली ने कर्नल के सामने अपनी बहादुरी का प्रत्यक्ष उदाहरण प्रस्तुत कर दिया था। 

प्रश्न 3: 'कारतूस' एकांकी के आधार पर लिखिए कि लेफ्टीनेंट को वजीर अली 'भूत' क्यों नज़र आ रहा था? (3 अंक)

उत्तर: कर्नल व् लेफ्टिनेंट दोनों को पता था कि जंगल की जिंदगी अर्थात जंगल में रहना बहुत खतरनाक होता है। परन्तु वज़ीर अली को पकड़ने के लिए लेफ्टिनेंट और कर्नल को जंगल में डेरा डाले हुए कई हफ्ते हो गए थे। उनके सिपाही भी परेशान हो गए थे। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वजीर अली कोई आदमी है भी या कोई भूत है, जो उनके हाथ ही नहीं लग रहा था। कर्नल को वजीर अली की कहानियाँ सुन कर रॉबिनहुड के कारनामें याद आ जाते थे। रॉबिनहुड की ही तरह वजीर अली के मन में भी अंग्रेजों के खिलाफ बहुत अधिक नफ़रत भरी पड़ी थी। वजीर अली ने कोई पाँच महीने ही शासन किया होगा। परन्तु इन पाँच महीनों में ही उसने अवध के राज्य को अंग्रेजों के असर से लगभग बिलकुल साफ़ कर दिया था। इसी कारण वज़ीर अली को पकड़ना अंग्रेजों के लिए आवश्यक हो गया था परन्तु वज़ीर अली उनके हाथ ही नहीं आ रहा था। इसी कारण लेफ्टीनेंट को वजीर अली 'भूत' नज़र आ रहा था। 

प्रश्न 4: 'कारतूस' एकांकी के किस पात्र ने आपको सर्वाधिक प्रभावित किया है? उसके चरित्र की किस विशेषता को आप अपनाना चाहेंगे और क्यों? (3 अंक)

उत्तर: 'कारतूस' पाठ से ज्ञात होता है कि वज़ीर अली अत्यंत साहसी, वीर, महत्त्वाकांक्षी और स्वाभिमानी शासक था। अवध की सत्ता छीनने के बाद उसके इन गुणों को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। वज़ीर अली ने हमें सर्वाधिक प्रभावित किया है। 
उसके चरित्र की निम्नलिखित विशेषता को हम अपनाना चाहेंगे:

  • साहसी: वज़ीर अली के साहस की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम ही है। उसने कंपनी के वकील की हत्या कर दी थी। वह कर्नल के कैंप में घुसकर उससे कारतूस भी लाता है ये उसके साहसी होने के प्रमाण हैं।
  • वीर: वज़ीर अली इतना वीर है कि अवध की सत्ता छीनने के बाद भी अंग्रेजों को देश से खदेड़ने के लिए हर संभव प्रयास करता रहता है।
  • महत्त्वाकांक्षी: वज़ीर अली महत्त्वाकांक्षी व्यक्ति है। वह अवध का शासक बनने की महत्त्वाकांक्षा सदा बनाए रखता है।
  • स्वाभिमानी: वज़ीर अली इतना स्वाभिमानी है कि वह कंपनी के वकील की अपमानजनक बातों को सह नहीं पाता है और उसकी हत्या कर देता है।
The document CBSE Previous Year Questions: कारतूस is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10

FAQs on CBSE Previous Year Questions: कारतूस

1. What is the main theme of the chapter "कारतूस"?
Ans. The main theme of the chapter "कारतूस" revolves around the deep emotional connections and the impact of war on individuals. It highlights the experiences of soldiers and their families, focusing on themes of sacrifice, loss, and the psychological effects of conflict.
2. Who is the protagonist of the story and what challenges do they face?
Ans. The protagonist of the story is a soldier who grapples with the physical and emotional toll of war. The challenges they face include the fear of losing their life, the burden of leaving loved ones behind, and the struggle to reconcile their duty with their personal feelings and the harsh realities of warfare.
3. How does the author portray the relationship between the soldier and his family?
Ans. The author portrays the relationship between the soldier and his family as one filled with love and concern, but also with an underlying tension due to the uncertainties of war. The family's support is crucial for the soldier, yet their worries about his safety create emotional strain, illustrating the duality of pride and fear in such situations.
4. What literary devices are used in "कारतूस" to convey its message?
Ans. The author employs various literary devices such as imagery, symbolism, and metaphors to convey the message of the chapter. Imagery is used to paint vivid pictures of the battlefield and the soldier's emotions, while symbolism, such as the cartridge itself, represents the weight of duty and the cost of war on human lives.
5. What lessons can be learned from "कारतूस"?
Ans. "कारतूस" teaches valuable lessons about the realities of war, the importance of empathy, and the understanding of the sacrifices made by soldiers and their families. It encourages readers to reflect on the consequences of conflict and the need for compassion towards those affected by it, reinforcing the idea that peace is a valuable pursuit.
Explore Courses for Class 10 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Free, Extra Questions, Sample Paper, Important questions, ppt, Summary, Previous Year Questions with Solutions, past year papers, practice quizzes, MCQs, Objective type Questions, CBSE Previous Year Questions: कारतूस, study material, Viva Questions, CBSE Previous Year Questions: कारतूस, Semester Notes, CBSE Previous Year Questions: कारतूस, pdf , mock tests for examination, Exam, video lectures, shortcuts and tricks;